घर के पास लगे हैं ऐसे पेड़ पौधे तो तत्काल उखाड़ दें वर्ना धन का हो जाएगा नाश

घर के पास लगे हैं ऐसे पेड़ पौधे तो तत्काल उखाड़ दें वर्ना धन का हो जाएगा नाश
घर के आसपास पेड़ पौधे घर की सुंदरता बढ़ाते हैं और माहौल को खुशनुमा बनाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र का कहना है कि ये तभी संभव है जब पेड़ पौधों की दिशा वास्तु नियमों के अनुरूप हो।
यदि वास्तु नियमों के अनुरूप घर के आसपास पेड़ पौधे लगे हों तो या आपके जीवन में सकारात्मकता लाते हैं और जीवन को खुशनुमा बनाते हैं। वहीं अनुपयुक्त दिशा में लगे पेड़ पौधे आपकी मुसीबत बढ़ा सकते हैं। इससे धन जन के नाश समेत कई परेशानियां जीवन में आती हैं। ऐसे में आइये जानते हैं उन 10 पेड़ों के बारे में जो आपकी तरक्की या परेशानी का माहौल तैयार करते हैं।
घर के पास न लगाएं कंटीले पेड़ पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार मकान, मंदिर या अन्य वास्तु के आसपास सुंदरता बढ़ाने के लिए पौधारोपण किया जाता है या कई बार निर्माण से पहले ही ये लगे होते हैं। लेकिन यदि ये वास्तु नियमों के अनुरूप नहीं हैं तो हटा देने चाहिए, क्योंकि ये सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर आपके जीवन को प्रभावित करते हैं। आइये जानते हैं घर के पास कैसे पेड़ पौधे होने चाहिए या नहीं होने चाहिए …
घर के पास लगे हैं ऐसे पेड़ पौधे तो तत्काल हटा दें, देखें टेबल
घर के पास पेड़ फल
घर के पास कंटीले वृक्ष शत्रु भय
दूधवाले वृक्ष लक्ष्मी नाश
द्वार के मध्य में नीम असुरप्रिय
दोष निवारण के लिए लगा सकते हैं ये पेड़ पौधे
वास्तु ग्रंथ वाराही संहिता की मान्यता है कि ऐसे वृक्षों की लकड़ी भी काम में नहीं लेनी चाहिए और ऊपर की टेबल में बताए गए पेड़ पौधे हटाना मुश्किल हो तो इसके नुकसान को देखते हुए घर छोड़ देना अच्छा है या दोष निवारण के लिए घर के पास नागकेसर, अशोक, अरीठा, बकुल, केसर, पनस, शमी या शालि जैसे सुगंध वाले पौधे लगा देना चाहिए।

‘वार 2’ टीजर आते ही एक्साइटेड हुईं कियारा आडवाणी

‘वार 2’ टीजर आते ही एक्साइटेड हुईं कियारा आडवाणी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म वॉर 2, 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। उससे पहले फिल्म का टीजर आ चुका है। टीजर के आते ही ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगा। जहां एक तरफ लोग जूनियर एनटीआर की तारीफ करते दिखे तो एक तरफ ऋतिक के एक्शन सीन्स ने वाहवाही लूट ली,लेकिन इन दोनों स्टार्स के बीच जो हसीना ने फैंस को दीवाना बनाया वह निकली कियारा आडवाणी।
वॉर 2 में कियारा आडवाणी ने पहनी बिकिनी (War 2 Kiara Advani wear First Time Bikini)
फिल्म वॉर 2 के टीजर में छोटा सा हिस्सा कियारा और ऋतिक रोशन की लव स्टोरी का भी दिखाया। जिसमें कियारा आडवाणी का हॉट लुक यानी बिकिनी लुक दिखा। यह पहली बार है जब किसी फिल्म में एक्ट्रेस ने बिकिनी पहनी है। वह खुद भी इस सीन को देख एक्साइटेड नजर आईं। उन्होंने पोस्ट के जरिए लिखा, “इस फिल्म में काफी चीजें फर्स्ट हैं। पहली यशराज फिल्म्स, पहली एक्शन फिल्म, पहली इन दोनों एक्टर्स के साथ फिल्म, अयान के साथ पहला कोलैब्रेशन और हां पहला बिकिनी शॉट।”

“भारत की रेंज में पूरा पाकिस्तान, हमारे पास उनसे निपटने के लिए पर्याप्त हथियार”

“भारत की रेंज में पूरा पाकिस्तान, हमारे पास उनसे निपटने के लिए पर्याप्त हथियार”
भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव की स्थिति अभी खत्म नहीं हुई है। सीज़फायर के चलते भले ही दोनों देशों के बीच स्थिति कुछ हद तक संभली है, लेकिन तनाव खत्म नहीं हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) का बदला लेने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) लॉन्च करते हुए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 100 से ज़्यादा आतंकी मारे गए थे। भारत की इस कार्रवाई से बौखलाकर पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले किए, जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया। जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले करते हुए उन्हें तबाह कर दिया। भारत के इस कदम से पाकिस्तानी सरकार और सेना में खौफ का माहौल है, लेकिन फिर भी वो बयानबाजी से पीछे नहीं हट रहे। इसी बीच भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पाकिस्तान को ऐसी चेतावनी दी है, जिसे सुनकर दुश्मन की नींद उड़ जाएगी।
“भारत की रेंज में पूरा पाकिस्तान”
भारत के पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल से हमले के बाद पाकिस्तानी सेना अपने मुख्यालय को रावलपिंडी से शिफ्ट करने पर विचार कर रही है, जिससे वो भारत की पहुंच से दूर हो सके। इस मुद्दे पर बात करते हुए भारतीय सेना के एयर डिफेंस के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी’कुन्हा (Sumer Ivan D’Cunha) ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में भारतीय सेना के पास पाकिस्तान में हर लक्ष्य पर हमला करने की क्षमता है। पूरा पाकिस्तान भारत की रेंज में है। अगर पाकिस्तान अपनी सेना का मुख्यालय रावलपिंडी से शिफ्ट करते हुए खैबर पख्तूनख्वा जैसे इलाके में भी कर दे, तब भी उन्हें भारत की रेंज से बच नहीं सकते।”

छगन भुजबल की फडणवीस कैबिनट में धमाकेदार एंट्री

छगन भुजबल की फडणवीस कैबिनट में धमाकेदार एंट्री
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और विधायक छगन भुजबल ने मंगलवार को राजभवन में राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद जब दोबारा महायुति सरकार का गठन हुआ था, तब नए मंत्रिमंडल में भुजबल को जगह नहीं दी गयी थी। हालांकि, अब छह महीने बाद एक बार फिर भुजबल की मंत्रिमंडल में वापसी हुई है।
नाशिक जिले की येवला सीट से विधायक छगन भुजबल ओबीसी समुदाय के प्रमुख नेता माने जाते हैं। हाल ही में धनंजय मुंडे के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में एक स्थान खाली हुआ था। इसलिए भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग मिलने की उम्मीद है, उन्होंने इससे पहले इस विभाग की जिम्मेदारी उद्धव ठाकरे और फिर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों में उठाई थी।
मंत्री पद नहीं मिलने की वजह से भुजबल नाराज हो गए थे। आहत भुजबल ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी नाराजगी खुले तौर पर जाहिर की थी और कहा था कि पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के ओबीसी मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने के बावजूद उन्हें दरकिनार कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के कई कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी, लेकिन पार्टी अध्यक्ष अजित पवार और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। इसके अलावा, दो बार राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में उनके नामांकन पर विचार न किए जाने से भी वे नाराज थे।
एनसीपी को मंत्रिमंडल में एक मजबूत और दमदार ओबीसी चेहरे की जरूरत थी, खासकर तब जब एक अन्य ओबीसी नेता धनंजय मुंडे को मार्च में राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बीड के सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या के सिलसिले में इस्तीफा देना पड़ा था। मुंडे के पास खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग था और उनके जाने के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इसे संभाला।
भुजबल का फडणवीस कैबिनेट में शामिल होना एनसीपी के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, खासकर तब जब सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को चार महीने में स्थानीय और नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। मराठा आरक्षण समर्थक कार्यकर्ता मनोज जरांगे के खिलाफ एक बड़े संघर्ष में ओबीसी आरक्षण की सुरक्षा के लिए वे सबसे आगे रहे हैं। इसके अलावा, भुजबल जाति आधारित जनगणना के प्रबल समर्थक रहे हैं, जिसे केंद्र ने हाल ही में मंजूरी दी है।

IPL 2025 के प्लेऑफ और खिताबी मुकाबले के लिए नए वेन्यू का ऐलान

IPL 2025 के प्लेऑफ और खिताबी मुकाबले के लिए नए वेन्यू का ऐलान
आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद भी देश में सबसे छोटे फॉर्मेट का रोमांच खत्म होने वाला नहीं है। आईपीएल के बाद 2 टी20 लीग शुरू होने के लिए तैयार हैं। मुंबई टी20 लीग की वापसी हो रही है तो विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ने पहली बार विदर्भ प्रो टी20 लीगी की शुरुआत की घोषणा कर दी। विदर्भ प्रो टी20 लीग का उद्घाटन संस्करण 5 से 15 जून, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
इस लीग के सभी मैच नागपुर के जामथा में बने विश्व स्तरीय वीसीए स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे, जो इस शहर की क्रिकेट सफर में एक नया अध्याय जोड़ेंगे। इस लीग में 6 मेंस टीम और 3 वूमेंस टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का उद्देश्य घरेलू प्रतिभाओं के लिए एक हाई क्वालिटी वाला मंच प्रदान करना और मध्य भारत में घरेलू क्रिकेट संरचना को मजबूत करना है। विदर्भ प्रो टी20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन श्री प्रशांत वैद्य ने कहा, “यह विदर्भ क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। विदर्भ प्रो टी20 लीग का उद्घाटन हमारे क्रिकेटरों को वह प्रदर्शन, प्रतिस्पर्धा और पहचान देने की दिशा में एक लंबे समय से प्रतीक्षित कदम है जिसके वे हकदार हैं। हम इसे एक विश्व स्तरीय टूर्नामेंट और स्थानीय प्रतिभाओं का उत्सव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
उमेश यादव बने लीग एम्बेसडर
वीपीटीएल के लीग एम्बेसडर भारत के तेज गेंदबाज और विदर्भ क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी उमेश यादव को बनाया गया है। उन्होंने लीग के लॉन्च के बारे में कहा, “वीसीए द्वारा इस लीग को लॉन्च करते हुए देखना शानदार है। मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि विदर्भ में अविश्वसनीय क्रिकेट प्रतिभा है और यह लीग युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर चमकने का मौका देगी। मैं यह देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं कि कौन इस अवसर पर खरा उतरता है।”
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने कहा, “इस तरह की लीग शुरू करना एक दूरदर्शी कदम है। यह सिर्फ़ प्रतिस्पर्धा के बारे में नहीं है – यह भविष्य के लिए एक रास्ता बनाने के बारे में है। विदर्भ प्रो टी20 लीग इस क्षेत्र के क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगी और मुझे इससे जुड़ने पर गर्व है।”

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जयंती वर्ष को समर्पित होगा सम्मेलन- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जयंती वर्ष को समर्पित होगा सम्मेलन- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 31 मई को भोपाल आगमन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री मोदी भोपाल के जम्बूरी मैदान में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जयंती वर्ष के शुभारंभ का प्रतीक यह सम्मेलन महिला सशक्तिकरण और स्वावलम्बन को समर्पित होगा। सम्मेलन में लगभग एक लाख महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है, इसमें भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय भी सहयोग करेगा। कार्यक्रम में भारत सरकार की ओर से लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और सिक्के का विमोचन भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, मुख्य सचिव अनुराग जैन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का विजन ही राज्य शासन का मिशन है। उन्होंने ज्ञान के कल्याण के अंतर्गत गरीब-युवा-किसान और नारी सशक्तिकरण के लिए मिशन आरंभ किए हैं। प्रदेश में नारी सशक्तिकरण के लिए संचालित सभी प्रमुख गतिविधियों और उपलब्धियों को महिला सम्मेलन में प्रदर्शित किया जाएगा। सम्मेलन में स्व सहायता समूहों के नवाचारों, उद्योग-रोजगार और स्टार्ट-अप में महिलाओं द्वारा की जा रही पहल, सेव सिटी प्रोजेक्ट सहित विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों पर केंद्रित स्टॉल लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं, नगरीय निकायों- पंचायतों, शासकीय सेवाओं और स्व सहायता समूहों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इंजीनियरिंग, चिकित्सा और शिक्षण सहित सभी विशेषज्ञतापूर्ण गतिविधियों में भी महिलाओं का योगदान बढ़ा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपस्थिति में हो रहे महिला सम्मेलन के अंतर्गत मंच संचालन, क्रॉउड मैनेजमेंट, यातायात प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन और सुरक्षा सहित सम्पूर्ण व्यवस्था की कमान महिलाओं को सौंपी जाए। यह पहल प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में पधार रहीं महिलाओं के सुगम आगमन-प्रस्थान, उचित बैठक व्यवस्था के साथ ही पेयजल और खान-पान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध कथा वाचक 1008 श्री कोकिल जी महाराज के प्रभुमिलन पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध कथा वाचक 1008 श्री कोकिल जी महाराज के प्रभुमिलन पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सनातन धर्म के ध्वज वाहक, परम पूज्य गुरुदेव प्रसिद्ध कथा वाचक 1008 श्री कोकिल जी महाराज के प्रभुमिलन होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री कोकिल जी महाराज का जाना सम्पूर्ण आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि महाराज जी ने तप, सेवा और कथा अमृत से असंख्य लोगों को भक्ति मार्ग पर अग्रसर किया। उनकी वाणी व विचार सदा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से परम पूज्य गुरुदेव जी को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और सभी अनुयायियों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापक बनेंगे ‘शोध निदेशक’

सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापक बनेंगे ‘शोध निदेशक’
कॉलेजों में बदले पढ़ाई के पैटर्न में शोध पर फोकस किया गया है। सभी सकारी कॉलेजों में शोध केन्द्र बनाए जाने हैं। कॉलेज के प्राध्यापक निदेशक होंगे। चयन की जिमेदारी संबंधित विश्वविद्यालय की होगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
शोध निदेशक की पात्रता रखने वाले प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापकों से कहा कि वे आवेदन करें। प्रयास यही है कि विद्यार्थियों को ऑनर्स विद रिसर्च की सुविधा उनके कॉलेज या फिर समीप के कॉलेज में मिल सके। नई शिक्षा नीति के तहत शोध पर अधिक फोकस किया गया है। कॉलेजों में शोध केन्द्र की स्थापना इसी कड़ी का हिस्सा है।
स्नातक चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों को चतुर्थ वर्ष ऑनर्स या आनॅर्स विथ रिचर्स की सुविधा मिले। विभाग ने निर्देश में कहा कि जिन प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों ने पीएचडी उपाधि प्राप्त की है और शिक्षण कार्य करते हुए पांच वर्ष हो चुके हैं तो वे भी शोध निदेशक के पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो प्राध्यापक या सहायक प्राध्यापक शोध निदेशक की पात्रता रखते हैं और वे पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं उनके बारे में जानकारी भेजें।
ढर्रा सुधारने की कवायद
सरकार का फोकस सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई का ढर्रा सुधारने को लेकर है। इसी कड़ी में प्राध्यापकों को कॉलेजों में ही रुकने के लिए अवधि तय कर दी है। यानी उन्हें तय अवधि तक कॉलेजों में रुकना ही होगा। इसी से उनका वेतन निर्धारण होगा।

टेस्ट सीरीज से पहले फिट होने के लिए इस दिग्गज ने छोड़ी शराब

टेस्ट सीरीज से पहले फिट होने के लिए इस दिग्गज ने छोड़ी शराब
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स लंबे वक्त से हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट से जूझ रहे हैं। फिलहाल वह रिहैब के दौर से गुजर रहे हैं और हर संभव कोशिश में लगे हैं कि पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करें। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि स्टोक्स ने अपनी फिटनेस के लिए शराब का सेवन पूरी तरह बंद कर दिया है।
भारत के खिलाफ होने वाली महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज और एशेज से पहले बेन ने इस कड़ा फैसला लिया है ताकि वे पूरी तरह से फिट होकर अपनी टीम की कमान संभाल सकें। उन्होंने महसूस किया कि देर रात तक पार्टी करना और शराब पीना उनकी चोट को बढ़ावा देने वाला कारण हो सकता है।
पिछले दिसंबर में स्टोक्स ने हैमस्ट्रिंग की सर्जरी करवाई थी, यह चोट उन्हें अगस्त में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के दौरान लगी थी। इस चोट ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों से बाहर रखा और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भी वे फिट नहीं हो पाए। दुर्भाग्यवश, यह चोट न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन टेस्ट में फिर उभर आई।
इंग्लैंड का घरेलू क्रिकेट अभियान जल्द ही जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से शुरू होगा, इसके बाद भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज होगी। इसके बाद छह महीने बाद एशेज सीरीज से यह क्रिकेट सत्र समाप्त होगा। स्टोक्स ने 2 जनवरी से शराब का सेवन बंद कर दिया है और ऑपरेशन के बाद लगातार रिहैब पर फोकस कर रहे हैं।
स्टोक्स ने अनटैप्ड पॉडकास्ट में अपनी बात साझा करते हुए कहा, “जब पहली बार मुझे गंभीर चोट लगी थी, तो उस सदमे से बाहर आने में वक्त लगा। शुरुआत के बाद जब एड्रेनालाईन कम हुआ, तो मैं सोचने लगा कि ये चोट कैसे लगी? चार-पांच दिन पहले ही हमने थोड़ा बहुत शराब पी थी। तब मुझे एहसास हुआ कि शायद यही मेरी चोट की वजह हो सकती है। फिर मैंने ठाना कि अब अपनी आदतों को बदलना होगा।”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने खुद से कहा कि अब से शराब नहीं पीनी। मैं पूरी तरह संयमी तो शायद नहीं बन पाऊंगा, लेकिन 2 जनवरी से अब तक मैंने एक भी बूंद शराब नहीं पी। मैंने खुद से वादा किया है कि जब तक पूरी तरह चोट से उबर कर मैदान पर वापस नहीं लौटता, तब तक शराब से दूरी बनाकर रहूंगा। जिस दिन मुझे लगेगा कि ट्रेनिंग करने का मन नहीं है, तभी सोचूंगा कि क्या अब रुक जाना चाहिए, लेकिन अभी तक ऐसा कोई विचार मेरे दिमाग में नहीं है।”

‘भूत बंगला’ में हॉरर और हंसी का लगेगा तड़का

‘भूत बंगला’ में हॉरर और हंसी का लगेगा तड़का
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग आखिरकार पूरी हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है, क्योंकि यह पहली बार है जब अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
हाल ही में फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार और वामिका गब्बी एक साथ नजर आ रहे हैं।
अक्षय ने टीम के लिए लिखा प्यारा नोट
इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “‘भूत बंगला’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है! हमेशा नई-नई चीजों को खोजकर प्रोजेक्ट में शामिल करने वाले प्रियदर्शन सर के साथ मेरा सातवां और रोमांच से भरा दूसरा प्रोजेक्ट, शूटिंग पूरी हो चुकी है।”
अपनी कोस्टार के बारे में एक्टर ने कहा, “शानदार अभिनय करने वाली वामिका के साथ मेरा पहला, लेकिन उम्मीद है कि यह आखिरी जादुई सफर नहीं होगा। पागलपन, जादू और यादों के लिए आभारी हूं।”
अक्षय कुमार ने हॉरर-कॉमेडी की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू की थी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वह लालटेन थामे दिख रहे थे।
अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था, “आज हम हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने पसंदीदा प्रियदर्शन के साथ सेट पर आकर बेहद उत्साहित हूं। आपके लिए ये डर और हंसी का डबल डोज 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में आएगा। आप सभी से शुभकामनाएं चाहिए।“
प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही ‘भूत बंगला’ बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स निर्मित फिल्म के सह-निर्माता फारा शेख और वेदांत विकास बाली हैं। फिल्म की कहानी को आकाश कौशिक ने लिखा है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...