भोपाल में होगा 21वां वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन-2028

भोपाल में होगा 21वां वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन-2028

 

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ रोज़ सोसायटीज़ द्वारा 21वाँ वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन 2028 में भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में दुनिया भर के 700 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। अपनी झीलों और उद्यानों की सुरम्य पृष्ठभूमि के साथ भोपाल थीमैटिक गार्डन, तकनीकी सत्रों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राज्य भर में पर्यटन अनुभवों के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करेगा।

 

जापान के फुकुयामा शहर में आयोजित हुए 20वें वर्ल्ड रोज़ कन्वेंशन में इसकी आधिकारिक घोषणा हुई। जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) ने किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने किया। समारोह मेंवर्ल्ड फेडरेशन ऑफ रोज़ सोसायटीज़ के नए अध्यक्ष सुशील प्रकाश बनाए गए। वे पहले भारतीय हैं जो डब्ल्यूएफआरएस के अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं।

 

इस अवसर पर जापान के फुकुओका शहर में इंडियन कौंसल जनरल रामकुमार के साथ एमपीटीबी के डिप्टी डायरेक्टर विवेक जूड, ट्रेवल इंडिया टूर्स के महेंद्र प्रताप सिंह और मध्यप्रदेश रोज़ सोसायटी के 14 सदस्य उपस्थि

त थे।

केंद्र और राज्य मिलकर काम करे तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

केंद्र और राज्य मिलकर काम करे तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कहा कि भारत को भविष्य के लिए तैयार शहरों के विकास की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने केंद्र और सभी राज्यों से एक साथ मिलकर विकास की गति बढ़ाने का आग्रह किया। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगर राज्य और केंद्र मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

 

पीएम मोदी ने रखा विकसित भारत 2047 का लक्ष्य

गवर्निंग काउंसिल की बैठक का विषय ‘विकसित राज्य के लिए विकसित भारत 2047’ है। मोदी ने कहा, विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य है। जब हर राज्य विकसित होगा, तो भारत विकसित होगा। यह 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षा है।

 

टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं

पीएम मोदी ने कहा, भारत में तेजी से शहरीकरण हो रहा है। हमें भविष्य के लिए तैयार शहरों की दिशा में काम करना चाहिए। विकास, नवाचार और स्थिरता हमारे शहरों के विकास का इंजन होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, हमें विकास की गति बढ़ानी होगी। अगर केंद्र और सभी राज्य एक साथ मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं हो स

कता है।

भू—माफिया ने भगवान को भी नहीं छोड़ा,बेच डाली’बिहारी जी’ के नाम दर्ज जमीन

भू​—माफिया ने भगवान को भी नहीं छोड़ा,बेच डाली’बिहारी जी’ के नाम दर्ज जमीन
‘तपोभूमि’हड़पने वालों पर प्रशासन का प्रहार
टीकमगढ़।
मध्य प्रदेश के भू—माफिया को अब भगवान का भी डर नहीं रहा।
टीकमगढ़ की तपोभूमि कहा जाने वाला ‘श्री बिहारी जू’का ऐतिहासिक मंदिर इसकी बानगी है। जि​सकी करीब ढाई एकड़ कृषि जमीन को माफिया ने अवैध तरीके से पहले अपने नाम कराई और कालोनी का निर्माण काम शुरू कर दिया।

मामला संज्ञान में आने पर जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने अवैध नामांतरण को निरस्त कर दिया है। कलेक्टर ने अपने आदेश में मंदिर की 2.37 एकड़ भूमि (खसरा नंबर 768 और 769)को पुनः मंदिर प्रबंधक (कलेक्टर टीकमगढ़) के नाम दर्ज करने का आदेश भी दिया। यही नहीं,उन्होंने अवैध कालोनी में हुए निर्माण कार्य तोड़ने व सांठगांठ से जमीन का नामांतरण कराने व निर्माण कार्य शुरू करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के भी आदेश दिए।

भगवान के नाम पर रही मंदिर की रजिस्ट्री
सूत्रों के अनुसार,मंदिर व इससे जुड़ी कृषि भूमि की ​रजिस्ट्री वर्ष 1944 तक भगवान बिहारी जू व मंदिर के पुजारियों के नाम दर्ज रही।बाद में इसे शासकीय घोषित किया गया। साल 2022 में इलाके के एसडीएम की अदालत ने एक आदेश के तहत इसे सरकारी से निजी संपत्ति घोषित कर दी। इसमें बिहारी जू का नाम हटा दिया गया। साल भर बाद ही मंदिर के पुजारियों ने 2.37 एकड़ जमीन एक कालोनाइजर को साढ़े सात करोड़ रुपए में बेच दी। जमीन का नामांतरण भी कालोनाइजर के नाम हो गया।

सालभर में बिक गए दो दर्जन भूखंड
जमीन अपने नाम होते ही कालोनाइजर ने मंदिर भूमि पर प्लाटिंग शुरू कर दी। सालभर में दो दर्जन से अधिक भूखंड बिक गए। तीन भूखंडधारकों ने मकान भी तैयार कर लिए। मंदिर की जमीन को इस तरह हड़पे जाने की शिकायत राज्य सरकार को हुई। ​जांच में मामला शिकायत सही पाए जाने पर कलेक्टर श्रोत्रिय ने मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया।

पुख्ता आदेश ने माफिया के हौंसले किए पस्त
सूत्रों के अनुसार,जिला राजस्व न्यायालय के आदेश में अंग्रेजो के दौर के मालगुजारी कानून से लेकर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के संबंधित फैसलों का जिक्र किया गया है। इन्हीं को आधार बनाकर ही कलेक्टर ने अपना फैसला भी सुनाया। पुख्ता तौर पर तैयार इस आदेश ने माफिया के हौसले पस्त कर दिए हैं,जो प्रशासनिक अधिकारियों की सांठगांठ से ही कलेक्टर के आदेश पर स्थगन लेने की तैयार में रहा।

निर्माण तोड़ने व एफआईआर करने के आदेश
जिला राजस्व न्यायालय ने अपने आदेश में मंदिर भूमि पर हुए कब्जे हटाने व अवैध तरीके से जमीन को हथियाने व जमीन बेचने वालों के खिलाफ एफआईआर करने के आदेश भी दिए। कलेक्टर के इस सख्त आदेश से उन अधिकारियों में भी बेचैनी है जिनकी इस गोरखधंधे में मिलीभगत रही।

मंदिर व इसकी जमीन प्रशासन के हाथों में
कलेक्टर ने मंदिर व इससे जुड़ी जमीन को वापस ​कलेक्टर टीकमगढ़ के नाम नामांतरित किए जाने के आदेश दिए। इस तरह,बिहारी जू मंदिर भूमि एक बार फिर सरकारी हो गई है।

भगवान के यहां देर है,अंधेर नहीं
इस संबंध में कलेक्टर श्रोत्रिय ने कहा—आमतौर पर इस तरह के मामलों में मप्र भू—राजस्व संहिता 1959 का हवाला देकर जमीन खुर्दबुर्द हो जाती है,लेकिन इस प्रकरण की जटिलता को देखते हुए उन्होंने मालगुजारी कानून का अध्ययन किया। वहीं ऐसे मामलों में आए शीर्ष अदालतों के फैसले भी पढ़े। मालगुजारी कानून में भगवान की मूर्ति के नाम पर धार्मिक स्थलों की अचल संपत्ति नामांतरित होती रही। टीकमगढ़ के बिहारी जू मंदिर की अचल संपत्ति में पुजारियों के साथ बिहारी जू यानी भगवान की मूर्ति भी शामिल है। बहरहाल,मंदिर को लेकर आया यह फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है। कहते भी हैं,भगवान के यहां देर है,लेकिन अंधेर नहीं।

पाकिस्तान ने फिर की शर्मनाक करतूत

पाकिस्तान ने फिर की शर्मनाक करतूत

 

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट 21 मई को ओलावृष्टि के कारण भीषण टर्बुलेंस (हवा में झटकों) की चपेट में आ गई थी। इस दौरान पायलट ने पाकिस्तान से उसका एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी। लेकिन पाकिस्तान ने मना कर दिया।

 

न्यूज एजेंसी PTI ने 22 मई को सूत्रों के हवाले से बताया कि इंडिगो फ्लाइट जब अमृतसर के ऊपर से गुजर रही थी, तब पायलट ने हल्का टर्बुलेंस महसूस किया। उन्होंने लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से कॉन्टैक्ट किया और खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस में घुसने की परमिशन मांगी। पर लाहौर ATC ने पायलट को साफ मना कर दिया, जिसके कारण फ्लाइट को अपने तय रूट पर आगे बढ़ना पड़ा। आगे जाकर फ्लाइट गंभीर टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। फ्लाइट जोर से हिलने-डुलने लगी। फ्लाइट में 227 लोग सवार थे। तेज झटकों के कारण सभी चीखने-चिल्लाने लगे थे।

 

पायलट ने श्रीनगर ATC को जानकारी दी और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। लैंडिंग के बाद देखा गया कि फ्लाइट का अगला हिस्सा (नोज कोन) टूट गया ।

 

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, 21 मई को इंडियो की A321 फ्लाइट दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी। पंजाब के पठानकोट के पास अचानक मौसम बिगड़ गया। ओले गिरने लगे। पायलट के मुताबिक, उसने इंडियन एयर फोर्स से बाईं तरफ यानी इंटरनेशनल बॉर्डर की तरफ मुड़ने की परमीशन मांगी।लेकिन पाकिस्तान ने साफ इनकार कर दिया बावजूद यह जानते हुए कि ये यात्री विमान है और यात्रियों की जिंदगी संकट मे है ।

 

इसके बाद पायलट ने लाहौर एटीसी से संपर्क कर उनके हवाई क्षेत्र में इंट्री करने की परमीशन मांगी लेकिन लाहौर एटीसी ने इजाजत नहीं दी। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस ले जाने का प्रयास किया लेकिन तब तक विमान तेज आंधी-बारिश में पहुंच गया। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को मौसम के बीच ले जाने का फैसला लिया। इस दौरान फ्लाइट की स्पीड तेज कर दी। आखिर में श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग की। हालांकि इससे विमान के नोज को नुकसान पहुंचा है। पूरे मामले की जांच DGCA की तरफ से की जा रही है ।

 

पाकिस्‍तान ने अपने इस अमानवीय कदम से इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (ICAO) शिकागो कन्वेंशन 1944 का स्पष्ट रूप से उल्‍लंघन किया है । इस कन्‍वेंशन के अनुसार, किसी भी देश को इमरजेंसी के हालात में किसी पैसेंजर प्‍लेन को अपने एयर स्‍पेस में प्रवेश या लैंडिंग की अनुमति देनी होगी।

 

आर्टिकल 25 के तहत, प्रत्येक सदस्य देश को यह सुनिश्चित करना होता है कि संकटग्रस्त प्‍लेन को सहायता प्रदान की जाए, चाहे वह किसी भी देश का हो । यह नियम मानवीय आधार पर बनाया गया है, ताकि पैसेंजर्स और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके । पाकिस्तान भी एसीएओ का सदस्य है और उसने इस नियम की स्पष्ट अवहेलना की है । यह न केवल मानवीय मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन है।

एमपी, यूपी, गुजरात, बंगाल बन रहे नया बीजेपी अध्यक्ष  बनने मे रोड़ा 

एमपी, यूपी, गुजरात, बंगाल बन रहे नया बीजेपी अध्यक्ष  बनने मे रोड़ा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव एक बार फिर टल गया है। इस बार इसके पीछे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को मुख्य वजह बताया जा रहा है। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार, कई राज्यों में संगठन के अंदरूनी मतभेद और असंतोष भी इस देरी का बड़ा कारण हैं।
भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी हो सकता है जब कम से कम 50% राज्य इकाइयों में नए अध्यक्ष चुन लिए जाएं। वर्तमान में केवल 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ही नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे प्रमुख राज्यों में यह प्रक्रिया अधूरी है।
नड्डा को मिला विस्तार
वर्तमान भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का कार्यकाल पिछले साल जून में समाप्त हो गया था, लेकिन उन्हें विस्तार दिया गया और साथ ही कैबिनेट मंत्री भी बना दिया गया। अब जब पार्टी के कई राज्य संगठन ‘तिरंगा यात्रा’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर जनसंपर्क में व्यस्त हैं, तब भी आंतरिक कलह सामने आ रही है।
मध्य प्रदेश में असंतोष
मध्य प्रदेश में कई भाजपा विधायक खुलकर मोहान यादव सरकार की आलोचना कर चुके हैं। आरोप लगे हैं कि सरकार में भ्रष्टाचार और पक्षपात हो रहा है। अलोट विधायक चिंतामणि मालवीय को उज्जैन सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर पार्टी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और वह भी विस्तार पर हैं।
गुजरात में दोराहे पर संगठन
गुजरात में जहां भाजपा का मजबूत संगठन है, वहां भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर असमंजस है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल का ध्यान केंद्र और राज्य दोनों जगह बंटा हुआ है। कई स्थानीय विवाद भी सतह पर आ गए हैं, जिसमें मनरेगा घोटाले और कुछ नेताओं के नाम पोंजी स्कैम से जुड़े हैं।
यूपी में योगी बनाम संगठन
उत्तर प्रदेश में मामला और पेचीदा है। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता स्पष्ट है, लेकिन ओबीसी नेताओं का एक वर्ग शीर्ष नेतृत्व में बदलाव चाहता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें 63 से घटकर 33 रह गईं, जिससे ओबीसी वोट बैंक को लेकर पार्टी चिंतित है।
बंगाल और तेलंगाना में भी संकट
पश्चिम बंगाल में भी दिलीप घोष और सुवेंदु अधिकारी के बीच खींचतान है। नामों की चर्चा के बावजूद केंद्रीय नेतृत्व फैसला नहीं कर पा रहा है। तेलंगाना में गृह मंत्री जी. किशन रेड्डी की जगह नए अध्यक्ष की तलाश जारी है, जहां बंडी संजय कुमार और ईटेला राजेंद्र जैसे नेता दावेदार हैं।
मतभेद, संगठनात्मक असंतोष और नेतृत्व को लेकर खींचतान
इन तमाम राज्यों में मतभेद, संगठनात्मक असंतोष और नेतृत्व को लेकर खींचतान के कारण भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अभी तक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा नहीं कर सका है। जब तक राज्य इकाइयों में संतुलन नहीं बनता, तब तक यह नियुक्ति टलती ही रहेगी।

तलाक के बाद फेमस एक्टर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड को मिली जान से मारने की धमकी

तलाक के बाद फेमस एक्टर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड को मिली जान से मारने की धमकी
एक्टर रवि मोहन की आरती से तलाक हो चुका है। 21 मई को दोनों ने फैमिली कोर्ट में अलग-अलग याचिका दायर की, जिसमें आरती ने सहवास और मासिक भत्ता गुजारा की बात कही। वहीं रवि ने तलाक की बात को दोहराया और सहवास याचिका को को खारिज करने का आग्रह किया।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने याचिकाओं पर पुनर्विचार करने की सलाह दी और मामले को 12 जून तक के लिए स्थगित कर दिया। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि रवि मोहन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस को किसी ने जान से मारने की धमकी दी है।
रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने बताई आपबीती
रवि मोहन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि कोई उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। धमकी भरे मैसेज का उन्होंने स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
आरती ने इससे पहले केनिशा के साथ रवि के रिश्ते पर अप्रत्यक्ष रूप (Indirectly) से कटाक्ष किया था, जिसके बाद धमकी भरे मैसेज आने लगे।
केनिशा फ्रांसिस ने क्या कहा?
केनिशा ने अपने बयान में कहा कि आरती ने आरोप लगाया कि उनकी शादी तीसरे व्यक्ति की वजह से टूटी है। लेकिन ऐसा नहीं है, मैं आपसे आग्रह करती हूं- यदि आपको ऐसा लगता है तो मामले को अदालत में ले चलिए। सही तरीके से कानूनी लड़ाई लड़िए। मैं भाग नहीं रही हूं, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।
आपके श्रापों और दुर्व्यवहार के कारण मैं बहुत ही बुरे दौर से गुजर रही हूं। ज्यादातर लोग मेरी सच्चाई और दर्द को नहीं जानते। लेकिन मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि जल्द ही सच्चाई सबके सामने आ जाए। अगर मैं गलत हूं, तो मैं कानून द्वारा दंडित होने के लिए तैयार हूं। तब तक, क्या मुझे बिना नफरत के सांस लेने की अनुमति दी जा सकती है?
रवि मोहन की एक्स पत्नी का दावा
रवि मोहन की एक्स पत्नी आरती ने तलाक की खबरों की बीच कहा था कि रवि ने यह शादी दबाव में आकर तोड़ी है। उनकी इसमें सहमति बिल्कुल नहीं थी। हालांकि इसके बाद रवि ने इसका उत्तर देते हुए तब कहा था कि उन्होंने तलाक का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया है, बहुत सोच-विचार, चिंतन और चर्चा के बाद वह अलग हुए हैं।
बता दें रवि मोहन के पिता फेमस फिल्म एडिटर ए मोहन के बेटे हैं। जबकि आरती टेलीविजन निर्माता सुजाता विजय कुमार की बेटी हैं। दोनों से दो बच्चे हैं, जिसमें से एक का नाम आरव और दूसरे का नाम अयान है।
रवि मोहन ने जयम, दास, मझाई, बोम्मारिलु, पेरनमई, रोमियो जूलियट, भूमि और सायरन जैसी फिल्मों में काम किया है।

अमावस्या पर जरूर करें इनमें से कोई एक काम, पितर देंगे खुशहाली का आशीर्वाद

अमावस्या पर जरूर करें इनमें से कोई एक काम, पितर देंगे खुशहाली का आशीर्वाद

ज्योतिष के अनुसार सोमवती अमावस्या पर धार्मिक क्रियाओं से पितरों, शिव पार्वती, और भगवान विष्णु मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इससे व्यक्ति खुशहाल रहता है।

 

अमावस्या का ज्योतिषीय महत्व

ज्योतिषाचार्य के अनुसार अमावस्या तिथि के दिन सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में होते हैं। जहां सूर्य आग्नेय तत्व को दर्शाता है तो वहीं चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है।

सूर्य के प्रभाव में आकर चंद्रमा का प्रभाव शून्य हो जाता है। इसलिए मन को एकाग्रचित करने का यह कारगर दिन होता है। इसलिए अमावस्या का दिन आध्यात्मिक चिंतन के लिए श्रेष्ठ होता है। मान्यता है कि अमावस्या को जन्म लेने वाले की कुंडली में चंद्र दोष होता है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से चंद्र दोष से भी राहत मिलती है।

सोमवती अमावस्या पर पितरों के लिए करें यह काम

1.ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है। ऐसे में इस दिन तर्पण करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और वे आशीर्वाद देते हैं। इसलिए सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के नाम जल में तिल डालकर दक्षिण दिशा में तर्पण करें।

2. अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें और दूध चढ़ाएं और सात बार परिक्रमा करें और पीपल के नीचे दीपक जलाएं, ऐसा करने से परिवार में खुशहाली आती है।

3. सोमवती अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें, इस दिन पितरों के निमित्त गीता के सातवें अध्याय का पाठ करना चाहिए।

अमास्या के इन उपाय से घर में आएगी सुख समृद्धि

ऐसा करने से हमेशा बनी रहती है भगवान विष्णु की कृपा

इस दिन संभव हो तो गंगाजी या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। यदि आप नदियों में स्नान करने नहीं जा सकते तो आप घर में ही थोड़ा सा गंगाजल नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें। स्नान का उत्तम समय सूर्योदय से पूर्व माना जाता है।

 

मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर विधिवत स्नान और पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। मान्यता यह भी है कि इस दिन विधिवत स्नान कर तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

 

पीपल का पौधा लगाएं पितर रहेंगे प्रसन्न

सोमवती अमावस्या के दिन पीपल का एक पौधा लगाएं और पितरों का ध्यान करते हुए सोमवती अमावस्या के दिन दान करें। ऐसा करने से पितर खुश होते हैं। वह आर्थिक स्थिति सुधरती है।

गाय को खिलाएं रोटी, घर में रहेगा सुख

अमावस्या के दिन तिल को आटे में मिलाकर रोटी बनाएं और गाय को खिलाएं। इससे घर में सुख-शांति आएगी।

 

 

मछली को आटा खिलाने से परेशानी होगी दूर

अमावस्या के दिन स्नान के बाद आटे की गोलियां बनाएं। इन गोलियों को मछलियों को खिलाएं। इस उपाय से कई परेशानियां दूर होती हैं।

 

तर्पण से मिलता है आशीर्वाद

अमावस्या के दिन जल में तिल मिलाकर उसे दक्षिण दिशा की ओर तर्पण करें। ऐसा करने से पितर आशीर्वाद देते हैं।

 

 

काले कुत्ते को को ऐसे पिलाएं दूध, तनाव होगा दूर

अमावस्या के दिन दूध में अपनी छाया देखें। इस दूध को काले कुत्ते को पिलाएं। इससे मानसिक तनाव दूर होता है।

 

दीपक का उपाय करेगा मां लक्ष्मी को प्रसन्न

अमावस्या के दिन शाम के समय ईशान कोण में दीपक जलाएं। बत्ती के लिए लाल रंग के धागे का इस्तेमाल करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

 

चींटी के उपाय से मनोकामना होगी पूरी

 

अमावस्या के चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

पिता ने शराब पीने के पैसे नहीं दिए… बेटे ने कर दी सीएम हेल्पलाइन में शिकायत

*पिता ने शराब पीने के पैसे नहीं दिए… बेटे ने कर दी सीएम हेल्पलाइन में शिकायत*

 

*अजब गजब मध्य प्रदेश का एक ओर किस्सा आया सामने*

 

एक बेटे ने अपने ही पिता के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में झूठी शिकायत कर दी… यह अजीबोगरीब शिकायत मैहर जिले के विकासखंड अमरपाटन में रहने वाले अमित कुमार द्विवेदी ने की है… अमित ने उस वक्त ”181” नम्बर घुमा दिया जब उसके सरकारी शिक्षक पिता ने उसे शराब पीने के पैसे नहीं दिए… जब यह शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने भी माथा ठोक लिया और जैसे-तेसे मामले को निपटारा किया… मीडियाई खबरों की मानें तो अमित ने अपने शिक्षक पिता की शिकायत करते हुए कहा कि वे ग्राम त्योन्धरा के रुनवा स्थित विद्यालय में पदस्थ हैं और वे विद्यालय में पढ़ाने नहीं आते… अधिकारियों ने जब अमित के पिता कालेश्वर द्विवेदी से बात की तो उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभी तो स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही है तो पढ़ाने जाने का प्रश्न ही नहीं उठता… वहीं अधिकारी तब भौंचक रह गए जब उन्हें पता चला कि मेरे बेटे ने यह झूठी शिकायत इसलिए की क्योंकि वह शराबी है और मैंने उसे शराब पीने के पैसे नहीं दिए… इस पर जिम्मेदारों ने पिता के साथ बेटे को भी समझाया और शिकायत वापस लेने को कहा..!

 ट्रम्प प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों के दाखिले पर रोक लगाई

 ट्रम्प प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों के दाखिले पर रोक लगाई

ट्रम्प प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। अमरीका के गृह विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम ने इस संदर्भ में विश्वविद्यालय को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अन्य देशों के छात्रों का नामांकन एक विशेष सुविधा है, न कि अधिकार।

गृह विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को लिखे पत्र में कहा है कि ट्रम्प प्रशासन के इस फैसले के बाद, मौजूदा विद्यार्थियों को दूसरे संस्थानों में जाना होगा या फिर वे अपना कानूनी दर्जा खो देंगे।

उन्होंने कहा कि इस कदम से विश्वविद्यालय प्रशासन को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। सुश्री नोएम ने कहा कि यह होना ही था क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन सरकार के निर्देशों का पालन करने में विफल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से अन्य विश्वविद्यालयों को भी साफ-साफ समझ लेना चाहिए कि ट्रम्प प्रशासन हर हाल में कानून को लागू करेगा और शैक्षिक परिसर में अमरीका या यहूदी-विरोधी गतिविधियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

नोएम ने कहा कि अगर हार्वर्ड विदेशी छात्रों को दाखिला देना जारी रखना चाहता है, तो उसे 72 घंटे के भीतर ट्रम्प प्रशासन के निर्देशों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय अपने परिसर में हिंसा और यहूदी-विरोधी भावना को बढ़ावा दे रहा है और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ तालमेल बनाए हुए है।

 

उधर, हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने कहा है कि ट्रम्प सरकार की इस प्रतिक्रियावादी कार्रवाई से विश्वविद्यालय को गंभीर नुकसान हो सकता है। विश्वविद्यालय के अनुसार, हर साल 500 से 800 भारतीय छात्र हार्वर्ड में पढ़ते हैं।

मध्‍य प्रदेश में सहकारी समितियों के चुनाव टले

मध्‍य प्रदेश में सहकारी समितियों के चुनाव टले
भोपाल। प्रदेश में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के चुनाव सरकार ने एक बार फिर टाल दिए। अब समितियों के पुनर्गठन का हवाला देकर चुनाव आगे बढ़ाए गए हैं। दरअसल, सहकारिता मंत्रालय ने प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक साख सहकारी समिति गठित करने के लिए कहा है। प्रदेश में परीक्षण करने के बाद लगभग साढ़े छह सौ समितियां बनाने का निर्णय हुआ है। इनमें से अभी मात्र 189 समितियां गठित करने की प्रक्रिया पूरी हुई है। इसे देखते हुए चुनाव टाल दिए गए।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार समितियों की कमान किसानों के हाथों में सौंपना ही नहीं चाहती है, इसलिए किसी न किसी बहाने से बार-बार चुनाव टाले जा रहे हैं।

प्रदेश की साढ़े चार हजार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के चुनाव आखिरी बार 2013 में हुए थे, जिनका कार्यकाल 2018 में समाप्त हुआ।

नियमानुसार छह माह पहले चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन विधानसभा चुनाव, किसान कर्ज माफी और अन्य कारणों से चुनाव प्रक्रिया लगातार टलती रही।

चुनाव नहीं होने के कारण हाई कोर्ट की जबलपुर व ग्वालियर खंडपीठ में कई याचिकाएं दायर हुईं।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...