अपरा एकादशी व्रत से मिलती है प्रेत योनि से मुक्ति

अपरा एकादशी व्रत से मिलती है प्रेत योनि से मुक्ति

ज्योतिष के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत रखने से सभी पाप धुल जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना (Apara Ekadashi May) से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

यदि आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो एकादशी के दिन विष्णु जी के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आप आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं। एकादशी का व्रत रखने से शरीर रोग मुक्त भी रहता है।

अपरा एकादशी पूजा विधि (Apara Ekadashi Puja Vidhi)

ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए ये स्टेप अपना सकते हैं।

1.इस दिन यदि आप व्रत रखते हैं तो प्रातः उठकर, स्नान से मुक्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

2. फिर श्रीहरि विष्णु को केला, आम, पीले फूल, पीला चंदन, पीले वस्त्र चढ़ाएं और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें।

3. श्रीहरि को केसर का तिलक लगाएं और फिर स्वंय भी टीका करें, इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ जरूर करें और एकादशी व्रत कथा पढ़ें या सुनें।

4. यदि आप कथा करते या सुनते हैं तो आपको भगवान विष्णु को पंचामृत और आटे की पंजीरी का भोग जरूर लगाएं। साथ ही विष्णु जी को लगने वाले भोग में तुलसी दल अवश्य अर्पित करें।

एकादशी पर न करें ये गलतियां (Apara Ekadashi Par Kya Na Kare)

विद्वान एकादशी व्रत के दिन कुछ गलतियों को भूलकर भी करने से बचने की सलाह देते हैं, उनका कहना है कि इससे भगवान नाराज हो जाते हैं। ऐसे लोग जो व्रत रख रहे हैं उन्हें तो जरूर इन बातों का पालन करना चाहिए।

1.तामसिक आहार और बुरे विचार से दूर रहें।

2. बिना भगवान कृष्ण की उपासना के दिन की शुरुआत न करें।

3. मन को ज्यादा से ज्यादा ईश्वर भक्ति में लगाए रखें।

4. एकादशी के दिन चावल और जड़ों में उगने वाली सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।

5. एकादशी के दिन बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए।

6. इस दिन सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए।

अपरा एकादशी कथा (Apara Ekadashi Vrat Katha)

भगवान श्रीकृष्ण ने अपरा एकादशी व्रत का महत्व सबसे पहले धर्मराज युधिष्ठिर को बताया था। इसके अनुसार अपरा एकादशी व्रत को करने से प्रेत योनि, ब्रह्म हत्या आदि पाप से मुक्ति मिलती है।

अपरा एकादशी कथा के अनुसार प्राचीन काल में महीध्वज नाम का एक धर्मात्मा राजा था। वहीं उसका छोटा भाई वज्रध्वज बड़ा ही क्रूर, अधर्मी और अन्यायी था, जो अपने बड़े भाई महीध्वज से घृणा और द्वेष करता था। राज्य पर अपना आधिपत्य जमाने के लिए एक रात उसने बड़े भाई की हत्या कर दी और उसकी देह को जंगल में पीपल के नीचे गाड़ दिया।

अकाल मृत्यु के कारण राजा महीध्वज प्रेत योनि में पहुंच गया और प्रेतात्मा बनकर उस पीपल के पेड़ पर रहने लगा। प्रेत योनि में रहते हुए राजा महीध्वज आसपास बड़ा ही उत्पात मचाता था। एक बार धौम्य ऋषि ने वहां प्रेत को देख लिया और माया से उसके बारे में सबकुछ पता कर लिया। ॠषि ने उस प्रेत को पेड़ से उतारा और परलोक विद्या का उपदेश दिया।

महीध्वज की मुक्ति के लिए ऋषि ने अपरा एकादशी व्रत रखा और श्रीहरि विष्णु से राजा के लिए कामना की। इस पुण्य के प्रभाव से राजा की प्रेत योनि से मुक्ति हो गई। राजा बहुत खुश हुआ और वह ॠषि को धन्यवाद देता हुआ स्वर्ग लोग में चला गया।

इज़रायली दूतावास के दो लोगों की हत्या

इज़रायली दूतावास के दो लोगों की हत्या
अमेरिका (United States Of America) की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) में बुधवार की देर रात (भारतीय समयानुसार गुरुवार की सुबह) को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अमेरिका में इज़रायली दूतावास (Israel Embassy) में काम करने वाले दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई ही। दोनों कैपिटल यहूदी म्यूज़ियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और जैसे ही वो म्यूज़ियम से बाहर निकले, एक बंदूकधारी हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी गिरफ्तार, आतंकी हमले की आशंका
पुलिस ने इस घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने से पहले ‘फिलिस्तीन को आज़ाद करो” का नारा लगाया और इज़रायली दूतावास में काम करने वाले दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। पुलिस ने बताया कि जब वो मौके पर पहुंची, तब तक दोनों पीड़ितों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के आतंकी हमला होने की आशंका जताई जा रही है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जल्द ही होने वाली थी दोनों की सगाई
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में मरने वाले दोनों लोग एक कपल थे और जल्द ही दोनों की सगाई होने वाली थी। युवक ने सगाई के लिए प्रपोज़ करने के लिए एक अंगूठी भी खरीदी थी, लेकिन सगाई से पहले ही दोनों की हत्या कर दी गई। इससे अमेरिका में रह रहे यहूदियों के साथ ही इज़रायल में भी आक्रोश का माहौल है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की हमले की निंदा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस हमले की निंदा की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “वॉशिंगटन में हुई ये हत्याएं यहूदी-विरोधी भावना पर आधारित हैं और तुरंत खत्म होनी चाहिए। नफरत और कट्टरपंथ के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। यह बहुत दुखद है कि ऐसी घटनाएँ हो रही हैं। भगवान आप सभी का भला करे।”

PM मोदी ने राजस्थान के 8 रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन

PM मोदी ने राजस्थान के 8 रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद आज राजस्थान को विकास की कई बड़ी सौगातें दीं। बीकानेर के नाल एयरबेस पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और शूरवीरों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित देशनोक स्टेशन सहित देशभर के 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इनमें राजस्थान के 8 स्टेशन भी शामिल हैं।
देशनोक से सड़क मार्ग से होते हुए पीएम मोदी पलाना के जनसभा स्थल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें पगड़ी पहनाकर और चरखा भेंट कर स्वागत किया।

देशनोक स्टेशन पर बच्चों से मिले
देशनोक रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री ने बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फूलों से सजी इस नई ट्रेन सेवा के शुभारंभ के दौरान पीएम मोदी ने तिरंगा लिए खड़े बच्चों से मुलाकात की, उनसे बात की और ऑटोग्राफ भी दिए।

103 स्टेशन राष्ट्र को समर्पित
प्रधानमंत्री ने देशभर में अमृत भारत योजना के अंतर्गत विकसित 103 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी, देशनोक, बूंदी, मांडलगढ़, गोगामेड़ी, राजगढ़, गोविंदगढ़ और मंडावर-महुआ रोड स्टेशन भी इनमें शामिल हैं। यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं, हरित तकनीक और यात्री-सुलभ संरचना के प्रतीक बनेंगे।

प्रदेश को मिली 26,000 करोड़ की सौगातें
प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के विकास को गति देने वाली कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और नई योजनाओं की नींव रखी। बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
वहीं, 6 रेल लाइनों के विद्युतीकरण राष्ट्र को समर्पित किया। ये- सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी), फुलेरा-डेगाना (109 किमी), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी), फलोदी-जैसलमेर (157 किमी), समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी), चूरू-सादुलपुर (58 किमी) रेल लाइन की आधारशिला रखी।
आज बीकानेर में 7 सड़क परियोजनाएं (4850 करोड़ रुपये की लागत से) राष्ट्र को समर्पित की गई। बीकानेर, नावा, डीडवाना, कुचामन में सौर ऊर्जा और ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। वहीं, राजसमंद, प्रतापगढ़, धौलपुर और भीलवाड़ा में नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन किया, साथ ही पाली और झुंझुनू में जल परियोजनाओं की सौगात दी।

हजार करोड़ के शराब घोटाले की जांच पर SC की रोक

हजार करोड़ के शराब घोटाले की जांच पर SC की रोक
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (TASMAC) के खिलाफ 1,000 करोड़ के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच पर रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को कड़ी फटकार लगाई और कहा, “ईडी संविधान का उल्लंघन कर रही है और सारी हदें पार कर रही है।”

सारी हदें पार कर रही ईडी
न्यायालय ने यह भी कहा, “आप व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सकते हैं, लेकिन कंपनियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं कर सकते? आप देश के संघीय ढांचे का पूरी तरह उल्लंघन कर रहे हैं।” मुख्य न्यायाधीश बीआर गवाई और न्यायमूर्ति एजी मसिह की खंडपीठ तमिलनाडु सरकार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। यह याचिका मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा तमिलनाडु सरकार की उस याचिका को खारिज किए जाने को चुनौती दे रही थी, जिसमें राज्य सरकार की सहमति के बिना तमिलनाडु में ईडी द्वारा तलाशी अभियान चलाने पर रोक लगाने के निर्देश मांगे गए थे।

ED मुश्किल में फंसा, कपिल सिबल ने अदालत में बताया तथ्य
वरिष्ठ वकील कपिल सिबल ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने 2014 से 2021 के बीच शराब दुकान संचालकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर 41 एफ़आईआर दर्ज की थीं। उन्होंने कहा, “हालांकि, ईडी ने इस मामले में 2025 में दखल दिया और मुख्यालय पर छापा मारा, साथ ही अधिकारियों के फोन और उपकरण जब्त कर लिए।”
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में दायर एक याचिका में TASMAC ने अदालत से अनुरोध किया था कि ईडी को उसके अधिकारियों को परेशान न करने का निर्देश दिया जाए। हालांकि, अदालत ने सभी अनुरोधों को खारिज करते हुए ईडी को अपनी जांच जारी रखने की अनुमति दी।

संघीय ढांचे के उल्लंघन को लेकर विवाद
इन याचिकाओं में यह तर्क दिया गया था कि बिना संबंधित राज्य की सहमति के किसी राज्य की सीमाओं के भीतर उत्पन्न किसी मूल अपराध के संबंध में ईडी का तलाशी और जांच करने का अधिकार संघीय ढांचे के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।
इस पर उच्च न्यायालय ने जवाब दिया, “यह तर्क कि तलाशी से पहले राज्य सरकार की सहमति लेना आवश्यक है, पूरी तरह तर्कहीन और विवेकहीन है। यदि पहले से अनुमति लेनी हो तो किसी राज्य सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी में अचानक तलाशी या छापा कैसे मारा जा सकता है?”
अदालत ने ईडी द्वारा तलाशी के दौरान TASMAC अधिकारियों के मोबाइल फोन जब्त करने को भी सही ठहराया और कहा, “मोबाइल फोन की जब्ती सीधे तौर पर और अनिवार्य रूप से PMLA के तहत जांच और तलाशी से जुड़ी है, ताकि मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध का पर्दाफाश करने और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें।”

ईडी की छापेमारी
मार्च में ईडी ने तमिलनाडु की शराब बिक्री की देखरेख करने वाली संस्था TASMAC के कार्यालयों में तलाशी अभियान चलाया था। यह कार्रवाई कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की व्यापक जांच के तहत की गई थी। ईडी अधिकारियों ने 6 मार्च से 8 मार्च के बीच चेन्नई स्थित कंपनी के मुख्यालय समेत 20 स्थानों पर छापे मारे थे। यह जांच तमिलनाडु विजिलेंस विभाग द्वारा दर्ज किए गए 40 से अधिक प्राथमिकी (FIR) पर आधारित है।

एमपी में आया भूकंप, तड़के 3 बजे डोली धरती

एमपी में आया भूकंप, तड़के 3 बजे डोली धरती
मध्यप्रदेश में फिर भूकंप आया है। बुधवार तड़के करीब 3 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रदेश के बैतूल जिले और आसपास के कुछ इलाकों में भूकंप से धरती डोल उठी। इससे अफरातफरी सी मच गई। सोते हुए लोग घबराकर जाग उठे और घरों के बाहर भागे। इधर गहरी नींद में सो रहे कई लोगों को तो इसका अहसास ही नहीं हुआ। आधिकारिक तौर पर भूकंप की पुष्टि कर दी गई है और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। सिस्मोलॉजी सेंटर ने भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में बताया है।
तड़के 2.58 बजे भूकंप आया
बैतूल जिले के चिंचडा और आसपास के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। तड़के 2.58 बजे भूकंप आया। धरती कांपी तो सोए हुए लोग जाग उठे। भूकंप का अहसास होते ही लोग घर से बाहर भागे। कई लोग जो बहुत गहरी नींद में थे, उन्हें भूकंप का अहसास नहीं हुआ। बेहद हल्की तीव्रता का भूकंप होने से जानमाल का किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
सिस्मोलॉजी सेंटर ने भूकंप आने की पुष्टि की
सिस्मोलॉजी सेंटर ने भूकंप आने की पुष्टि की है। भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.8 मापी गई है। जिला खनिज अधिकारी के अनुसार इसका केंद्र सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में था।

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की ये है असली इंस्टाग्राम आईडी

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की ये है असली इंस्टाग्राम आईडी
यूपी के प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा अब हीरोइन बन चुकी हैं। उनकी नई म्यूजिक वीडियो का पहला लुक सामने आ चुका है और जल्द वीडियो भी रिलीज किया जाएगा। मोनालिसा सोशल मीडिया की क्वीन बन गई हैं उनके साथ अब बड़े-बड़े ब्रांड काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने “अमायरा आभूषण” के साथ पहला फोटो शूट किया है। इसकी वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। मोनालिसा को लोग सोशल मीडिया पर सर्च करते हैं तो उनके नाम से कई आईडी सामने आते है, लेकिन अब उनकी असली आईडी का पता चल गया है।
मोनालिसा की असली इंस्टाग्राम आईडी (Monalisa Bhosle Instagram)
मोनालिसा सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। लोग उन्हें पसंद करते हैं उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए लाइन लगाते नजर आते हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके नाम की कई आईडी देखने को मिलती हैं लेकिन उनकी असली आईडी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। जी हां! मोनालिसा की असली इंस्टाग्राम आईडी ‘मोनालिसा भोसले ऑफिशियल’ (Monalisabhosle_official) के नाम से है। जिसपर अक्सर सिंगर उत्कर्ष सिंह कोई पोस्ट शेयर करते हैं तो वह मोनालिसा के साथ मर्ज करके अपनी आने वाली म्यूजिक वीडियो की अपडेट देते हैं।
मोनालिसा के नए गाने का जल्द टाइटल होगा रिलीज (Monalisa Mahakumbh Viral Girl Music Video)
मोनालिसा के फॉलोअर्स 504K हैं। वहीं वह 84 लोगों को फॉलो करती हैं। मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह ने हाल ही में अपने गाने की शूटिंग का पूरा वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने इसमें कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, यहां कुछ खास बनने की झलक है…हमारा म्यूजिक वीडियो आने वाला है। टाइटल जल्द ही बताया जाएगा। नए जादू के लिए तैयार रहें।”

IPL 2025 में चमके ये सितारे हो सकते हैं टीम इंडिया के बेस्ट ओपनर

IPL 2025 में चमके ये सितारे हो सकते हैं टीम इंडिया के बेस्ट ओपनर
आईपीएल 2025 का लीग चरण अब लगभग समाप्ति की ओर है। यूं तो भारतीय क्रिकेट को इंडियन प्रीमियर लीग ने कई सितारे दिए हैं, लेकिन इस बार भारत की सलामी जोड़ी की समस्‍या भी हल कर दी है। इस सीजन में कई प्‍लेयर्स ने बतौर सलामी बल्‍लेबाज शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के दरवाजे पर दस्‍तक दी है। इनमें सबसे ऊपर गुजरात टाइटंस के सलामी बल्‍लेबाज साई सुदर्शन हैं। उन्‍होंने अपनी क्‍लास से हर किसी को प्रभावित किया है। उम्‍मीद है भारतीय सेलेक्‍टर्स भी उनसे प्रभावित होंगे। वहीं, अगर आईपीएल बेस्‍ट सलामी जोड़ी को देखें तो सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी सबसे बेस्‍ट रही है। टॉप-4 में भी भारतीय सलामी जोडि़यों का दबदबा रहा है।
ये हैं भारत के टी20i ओपनिंग दावेदार
भारत के टी20i ओपनिंग दावेदारों की बात करें तो गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन टॉप पर हैं। उन्‍होंने 12 पारियों में 56.09 के औसत और 156.99 के स्‍ट्राइक रेट से सबसे ज्‍यादा 617 रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर सुदर्शन के जोड़ीदार शुभमन गिल हैं, जिन्‍होंने 12 पारियों में 60.10 के औसत और 155.69 के स्‍ट्राइक रेट से 601 रन बनाए हैं। तीसरे पायदान पर राजस्‍थान रॉयल्‍स के यशस्‍वी जायसवाल, चौथे पर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेेक शर्मा हैं।
सुदर्शन-गिल की जोड़ी का नहीं कोई तोड़
वहीं, आईपीएल 2025 में टॉप-4 ओपनिंग जोड़ी देखें तो इसमें भारतीयों का ही दबदबा है। चार में से तीन जोड़ी भारतीय प्‍लेयर्स की हैं। इसमें सबसे ऊपर साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी है, जिसने इस सीजन की 12 पारियों में 76.27 के औसत से 839 रन कूटे हैं।
इस जोड़ी से तीन शतकीय और चार अर्धशतकीय पार्टनरशिप भी आई हैं। दूसरे नंबर पर मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी है तो तीसरे और चौ‍थे पर क्रमश: प्रियांश आर्या-प्रभसिमरन सिंह और यशस्‍वी-वैभव की सलामी जोड़ी है।

बिहार चुनाव से पहले बड़े अधिकारी बेलगाम, IAS से लेकर SDO तक 54 अफसरों के हुए तबादले

बिहार चुनाव से पहले बड़े अधिकारी बेलगाम, IAS से लेकर SDO तक 54 अफसरों के हुए तबादले
बिहार में इस साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासनिक मोर्चे पर बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में व्यापक स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में 6 आईपीएस, 12 आईएएस और 36 अनुमंडलों में एसडीओ स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन बदलावों का उद्देश्य चुनावी तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त करना और प्रशासनिक मशीनरी को चुस्ती से संचालित करना है।
6 IPS अधिकारियों का तबादला
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार पुलिस सेवा के 2012 बैच के अधिकारी, जो अब तक आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के एसपी के रूप में पटना में तैनात थे, उन्हें राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB) का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, आईपीएस राकेश कुमार सिन्हा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। वे पूर्व में लोकायुक्त कार्यालय में एसपी के पद पर कार्यरत थे।
12 IAS अधिकारियों का ट्रांसफऱ
वहीं प्रशासनिक सेवा में बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें से कई अधिकारी पहले एसडीओ के पद पर तैनात थे, जिन्हें अब उप विकास आयुक्त (डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर) के रूप में पदस्थापित किया गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि सरकार विकास कार्यों को गति देना चाहती है ताकि चुनाव पूर्व विकास कार्यों का लाभ वोटबैंक तक पहुंच सके।
बिहार के 36 अनुमंडलों में SDO की पोस्टिंग
इसके साथ ही राज्य के 36 अनुमंडलों में नए उपविभागीय पदाधिकारियों (एसडीओ) की नियुक्ति की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को अगले आदेश तक के लिए उनके नाम के समक्ष दर्शाए गए स्थान पर पदस्थापित किया गया है। माना जा रहा है कि जिन अनुमंडलों में लंबे समय से पदस्थ अधिकारी थे, उन्हें हटाकर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर प्रशासनिक निष्पक्षता सुनिश्चित की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने अली खान को दी अंतरिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने अली खान को दी अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को अंतरिम जमानत दे दी। जमानत देने के साथ ही कोर्ट ने प्रोफेसर को फटकार भी लगाई है। अली खान को भारतीय सशस्त्र बलों में महिला अधिकारियों का कथित तौर पर अपमान करने और सांप्रदायिक विद्वेष को बढ़ावा देने वाली उनकी टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया गया था। शीर्ष अदालत ने प्रोफेसर के सोशल मीडिया पोस्ट को डॉग व्हिसलिंग कहा। हालांकि, बेंच ने जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और हरियाणा के डीजीपी को 3 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित करने का निर्देश दिया।
दो एफआईआर दर्ज होने के बाद हुए गिरफ्तार
ऑपरेशन सिंदूर पर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डालने सहित कड़े आरोपों के तहत दो एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद महमूदाबाद को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 18 मई को सोनीपत की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और एक दिन पहले हरियाणा राज्य महिला आयोग (HSCW) की शिकायत पर दर्ज मामले में दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

नारायणपुर मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर

नारायणपुर मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक 27 नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद और एक जवान के घायल होने की भी खबर है।
मुठभेड़ में डेढ़ करोड़ रुपये का इनामी खूंखार नक्सली बसव राजू भी मुठभेड़ में मारा गया है। वहीं नक्सली कमांडर रुपेश और कई अन्य बड़े नक्सली नेताओं के भी मारे जाने की खबर है। बता दें कि नवम्बर 2018 में गणपति के बाद बसव राजू को नक्सल संगठन की कमान सौंपी गई थी। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।
बड़े कैडर की मौजूदगी की मिली थी सूचना
पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर क्षेत्र में नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और महासचिव बसवा राजू मौजूद हैं। इसके बाद चार जिलों यानी दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव से डीआरजी के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। इसी बीच दोनों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस मुठभड़े में 27 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...