iPhone और Apple भारत में बनाना एक ‘स्मार्ट सौदा’

iPhone और Apple भारत में बनाना एक ‘स्मार्ट सौदा’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका के बाहर बनाए गए iPhones पर अब 25% का टैरिफ (आयात शुल्क) लगाया जाएगा। हालांकि ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर यह टैरिफ लगाया जाता है, तब भी भारत में बने iPhone अमेरिका में बन रहे iPhone की तुलना में काफी सस्ते पड़ेंगे।

iPhone के निर्माण में शामिल देशों की भूमिका एक iPhone की कुल कीमत करीब $1,000 (लगभग 83,400 रुपये) होती है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा Apple का खुद का होता है, जो ब्रांड, सॉफ्टवेयर और डिजाइन के जरिए हर फोन पर $450 (लगभग 37,530 रुपये) कमाता है।

अमेरिका की कंपनियां जैसे Qualcomm और Broadcom फोन के लिए जरूरी चिप्स बनाकर $80 (लगभग 6,672 रुपये) जोड़ती हैं। ताइवान $150 (करीब 12,510 रुपये) की चिप मैन्युफैक्चरिंग करता है, जबकि साउथ कोरिया $90 (लगभग 7,506 रुपये) के OLED स्क्रीन और मेमोरी चिप्स मुहैया कराता है। जापान के कैमरा सिस्टम की कीमत $85 (लगभग 7,089 रुपये) होती है, और जर्मनी, वियतनाम व मलेशिया मिलकर $45 (लगभग 3,753 लगभग) के छोटे पार्ट्स जोड़ते हैं।

अगर प्रोडक्शन अमेरिका गया तो Apple की कमाई होगी कम
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर Apple iPhone का निर्माण अमेरिका में करने लगे, तो उसे हर फोन पर $450 की जगह केवल $60 (लगभग 5,004 रुपये) का ही मुनाफा होगा। यानि मुनाफे में भारी गिरावट आएगी, जब तक कि कंपनी अपने iPhone की कीमत में बड़ा इजाफा न करे।

कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल का पहला रिएक्शन

कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल का पहला रिएक्शन

भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि रेड बॉल क्रिकेट में देश का नेतृत्व करने का अवसर उनके लिए एक बड़ा सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी है। गिल ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बीसीसीआई द्वारा साझा की गई एक छोटी क्लिप में कहा, “एक युवा बच्चा क्रिकेट खेलना शुरू करता है, तो वह भारत के लिए खेलना चाहता है। न केवल भारत के लिए खेलना, बल्कि बहुत लंबे समय तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है। यह अवसर प्राप्त करने में सक्षम होना एक बड़ा सम्मान है और जैसा कि आपने कहा, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है।”

गिल ने टेस्ट में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज और नंबर तीन बल्लेबाज के रूप में खेला है, और अब वह रोहित शर्मा द्वारा इस महीने की शुरुआत में प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा के बाद नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं। 32 टेस्ट में, गिल ने 35.1 की औसत से 1,893 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम पांच शतक और सात अर्धशतक हैं। गिल को कप्तान बनाए जाने पर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा, “हमने पिछले एक साल में हर विकल्प पर चर्चा की, हमने कई बार शुभमन को देखा है। ड्रेसिंग रूम से बहुत सारी प्रतिक्रियाएं ली हैं। बहुत युवा, लेकिन सुधार हुआ है। आप एक या दो दौरे के लिए कप्तान नहीं चुनते हैं।”

नेतृत्व में शुभमन गिल का अनुभव
भारतीय टीम में गिल के पिछले नेतृत्व अनुभवों में पिछले साल जिम्बाब्वे में 4-1 से टी20 सीरीज जीत और दुबई में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के व्हाइट-बॉल उप-कप्तान शामिल हैं। गिल ने टेस्ट में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज और तीसरे नंबर के बल्लेबाज के रूप में खेला है, और अब वह रोहित शर्मा द्वारा इस महीने की शुरुआत में प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा के बाद नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं। 32 टेस्ट मैचों में गिल ने 35.1 की औसत से 1893 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम पांच शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं।

25 वर्षीय गिल वर्तमान में गुजरात टाइटन्स की अगुवाई कर रहे हैं, जो आईपीएल 2025 अंक तालिका में शीर्ष पर है और प्लेऑफ में खेलने के लिए तैयार है। उनके जीटी टीम के साथी और कोचिंग स्टाफ के सदस्यों ने गिल की सक्रियता, शांत और सामरिक कौशल की सराहना की है। टीम में करुण नायर सात साल बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं, जबकि अर्शदीप सिंह और बी साई सुदर्शन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए कोई जगह नहीं है, जिनके बारे में अगरकर ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलने की कठिनाइयों को संभालने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं।

लालू यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से किया बेदखल

लालू यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से किया बेदखल

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। रविवार को राजद सुप्रीमो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है।

राजद सुप्रीमो ने आगे लिखा- उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।
लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर लिखा- अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।

तेजप्रताप यादव को पार्टी से निष्कासित करने पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है ना हम इसे बर्दाश्त करते हैं। हम बिहार की जनता के लिए काम कर रहे हैं, जनता के सुख-दुख में हम भाग ले रहे हैं। जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है, राजनीतिक और निजी जीवन अलग होता है।

चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

 

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने रविवार को गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, 19 जून को वोटिंग होगी और 23 जून को परिणाम जारी किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर चार राज्यों केरल, गुजरात, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा की है।

 

चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

चुनाव आयोग ने बताया कि गुजरात के कादी (एससी) और विसावदर विधानसभा, केरल की निलंबूर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग ने आगामी उपचुनाव का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 26 मई 2025 (सोमवार) को राजपत्र अधिसूचना जारी होने के साथ होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 जून (सोमवार) तय की गई है, जबकि 3 जून (मंगलवार) को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 5 जून (गुरुवार) तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 19 जून 2025 (गुरुवार) को मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद 23 जून (सोमवार) को वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, 25 जून 2025 (बुधवार) तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।

 

चुनाव- तारीख और दिन

राजपत्र अधिसूचना जारी होने की तारीख: 26 मई 2025 (सोमवार)

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख: 2 जून 2025 (सोमवार)

नामांकन पत्रों की जांच की तारीख: 3 जून 2025 (मंगलवार)

उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख: 5 जून 2025 (गुरुवार)

मतदान की तारीख: 19 जून 2025 (गुरुवार)

वोटों की गिनती की तारीख: 23 जून 2025 (सोमवार)

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तारीख: 25 जून

2025 (बुधवार)

हावर्ड ट्रंप विवाद से जुड़ा इन दो महिलाओं का नाम

हावर्ड ट्रंप विवाद से जुड़ा इन दो महिलाओं का नाम

अमेरिका की ट्रंप सरकार ने इंटरनेशनल स्टूडेंट्स का एडमिशन करने के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अधिकार को रद्द कर दिया है, जिसे लेकर संस्थान और ट्रंप के बीच विवाद अब बढ़ता जा रहा है। हालांकि, कोर्ट ने अभी इस फैसले पर स्टे लगाया हुआ है। लेकिन स्टूडेंट्स इस फैसले का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। हावर्ड ट्रंप विवाद में अब दो नामी चेहरे की एंट्री हुई है। इनमें से एक हैं कनाडा के प्रधानमंत्री की बेटी क्लियो कार्नी और दूसरी बेल्जियम की राजकुमारी एलिजाबेथ।

 

कनाडा पीएम की बेटी हावर्ड से कर रही हैं पढ़ाई

क्लियो कार्नी कनाडा के पीएम मार्क कार्नी (Mark Carney) की बेटी हैं। उन्होंने हाल ही में हावर्ड में अपना पहला साल पूरा किया है। वह संसाधन दक्षता कार्यक्रम में स्नातक की छात्रा हैं।

 

राजकुमारी एलिजाबेथ भी कर रही हैं हावर्ड से पढ़ाई

बेल्जियम की राजकुमारी एलिजाबेथ ने हाल ही में हार्वर्ड केनेडी स्कूल में सार्वजनिक नीति में अपने मास्टर की पढ़ाई पूरी की है और फिलहाल बेल्जियम में अपने घर वापस आ गई हैं। वो भी हार्वर्ड के नामांकन मुद्दों पर अधर में लटके 7000 अंतरराष्ट्रीय छात्रों में से ए

क हैं।

आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया

आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया

भारतीय टेस्ट टीम आधिकारिक तौर पर अपने लंबे समय से प्रतीक्षित बदलाव के दौर में प्रवेश कर गई है, जब शुभमन गिल को इंग्लैंड के आगामी पांच मैचों के दौरे के लिए कप्तान बनाया गया, जबकि ऋषभ पंत को उप कप्तान बनाया गया। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा करते हुए माना कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने से होने वाली बड़ी कमियों को भरना हमेशा मुश्किल होता है। रोहित, कोहली और अश्विन के बिना आखिरी बार टेस्ट मैच 2011 में इंग्लैंड दौरे पर खेला गया था।

अजीत अगरकर ने कहा, “यह एक नया WTC चक्र है, आप बहुत सारे परिदृश्य देख रहे हैं। हमें बस उन्हें सम्मान दिखाना है और आगे बढ़ना है। यह एक बड़ा काम और बड़ा बदलाव है। हम सभी को विश्वास है कि गिल ही हमें आगे ले जाने वाले खिलाड़ी हैं। हम सभी बहुत आशान्वित हैं।” वहीं, जब मुख्य भारतीय चयनकर्ता अजीत अगरकर से जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल के कप्तान बनाए जाने की संभावनाओं पर सवाल किया गया तो उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की भूमिका पर स्पष्ट रूप से अपनी बात रखी।

केएल राहुल-बुमराह को क्यों नहीं बनाए गए कप्तान
अजीत अगरकर ने कहा, “जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में हमारी कप्तानी की है, लेकिन वह सभी टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं है। मुझे लगता है कि हम उसे एक खिलाड़ी के तौर पर ज्यादा चाहते थे। जब आप 15-16 लोगों को संभाल रहे होते हैं तो यह हमेशा अतिरिक्त बोझ होता है। यह आपकी काफी क्षमता को कम करता है। हम उसे गेंदबाज के तौर पर रखना चाहेंगे। उम्मीद है कि वह बड़ी सीरीज खेलेगा। वह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, इसलिए गेंदबाज़ के तौर पर उसका फिट होना महत्वपूर्ण है। वह जानता है कि इस समय उसका शरीर किस स्थिति में है।”

गुजरात में फैला ISI का जाल

गुजरात में फैला ISI का जाल
गुजरात के कच्छ ज़िले में कार्यरत एक 28 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने शनिवार को इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। यह राज्य में पिछले आठ महीनों में जासूसी से जुड़ा तीसरा मामला है, जिससे सुरक्षा एजेंसाएं सतर्क हो गई हैं।

आरोपी का नाम और भूमिका
गिरफ्तार आरोपी का नाम सहदेवसिंह दीपुभा गोहिल है, जो कच्छ ज़िले के माता-ना-मढ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर बहुपरकारी स्वास्थ्यकर्मी (Multipurpose Health Worker – MPH) के रूप में तैनात था। एटीएस के अनुसार, गोहिल ने बीएसएफ (BSF) और भारतीय नौसेना से संबंधित संवेदनशील तस्वीरें और वीडियो एक अज्ञात महिला एजेंट को भेजे, जो खुद को आदिति भारद्वाज के नाम से बताती थी।

व्हाट्सएप पर हुआ संपर्क, नकद भुगतान भी मिला
एटीएस अधिकारियों ने बताया कि 2023 के मध्य में गोहिल का संपर्क आदिति भारद्वाज से व्हाट्सएप पर हुआ। महिला ने खुद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की एजेंट बताया और गोहिल से कच्छ क्षेत्र में बीएसएफ और नौसेना की निर्माणाधीन और हाल ही में बने सुरक्षा प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए कहा। इसके बाद 2025 की शुरुआत में गोहिल ने अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल कर एक नया सिम खरीदा, जिस पर व्हाट्सएप सक्रिय कर वह सिम कार्ड भारद्वाज को सौंप दिया। वह इसी माध्यम से संवेदनशील जानकारी साझा करता रहा। जांच में यह भी सामने आया है कि गोहिल को इस जासूसी के बदले एक बिचौलिए के माध्यम से ₹40,000 रुपए नकद मिले।

तकनीकी निगरानी और केंद्रीय एजेंसियों की मदद से गिरफ्तारी
1 मई को एटीएस ने तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर गोहिल को हिरासत में लिया, जिसके बाद औपचारिक गिरफ्तारी की गई। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 61 (आपराधिक षड्यंत्र) और 148 (सरकार के विरुद्ध युद्ध छेड़ने या उसमें सहायता करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गोहिल के मोबाइल से कई जानकारियां डिलीट कर दी गई थीं, जिसे अब फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है ताकि डेटा की पुनर्प्राप्ति की जा सके।

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर तिरंगामय हुई नरेला विधानसभा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर तिरंगामय हुई नरेला विधानसभा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

 

भोपाल : सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में शनिवार को नरेला विधानसभा के 4 मंडलों में नागरिकों ने तिरंगा यात्रा निकाली।

 

मुख्य तिरंगा यात्रा राजधानी के अशोका गार्डन दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए परिहार चौराहे पर पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवावर्ग और महिलाएं शामिल रहीं। नागरिकों ने यात्रा का भारी पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की एकता, संकल्प और शक्ति का प्रतीक है। यह यात्रा हमारी सेना के वीर जवानों को समर्पित है, जिन्होंने देश के दुश्मनों को उनके ही घर में घुसकर नेस्तनाबूद कर दिया।

 

यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हाथों में तिरंगा थामे चल रहे युवाओं के उत्साह ने सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

 

ऑपरेशन सिंदूर नये भारत के सामर्थ्य का प्रतीक

 

यात्रा के दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद को उसकी ही जमीन पर करारा जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर नये भारत के सामर्थ्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंक के अड्डों को ध्वस्त किया है। यह ऑपरेशन सिद्ध करता है कि आज का भारत आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही करने में सक्षम है।

 

नरेला हुई तिरंगामय, गूंजे भारत माता के जयकारे

 

नरेला विधानसभा के सम्राट अशोक, नेताजी सुभाष, स्टेशन और महामाई मंडल में एक साथ तिरंगा यात्रा निकाली गईं। यात्राओं में हजारों की संख्या में आम नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवाओं ने भाग लिया। लोग मोहल्लों व कॉलोनियों में विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य चौराहों पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीति आयोग की विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047 बैठक में की सहभागिता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीति आयोग की विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047 बैठक में की सहभागिता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता मे नीति आयोग की शासी परिषद (गवर्निंग काउंसिल) की 10वीं बैठक में भाग लिया। यह बैठक ‘विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047’ थीम पर केंद्रित रही।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के विजन से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की प्रथम पंक्ति में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में शामिल होकर प्रधानमंत्री श्री मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त किया और इसे भारत के भविष्य निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सभी राज्य ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश विकास और लोक कल्याण के संकल्प पथ पर अग्रसर है और निरंतर नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।

तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम 26 मई से नरसिंहपुर में

तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम 26 मई से नरसिंहपुर में

कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी उन्नयन और कृषक कल्याण को समर्पित तीन दिवसीय ‘कृषि उद्योग समागम’ 26 से 28 मई तक कृषि उपज मंडी के पास नरसिंहपुर में भव्य आयोजन होगा। समागम का शुभारंभ उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित मंत्रीगण, कृषि उद्यमी, निर्यातक समूह के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान भाई शामिल होंगे।

समागम का उद्देश्य

“कृषि उद्योग समागम 2025” का आयोजन मध्यप्रदेश में कृषि एवं उद्यानिकी पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने, खाद्य प्रसंस्करण में निवेश आकर्षित करने और किसानों को बेहतर बाजार से जोड़ने के लिए किया जा रहा है। यह समागम उद्योगपतियों, कृषक उत्पादक संगठनों एवं नीति निर्माताओं के बीच संवाद, नीति प्रस्तुति एवं सहयोग के अवसर प्रदान करेगा। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश का किसान सम्पन्न होगा तो प्रदेश और देश भी समृद्ध होगा। राज्य सरकार युवा, महिला और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...