पितृ देवता और कुल देवी की आसान पूजा विधि

पितृ देवता और कुल देवी की आसान पूजा विधि
पितृ देवता और कुल देवी की प्रसन्नता घरवालों को सुरक्षित रखती है और उन्नति का रास्ता खोलती हैं। इसलिए इनकी पूजा करना आवश्यक है। भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार कुलदेवता या कुलदेवी का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है।
इनकी पूजा आदिकाल से चलती आ रही है, इनके आशीर्वाद के बिना कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। यही वो देव या देवी हैं, जो कुल की रक्षा के लिए हमेशा सुरक्षा घेरा बनाए रखते हैं। आपकी पूजा पाठ, व्रत कथा जो भी आप धार्मिक कार्य करते है उनको वो आपके इष्ट तक पहुंचाते हैं। इनकी कृपा से ही कुल वंश की प्रगति होती है।

पितृ देवता की पूजा न करने का दुष्प्रभाव
बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो बहुत पूजा पाठ करते है, बहुत धार्मिक है फिर भी उसके परिवार में सुख शांति नहीं है। बेटा बेरोजगार होता है, बहुत पढ़ने-लिखने के बाद भी पिता पुत्र में लड़ाई होती रहती है, जो धन आता है घर मे पता ही नहीं चलता, कौन से रास्ते निकल जाता है।

पहले बेटे-बेटी की शादी नहीं होती, शादी किसी तरह हो भी गई तो संतान नहीं होती। ये संकेत है की आपके कुलदेव या देवी, पितृ देवता आपसे रूष्ट है। आपके ऊपर से सुरक्षा चक्र हट चुका है, जिसके कारण नकारात्मक शक्तियां आप पर हावी हो जाती हैं। फिर चाहे आप कितना पूजा-पाठ कर लें, कोइ लाभ नहीं होगा। आइये जानते हैं पितृ देवता और कुलदेवी की आसान पूजा विधि (Kuldevi Ki Gharelu Puja Vidhi)
पितृ देवता की पूजा विधि (Pitru Devata Puja Vidhi)

भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार पितृ देवता की पूजा के लिए कुछ नियम होते हैं इसका ध्यान रखना चाहिए। आइये जानते हैं स्टेप बाय स्टेप पितृ देवता पूजा विधि ..
1.शुद्ध सफेद कपड़े के आसन पर पितृ देवता का चित्र स्थापित करें और घी का दीपक लगाकर गुग्गुल धूप देकर, घी से हवन करकर चावल की सेनक (चावल को उबालकर उसमें घी, शक्कर मिलाएं) या चावल की खीर – पूड़ी का भोग लगाएं। अगरबत्ती, नारियल, सतबनी मिठाई, मखाने दाने, इत्र, हर – फूल आदि श्रद्धानुसार अर्पित करें।
2. पितृ देवता को अठवाई भी अर्पित की जाती है। ये अठवाई, दो पूड़ी के साथ एक मीठा पुआ और उस पर सूजी का हलवा, इस प्रकार दो जोड़े कुल मिलाकर 4 पूड़ी, 2 मीठा पुआ और थोड़ा सूजी का हलवा से बनती है।
कुल देवी की पूजा विधि

कई लोग विशिष्ट अवसरों पर कुलदेवी और कुलदेवता की पूजा तो करते ही हैं। रोजाना भी उनका ध्यान करते हैं। इसके बावजूद उन्हें इच्छित फल प्राप्त नहीं हो पाता और परिवार संकट से घिरा रहता है। ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक कारण कुल देवी या देवता की पूजा में त्रुटि हो सकती है। आइये डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं कुल देवी की आसान पूजा विधि …
1. सबसे पहले घर के बड़े बुजुर्ग और आस पड़ोस की बुजुर्ग महिलाओं से जान लें कि आपकी कुल देवी कौन हैं। साथ ही उनकी पूजा का दिन कौन सा है। इसके बाद कुछ दिन उनके स्थान पर दीपक जलाओ और फिर शुक्रवार से कुल देवी की पूजा शुरू करो, इसके बाद महीने में एक निश्चित दिन जो कुल देवी का हो, उस शाम को खीर बनाकर माता का भोग लगाओ।
2. शुक्रवार की सुबह नित्य कर्म से बाद पूजा के स्थान पर एक सिक्का रखें और उस पर सुपारी रख दें, साथ ही इसके पास घी का दीपक जला दें।

3. फिर चंद पवित्र जल की बूंदें सुपारी को अर्पित कीजिए, अब सुपारी के ऊपर मौली रख कर कहिए- हे माता जी वस्त्र अर्पित कर रहे हैं। अब सुपारी पर सिंदूर लगा कर कहें- माता जी कृपा श्रृंगार ग्रहण करें।
इसके बाद हाथ जोड़ कर कहें – हे माता जी कोई भूल चूक हुई हो, तो अपना समझ कर माफ कीजिए और हमारे घर में स्थान ग्रहण कीजिए।

साथ ही देवी मां से कहें कि कृपा कर घर के सभी सदस्यों को आशीर्वाद दीजिए और मार्गदर्शन कीजिए और मुझे भी दर्शन देने की कृपा करें। इसके बाद सुपारी को कुलदेवी मानकर वहीं रहने दें।
4. मान्यता है कि मौली चढ़ते ही सुपारी गौरी गणेश का रूप ले लेती है, जिसके बाद से अब हर रोज शाम को उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं, साथ ही प्रार्थना भी करें कि हे माता जी दर्शन दीजिए। कहा जाता है कि इसके बाद माता प्रसन्न होकर या तो दर्शन देती हैं, या कोई रास्ता दिखातीं हैं।
5. कुलदेवी की पूजा करते समय हमेशा शुद्ध देसी घी का ही दीया जलाएं। साथ ही कुलदेवी की पूजा महीने में एक बार जरूर कीजिए, वह भी उनकी पूजा की तिथि पर।

6. कुल देवी से जुड़े दिनवार का पता न होने पर हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को सूर्यास्त के बाद पूजा करें। साथ ही खीर का जो भोग बनाया है , उसे केवल घर के सदस्य ही खाएं यानी किसी बाहर वाले को इसे न दें।
7. इसके अलावा ये भी जान लें कि इस दिन दूध का दान नहीं करना है, इसे किसी देवता को भी न चढ़ाएं। माना जाता है कि यदि इस तरह आप कुलदेवी की पूजा करेंगे तो आपकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होंगी।

सुपरहिट लव स्टोरी ’96’ के सीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट

सुपरहिट लव स्टोरी ’96’ के सीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट
’96’ के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म के निर्देशक सी. प्रेमकुमार ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अभिनेता प्रदीप रंगनाथन को लेकर फ़ैल रही खबर फर्जी है। उन्होंने सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।

 

जिनमें दावा किया गया था कि अभिनेता प्रदीप रंगनाथन और विजय सेतुपति ने उनकी सुपरहिट लव स्टोरी ’96’ के सीक्वल में काम करने से इनकार कर दिया है।

प्रेमकुमार की तमिल फिल्म ’96’, जिसमें विजय सेतुपति और त्रिशा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।

निर्देशक ने फेक न्यूज का स्क्रीनशॉट किया शेयर
प्रेमकुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फेक न्यूज का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, “यह हमेशा की तरह फर्जी खबर है। ’96’ के सीक्वल में वही कलाकार नजर आएंगे जो पहले भाग में थे। मैं यह भी स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रदीप रंगनाथन को किसी और प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया था, जिसका ’96’ के सीक्वल से कोई संबंध नहीं है।”
निर्देशक ने इस बात पर अफसोस जताया कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग जानबूझकर झूठ और अफवाहें फैला रहे हैं, और अब ऐसी बातों से निपटना मुश्किल होता जा रहा है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “हर दिन इन झूठी खबरों से निपटना और भी मुश्किल होता जा रहा है। मैं फिर से मीडिया और पत्रकारों से अपील करता हूं कि सही बात लोगों तक पहुंचाएं।”

रोमांटिक फिल्म है ’96’
प्रेमकुमार द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म ’96’ साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसे देशभर में दर्शकों से भरपूर सराहना मिली। यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो अपनी पहली मोहब्बत को ताउम्र नहीं भुला पाता, चाहे उनकी राहें अलग क्यों न हो गई हों। इस रोमांटिक लव स्टोरी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था। फिल्म में विजय सेतुपति और त्रिशा ने क्रमशः राम और जानू की भूमिका निभाई थी।
विजय सेतुपति और त्रिशा के अलावा, फिल्म में आदित्य भास्कर, गौरी जी किशन, जनक राज, भागवती परमल और देवदर्शिनी जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं।

एक ही शिफ्ट में हो NEET PG परीक्षा, Supreme Court का आदेश

एक ही शिफ्ट में हो NEET PG परीक्षा, Supreme Court का आदेश
NEET PG 2025 को लेकर अहम अपडेट सामने आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नीट-पीजी 2025 परीक्षा को लेकर एक अहम निर्णय सुनाया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि यह परीक्षा अब एक ही पाली में आयोजित की जाएगी, न कि दो अलग-अलग शिफ्ट्स में जैसा पहले प्रस्तावित था। आपको बता दें कि कि नीट-पीजी परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जानी है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन-न्यायाधीशों की बेंच ने की, जिसमें जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता में जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस एन वी अंजारिया शामिल थे। याचिका में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) द्वारा परीक्षा को दो पालियों में कराने के निर्णय को चुनौती दी गई थी।

NEET PG 2025: परीक्षा में समानता और पारदर्शिता पर जोर
कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा कि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिलना चाहिए और दो अलग-अलग पालियों में आयोजित परीक्षाओं में ऐसा संभव नहीं हो पाता। जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस अंजारिया ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, “दो पेपर्स की कठिनाई का स्तर कभी एक जैसा नहीं हो सकता। इससे निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।” कोर्ट ने यह भी कहा कि पिछले वर्षों में भले ही विशेष परिस्थितियों के चलते परीक्षा को दो पालियों में कराया गया हो, लेकिन अब परीक्षा प्राधिकरण को एकल पाली में परीक्षा आयोजित करने की ओर बढ़ना चाहिए।

NBE के तर्क को सुप्रीम कोर्ट ने नकारा
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से यह दलील दी गई थी कि एक ही समय में परीक्षा आयोजित करने के लिए देशभर में पर्याप्त परीक्षा केंद्र उपलब्ध नहीं हैं। इस पर कोर्ट ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा, “देश में तकनीकी ढांचे और संसाधनों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह स्वीकार नहीं किया जा सकता कि पर्याप्त केंद्र उपलब्ध नहीं हो सकते।”

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश
कोर्ट ने NBE को स्पष्ट आदेश दिया कि परीक्षा 15 जून को एक ही पाली में कराई जाए और इसके लिए उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी बल दिया गया। न्यायालय ने यह भी कहा कि कठिनाई स्तर में अंतर के कारण नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया एक अपवाद हो सकती है, लेकिन इसे हर साल एक मानक के तौर पर लागू करना न्यायसंगत नहीं है।

‘दुश्मन चाहे जहां रहे हौंक दिया जाएगा’- पीएम

‘दुश्मन चाहे जहां रहे हौंक दिया जाएगा’- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में आयोजित जनसभा में अपने ‘कनपुरिया’ अंदाज में आतंकवाद और पाकिस्तान को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा, ‘दुश्मन चाहे जहां भी हो, हौंक दिया जाएगा,’ जिससे उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत अब किसी भी प्रकार की धमकियों से डरने वाला नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी और ऑपरेशन सिंदूर में घायल ऐशान्या के बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे देश जवानों के बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि भारत अब कमजोर नहीं रहा, और अगर दुश्मन ने कोई भी दुस्साहस किया तो उसे कहीं भी ढूंढ़कर ‘हौंक दिया जाएगा’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर पहुंचे यहां उन्होंने सबसे पहले 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। शुभम की पत्नी और उनके पिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात किये और बातचीत की। उनसे बातचीत में पीएम मोदी भावुक हो गए और कहा कि ये लड़ाई लंबी है और अभी आगे तक चलेगी।

पूर्वांचल-गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। कानपुर-फर्रूखाबाद रेलवे लाइन एलिवेटेड बनाई जाएगी। इस रेलवे लाइन पर 18 रेलवे क्रॉसिंग पड़ती थीं, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। अब उन्हें राहत मिलेगी।

शुभम के पिता ने कहा?
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने कहा, “हमारा परिवार पीएम मोदी के प्रती आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में आतंकवाद के खिलाफ एक ऑपरेशन शुरू किया। पाकिस्तान में आतंकवादी स्थलों को नष्ट कर दिया गया। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा समाज प्रधानमंत्री के साथ है। पीएम मोदी ने हमें बताया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। हमलोगों के साथ-साथ पीएम मोदी भी भावुक हो गए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल हाट में ‘क्राफ्ट रूट्स’ हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुभारंभ किया 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल हाट में ‘क्राफ्ट रूट्स’ हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को भोपाल हाट परिसर में आयोजित ‘क्राफ्ट रूट्स’ अंतरराज्यीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देशभर से आए हस्तशिल्पियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके कौशल और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को आगे बढ़ाने के लिए ‘क्राफ्टरूट्स’ अभियान का हिस्सा बनेगी। डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रदर्शनी केवल हस्तशिल्प प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और स्वदेशी उद्यमिता को नई दिशा देने वाला मंच है।

उन्होंने कहा,कि मैं मानता हूं कि आज से 31 मई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है, जिसमें अहिल्या माता की 300वीं जयंती पर नारी सशक्तिकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

श्रमिकों को 5 हजार का अंशदान देगी सरकार

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार हस्तशिल्प आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बिजली, पानी और ब्याज में अनुदान के साथ-साथ यदि कोई श्रमिकों को रोजगार देता है तो सरकार 10 वर्षों तक प्रति श्रमिक 5000 रुपए प्रतिमाह का अंशदान देगी। उन्होंने कहा कि सरल शब्दों में कहें तो कारखाना उद्यमी चलाएंगे और काम करने वालों के लिए सरकार भी सहयोगी बनेगी। डॉ. यादव ने यह भी कहा कि वे केवल उद्घाटन करने नहीं आए, बल्कि प्रदर्शनी के दौरान एक बार फिर आकर हस्तशिल्पियों से संवाद करेंगे।

प्रदेश की कला को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र की कला में एक खास पहचान होती है। कश्मीर की कालीन हो या सीधी की पंजा दरी, हर कृति अपनी संस्कृति की खुशबू लिए होती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश की पारंपरिक कला को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महान योद्धा महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर सांसद खजुराहो श्री वी.डी. शर्मा साथ थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर महाराणा प्रताप ने देशभक्ति की मिसाल प्रस्तुत की। स्वाधीनता के लिए उनके द्वारा किया गया संघर्ष, मातृभूमि के लिए स्वाभिमान का उत्कृष्ट उदाहरण है। महाराजा छत्रसाल ने बुंदेलखंड में स्वतंत्रता की अलख जगाई और बाजीराव पेशवा को साथ जोड़कर स्वदेशी ताकतों को मजबूत करने का जो कार्य किया वह उनकी दूरदर्शिता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती की रक्षा के लिए समर्पित मेवाड़ की धरती के अमर नायक महाराणा प्रताप एवं बुंदेलखंड के गौरव महाराजा छत्रसाल का जीवन सदैव पीढ़ियों को देशभक्ति, स्वाभिमान, त्याग, पराक्रम और बलिदान की अनुपम प्रेरणा देता रहेगा।

रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र

रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण और न्याय का स्वर्ण युग – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संगोष्ठी की अध्यक्षता की। मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रमुख वक्ता के रूप में संगोष्ठी को संबोधित किया। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी संगोष्ठी में शामिल हुए। विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी, समाज सेवी, डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, वकील और साहित्यकार भी बड़ी संख्या में संगोष्ठी में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संगोष्ठी में राजमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर के योगदानों को स्मरण करते हुए उन्हें भारत की सांस्कृतिक एकता और सुशासन का प्रतीक बताया। उन्होंने रानी अहिल्याबाई होल्कर के करीब 30 वर्षों के शासन को प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण और न्याय का स्वर्ण युग कहा। उन्होंने कहा कि इंदौर की महारानी होने के बावजूद राजमाता ने स्वयं को किसी एक भौगोलिक सीमा में नहीं बांधा। उन्होंने देशभर में मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया। उन्होंने रामराज्य की अवधारणा को साकार करते हुए तीन दशकों तक होल्कर राजवंश का नेतृत्व किया।

फेमस साउथ इंडियन एक्टर राजेश का निधन

फेमस साउथ इंडियन एक्टर राजेश का निधन

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजेश विलियम्स का गुरुवार तड़के निधन हो गया। वो 75 वर्ष के थे और कुछ समय से सांस संबंधी तकलीफों का सामना कर रहे थे। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि
सुपरस्टार रजनीकांत ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- “मेरे करीबी मित्र, अभिनेता राजेश के असमय निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं और अत्यंत दुखी हूं। एक बेहतरीन इंसान, उनकी आत्मा को शांति मिले। परिवार और दोस्तों को मेरी गहरी संवेदनाएं।”
वहीं कमल हासन जो राजेश के साथ ‘सत्य’, ‘महानदी’ और ‘विरुमांडी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, ने लिखा- “राजेश अभिनय के लिए समर्पित कलाकारों में से एक थे। वो पढ़ने और उस पर विचार करने में रुचि रखते थे। उनका जीवन जोश और कर्म से भरा हुआ था। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”
राधिका सरथकुमार ने भी जताया शोक
अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने भी सोशल मीडिया पर लिखा- “राजेश के अचानक निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। हमने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनके फिल्म ज्ञान की मैं हमेशा प्रशंसा करती थी। वो परिवार, दोस्तों और फिल्म जगत को बहुत याद आएंगे।”

भद्र राजयोग से चमकेंगे इन 5 राशियों के सितारे

भद्र राजयोग से चमकेंगे इन 5 राशियों के सितारे

जल्द ही बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जो कि एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। यह गोचर इस बार और भी खास हो जाता है क्योंकि बुध ग्रह की युति गुरु (बृहस्पति) से होगी, जिससे भद्र राजयोग का निर्माण होगा। यह योग पंच महापुरुष योगों में से एक है और जब बुध और गुरु साथ आते हैं, तो यह व्यक्ति की बुद्धि, विचारशक्ति, वाणी और निर्णय क्षमता को प्रबल बना देता है।

इस गोचर के दौरान बुध ग्रह की सक्रियता काफी बढ़ जाएगी, जिससे उनका प्रभाव और वर्चस्व मजबूत होगा। वहीं, गुरु का साथ इस प्रभाव को और भी सकारात्मक बना देगा। इस शुभ योग का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन खासतौर पर 5 राशियों को इसका विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इन राशियों के जातकों को भाग्य का साथ, आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और मान-सम्मान की प्राप्ति जैसे शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

CBI का दिल्ली-यूपी समेत हरियाणा में 19 जगह छापा

CBI का दिल्ली-यूपी समेत हरियाणा में 19 जगह छापा

देशभर में साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले साइबर क्राइम रैकेट के खिलाफ CBI ने “ऑपरेशन चक्र-वी” (Operation Chakra-V) के तहत उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के 19 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में वाराणसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जो फर्जी कॉल सेंटर चला कर जापान में लोगों से ठगी कर रहे थे। CBI की टीम नई दिल्ली से वाराणसी पहुंची और महमूरगंज स्थित एक बहुमंजिला इमारत में संचालित कॉल सेंटर पर छापा मारा। केंद्रीय सुरक्षा बल और पीएसी के सहयोग से की गई इस छापेमारी में लगभग 12 घंटे तक जांच-पड़ताल की गई। टीम ने मौके से कई लैपटॉप, दस्तावेज, और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

दिल्ली, यूपी और हरियाणा से गिरफ्तार किए गए आरोपी

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दिल्ली के आशु सिंह, पानीपत के कपिल घाखर, अयोध्या के रोहित मौर्य, शुभम जायसवाल, विवेक राज और वाराणसी के आदर्श कुमार के रूप में हुई है। सीबीआई सूत्रों ने बताया आरोपियों ने लीगल कस्टमर सर्विस सेंटर के रूप में दिखने वाले कॉल सेंटर चलाए। इन कॉल सेंटरों के द्वारा पीड़ितों को विश्वास दिलाया गया कि उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से छेड़छाड़ की गई है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...