मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर SC ने लगाई रोक
कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर भारी विरोध और FIR दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश सरकार में जनजातीय कार्य मत्री कुंवर विजय शाह की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने मंत्री की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए, दर्ज FIR को रद्द करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने साफ-साफ कहा कि शाह को इस मामले में माफी नहीं मिलेगी। बल्कि इस मामले की निष्पक्ष जांच अब SIT करेगी।
माफी मांगने पर कोर्ट ने लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट में शाह के वकील ने कहा कि उनके क्लाइंट ने माफी मांग ली है। वकील के इस बयान पर सख्ती से पेश आए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमकर फटकारा। कोर्ट ने कहा कि आप लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। आप पब्लिक फिगर हैं। आपको बोलते समय अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए।
निष्पक्ष जांच के लिए SIT गठित करने के निर्देश
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निष्पक्ष जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्टे ने निर्देश देते हुए कहा कि, इस टीम में तीन IPS अधिकारी होंगे, इनमें एक IG और बाकी दो SP लेवल के अफसर शामिल होंगे। इनमें से एक अधिकारी अनिवार्य रूप से महिला होगी। कोर्ट ने कहा कि ये सभी अफसर मध्य प्रदेश कैडर के हो सकते हैं, लेकिन मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवासी नहीं होने चाहिएं। वहीं कोर्ट ने SIT को 28 मई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 14 मई को शाह के बयान पर नोटिस लेते हुए FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ इंदौर के महू थाने में FIR दर्ज की गई थी। इसके खिलाफ शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। अब अगली सुनवाई 28 मई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी लगाई थी फटकार
भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आज 19 मई 2025 को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई। विजय शाह ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एफआईआर दर्ज करने के आदेश को चुनौती दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही उन्हें फटकार लगाते हुए कहा था कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को सोच-समझकर बोलना चाहिए।
मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर SC ने लगाई रोक
बिहार चुनाव से पहले राजद में होगा बड़ा बदलाव
बिहार चुनाव से पहले राजद में होगा बड़ा बदलाव
बिहार में इस साल के अंत तक विधासनभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले राजद ने तैयारी शुरू कर दी है। अब खबर आ रही है कि विधानसभा चुनाव से पहले राजद में बड़ा बदलाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि पार्टी के नेतृत्व में बड़े परिवर्तन हो सकते है। इसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव माना जा रहा है। ऐसे में ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की विदाई तय मानी जा रही है।
RJD को कब मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष
21 जून को राजद अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। इसके बाद 5 जुलाई को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान हो सकता है। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव के मुताबिक जगदानंद सिंह बीमार चल रहे हैं, इसलिए उनकी जगह अब राजद को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है।
दिल्ली में लालू से की थी मुलाकात
लालू प्रसाद यादव से दिल्ली में जगदानंद सिंह ने मुलाकात की थी। दोनों के बीच करीब ढाई घंटे तक बातचीत हुई। तब बताया गया कि लालू प्रसाद यादव के हाल-चाल जानने के लिए जगदानंद सिंह दिल्ली गए थे।
भारत के सख्त एक्शन से बांग्लादेश को लगा 6,600 करोड़ का झटका
भारत के सख्त एक्शन से बांग्लादेश को लगा 6,600 करोड़ का झटका
भारत की ओर से बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए एक अहम प्रतिबंध (India Bangladesh Trade Ban) लगाने से इस पड़ोसी देश की ‘हेकड़ी’ निकल गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत के इस फैसले से बांग्लादेश को करीब 6,600 करोड़ रुपये का तगड़ा नुकसान (Bangladesh Economy Impact) उठाना पड़ेगा। भारत सरकार ने बांग्लादेश की ओर से कुछ भारतीय उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंधों और उसके चीन व पाकिस्तान के साथ बढ़ते व्यापारिक संबंधों के संदर्भ में यह निर्णय लिया है। जहां एक ओर शेख हसीना (Sheikh Hasina) की सत्ता से विदाई के बाद बांग्लादेश ने भारत विरोधी रवैया अपनाया, वहीं अब उसके इसी टकराव भरे रुख का भारी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
इससे भारत को फायदा होगा (India Investment Opportunities 2025)
विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भारत को फायदा होगा व अरबों डॉलर का निवेश और लाखों नौकरियों का रास्ता खुलेगा। वहीं बांग्लादेश की आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत को इसका सीधा फायदा मिल सकता है। भारत में अरबों डॉलर का विदेशी निवेश आने की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही लाखों नई नौकरियों के सृजन की संभावना भी प्रबल हो गई है।
भारत-बांग्लादेश रिश्तों में दरार, बदल रहा है दक्षिण एशिया का समीकरण
भारत और बांग्लादेश के रिश्ते कभी बहुत मधुर रहे हैं, लेकिन हालिया घटनाओं ने समीकरण बदल दिए हैं। शेख हसीना शासन के बाद आए बदले राजनीतिक हालात ने भारत के प्रति बांग्लादेश के तेवर कड़े कर दिए हैं, जिसका अब भारत ने रणनीतिक तरीके से जवाब दिया है।
बांग्लादेश की गिरती अर्थव्यवस्था और भारत की बढ़ती ताकत !
भारत के प्रतिबंधों के असर से बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। ट्रेड, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट सेक्टर में गिरावट का खतरा मंडरा रहा है। भारत ने यह सख्ती दिखा कर साफ कर दिया है कि अपने हितों से समझौता अब नहीं होगा।
भारत ने बांग्लादेश से कुछ वस्तुओं के आयात पर बंदरगाह प्रतिबंध लगाए
डीजीएफटी परिपत्र के अनुसार भारत ने 17 मई 2025 को बांग्लादेश से कुछ वस्तुओं के आयात पर बंदरगाह प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें रेडीमेड कपड़े और प्रोसेस्ड फूड सम्मिलित हैं। भारत के वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) की ओर से जारी अधिसूचना के माध्यम से यह निर्णय लिया गया है। इस कदम का उद्देश्य घरेलू उद्योगों की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना बताया गया है।
भारत ने बांग्लादेश के लिए ट्रांस-शिपमेंट सुविधा समाप्त कर दी थी (Trans-shipment Termination India)
ध्यान रहे कि इससे पहले, भारत ने बांग्लादेश के लिए ट्रांस-शिपमेंट सुविधा समाप्त कर दी थी, जिससे बांग्लादेश को भारतीय बंदरगाहों और हवाई अड्डों के जरिये अपने उत्पादों को दूसरे देशों में निर्यात करने की अनुमति मिल गई थी। अब यह सुविधा भी समाप्त कर दी गई है, जिससे बांग्लादेश की व्यापारिक स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है। इस निर्णय के बाद, बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ अपने व्यापारिक संबंध मजबूत करना शुरू कर दिए हैं, जिससे दक्षिण एशिया के व्यापारिक समीकरणों में नया मोड़ आ सकता है।
एनसीसी के अभियान दल ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की
एनसीसी के अभियान दल ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की
राष्ट्रीय कैडेट कोर- एनसीसी के अभियान दल ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दल में 10 एनसीसी कैडेट के साथ चार अधिकारी, दो जूनियर कमीशन अधिकारी, एक बालिका कैडेट प्रशिक्षक और 10 गैर-कमीशन अधिकारी शामिल थे। दस कैडेटों में पांच लड़के और पांच लड़कियां शामिल थे। इस अभियान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन अप्रैल को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाई थी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चयनित कैडेटों को देश भर से चुना गया था।
टीम में सबसे कम उम्र के पर्वतारोही शामिल थे, जिनकी औसत आयु 19 वर्ष थी। नेपाल के शेरपाओं ने एनसीसी टीम की शारीरिक तत्परता और मनोबल की प्रशंसा की। चुनौतीपूर्ण मौसम और दुर्गम क्षेत्र के बावजूद, कैडेटों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा और एनसीसी ध्वज फहराया।
पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम जारी है और इसकी कोई समाप्ति तिथि नहीं है
पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम जारी है और इसकी कोई समाप्ति तिथि नहीं है
भारतीय सेना ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कल समाप्त होने का दावा करने वाली रिपोर्टों को खारिज कर दिया है। सेना के अनुसार 18 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संचालन महानिदेशक स्तर की कोई वार्ता निर्धारित नहीं थी। 12 मई को महानिदेशकों के बीच बातचीत में तय किए गए संघर्ष विराम को जारी रखने की कोई समाप्ति तिथि नहीं है।
दोनों देशों के बीच सैन्य संचालन महानिदेशक स्तर की पिछली वार्ता 12 मई को हुई थी। वार्ता के दौरान, दोनों पक्ष ने एक भी गोली नहीं चलाने या एक-दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। इस बात पर भी सहमति हुई कि दोनों पक्ष सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करें।
सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया, पाकिस्तान को घुसकर मारा’- अमित शाह
‘सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया, पाकिस्तान को घुसकर मारा’- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अमित शाह ने काह कि सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के हमले से पाकिस्तान डर गया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुई कार्रवाई में पाकिस्तान की जनता को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पाकिस्तान के एयरबेस को हमने तहस-नहस किए है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर के वावोल में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन में भाग लिया।
पाकिस्तान को 100 किलोमीटर घुसकर जवाब दिया
अमित शाह ने कहा कि हमने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर घुसकर जवाब दिया है। भारत के हमलों से पाकिस्तान के एयरबेस तबाह हो गए। आज पाकिस्तान भयभीत है। हमारा एयर डिफेंस सिस्टम काफी मजबूत है।
आतंकी हमलों का दिया मुंहतोड़ जवाब
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है, आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस बार ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को नष्ट कर दिया गया।
विश्व कर रहा तारीफ
अमित शाह ने कहा कि जो हमें परमाणु बम की धमकी देते थे। उन्हें लगता था कि भारत डर जाएगा। लेकिन हमारी सेना ने उन्हें ऐसा जवाब दिया कि अब पूरा विश्व हमारे धैर्य और पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता का तारीफ कर रहा है।
आकाशतीर ने किया आतंकी ठिकानों पर एआई-संचालित हमलों का नेतृत्व, पाकिस्तानी हमलों को किया बेअसर
आकाशतीर ने किया आतंकी ठिकानों पर एआई-संचालित हमलों का नेतृत्व, पाकिस्तानी हमलों को किया बेअसर
ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सशस्त्र बलों ने जिस तरह से पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकी तथा सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की है, उसने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है।
इस कार्रवाई के तहत 100 से अधिक आतंकवादियों को ढेर करने और पाकिस्तान के हमलों को बेअसर करने के साथ ही भारत का नया एयर डिफेंस सिस्टम आकाशतीर अब चर्चा का विषय बन चुका है। पूरी तरह ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से संचालित स्वदेशी रक्षा प्रणाली आकाशतीर ने वास्तविक समय में निर्धारित लक्ष्यों को रोकने के कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
आकाशतीर की क्षमताएं बुद्धिमानीपूर्ण युद्धक कार्रवाई में निहित हैं और यह ड्रोन युद्ध में भी शामिल हुआ था। वायु रक्षा के पारंपरिक मॉडल जमीन पर आधारित रडार, मानव-निगरानी प्रणाली और कमांड चेन द्वारा ट्रिगर की गई सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल बैटरियों पर बहुत अधिक निर्भर करते हैं।
आकाशतीर उसी ढांचे को नष्ट कर देता है, क्योंकि इसकी तकनीक युद्ध क्षेत्रों में निचले स्तर के हवाई क्षेत्र की निगरानी और जमीन पर रहकर हवाई रक्षा हथियार प्रणाली के कुशल नियंत्रण का कार्य करती है।
राशि के अनुसार कौन से लक्ष्मी मंत्र जपने चाहिए
राशि के अनुसार कौन से लक्ष्मी मंत्र जपने चाहिए
बीज मंत्र को मूल मंत्र के नाम से भी जाना जाता है, जो दैवीय शक्तियों के हर मंत्र में किसी न किसी रूप में शामिल होते ही हैं। वैसे तो मां लक्ष्मी का हर मंत्र जाप सिद्धि, सफलता और धन प्रदान करने वाला है, लेकिन राशि अनुसार लक्ष्मी मंत्रों का जाप और प्रभावी हो जाता है, बशर्ते उसे नियम से जपा जाय तो आइये जानते हैं राशि के अनुसार लक्ष्मी बीज मंत्र और जाप के नियम
बीज मंत्र जपने के नियम (Laxmi Mantra For Money Niyam)
हिंदू धार्मिक ग्रंथों में बीज मंत्र जप के नियम बताए गए हैं, जिससे इनकी सिद्धि आसान हो जाती है। वाराणसी के पुरोहित पं. शिवम तिवारी से जानते हैं बीज मंत्र जप के नियम ..
1.मंत्र जप के समय गाय के शुद्ध घी का दीपक पूरे समय जलते रहना चाहिए।
2. माता लक्ष्मी का ध्यान करें और मंत्र जप के समय भगवान विष्णु से भी प्रार्थना करें कि उनके आशीर्वाद से आपका अनुष्ठान सफल हो और माता लक्ष्मी आप पर कृपा करें।
3. धन और सफलता के लिए रोज कम से कम 1 माला राशि अनुसार लक्ष्मी बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि जितनी कठिनाई के बीच मन एकाग्र कर जप किया जाय उतनी जल्दी सिद्ध होता है, उदाहरण के लिए ग्रहण में शुरू किया गया जाप बहुत जल्द सिद्ध होता है।
4. मंत्र जप कुश (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठकर करना चाहिए, ऐसा संभव न हो तो साफ कपड़े का आसान बना लें और मंत्र जपें ।
5. मंत्र जप के बाद माला को पूजा स्थान पर रखें, मंत्र जप वाली माला को पहनना नहीं चाहिए। माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप स्फटिक या कमलगट्टे की माला से करना चाहिए।
दिलजीत दोसांझ ने छोड़ी No Entry 2
दिलजीत दोसांझ ने छोड़ी No Entry 2
मार्च 2024 में जब ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की घोषणा हुई थी तो फैंस दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर की नई तिकड़ी को लेकर काफी एक्साइटेड थे। लेकिन अब खबर है कि दिलजीत इस फिल्म से बाहर हो चुके हैं और इसके पीछे वजह भी सामने आ गई है।
दिलजीत दोसांझ के यूं नो एंट्री-2 को छोड़ने से बोनी कपूर की मुश्किलें जरूर बढ़ गई होंगी। इसका कारण बताते हुए फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया- “दिलजीत शुरुआत में फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे, लेकिन स्क्रिप्ट और किरदार की दिशा को लेकर उनकी सोच मेकर्स से मेल नहीं खा रही थी।”
टीम इंडिया को आईसीसी देगा करोड़ों का इनाम
टीम इंडिया को आईसीसी देगा करोड़ों का इनाम
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स में होने वाले 2025 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप () के फाइनल में एक महीने से भी कम समय बचा है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पुष्टि की है कि एकमात्र गेम के विजेता पिछले दो संस्करणों की तुलना में दोगुनी पुरस्कार राशि हासिल करेंगे। डब्ल्यूटीसी 2023-25 चक्र के लिए कुल पुरस्कार राशि 5.76 मिलियन अमरीकी डॉलर है, जो पहले से ही पिछले दो संस्करणों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है। विजेताओं को 3.6 मिलियन अमरीकी डॉलर (लगभग 30,79,48,931 भारतीय रुपये) मिलेंगे, जो 2021 और 2023 दोनों संस्करणों के विजेताओं को दिए गए 1.6 मिलियन अमरीकी डॉलर से काफी अधिक है।
इस बीच, उपविजेता को 2.16 मिलियन अमरीकी डॉलर (लगभग 18,47,96,390 भारतीय रुपये) मिलेंगे, जो कि 800,000 अमरीकी डॉलर से भी अधिक है। दो बार के डब्ल्यूटीसी उपविजेता भारत, जो तीसरे स्थान पर रहा, को 12,31,98,048 रुपये मिलेंगे। “हमने ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का एक बहुत ही दिलचस्प तीसरा चक्र देखा है, जहां फाइनलिस्ट प्रतियोगिता के अंत में ही तय किए गए थे। चैंपियनशिप में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों के उल्लेखनीय प्रदर्शन का प्रदर्शन किया गया है, जिसका समापन इन दो असाधारण टीमों के बीच फाइनल से होगा।”
आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “मुझे यकीन है कि लॉर्ड्स के दर्शकों के साथ-साथ दुनिया भर के प्रशंसकों को इस प्रतिष्ठित प्रारूप में कुछ बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिलेगा जब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका अब से एक महीने से भी कम समय में मैदान पर उतरेंगे। आईसीसी की ओर से, मैं प्रतिष्ठित मैच की तैयारियों में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं।”
सबसे आगे रहा साउथ अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका 2023-25 डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में शीर्ष पर रहा और पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और श्रीलंका पर सीरीज जीत के साथ-साथ भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज ड्रॉ करके लॉर्ड्स में फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई। वे अपना पहला डब्ल्यूटीसी खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं। दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा, “हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर वास्तव में खुश हैं, जो हमारे लिए आईसीसी खिताब जीतने का एक अच्छा अवसर है। हर कोई टेस्ट क्रिकेट के महत्व को समझता है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेल के इस महत्वपूर्ण प्रारूप का मतलब समझाता है।”
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत पर 3-1 की जीत के साथ फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उनके अभियान में पाकिस्तान को घरेलू और विदेशी सरजमीं पर क्रमशः न्यूजीलैंड और श्रीलंका पर 3-0 से जीतना भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया अब टूर्नामेंट के पहले दो बार चैंपियन बनकर इतिहास रचने का लक्ष्य बना रहा है।














