मुख्यमंत्री ने की उज्जैन में सिंहस्थ के कार्यों समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की उज्जैन में सिंहस्थ के कार्यों समीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 2028 की तैयारी में साधु-संत और श्रद्धालुओं की भावनाओं को सर्वोपरि रखकर कार्य योजना को पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंहस्थ – 2028 के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन कलेक्टर कार्यालय सभागृह में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्य योजना की जानकारी लेकर कहा कि सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता और मापदंडों के अनुसार हो। सभी कार्यों में निर्माण एजेंसियां समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे श्रद्धालुओं को सिंहस्थ-2028 का अनुभव आस्थामय, भव्य और अलौकिक हो। सिंहस्थ निर्माण कार्यों में शहर के आसपास सड़कों का जाल बिछाकर यातायात सुगम किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र की कनेक्टविटी 4 लेन और 6 लेन मार्गों से की जा रही है। सिंहस्थ-2028 के लिए किए जा रहे आवश्यक मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों में सभी गणमान्य नागरिकों का भी विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करें। आवश्यक मार्गों पर एलिवेटेड ब्रिज बनाए जाएंगे जिससे नीचे व्यापार प्रभावित ना हो और ट्रैफिक भी सुचारू रूप से चल सके।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि सभी सिंहस्थ कार्यों की मॉनिटरिंग आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल कर करें, जिससे कार्य की भौतिक प्रगति के साथ कार्य की गुणवत्ता का आंकलन भी हो सके। सिंहस्थ-2028 अंतर्गत रेलवे से समन्वय बनाकर शासन के सभी आवश्यक विभाग इंटीग्रेटेड कार्य योजना बनाए, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन सुव्यवस्थित रूप से हो सके। उन्होंने केंद्रीय मदद की आवश्यकता होने पर केन्द्र सरकार संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने की उज्जैन में सिंहस्थ के कार्यों समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की उज्जैन में सिंहस्थ के कार्यों समीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 2028 की तैयारी में साधु-संत और श्रद्धालुओं की भावनाओं को सर्वोपरि रखकर कार्य योजना को पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंहस्थ – 2028 के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन कलेक्टर कार्यालय सभागृह में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्य योजना की जानकारी लेकर कहा कि सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता और मापदंडों के अनुसार हो। सभी कार्यों में निर्माण एजेंसियां समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे श्रद्धालुओं को सिंहस्थ-2028 का अनुभव आस्थामय, भव्य और अलौकिक हो। सिंहस्थ निर्माण कार्यों में शहर के आसपास सड़कों का जाल बिछाकर यातायात सुगम किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र की कनेक्टविटी 4 लेन और 6 लेन मार्गों से की जा रही है। सिंहस्थ-2028 के लिए किए जा रहे आवश्यक मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों में सभी गणमान्य नागरिकों का भी विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करें। आवश्यक मार्गों पर एलिवेटेड ब्रिज बनाए जाएंगे जिससे नीचे व्यापार प्रभावित ना हो और ट्रैफिक भी सुचारू रूप से चल सके।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि सभी सिंहस्थ कार्यों की मॉनिटरिंग आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल कर करें, जिससे कार्य की भौतिक प्रगति के साथ कार्य की गुणवत्ता का आंकलन भी हो सके। सिंहस्थ-2028 अंतर्गत रेलवे से समन्वय बनाकर शासन के सभी आवश्यक विभाग इंटीग्रेटेड कार्य योजना बनाए, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन सुव्यवस्थित रूप से हो सके। उन्होंने केंद्रीय मदद की आवश्यकता होने पर केन्द्र सरकार संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाने के निर्देश दिए।

टीम इंडिया के ‘विराट’ खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की

टीम इंडिया के ‘विराट’ खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की

Mumbai : भारतीय क्रिकेट के नामचीन

 

बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। विराट ने इंस्टाग्राम पर लिखा ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं।

 

ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफ़ेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है।

 

शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।’

आगे लिखा ‘जैसे ही मैं इस प्रारूप से दूर होता हूं, यह आसान नहीं है, लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है, और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है। मैं दिल से आभार के साथ जा रहा हूं खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया और हर एक व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस दौरान देखा। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।’

36 वर्षीय इस दिग्गज खिलाड़ी ने हाल ही में खेल के सबसे लंबे प्रारूप से दूर रहने की अपनी मंशा जाहिर की थी। कोहली ने अपनी बात बीसीसीाई को बता भी दी थी।

 

इसके बाद से भारतीय बोर्ड कोहली को मनाने में लगा था। कोहली से टेस्ट फॉर्मेट को छोड़ने के अपने रुख पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया था। लेकिन, वे पीछे हटने को तैयार नहीं थे। बताया जाता है कि बीसीसीआई ने इस मामले पर कोहली से बात की, जिसमें बताया गया है कि भारत के बेहद अनुभवहीन मध्यक्रम में उनकी मौजूदगी कितनी महत्वपूर्ण है, लेकिन बल्लेबाज ने अपना मन बना लिया था और आज अपने फैसले की घोषणा कर दी।

विराट कोहली ने दो सप्ताह पहले चयनकर्ताओं को टेस्ट क्रिकेट छोड़ने की अपनी इच्छा के बारे में सूचित किया था। वे उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे। विराट ने इंग्लैंड टूर से पहले घोषणा करके अपने इरादे जाहिर कर दिए थे|

भारतीयों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे काम कर रहे 10 सैटेलाइट्स’-ISRO चीफ

‘भारतीयों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे काम कर रहे 10 सैटेलाइट्स’-ISRO चीफ

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने इंफाल में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा कि देश की सुरक्षा और नागरिकों की संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 उपग्रह 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। यह बयान भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के सैन्य तनाव, विशेष रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में आया, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था।

नारायणन ने बताया कि ये उपग्रह, जिनमें कार्टोसैट, रीसैट, और ईएमआईसैट जैसे निगरानी उपग्रह शामिल हैं, 7,000 किलोमीटर के इलाके को कवर कर रहे हैं। ये उपग्रह सेना, खुफिया एजेंसियों और आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर पूर्व पर भी लगातर निगरानी की जा रही है और बिना सैटेलाइट्स और ड्रोन की मदद के हम इसे हासिल नहीं कर सकते।

‘अर्थ इमेजिंग उपग्रह बनाएंगे’

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश ने जो प्रगति की है वह अभूतपूर्व और उत्कृष्ट है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर एक महंगा और उन्नत अर्थ इमेजिंग उपग्रह बनाएंगे, जिसे भारत से ही प्रक्षेपित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना को ऐसे लगा चूना,हजारों किसानों के फर्जी ऋण दिखा पर हड़पी करोड़ों की रकम

मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना को ऐसे लगा चूना,हजारों किसानों के फर्जी ऋण दिखा पर हड़पी करोड़ों की रकम

भोपाल।
राज्य सरकार की ऋण माफी और बाद में लाई गई कृषक ब्याज माफी योजना छतरपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के चंद कारिंदों के लिए वरदान साबित हुई। योजना का बेजा फायदा उठाते हुए बैंक के अधिकारी,कर्मचारियों ने करीब तीन हजार किसानों के नाम पर फर्जी ऋण दिखाया। इस पर ब्याज की करीब 4 करोड़ रुपए की राशि हड़पी और अब अग्रिम जमानत पाकर बेखौफ हैं।

मामला,छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र का है। इसके अंतर्गत आने वाली 9 प्राथमिक साख सहकारी समितियों के प्रबंधकों के​ खिलाफ बीते साल एक शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 में व्यापक पैमाने पर अनियमितता होना बताया गया। सूत्रों के मुताबिक,पुलिस ने मामले की गहराई से तहकीकात की तो प्रकरण करीब तीन हजार किसानों से जुड़े होना पाए गए। इनके नाम पर योजनान्तर्गत करीब पौने चार करोड़ रुपए की रकम समिति प्रबंधक स्वयं ही हड़प गए।

9सहकारी समितियों में सामने आई घपलेबाजी
घोटाले को रनगुंवा,गहरवार,सलैया,ईशानगर,पंधीकला,गुलगंज,बम्होरी, डिकौली व मऊखेरा सहकारी समितियों में अंंजाम दिया गया। ये सभी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक छतरपुर का हिस्सा हैं। पुलिस जांच में 9 आरोपियों के नाम सामने आने पर दो ​आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद जेल भेजा गया। जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आ गए। जबकि अन्य सात आरोपी गिरफ्तारी के भय से पहले ही अग्रिम जमानत हासिल करने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों से हड़पी गई राशि की रिकवरी नहीं होने का तर्क देकर जमानत दिए जाने का विरोध भी किया,लेकिन वह अपने प्रयास में असफल रही।

थाने से नोटिस मिलने पर सकते में आए किसान
सूत्रों के अनुसार,आरोपियों ने मृत किसानों को भी नहीं बख्शा। इनके नाम से भी फर्जी ऋण दिखाकर ब्याज की रकम हड़प ली गई। शेष किसानों को भी उनके नाम पर हुए घोटाले का पता उस वक्त चला,जब थाने से नोटिस भेजकर उन्हें बयान के लिए तलब किया गया। पुलिस का नोटिस मिलने से एक नहीं दर्जनों गांव में हड़कंप मच गया। भागे—दौड़े किसान जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से मिले व घोटाले से खुद को अंजान बताते हुए इसकी जांच की मांग की।

सरकार चुनाव में व्यस्त हुई और घपलेबाज घोटाले में
दरअसल,मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना भी पूर्ववर्ती दो सरकारों के बीच खुद को किसानों का बड़ा हितैषी बताने वाली सियासत से उपजी। साल 2020 में तत्कालीन कमलनाथ सरकार अपने चुनावी वादे के मुताबिक,किसानों के लिए ऋण माफी योजना लाई। वह अपने वादे पर पूरी तरह अमल कर पाती। इससे पहले सरकार चली गईं पश्चातवर्ती शिवाराज सरकार में किसानों का कर्ज तो माफ नहीं हुआ,लेकिन इसकी उम्मीद में समय पर ऋण राशि अदा नहीं करने से बड़ी संख्या में किसान डिफाल्टर की श्रेणी में आ गए। इन्हें इस दाग से उबारने पूर्ववर्ती शिवराज सरकार चुनाव से ठीक पहले यानी साल 2023 के मध्य में मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना लाई। सरकार ने डिफाल्टर किसानों की करीब दो हजार करोड़ रुपए की ब्याज राशि बैंकों को अदा की।
घोटाला और व्यापक,इसे दबाने का जतन
सूत्रों के अनुसार,उजागर हुआ मामला सिर्फ एक विकासखंड का है। जबकि इस तरह की गड़बड़ी जिले की अन्य प्राथमिक सहकारी समितियों में हुई,लेकिन जिला केंद्रीय सहकारी बैंक बदनामी से बचने इन मामलों को दबाने में जुट गया है। ईसागढ़ थाना क्षेत्र का यह मामला सिर्फ कुछ लोगों की जागरूकता के चलते सामने आ सका। मसलन,डिकौली सहकारी समिति में न सिर्फ उक्त योजना में 567 किसानों के नाम पर धांधली हुई,बल्कि आठ किसानों के नाम पर फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड तैयार कर समिति प्रबंधक हरिओम अग्निहोत्री ने अपने परिजनों के खातोंं में ट्रांसफर कर दिए। मामले का खुलासा होने पर यह रकम वापस केंद्रीय सहकारी बैंक के खाते में वापस जमा करवाकर हरिओम की सेवा समाप्त कर दी गईं। हैरत की बात यह कि गबन के इस बड़े मामले के बावजूद बैंक प्रबंधन ने उसके खिलाफ पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज कराई। इस तरह,हरिओम इस आपराधिक मामले से साफ बच निकला।
बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों ने साधी चुप्पी
प्रकरण में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक व सहकारिता विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इस बारे में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरएस भदौरिया,बैंक प्रबंधक आनंद मोहन खरे व अन्य से संपर्क साधा गया,लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। जबकि ईशागढ़ थाना प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना ने कहा कि आरोपियों से रिकवरी नहीं होने के कारण पुलिस की ओर से आरोपियों को जमानत नहीं ​देने का आग्रह भी किया गया,लेकिन सफलता नहीं मिली। सूत्रों का दावा है कि इस घोटाले की गहन जांच की जाए तो न सिर्फ छतरपुर के अन्य विकासखंडों बल्कि अन्य जिलों में भी इस तरह की गड़बड़ी सामने आने के आसार हैं। इस संबंध में सहकारिता आयुक्त मनोज पुष्प ने कहा कि वह समूचे प्रकरण की गहन जांच कराएंगे।

हरदा के श्री गंगेश्री मठ में संघ की एंट्री,वर्षों पुरानी गादी परंपरा खत्म

हरदा के श्री गंगेश्री मठ में संघ की एंट्री,वर्षों पुरानी गादी परंपरा खत्म

 

भोपाल।

हरदा जिले की टिमरनी तहसील के प्राचीन श्री गंगेश्री मठ में संघ की एंट्री हो गई है। इसके साथ ही मठ में महंत नियुक्त किए जाने की पुरानी परपंरा को भी खत्म कर दिया गया। मठ का प्रबंधन अब सात सदस्यीय न्यास संभालेगा।

 

इधर,मठ के निवर्तमान महंत विष्णु भारती ने,प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में दस्तक दी है। उनका आरोप है कि मठ प्रबंधन में बदलाव उन पर दबाव डालकर कराया गया। हालांकि मठ प्रबंधन में बदलाव की लिखित सिफारिश महंत भारती ने ही की। उन्होंने मठ का कामकाज अकेले संभाल पाने में असमर्थता जताते हुए पूर्व महंत विश्वेशर भारती,गोविंद गिरी,सुजीत शर्मा,विवेक भुस्कुटे,आनंद मजूमदार,रामवीर शर्मा,व तहसीलदार टिमरनी के नाम ट्रस्ट पंजी में जोड़ने की सिफारिश की। बिना तिथि व सील मुहर वाले इस पत्र को भी प्रशासन ने सहर्ष स्वीकार किया और महज एक पखवाड़े में मठ का नया संचालक मंडल तैयार हो गया। इसमें सिर्फ एकमात्र पैनल के चुनाव कराते हुए भुस्कुटे को अध्यक्ष,दोनों महंत को उपाध्यक्ष,सुजीत शर्मा सचिव नियुक्त कर दिए गए।

कोर्ट पहुंचे महंत ने कहा—दबाव में हुआ फैसला

भारती बताते हैं,मठ प्रबंधन में बदलाव को लेकर प्रशासनिक व पुलिस के स्तर से उन पर लंबे समय से दबाव बनाया जा रहा था। एक दिन उन्हें एसडीएम कार्यालय बुलाया गया। यहां,पहले से तैयार एक आवेदन पर सिर्फ दस्तखत करने को कहा गया। इस पत्र की भाषा से इसका आकलन किया जा सकता है। जिसमें तहसीलदार के आगे पदेन शब्द का उपयोग किया गया। जो सरकारी दस्तावेजी भाषा का शब्द है। पत्र में तारीख का उल्लेख भी नहीं है,न कोई सील,मुहर।जबकि वह ट्रस्ट से जुड़े अभिलेखों में सील,मुहर का उपयोग आमतौर पर करते रहे हैं।

भारती ने कहा कि इस फैसले के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मठ के एक अन्य पूर्व महंत विश्वेशर भारती ने भी न्यास के स्वरूप में बदलाव पर असहमति जताई।

 

टूट गई संतों की वर्षों पुरानी गादी परंपरा

 

टिमरनी तहसील के बिरजाखेड़ी गांव में स्थापित मठ का इतिहास काफी पुराना है। इसकी स्थापना दसनामी निरंग सन्यासी वर्ग ने की थी। मठ में गादी परंपरानुसार भारती गुरू अपने किसी योग्य शिष्य को महंत की गादी सौंपते रहे। बाद में महंत पद के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हुई,लेकिन यह चयन मठ के शिष्यों के बीच से ही होता रहा,लेकिन मठ ट्रस्ट का नया संचालक मंडल बनने के बाद यह परंपरा टूट गई है।

प्रशासन की पहल पर हुए इस बदलाव से दसनामी निरंग सन्यासी वर्ग निराश बताया जाता है। वहीं एक श्रद्धालु आनंद जाट ने बताया कि मठ के प्रति उनके हृदय में गहरी धार्मिक आस्था है,लेकिन विचारधारा विशेष की एंट्री से वह आहत हैं।

 

मठ की 272 एकड़ कृषि भूमि,चल संपत्ति

गंगेश्वर मठ पर कब्जे को लेकर संघर्ष पहले भी हुएं मुकदमेबाजी भी हुई,लेकिन न्यायालय ने फैसला हमेशा गादी व श्ष्यि परंपरा के पक्ष में दिया। दरअसल,मठ प्रबंधन में नई आमद की बड़ी वजह इसकी 272 एकड़ भूमि व अन्य चल—अचल संपत्ति है।

 

छुट्टी के दिन मिला आवेदन और ताबड़तोड़ फैसला!

 

मठ प्रबंधन बदलने में प्रशासन कुछ अधिक ही आतुर रहा। बीते साल शनिवार 29 नवंबर को शासकीय अवकाश के दिन महंत विष्णु भारती से पत्र लिया जाता है। उनके द्वारा सुझाए गए लोगों के पास इसकी सूचना भी पहुंच जाती है और वे तत्काल अपनी सहमति दे देते हैं। तीसरे दिन यानी दो दिसंबर को एसडीएम टिमरनी का कोर्ट ट्रस्ट का विस्तार कर इसे एक सदस्यीय से 7 सदस्यीय करने का फैसला सुनाता है।

दस दिन बाद 12 दिसंबर को तत्कालीन कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में ट्रस्ट के नए सदस्यों की बैठक होती है। राजस्व मामले की इस बैठक में एसपी हरदा अभिनव चौकसे की आश्चर्यजनक मौजूदगी भी रहती। बैठक में नए संचालक मंडल की भूमिका तय हो जाती है। 12 दिसंबर को ही ट्रस्ट के सदस्य व तहसीलदार ट्रस्ट प्रबंधन नई टीम को सौंपने का फैसला भी सुना देते हैं। इस आदेश में भी ढेरों अशुद्वियां हैं। कहीं गंगेश्वरी मठ तो कहीं श्री गंगेश्री मठ शब्द का उपयोग किया गया।

 

ट्रस्ट का विधान बदलने की तैयारी

तहसीलदार के आदेश में कहा गया कि नया बैंक खाता अध्यक्ष,सचिव व कोषाध्यक्ष के नाम से खुलेगा। यानी बैंक खाता के संचालन में मठ के महंत की कोई भूमिका नहीं होगी। इसी फैसले में मठ का नया विधान बनाने,जमीन को खोट नीलामी में देने,70 एकड़ जमीन पर गौशाला खोलने जैसे बिंदु भी शामिल हैं। इस संबंध में एसडीएम टिमरनी महेश कुमार बढ़ोले ने बताया कि उन्होंने समूची कार्यवाही नियमानुसार ही की है। यदि कोई पक्ष इस मामले में न्यायालय गया है तो सही,गलत वहां तय हो जाएगा।

स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा इंदौर में होगी स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा इंदौर में होगी स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में इंदौर के सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि-पूजन किया। महापुरुषों के जीवन दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। यह भव्य प्रतिमा स्वामी जी की शिक्षाओं और दर्शन को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में संत परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है और उनमें से स्वामी विवेकानंद विलक्षण संत थे। उन्होंने निराकार ईश्वर के उपासक के रूप में मानवता की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि “मैं देखूंगा तो ही मानूंगा” जो उनके तर्कशील और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शरीर के माध्यम से जीवन सेवा का मंत्र दिया और आत्मनिर्भरता का आशीर्वाद प्राप्त कर मृत्यु पर विजय प्राप्त की। उन्होंने दुर्बलता और हीनता को जीवन का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए इसे मृत्यु के समान बताया। उनका विश्वास था कि साहस, सामर्थ्य और आत्मबल के सहारे व्यक्ति सभी कमजोरियों को पार कर सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन त्याग, सेवा और आत्मबोध का प्रतीक था। शिकागो धर्म संसद में दिया गया उनका ऐतिहासिक भाषण ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना का जीवंत उदाहरण है, जिसने विश्व पटल पर भारत की संस्कृति और अध्यात्म का ध्वज लहराया। उन्होंने जीवन को अंदर से बाहर की ओर विकसित करने का मंत्र दिया और कर्म को ही साधना बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंदजी के सिद्धांत और विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए, ताकि समाज का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। यह मूर्ति स्थापना इस दिशा में एक बड़ा प्रयास है

।

युवाओं को रोजगार देकर स्वावलम्बी प्रदेश बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं को रोजगार देकर स्वावलम्बी प्रदेश बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे राज्य का युवा सक्षम, योग्य और आत्म-निर्भर बने यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि रोजगार और स्वरोजगार देकर स्वावलम्बी समाज और स्वावलम्बी प्रदेश बनाया जाये। इस दिशा में हम तेजी से लगातार आगे बढ़ रहे है। प्रदेश में हर क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिये तेजी से प्रयास किये जा रहे है, चाहे वह परम्परागत दुग्ध पालन का क्षेत्र हो या आधुनिक आईटी का क्षेत्र। प्रदेश में रोजगार आधारित औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिये इंड्रस्टी कॉन्क्लेव व्यापक स्तर पर आयोजित की गई। इसके बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज रविवार को दशहरा मैदान, इंदौर में आयोजित महापौर मेगा रोजगार मेला के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोजगार मेले को मिले बेहतर प्रतिसाद की सराहना की और कहा कि ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से सरकार और प्रशासन युवाओं को अवसर, मंच और मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने की दिशा में इंदौर जिले में हर एक पंचायत में स्थापित किये गये उद्योग लगाने के अभियान की भी प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले में अभियान चलाकर सभी पंचायतों में उद्योग स्थापित कराने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से कहा कि आज का युग कौशल का है। डिग्री के साथ व्यवहारिक ज्ञान और संवाद कौशल भी ज़रूरी हैं। मुझे गर्व है कि इंदौर ने इस दिशा में एक अनुकरणीय पहल की है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे इन अवसरों का लाभ उठाएँ और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएँ।

 

BCCI की मीटिंग खत्म, राजीव शुक्ला ने आईपीएल दोबारा शुरू करने पर जल्द अपडेट

BCCI की मीटिंग खत्म, राजीव शुक्ला ने आईपीएल दोबारा शुरू करने पर जल्द अपडेट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को हुई मीटिंग के बाद बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 को फिर से शुरू करने के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई के अधिकारी स्थिति को देखते हुए काम कर रहे हैं और उन्होंने आश्वासन दिया कि टूर्नामेंट जल्द ही फिर से शुरू किया जाएगा।

शुक्ला ने रविवार को मीटिंग खत्म होने के बाद कहा, “अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बीसीसीआई के अधिकारी स्थिति को देखते हुए काम कर रहे हैं। टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था, और कल सीजफायर के बाद टूर्नामेंट जल्द ही फिर से शुरू किया जाएगा।” शुक्रवार दोपहर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण चल रहे आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबलों को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया

।

 

इंदौर में अब बॉम्बे हॉस्पिटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

इंदौर में अब बॉम्बे हॉस्पिटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में सर्चिंग करवाई। इस दौरान वहां कोई भी संदिग्ध सामान या विस्फोटक नहीं मिला।
दो दिन पहले भी एमपीसीए को ई-मेल भेजकर होलकर स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में लिखा था कि स्लीपर सेल इस घटना को अंजाम देगी। इसके साथ ही भी लिखा था कि ‘अपनी सरकार को समझाओ की वो पाकिस्तान से पंगा नहीं ले।’ इस मेल में यह भी लिखा था अस्पताल भी स्लीपर सेल के निशाने पर हैं।
साइबर सेल कर रही मामले की जांच
ई-मेल द्वारा भेजी जा रही इस धमकियों की जांच साइबर सेल कर रही है। यह देखा जा रहा है कि ई-मेल कहां से भेजे गए हैं। जल्द ही उस व्यक्ति को ट्रेस कर लिया जाएगा, जिसने यह हरकत की है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...