इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान

इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। शनिवार को मुंबई में सिलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान चुना गया है। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे।

शुभमन गिल भारत के 37वें टेस्ट कप्तान बने हैं। जसप्रीत बुमराह पहले ही कप्तानी की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर चुके हैं।

इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे ये 16 खिलाड़ी
शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरैल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
शुभमन गिल 37वें टेस्ट कप्तान

भारती ने 1932 में अपना पहला टेस्ट खेला था। टीम इंडिया अब तक 589 टेस्ट मैच खेल चुकी है। अब तक 36 खिलाड़ियों ने कप्तानी की है। सीके नायडू ने 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत का नेतृत्व किया था।

इसके 20 साल बाद भारत ने विजय हजारे की कप्तानी में 10 फरवरी 1952 को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत का स्वाद चखा था।

बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी

बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मानसून की आमद के पहले ही बादलों ने डेरा डाल दिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर वज्रपात और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से बस्तर संभाग के जिले, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ क्षेत्र भारी बारिश से प्रभावित हो सकते हैं।

रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान
27 मई को राजधानी रायपुर में आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मानसून के आगमन की तैयारी

दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व राज्यों और उप-हिमालयीन पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना जताई गई है।

नौतपा के दूसरे दिन गर्मी के तेवर रहे ठंडे, मध्य प्रदेश के इन संभागों में मंगलवार को होगी बारिश

नौतपा के दूसरे दिन गर्मी के तेवर रहे ठंडे, मध्य प्रदेश के इन संभागों में मंगलवार को होगी बारिश

प्रदेश में नौतपा के दूसरे दिन सोमवार को भीषण गर्मी का असर कमजोर रहा, लेकिन बढ़ी हुई नमी ने लोगों को उमस से बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत और विभिन्न सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर है, जिससे नौतपा की तपिश इस बार कमजोर दिख रही है।

अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे
सोमवार को नौगांव, खजुराहो और टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दमोह में 40.2 और नर्मदापुरम में 39.8 डिग्री रहा। बाकी सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आमतौर पर नौतपा के दौरान प्रदेश में लू चलती है और पारा 45 डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार हालात उलट हैं।

बारिश ने दी राहत, लेकिन उमस बढ़ी
राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान तो कुछ हद तक गिरा, लेकिन उमस में इजाफा हो गया। मंडला में सबसे ज्यादा 11.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ग्वालियर में 6 मिमी, रतलाम और इंदौर में 6 व 1 मिमी, बैतूल में 4.4 मिमी और छिंदवाड़ा में 2.4 मिमी वर्षा हुई।

अगले 2-3 दिन बारिश के आसार
मौसम केंद्र के मुताबिक, आगामी 48 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। इससे गर्मी से थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन उमस परेशानी बढ़ा सकती है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा
(एक प्रेरणादायक अनुभव)

शीतल रॉय
हाल ही में मुझे भारत की एक अद्भुत धरोहर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा करने का अवसर मिला। यह यात्रा न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि एक ऐसा अनुभव भी बना जिसने मेरे मन को गहराई तक छू लिया। यह प्रतिमा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है, जिनके अद्वितीय नेतृत्व और एकता के प्रयासों ने देश को एक सूत्र में बाँधा।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुँचते ही सबसे पहले जो बात ध्यान खींचती है, वह है यहाँ का स्वच्छ और शांत वातावरण। परिसर में चारों ओर हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। हवा में ताजगी और वातावरण में अनुशासन का भाव साफ महसूस होता है। यहाँ की सफाई व्यवस्था अत्यंत प्रशंसनीय है – कचरा कहीं दिखाई नहीं देता और नियमित रूप से सफाई होती रहती है।

सड़कें चौड़ी, समतल और सुचारू रूप से निर्मित हैं। शुल्क फ्री यातायात व्यवस्था इतनी व्यवस्थित है कि किसी प्रकार की परेशानी महसूस नहीं होती। चाहे अपनी गाड़ी से जाएं या वहाँ की बस सेवा का उपयोग करें – हर विकल्प सुविधाजनक और यात्रियों के अनुकूल है।

इस स्थान की सबसे बड़ी विशेषता है इसकी प्रशासनिक व्यवस्था। टिकट व्यवस्था से लेकर दर्शकों के आवागमन, सुरक्षा और खानपान तक – हर जगह कुशल प्रबंधन देखने को मिलता है। यहाँ आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए शटल बस सेवा, गाइड, सूचना केंद्र, फूड कोर्ट और प्रदर्शनी हॉल जैसी अनेक व्यवस्थाएँ हैं। सुरक्षा बल हमेशा सतर्क रहते हैं और पर्यटकों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। सीनियर सिटीजन के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध है

इसके अतिरिक्त यहाँ पर वैली ऑफ फ्लॉवर्स, सरदार सरोवर बाँध, ऑडियो-विजुअल गैलरी और लेजर शो जैसे आकर्षण भी हैं, जो इस यात्रा को और भी रोचक और ज्ञानवर्धक बनाते हैं।

इस यात्रा ने मुझे न केवल सरदार पटेल के महान योगदान को नजदीक से समझने का अवसर दिया, बल्कि यह भी सिखाया कि यदि इच्छाशक्ति और दूरदृष्टि हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।

, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यह यात्रा मेरे लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आई। यहाँ की साफ-सुथरी सड़कें, अनुशासित वातावरण और उत्तम प्रबंधन ने मुझे अत्यंत प्रभावित किया। हर भारतीय को एक बार इस स्थान की यात्रा अवश्य करनी चाहिए, ताकि हम अपने राष्ट्र निर्माण में लगे महानायकों का सम्मान कर सकें और उनकी प्रेरणा से अपने जीवन में भी कुछ सकारात्मक बदलाव ला सकें।

भारत में फिर बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप

भारत में फिर बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप

सालों की शांति के बाद कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से लौटती हुई नजर आ रही है। भारत के कई प्रमुख शहरों और राज्यों में कोविड-19 के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में संक्रमण की रफ्तार अचानक तेज हो गई है।

कोरोना के दो नए वेरिएंट
देश के कम से कम 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना के नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, और ठाणे जैसे बड़े शहरों में संक्रमण के मामले सबसे अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के दो नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की पहचान की है। इन नए वेरिएंट्स के कारण संक्रमण की दर में फिर से तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन वेरिएंट्स की जांच और निगरानी के साथ-साथ सावधानी बरतना आवश्यक है।

सरकार हाई अलर्ट पर
कोरोना संक्रमण में फिर से बढ़ोतरी के बीच सरकार ने अस्पतालों को ICU बेड, ऑक्सीजन आपूर्ति और आवश्यक उपकरणों के साथ पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। संक्रमण की स्थिति पर नजर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

दिल्ली में तीन साल बाद कोरोना के 23 नए मामले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले तीन सालों में पहली बार 23 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। अधिकांश मरीज हल्के लक्षणों के साथ हैं और उन्हें गंभीर समस्या नहीं हुई है।

कर्नाटक और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से हुई मौतें
कर्नाटक में 84 वर्षीय एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई, जिनके पहले से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं। वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे नगर निगम ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज कालवा अस्पताल में इलाज़ के दौरान एक 21 वर्षीय कोविड मरीज की मौत हुई।

मई में केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले
मई महीने में केरल में कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा दर्ज किए गए हैं, जहां अब तक 273 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी मामूली वृद्धि देखी गई है, जहां 35 नए मामले सामने आए हैं।

मुंबई, तमिलनाडु में भी बढ़ रहे कोरोना केस
मुंबई में मई के महीने में अब तक 95 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जो महाराष्ट्र के कुल कोविड मामलों का बड़ा हिस्सा हैं। तमिलनाडु में भी मई में 66 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे वहां की स्वास्थ्य प्रणाली पर सतर्कता बढ़ गई है।

वडोदरा में पीएम मोदी का रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार हुआ शामिल

वडोदरा में पीएम मोदी का रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार हुआ शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ​आज से दो दिन के गुजरात दौर है। पहले दिन पीएम ने आज वडोदरा में एक रोड शो भी किया। इस रोड शो की खास बात यह रही कि इसमें लोगों के बीच ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी था। पीएम के इस दौर से गदगद सोफिया के परिवारवालों ने मोदी पर रोड शो के दौरान पुष्पवर्षा भी की। इस रोड शो में सोफिया के परिवारवालों की तरफ से खास तौर पर उनके पिता, मां, बहन और भाई शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में 82,000 करोड़ रुपए के लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी आज गुजरात दौरे के दौरान दाहोद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस सहित दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

सबसे पहले दाहोद पहुंचे पीएम मोदी
रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया कि नई सेवाओं में साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस शामिल हैं। पीएम मोदी सबसे पहले दाहोद पहुंचे, जहां वे लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप-रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी खरोद और दाहोद में लोगों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही 24,000 करोड़ रुपये की रेलवे और अन्य सरकारी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

एमपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव

एमपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव

कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों (MP congress Districts Presidents List) को महत्त्वपूर्ण बनाने के अहमदाबाद अधिवेशन के प्रस्ताव (Ahmedabad Session Proposal) पर काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी देने के साथ ही एआइसीसी (AICC) ने इन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।

संगठन सृजन अभियान के तहत 50 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
संगठन सृजन अभियान के तहत मध्यप्रदेश के लिए 50 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। मध्यप्रदेश के लिए सप्तगिरि उलाका, गुरदीप सिंह सप्पल, अखिलेश प्रताप सिंह, डॉ. अजय कुमार, विवेक बंसल, रिपुन बोरा, कृष्णा तीरथ सहित 50 नेताओं को रखा गया है।

गुजरात का फार्मूला लागू करने की तैयारी
कांग्रेस में अब गुजरात फार्मूला लागू करने की तैयारी है। इसके तहत पर्यवेक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। जिला इकाई गठन में केन्द्रीय और राज्य पर्यवेक्षकों की राय भी मायने रखेगी। इसे पार्टी में नये बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। असल में कांग्रेस में संगठन को और मजबूत किए जाने की कवायद चल रही है। प्रयास है कि सभी कार्यकर्ताओं को मौका मिले, सिर्फ नाम के लिए पदाधिकारी न हो।

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कृषि उद्योग समागम 2025 कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने कृषि उद्योग समागम 2025 कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर में कृषि उद्योग समागम-2025 में कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

कृषि प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि तकनीकों, यंत्रों और नवाचारों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में ड्रोन आधारित कृषि तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त उपकरण, पॉवर स्प्रेयर, सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र, जैविक एवं नैनो फर्टिलाइज़र सहित विविध नवीनतम संसाधनों को प्रदर्शित किया गया। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सभी स्टॉलों का अवलोकन कर विकसित की गई तकनीकों की प्रशंसा की। उप राष्ट्रपति ने प्रदर्शनी में कृषकों से प्रत्यक्ष संवाद कर उत्पादों की गुणवत्ता, तकनीक एवं विपणन के विषय में जानकारी ली तथा उनके नवाचारों की सराहना की। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के प्रयासों की सराहना की एवं उन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए सशक्त कड़ी बताया।

पशुपालन विभाग द्वारा आचार्य गोवंश संवर्धन योजना के अंतर्गत प्रदर्शनी में भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों का प्रदर्शन किया गया। इसमें गिर नस्ल की उस गाय को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया, हाल ही में आयोजित भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारु गाय प्रतियोगिता 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने स्वयं गाय को चारा खिलाकर गौसंवर्धन के प्रति अपनी संवेदनशीलता प्रदर्शित की।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के बाद राज्य में 1744 एकड़ भूमि 46 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के बाद राज्य में 1744 एकड़ भूमि 46 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मना रहे हैं। यह अद्भुत समय चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की खुशबू देशभर में फैल रही है। प्रदेश में विकास का क्रम जारी है। इस विकास यात्रा में सभी राज्यों के उद्योगपतियों का स्वागत है। जहां जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, अधिकारी साथ में मिलकर प्रदेश के औद्योगिक विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के फरवरी में आयोजन के बाद पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मध्यप्रदेश को निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि जीआईएस में 65 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 15 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को आवंटन आदेश और आशय पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक के दौर में हमें टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाना होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मेड इन इंडिया का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को नरसिंहपुर जिले में कृषि उद्योग समागम में “खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों के सम्मेलन” को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पनाओं को साकार करने के लिए हमें सभी क्षेत्रों में समान प्रगति करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माइनिंग, टेक्सटाइल, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योगों के विकास की अपार संभावनायें हैं। कृषि आधारित उद्योगों के लिए चार स्थानों पर कृषि उद्योग समागम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की एग्रीकल्चर ग्रोथ रेट वर्तमान में 12 प्रतिशत से अधिक होकर देश में अग्रणी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 (जीआईएस) के सफल आयोजन के बाद मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा 1744 एकड़ भूमि 46 औद्योगिक इकाइयों को आवंटित की गई है। इन इकाइयों में लगभग 24,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे लगभग 35,000 रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। भूमि आवंटन प्राप्त प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में मेसर्स पतंजलि ग्रुप, रीवा को सर्वाधिक 433 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इसके अलावा मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट, सीधी को 264 एकड़, मेसर्स बीईएमएल, रायसेन को 148 एकड़, मेसर्स गौतम सोलार को 55 एकड़ एवं मेसर्स ग्लेक्सो स्मीथ एशिया प्रा. को 40 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज के कार्यक्रम में कुल 52 इकाईयों से रू. 4376 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 6100 से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इन निवेश प्रस्तावों के राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नरसिंहपुर जिला गन्ने की फसल के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि गन्ने की फसल के लिए स्प्रिंक्लर सिंचाई का लक्ष्य बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह हमारा संकल्प है कि कृषकों की आय को बढ़ाया जायेगा। हमारी सरकार का प्रयास है कि कृषकों को उनके उत्पादों के सही दाम मिले। खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योगों की अधिक से अधिक स्थापना होगी। खेती, बागवानी, फल-सब्जी उत्पादन सभी क्षेत्रों में बजट को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य की प्रगतिशील नीतियों से निवेशकों की कठिनाईयों को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

नरसिंहपुर में कृषि आधारित और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए अपार संभावनाएं: मंत्री श्री पटेल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने “कृषि उद्योग समागम-2025” के नरसिंहपुर जिले में आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हार्दिक अभिनंदन और आभार माना। उन्होंने देश भर से आए निवेशको/ उद्योपतियों का आयोजन में सम्मिलित होने पर आभार भी व्यक्त किया।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नरसिंहपुर जिले के कृषकों ने अनुसंधान एवं नवीन तकनीकों को अपनाकर प्रदेश और देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि नरसिंहपुर प्रदेश का सर्वाधिक गन्ना उत्पादक जिला है, जहां सर्वाधिक शुगर फैक्ट्रियां स्थापित हैं। जिले में कृषि के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं और कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहा है आशातीत विकास : मंत्री श्री राजपूत

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की बागडोर संभाली है, तब से मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में आशातीत प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में औद्योगिक समृद्धि और कृषि नवाचार के बीच समन्वय स्थापित कर राज्य को नई ऊंचाइयों पर अग्रसर किया जा रहा है। श्री राजपूत ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) में स्थानीय उद्योगपतियों को आमंत्रित कर सीधे संवाद की व्यवस्था की गई है, जिससे निवेश और उद्योग स्थापना की प्रक्रियाएं तेज हुई हैं। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से आवश्यक स्वीकृतियां अब त्वरित गति से प्राप्त हो रही हैं। परिणामस्वरूप कई स्थानीय उद्यमियों ने अपने उद्योग स्थापित भी कर लिए हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री अनुपम राजन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं, और इन्हीं संभावनाओं को औद्योगिक विकास से जोड़कर रोजगार के व्यापक अवसर सृजित किए जा सकते हैं। यहां की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियां, उद्योग-अनुकूल माहौल और बुनियादी सुविधाएं खाद्य प्रसंस्करण सहित समग्र औद्योगिक विकास के लिए श्रेष्ठ परिस्थितियां उपलब्ध कराती हैं।

प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निवेशकों के हित में बनाई गई नीतियां देशभर में मिसाल बन रही हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का ऐसा राज्य है, जहां एमएसएमई नीति और स्टार्टअप नीति को सबसे उत्कृष्ट माना जा रहा है। उद्योगों के साथ-साथ कृषि आधारित निवेश को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार ने ठोस रणनीति तैयार की है। प्रमुख सचिव श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में कृषि और उद्योग के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बस्तर के नवाचारों की खुलकर सराहना

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बस्तर के नवाचारों की खुलकर सराहना

 

राजधानी दिल्ली स्थित अशोक होटल में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन मॉडल, नवाचारों और जनभागीदारी आधारित योजनाओं ने विशेष पहचान बनाई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रस्तुत बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे अभिनव आयोजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों का ध्यान आकर्षित किया। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने प्रस्तुतीकरण की शुरुआत राज्य में सुशासन की संस्थागत पहल से की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ का गठन कर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। ‘अटल मॉनिटरिंग पोर्टल’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से योजनाओं की निगरानी की जा रही है, जिससे शिकायतों का समाधान निर्धारित समय में संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर ईमानदारी व संवेदनशीलता से लागू करना है।

 

बैठक में केंद्र की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं को छत्तीसगढ़ में ग्रामसभा, जनसंवाद और तकनीक के माध्यम से आमजन तक पहुँचाया गया है।

 

बैठक का सबसे प्रेरक क्षण तब आया जब मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम पर विशेष प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘खेलोगे इंडिया, जीतोगे इंडिया’ मंत्र को उद्धृत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने इसे धरातल पर साकार किया है। बस्तर ओलंपिक अब सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति बन चुका है — जिसने युवाओं के हाथों से बंदूकें छीनकर गेंद, भाला और तीर थमा दिए हैं।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...