भोपाल में 31 को सिंदूरी थीम पर महिला महासम्मेलन

भोपाल में 31 को सिंदूरी थीम पर महिला महासम्मेलन

भोपाल में 31 मई को सिंदूरी थीम पर आयोजित होने जा रहे महिला महासम्मेलन को लेकर आयोजित बैठक में मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 मई को जंबूरी मैदान में होने वाला महिला महासम्ममेलन सिंदूरी थीम पर होगा। कार्यक्रम को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर समर्पित किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में करीब 1500 महिलाओं के साथ प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। महासम्मेलन में प्रदेशभर से 2-2.50 लाख महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया।

सुबह से संभालेंगी व्यवस्थाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि समेलन की समूची व्यवस्थाओं का नेतृत्व बहनें ही करेंगी। सभी को अलग-अलग जिमेदारी दी जाएगी। पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे समेलन में पहुंच जाएंगे, इसलिए सभी बहनों को इस समेलन के लिए व्यवस्थाएं सुबह से ही संभालनी होंगी।

काम के हिसाब से 31 टीम बनाईं
पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, साज-सज्जा से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक का जिमा महिलाओं को सौंपा जाएगा। इसके लिए 31 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक में 20 से 40 महिलाएं रहेंगी। इसके अलावा भी वरिष्ठ पदाधिकारी तैनात रहेंगी। टीमों की फाइनल रिहर्सल 29 मई को जंबूरी मैदान में होगी।

पीएम ने देशभर में एमपी आना स्वीकारा
मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई ने कई आदर्श स्थापित किए हैं। वह बहू बनकर होलकर परिवार में आईं और बेटी के रूप में पूजी गईं। उन्होंने कहा कि देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं, लेकिन हमारी सौभाग्य है कि पीएम मोदी मध्यप्रदेश में आना स्वीकार रहे हैं। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी महासमेलन में दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे।

इंदौर, दतिया, सतना और उज्जैन के कार्यक्रम में रहेंगे केंद्रीय-राज्य के मंत्री
पीएम मोदी दतिया, सतना एयरपोर्ट और इंदौर मेट्रो का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। उज्जैन में शिप्रा नदी के घाटों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री व राज्य के प्रमुख मंत्री संबंधित स्थलों पर रहेंगे। मंगलवार को कैबिनेट बैठक से पहले चर्चा में मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह व्यवस्था दी। बैठक के दौरान मुयमंत्री और मंत्रियों ने साधना बलवटे द्वारा लिखित ‘अहिल्या रूपेण संस्थिता’ नाट्य पुस्तिका का विमोचन किया। यह नाट्य पुस्तिका देवी अहिल्या बाई के जीवन की प्रमुख घटनाओं पर आधारित है।

जस्टिस यशवंत वर्मा की संसद में महाभियोग की तैयारी

जस्टिस यशवंत वर्मा की संसद में महाभियोग की तैयारी

सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक जांच समिति द्वारा दोष सिद्ध किए जाने के बाद केंद्र सरकार दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आगामी मानसून सत्र में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह कदम सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की सिफारिश के बाद उठाया जा रहा है, जिसमें उन्होंने जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग की अनुशंसा की थी।

क्या है मामला?
14 मार्च को जस्टिस वर्मा के आधिकारिक आवास पर आग लगने की घटना हुई थी, जिसके बाद वहां से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। इस मामले की जांच के लिए 22 मार्च को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश द्वारा एक तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। इस समिति में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जीएस संधवालिया, और कर्नाटक हाईकोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस अनु शिवरामन शामिल थे।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजी रिपोर्ट
इस समिति ने कई गवाहों के बयान दर्ज किए और पाया कि जस्टिस वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों में विश्वसनीयता है। इसके बाद 9 मई को समिति की रिपोर्ट को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया है।

इस्तीफा नहीं दिया, तबादला किया गया
जांच समिति की रिपोर्ट के बाद जस्टिस वर्मा से इस्तीफा देने को कहा गया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद उनका तबादला 20 मार्च को किया गया और 5 अप्रैल को उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली, लेकिन उन्हें अब तक कोई कार्यभार नहीं सौंपा गया है।

अमरीका ने छात्र-वीजा साक्षात्कार पर रोक लगाने का आदेश दिया

अमरीका ने छात्र-वीजा साक्षात्कार पर रोक लगाने का आदेश दिया

अमरीका ने विद्यार्थी आवदेकों के लिए वीजा के नए साक्षात्‍कार को रोकने के आदेश दिए हैं। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अमरीकी दूतावासों और वाणिज्यिक दूतावास कार्यालय को ऐसे निर्देश दिए हैं। ट्रंप प्रशासन आवेदकों के सोशल मीडिया प्रोफाइल को कड़ाई से जांच करने पर विचार कर रहा है। यह निर्देश अमरीकी स्‍कूलों और कॉलेजों में विदेशी विद्यार्थियों के प्रवेश को रोकने के लिए मौजूदा जांच प्रक्रियाओं के व्यापक उपयोग को दर्शाता है।

इससे पहले, ट्रंप प्रशासन ने हॉवर्ड विश्‍वविद्यालय में अंतर्राष्‍ट्रीय विद्यार्थियों के दाखिले को रोकने का निर्णय लिया था। ट्रंप के इस आदेश के बाद हॉवर्ड विश्‍वविद्यालय ने इस फैसले को गैर-कानूनी और अनुचित बताकर इसकी निंदा की। विश्‍वविद्यालय ने कहा कि यह निर्णय हजारों विद्यार्थियों और विद्वानों के भविष्‍य के लिए नुकसानदेह है।

वित्त वर्ष में भारत का प्रत्‍यक्ष विदेश निवेश 14% बढ़कर 81 अरब डॉलर से अधिक हुआ

वित्त वर्ष में भारत का प्रत्‍यक्ष विदेश निवेश 14% बढ़कर 81 अरब डॉलर से अधिक हुआ

भारत में वित्त वर्ष 2024-25 में 81 अरब 4 करोड़ डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ है। यह वित्त वर्ष 2023-24 के 71 अरब 28 करोड़ डॉलर की तुलना में 14 % अधिक है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि 2024-25 में कुल निवेश का सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक 19 % कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 16 % और ट्रेडिंग में 8 % निवेश हुआ।

सेवा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भी पिछले वर्ष के 6 अरब 64 करोड़ डॉलर से 40.77 % बढ़कर 9 अरब 35 करोड़ डॉलर हो गया। भारत विनिर्माण क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का केंद्र भी बन रहा है जो वित्त वर्ष 2024-25 में 18 % बढ़कर 19 अरब 4 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया, जबकि 2023-24 में यह 16 अरब 12 करोड डॉलर था। सरकार ने निवेशक अनुकूल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति लागू की है, जिसके तहत अधिकांश क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के शत-प्रतिशत मार्ग खुल गए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर अपने मूल दायरे से आगे बढ़कर राष्ट्रीय प्रगति के लिए आजीवन प्रतिबद्धता का प्रतीक है – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

ऑपरेशन सिंदूर अपने मूल दायरे से आगे बढ़कर राष्ट्रीय प्रगति के लिए आजीवन प्रतिबद्धता का प्रतीक है – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्‍ट्र बनाने का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। इस लक्ष्‍य की स्वतंत्रता आंदोलन से तुलना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर पिछली पीढ़ियां 20-35 वर्ष में औपनिवेशिक शासकों को देश से बाहर निकाल सकती हैं, तो आज के 140 करोड़ नागरिक भी अगले 25 वर्ष में विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं। कल गुजरात के गांधीनगर में गुजरात शहरी विकास की 20 वर्ष की गाथा के उत्‍सव के अवसर पर प्रधानमंत्री ने भारत की महत्वपूर्ण आर्थिक वृद्धि और वैश्विक प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने पर गर्व व्यक्त किया।

भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्व औपनिवेशिक शक्ति से आगे निकलना ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अब तीसरे स्थान पर पहुंचने की कोशिशें जोर पकड़ रही हैं। प्रधानमंत्री ने 2036 में ओलिम्पिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा को भी दोहराया। उन्‍होंने वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए देश की तत्परता पर बल दिया।

ऑपरेशन सिंदूर के महत्व पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अपने मूल दायरे से आगे बढ़ेगा। उन्‍होंने इसे राष्ट्रीय प्रगति के लिए आजीवन प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य पहल नहीं है, बल्कि प्रत्येक भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने दैनिक उपभोग का आकलन करने, विदेशी उत्पादों की पहचान करने और उनके स्‍थान पर स्थानीय स्‍तर पर बने उत्‍पादों का उपयोग करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने आर्थिक आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्‍होंने स्थानीय विनिर्माण को बढ़ाने और स्वदेशी उद्योगों को समर्थन देने के लिए एक जिला, एक उत्पाद रणनीति की वकालत की। राष्ट्रीय गौरव को प्रोत्साहित करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से मेड इन इंडिया उत्पादों पर गर्व करने और देश की प्रगति का उत्‍सव मनाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी की गुजरात की दो दिन की यात्रा कल सम्‍पन्‍न हो गई। इस दौरान श्री मोदी ने 82 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कल गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। सोमवार को प्रधानमंत्री ने दाहोद और भुज में 77,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा भर्ती घोटाला

महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा भर्ती घोटाला

मोदी सरकार का मिशन शक्ति मप्र में लांचिंग से पहले ही फेल

घोटाला उजागर होने पर भर्ती पर लगी रोक

भोपाल।
केंद्र की मोदी सरकार का मिशन शक्ति मध्य प्रदेश में लांचिंग से पहले ही फेल हो गया है। इसके जरिए प्रदेश की महिलाओं को सशक्त किया जाना है,लेकिन घोटालों के लिए बदनाम महिला एवं बाल विकास में मिशन भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। यह घोटाला करीब पौन चार सौ पदों के लिए की जा रही भर्तियों में हुआ। इसकी शिकायत के बाद विभाग ने फिलहाल इन भर्तियों पर रोक लगाकर जांच शुरू कर दी है।

​महिलाओं के समग्र विकास व कल्याण के लिए मिशन शक्ति की शुरुआत साल 2021—22 में हुई। 15वें वित्त आयोग से मंजूरी के बाद इसे फरवरी 2022 में देशभर में लागू कर दिया गया। दरअसल,इसके लिए 40 प्रतिशत राशि राज्य को भी खर्च करना है। इसके चलते मिशन को मध्य प्रदेश में मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही मंजूरी मिली। साल 2023—24 में विधानसभा व लोकसभा के चुनाव भी इसकी वजह कहे जा सकते हैं।
बहरहाल,मिशन महिलाओं से जुड़ा है,लिहाजा इसे जमीन पर उतारने का काम प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग को मिला। इसके लिए प्रदेश के 52जिलों में आठ अधिकारी,कर्मचारियों की नियुक्ति का ठेका दहीसार ईस्ट मुंबई की एक निजी कंपनी टी एंड एम को दिया गया। कंपनी कंसलटेंसी के अलावा मेन पॉवर सप्लाई का भी काम करती है।मप्र के महिला एवं बाल विकास विभाग में आईसीडीएस प्रोजेक्ट अंतर्गत भर्ती के लिए साल 2022 में इस कंपनी को कथित तौर पर टेंडर के जरिए चुना गया।

नाता पुराना,नए मिशन का काम भी मिला
मप्र के महिला एवं बाल विकास विभाग में आईसीडीएस प्रोजेक्ट अंतर्गत भर्ती के लिए साल 2022 में इस कंपनी को कथित तौर पर टेंडर के जरिए चुना गया। कंपनी से विभाग का नाता पुराना है,लिहाजा नए टेंडर की आवश्यकता महसूस न करते हुए टी एंड एम को ही मिशन शक्ति के लिए भी भर्ती का जिम्मा सौंप दिया गया। मिशन के लिए कंपनी को अंतर्गत प्रदेश के 52 जिलों में विभिन्न श्रेणी के 416 पद भरे जाने थे,लेकिन कुछ पद भरे होने से कंपनी को 367पदों पर भर्ती का दायित्व सौंपा गया।

मप्र में नहीं दफ्तर,सरकारी लोगो का इस्तेमाल

सूत्रों के मुताबिक,मप्र में टी एंड एम का कोई कार्यालय नहीं है। मिशन शक्ति में भर्ती के लिए कंपनी की ओर से यहां विज्ञापन जारी किया गया। हैरानी की बात यह कि कंपनी ने खुलेआम महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम और उसके प्रतीक चिन्ह का प्रयोग किया। इससे उम्मीदवारों में यह भरोसा पैदा हुआ कि भर्ती प्रक्रिया वैध और सरकारी है। विभाग की ओर से इस अनधिकृत उपयोग पर कोई कार्रवाई नहीं की ।

भर्ती को लेकर शिकायतें ये भी हैं
सूत्रों के अनुसार,भर्ती में आरक्षण प्रक्रिया का पालन तो हुआ नहीं। उल्टे महिलाओं से जुड़े इस मिशन में भर्ती के लिए पुरुषों को प्राथमिकता में रखा गया। यही नहीं,संबंधित लिखित परीक्षा की भाषा भी अंग्रेजी रखी गई। इसके चलते अंग्रेजी में तंग हाथ वाले कई उम्मीदवार भर्ती से बाहर हो गए। बताया जाता है कि कंपनी ने भोपाल सहित कई शहरों में परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के नाम पर प्रति उम्मीदवार 13सौ रुपए वसूले। आवेदन के बाद कई उम्मीदवारों को बिना परीक्षा के ही चयन पत्र दे दिए गए।
गत 19 मई को भोपाल में दस्तावेज़ सत्यापन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को बुलाया गया। उम्मीदवारों से लिए गए अनुभव पत्रों का भी कोई ठोस सत्यापन नहीं किया गया। बताया जाता है कि कुछ उम्मीदवारों ने इस सौदेबाजी के आडियो भी वायरल किए। इसके बाद,विभाग ने आनन—फानन में भर्ती स्थगित कर दी है। जिम्मेदार अब जांच की बात कह रहे हैं।

सीजीएसटी भी महाराष्ट्र सरकार के खाते में
सूत्रों के अनुसार,आउस सोर्स भर्ती का यह ठेका करीब सौ करोड़ सलाना का है। इसमें भी तीन प्रतिशत अतिरिक्त कमीशन भी कंपनी को दिया जाना था। कंपनी महाराष्ट्र वेस्ड है। मप्र में उसका कोई कार्यालय नहीं है,लिहाजा राज्य के हिस्से का सेवा कर यानी एसजीएसटी भी महाराष्ट्र सरकार के खाते में ही जाता रहा है।

एक—दूसरे पर टाल रहे हैं अफसर
भर्ती घोटाला से जुड़े इस मामले को लेकर जिम्मेदार अफसर जवाब देने से बच रहे हैं। विभाग की प्रभारी आयुक्त आईएएस निधि निवेदिता से संपर्क किए जाने पर उन्होंने एक उप संचालक योगेंद्र यादव को इसके लिए पाबंद कर दिया। वहीं यादव,इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि आउट सोर्स भर्ती करने वाली फर्म, सीजीएसटी का भुगतान किस राज्य को करेगी। मप्र में उसका दफ्तर है या नहीं। वह कहते हैं—कंपनी विभाग के लिए पहले से भर्ती करती आ रही है,इसलिए यह काम भी उसे ही सौंप दिया गया। शिकायतें आईं थी,इसके चलते भर्ती फिलहाल रोक दी गई है। इसकी जांच की जाएगी। जांच कौन करेगा,इसको लेकर भी वे आश्वस्त नहीं हैं।

IPL 2025 की क्‍लोजिंग सेरेमनी के दौरान मौजूद रहेगी भारतीय सेना

IPL 2025 की क्‍लोजिंग सेरेमनी के दौरान मौजूद रहेगी भारतीय सेना

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 के फाइनल के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों को विशेष श्रद्धांजलि देने की योजना बनाई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून को होने वाला समापन समारोह इस महीने सीमा पार लगातार तनाव के बाद सेना के साहस और बलिदान का जश्न मनाएगा। ज्ञात हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया था, जिस कारण टूर्नामेंट को 10 दिनों के लिए रोक दिया गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद सीजफायर पर समझौता हुआ और फिर से आईपीएल शुरू हो सका।

तीनों सेना के प्रमुखों को किया आमंत्रित
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की कि समापन समारोह पूरी तरह से सशस्त्र बलों को समर्पित होगा। सेना, नौसेना, वायु सेना के प्रमुखों के साथ रक्षा स्टाफ को 3 जून को समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। सैकिया ने स्पोर्टस्टार से कहा कि बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके ऑपरेशन सिंदूर के तहत वीरतापूर्ण प्रयास राष्ट्र की रक्षा और प्रेरित करते हैं। श्रद्धांजलि के रूप में हमने समापन समारोह को सशस्त्र बलों को समर्पित करने का फैसला किया है।

आईपीएल 2025 में पूरे सीजन में ऑपरेशन सिंदूर सलाम
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब से आईपीएल फिर से शुरू हुआ है, तब से कई जगहों पर सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि दी गई है। वानखेड़े स्टेडियम में फैंस ने “भारत माता की जय” के नारे लगाए और बड़ी स्क्रीन पर सेना को धन्यवाद संदेश दिखाए गए। खिलाड़ियों ने मैच से पहले राष्ट्रगान भी गाया।

पुलवामा हमले के बाद उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे सैन्‍य बैंड
यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल ने सेना को सलाम किया है। 2019 में पुलवामा हमले के बाद बीसीसीआई ने उद्घाटन समारोह में एक सैन्य बैंड को शामिल किया था और सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए 20 करोड़ रुपये देने का संकल्प लिया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल 2025 के फाइनल में एक लाख से अधिक प्रशंसकों के आने की उम्मीद है।

CRPF के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को NIA ने किया गिरफ्तार

CRPF के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को NIA ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (PIOs) को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने का गंभीर आरोप है।

आरोपी की पहचान और गतिविधियां
NIA के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार जवान की पहचान मोती राम जाट के रूप में हुई है, जो 2023 से जासूसी गतिविधियों में सक्रिय था। वह पैसों के बदले संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह पाकिस्तानी एजेंटों से विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्त कर रहा था।
जाट को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

उसे पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से 6 जून 2025 तक NIA की हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद, उसे 21 मई 2025 से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

सोशल मीडिया के ज़रिए मिली जानकारी
CRPF के एक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में की गई उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों की लगातार निगरानी के दौरान यह पाया गया कि जाट ने स्थापित नियमों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। अधिकारी ने कहा “प्रारंभिक मूल्यांकन के बाद मामला गंभीर पाया गया और इसे आगे की जांच के लिए NIA को सौंप दिया गया। साथ ही, संबंधित व्यक्ति को भारत के संविधान और CRPF नियमों के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

जो व्यक्ति ख़ुद का परिवार नहीं चला सकता वह बिहार क्या चलाएगा? – प्रशांत किशोर

जो व्यक्ति ख़ुद का परिवार नहीं चला सकता वह बिहार क्या चलाएगा? – प्रशांत किशोर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही राज्य की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। एनडीए, महागठबंधन और अन्य क्षेत्रीय दल जहां अपनी चुनावी रणनीति में जुटे हैं, वहीं लालू यादव के बेटे और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेज प्रताप यादव के निजी जीवन का मामला अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है।

एक तरफ जहां तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए लालू परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं अब इस पूरे विवाद पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी चुटकी ली है। प्रशांत किशोर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लालू पर कई सवाल दागे हैं और कहा है कि जो व्यक्ति ख़ुद का परिवार नहीं चला सकता उसके हाथ में बिहार के 13 करोड़ लोगों की जिंदगी नहीं दी जा सकती।

प्रशांत किशोर का लालू पर निशाना
पीके ने लिखा, ‘सवाल लालू जी आपसे है! आपने एक यादव परिवार की लड़की ऐश्वर्या का जीवन क्यों बर्बाद किया? साधू यादव को तेज प्रताप के बारे में पता था और आपको नहीं? 12 साल से आपका बेटा किसी और के साथ था फिर भी आपने एक यादव परिवार की बेटी की उससे शादी करवा दी। जाति-जाति कर सबसे वोट मांगते हैं और उसी समाज से आने वाली बच्ची के साथ आपके घर में ही मारपीट हुई। उसका फोन जबरन छीन लिया गया। उसके गहने रख लिए गए। और सच में अगर आपको नहीं पता था तो जो व्यक्ति ख़ुद का परिवार नहीं चला सकता उसके हाथ में बिहार के 13 करोड़ लोगों की जिंदगी नहीं दी जा सकती।’

तेज प्रताप ने गर्लफ्रेंड की तस्वीर शेयर की
बता दें तेज प्रताप यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसके बाद लालू प्रसाद यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। साथ ही, उन्हें परिवार से भी बेदखल कर दिया गया।

ऐश्वर्या राय का आरोप
तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने मीडिया से बात करते हुए लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “अगर इन्हें पहले से सब पता था, तो फिर मेरी शादी तेज प्रताप से क्यों करवाई गई? मुझे पीटा गया, मेरे गहने और फोन छीन लिए गए। तलाक की जानकारी मुझे मीडिया से मिली। मेरा दोष क्या था?”
उन्होंने यह भी कहा कि ‘तेज प्रताप का 12 साल पुराना अफेयर अब सामने आया है, और सारा दोष महिला पर डाल देना सबसे आसान रास्ता है।’ ऐश्वर्या ने यह भी सवाल उठाया कि जब उनके साथ मारपीट हुई, तब ‘सामाजिक न्याय’ की बात करने वाले नेता कहां थे? उन्होंने कहा, ‘मैं अपना संघर्ष जारी रखूंगी और न्याय की लड़ाई लड़ती रहूंगी।’

शूटिंग एकेडमी में हिंदू लड़कियों को लाने पर कमीशन का लालच देता था मोहसिन खान

शूटिंग एकेडमी में हिंदू लड़कियों को लाने पर कमीशन का लालच देता था मोहसिन खान

वह मुझ पर तंत्र क्रिया करने लगा था। उसने मुझे बंधक बना लिया। जिन्न भेजकर मां को मारने की धमकी देता था। एक दिन मेरे सामने ही खरगोश काटा और मुझसे कहा कि मेरे लिए मांस पकाओ। मैं उसके पास से जाना चाहती थी। मगर वह फ्लैट से बाहर नहीं आने देता था। उसने मुझ जैसी कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है। जबरदस्ती मांस खिलाया है। उसको फांसी की सजा मिलनी चाहिए।’

प्रजापत नगर (द्वारकापुरी) निवासी इस युवती को 2020 में परिचित महिला ने मोहसिन के पास काम करने भेजा था। वह नौ हजार रुपये प्रतिमाह पर एकेडमी और फ्लैट में साफ-सफाई का काम करने लगी थी। इसी बीच लॉकडाउन लगा और मोहसिन ने उस पर फ्लैट से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। उसके साथ मारपीट की और मोबाइल भी छीन लिया। मोहसिन फ्लैट में तंत्र क्रिया करने लगा था। युवतियों पर नींबू-मिर्ची उतारकर उर्दू में कुछ बोलता रहता था।

उन्हें गलत तरीके से छूता था और अलग-अलग ढंग से लेटने का बोलता था। बुरी आत्मा का साया बताकर उनके साथ मारपीट भी करता था। घर जाने की जिद करने पर जिन्न भेजने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर चुप करवा देता था।

सिर्फ हिंदू युवतियों को ही नौकरी पर रखता था

पीड़िता ने कहा- मैं परिचित मुस्लिम युवती को भी काम पर लगाना चाहती थी। मगर मोहसिन ने स्पष्ट मना कर दिया। वह सिर्फ हिंदू युवतियों को ही नौकरी पर रखता था। उनका शोषण करता था। उसने कहा था कि कम उम्र की लड़कियां लेकर आओ और कमीशन ले जाओ। लाकडाउन के दौरान भी उसके फ्रिज में मांस भरा रहता था। एक बार उसने मेरे सामने ही खरगोश मारा और मुझसे पकवाया। युवती की शादी हो चुकी है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...