सैन्य बजट में भारत के सामने फिसड्डी पाकिस्तान

सैन्य बजट में भारत के सामने फिसड्डी पाकिस्तान

पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान ने जिस नापाक हरकत को अंजाम दिया था उसका भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से बदला लिया। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी और यह भी कहा कि किसी सैन्य ठिकानों या फिर आम लोगों को निशाना नहीं बनाया गया। आतंक पर भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमले की कोशिश भी की, लेकिन पूरी तरह फुस्स साबित हुए। भारतीय रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में रक्षा क्षेत्र में जो निवेश किए हैं, उसका असर अब दिखने लगा है। इसके उलट पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली फिसड्डी साबित हुई और उन्हें भारत की जवाबी कार्रवाई में भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ा है। हम आपको इस खबर में भारत और पाकिस्तान के सैन्य बजट में भारी अंतर के बारे में बताएंगे। पाकिस्तान भारत के आसपास भी नहीं है।

पूरी सावधानी बरतते हुए भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। हालांकि, इसके बाद भी पाकिस्तानी नहीं सुधरे और आतंकियों को आम जनता बताते हुए पाकिस्तानी सेना ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। पिछले तीन दिन से लगातार पाकिस्तान की ओर से ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए जा रहे हैं और भारत उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। भारत ने जहां आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया तो वहीं पाकिस्तान भारत के आम नागरिकों और शहरों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने भारत के कई उत्तरी और पश्चिमी शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइल्स से हमले किए, लेकिन भारत की सुरक्षा प्रणाली ने सभी को ध्वस्त कर दिया।

1947 में आजादी के बाद से भारत और पाकिस्तान ने तीन युद्ध लड़े हैं। इनमें से दो कश्मीर को लेकर हुए। इतना ही नहीं, पाकिस्तान लगातार सीमापार से सीजफायर का उल्लंघन करता रहता है। हालांकि, अब जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है, तो पाकिस्तान ड्रोन्स से हमला कर भारत में आम लोगों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। भारत ने जब नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था तो पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपने देश की संसद को बताया कि ‘हमारे ठिकानों को निशाना बनाने के लिए भारत की ओर से ड्रोन हमला किया गया। यह एक तकनीकी बात है जिसे मैं समझा नहीं सकता। हमने ड्रोन को नहीं रोका, ताकि हमारी हवाई रक्षा इकाइयों का स्थान लीक न हो

।’

 

86 घंटे और 55 मिनट तक संघर्ष, सीजफायर के चार घंटे बाद पलटा पाकिस्तान

86 घंटे और 55 मिनट तक संघर्ष, सीजफायर के चार घंटे बाद पलटा पाकिस्तान

भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले जबरदस्त संघर्ष के बाद शनिवार शाम दोनों देशों ने आपसी सहमति से गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का एलान किया। लेकिन कुछ ही घंटों बाद सीमा पर हुए धमाकों और ड्रोन की गतिविधियों ने पाकिस्तान के इरादों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शाम 6 बजे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की कि दोनों देशों के सैन्य ऑपरेशन रोक दिए गए हैं।

दोनों देशों के संघर्ष विराम एलान से पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट किया और पूरा श्रेय लेने का प्रयास किया। जबकि भारत ने साफ शब्दों में कहा कि- ये संघर्ष विराम सिर्फ दो देशों के बीच बातचीत के बाद लिया गया है। लेकिन रात करीब 11 बजे विदेश सचिव विक्रम मिस्री को दोबारा प्रेस वार्ता कर यह बताना पड़ा कि पाकिस्तान ने शाम होते-होते संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया और भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया।

बीते चार दिन की झड़प कई दशकों में भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे खतरनाक टकराव रही। आशंका थी कि यह तनाव कहीं बड़ी सैन्य जंग में न बदल जाए। बता दें कि, भारत ने सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। भारत की यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में थी, जिसमें 26 पर्यटकों की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने लड़ाकू विमानों, ड्रोन और मिसाइलों से भारत के सैन्य ठिकानों और नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आठ सैन्य ठिकानों को एयर स्ट्राइक कर भारी नुकसान पहुंचाया।

संघर्ष विराम पर भी बना संदेह

हालांकि दोनों देशों के ‘डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स’ (डीजीएमओ) के बीच बात कर यह तय हुआ कि शाम पांच बजे से दोनों देश जमीनी, हवाई और समुद्री सभी तरह की सैन्य कार्रवाई रोक देंगे। लेकिन शाम होते-होते पंजाब, गुजरात, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में ड्रोन देखे जाने की खबरें आईं, इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में धमाकों की कई आवाजें भी सुनी गईं। भारतीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की आड़ में फिर से उकसावे वाली हरकतें शुरू कर दी हैं। हालांकि, भारत ने फिलहाल कोई बड़ा जवाबी हमला नहीं किया, ताकि हालात और न बिगड़ें। वहीं पाकिस्तान की इस हरकत से संघर्ष विराम पर संशय बना हुआ है।

राहु ने बनाया महाभयंकर अशुभ योग

राहु ने बनाया महाभयंकर अशुभ योग
ग्रह गोचर का मानव जीवन पर बड़ा असर पड़ता है। इनका संयोजन भी बेहद प्रभावी होता है। इस समय पाप ग्रह राहु और शनि का अशुभ संयोग बना हुआ है|
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि दरअसल, 14 मई को गुरु अतिचारी होकर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 12 साल बाद गुरु अतिचारी चाल से चलते हुए मिथुन राशि में पहुंचेंगे। इससे पहले वर्ष 1965 और 1971 में जब भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था तो उस समय भी गुरु अतिचारी थे।

बनने वाला है अशुभ नवपंचम योग
ज्योतिषाचार्य के अनुसार 18 मई को राहु गोचर करते हुए कुंभ राशि में पहुंच जाएंगे। ऐसे में गुरु और राहु का नवम पंचम योग बनेगा। गुरु और राहु का नवम पंचम योग ज्योतीष दृष्टि से शुभ नहीं माना गया है।
18 मई तक शनि और राहु का पिशाच योग भी बना हुआ है। क्योंकि अभी शनि और राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। पिशाच योग ज्योतिष मेंअशुभ योग में से एक माना जाता है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, पिशाच योग जब बनता है तो तनाव, आर्थिक समस्या और जन जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के इस स्थिति का असर देश और दुनिया पर युद्ध के रूप में भी दिखाई दे सकता है।

Raid 2 की 10वें दिन धमाकेदार कमाई

Raid 2 की 10वें दिन धमाकेदार कमाई
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन स्टारर ‘रेड-2’ ने 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है और इसे टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है।
ये फिल्म ‘द भूतनी’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई थी, लेकिन संजय दत्त की द भूतनी इसके आगे फेल हो गई। इसने 10वें दिन कितनी कमाई की इसकी रिपोर्ट आ गई है।
‘रेड-2’ में अजय देवगन एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार की रेड है दादा मनोहर भाई (रितेश देशमुख) के घर। फिल्म में वाणी कपूर अजय की पत्नी मालिनी पटनायक के रोल में हैं।

सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत

सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर आतंकवाद के खिलाफ बड़ा संदेश दिया है। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के प्रशिक्षण अड्डे मिटा दिए गए। पहली बार भारतीय सेना ने पाकिस्तान की मुख्य भूमि, खासकर बहावलपुर जैसे रणनीतिक ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान की एयर डिफेंस प्रणाली की कमजोरी उजागर की, जिसे भारतीय राफेल जेट्स ने महज़ 23 मिनट में ध्वस्त कर दिया।
भारत ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर बिना तनाव बढ़ाए जवाब दिया। कई मोस्ट वांटेड आतंकियों को एक ही रात में खत्म कर दिया गया। थल, जल और वायु सेना का अद्भुत तालमेल भी देखने को मिला। यह कार्रवाई भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का उदाहरण बनी और दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अब आतंक के खिलाफ इंतज़ार नहीं करेगा – जवाब सीधे और निर्णायक होगा।
1 नौ आतंकी शिविर नष्ट किए गएः
भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ प्रमुख आतंकवादी शिविर ध्वस्त कर दिए, जिनका इस्तेमाल आतंकियों को प्रशिक्षित करने और जम्मू-कश्मीर में भेजने के लिए लॉन्चपैड के रूप में किया जा रहा था। ये आतंकवादी शिविर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के थे।
2 पाकिस्तान की मुख्य भूमि तक की कार्रवाईः
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर सैकड़ों किलोमीटर तक अपने लक्ष्य पर सटीक हमले किए। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भी हमले किए गए, जिसे पाकिस्तान की सेना का रणनीतिक गढ़ माना जाता है। बहावलपुर में संवेदनशील आतंकवादी ठिकानों तक भी भारतीय सेना पहुंच गई, जहां अमेरिका ने भी अपने ड्रोन भेजने की हिम्मत नहीं की थी।
3 पाकिस्तान के कमजोर एयर डिफेंस सिस्टम की खुली पोलः
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के वायु रक्षा ग्रिड को सफलतापूर्वक बायपास या जाम कर दिया। कुल 23 मिनट की अवधि में किए गए हमलों की तेज और सटीक प्रकृति ने पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणालियों में कमियों को उजागर किया। एससीएएलपी मिसाइलों और हैमर बमों से लैस भारतीय राफेल जेट ने बिना किसी नुकसान के मिशन को अंजाम दिया, जिससे तकनीकी और रणनीतिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन हुआ।
4 बिना तनाव को बढ़ावा दिए लक्ष्य को सटीक निशाना बनायाः
भारत ने किसी भी सैन्य या नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया, केवल आतंकियों के ठिकानों और उनकी संपत्तियों को निशाना बनाया गया। भारत ने व्यापक तनाव से बचते हुए अपने जीरो टॉलरेंस सिद्धांत का पालन किया।
5 प्रमुख आतंकवादियों का सफायाः
भारत की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल लोगों सहित कई खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया गया। एक ही रात में कई आतंकी मॉड्यूल के नेतृत्व का सफाया कर दिया गया।
6 तीनों सेनाओं का तालमेलः
भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने समन्वित हमले किए, जो भारत की बढ़ती संयुक्त युद्ध क्षमता का सबूत है।
7 दुनिया को दिया संदेशः
भारत ने दुनिया को दिखाया कि अपने लोगों की रक्षा के लिए हम अनुमति का इंतजार नहीं करेंगे। आतंक को कभी भी, कहीं भी दंडित किया जाएगा। इस ऑपरेशन ने यह भी दिखाया कि आतंकियों और उनके आकाओं के पास छिपने के लिए कोई जगह नहीं है।

PM मोदी ने CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख के साथ बैठक की

PM मोदी ने CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख के साथ बैठक की

 

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की आधिकारिक घोषणा के कुछ ही घंटों बाद देश के कई हिस्सों में संदिग्ध गतिविधियों ने लोगों की नींद उड़ा दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में घोषित संघर्षविराम के बाद जहां शांति की उम्मीद जगी थी, वहीं पाकिस्तान की ओर से की गई हरकतों ने फिर से उसकी मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि आज रविवार को जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

 

रविवार को जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब तक स्थिति सामान्य बनी हुइ है। घाटी के कई अन्य शहरों में भी शांति बनी हुई है। पुंछ में भी स्थिति सामान्य नजर दिख रही है। मौजूदा समय में किसी ड्रोन हमले, फायरिंग या गोलाबारी की सूचना नहीं मिली है।

भारत और पाकिस्तान के बीच समझौते के बाद पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए पुणे के कौस्तुभ गणबोटे के बेटे कुणाल गणबोटे ने कहा कि सरकार ने जो भी कदम उठाए हैं, हम उससे संतुष्ट हैं और उसका समर्थन करते हैं। सरकार द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई (पहलगाम में शहीद हुए लोगों के लिए) एक श्रद्धांजलि थी। हम अपने जीवन में सामान्य स्थिति लाने की कोशिश कर रहे हैं। हम भारत के लोगों और सेना का धन्यवाद करते हैं क्योंकि वे इस कठिन परिस्थिति में हमारे साथ रहे हैं।

इस साल चार दिन पहले केरल में दस्तक दे सकता है मानसून

इस साल चार दिन पहले केरल में दस्तक दे सकता है मानसून
मौसम विभाग ने बताया था कि इस साल दक्षिणी अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीपसमूह में मानसून 13 मई को ही आगे बढ़ सकता है। आमतौर पर ऐसा 20 मई के आसपास होता है, लेकिन इस बार एक हफ्ते पहले ही ऐसा हो रहा है।
बीते साल मानसून ने केरल में 30 मई को दस्तक दी थी। वहीं साल 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को और साल 2020 में 1 जून को मानसून केरल पहुंचा था। आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून को केरल पहुंचकर 8 जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेता है। 17 सितंबर से मानसून भारत के उत्तर पश्चिमी इलाकों से पीछे हटना शुरू हो जाता है और 15 अक्तूबर तक पूरी तरह से विदा हो जाता है। मौसम विभाग ने अपने अप्रैल महीने के अनुमान में साल 2025 में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई है। इससे अल-नीनो के असर को नकारा जा रहा है, क्योंकि अल नीनो के असर से सामान्य से कम बारिश होती है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने बताया कि भारत में इस साल चार महीने के मानसून के मौसम में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान 105 प्रतिशत बारिश हो सकती है, जो औसत बारिश 87 सेंटीमीटर से ज्यादा है।
मौसम विभाग ने साफ किया कि केरल में मानसून के जल्दी या देर से आने का मतलब देश में ज्यादा या कम बारिश होना नहीं है। इसमें कई अन्य फैक्टर शामिल होते हैं। हाल में मौसम विभाग ने बताया था कि इस साल दक्षिणी अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीपसमूह में मानसून 13 मई को ही आगे बढ़ सकता है। आमतौर पर ऐसा 20 मई के आसपास होता है, लेकिन इस बार एक हफ्ते पहले ही ऐसा हो रहा है। निकोबार द्वीप समूह से केरल पहुंचने में मानसून को सामान्य तौर पर 10 दिन का समय लगता है।

दोहरे शतक से लेकर एक सीरीज में सर्वाधिक शतक तक, टेस्ट में कोहली के रिकॉर्ड्स

दोहरे शतक से लेकर एक सीरीज में सर्वाधिक शतक तक, टेस्ट में कोहली के रिकॉर्ड्स

रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने भी बीसीसीआई को टेस्ट से संन्यास लेने के अपने फैसले के बारे में बताया है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया है और उन्हें फिर से विचार करने को कहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने कोहली से आगामी इंग्लैंड सीरीज को देखते हुए अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। हालांकि, कोहली क्या फैसला लेंगे इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। रोहित ने बुधवार को टेस्ट से संन्यास की घोषणा की थी और अब कोहली भी अगर अपना फैसला नहीं बदलते हैं तो एक अध्याय का अंत हो जाएगा।

कोहली उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने टेस्ट में 5000 से ज्यादा रन और फील्डिंग करते हुए 50 से ज्यादा शिकार किए हैं। उनके नाम 123 टेस्ट में 42.30 की औसत से 9230 रन हैं, जबकि फील्डिंग करते हुए उन्होंने 121 शिकार (कैच पकड़े) किए हैं। ऐसा करने वाले भारतीयों की लिस्ट में कोहली के अलावा गुंडप्पा विश्वनाथ, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे हैं।

एक ही टेस्ट में शतक और नर्वस 90

कोहली उन चुनिंदा खिलाड़ियों में भी शामिल हैं, जिन्होंने एक टेस्ट की एक पारी में शतक लगाया और दूसरी में नर्वस 90 में आउट हुए हों। उनके साथ दो बार ऐसा हुआ है। कोहली ने साल 2013 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 119 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 96 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में पहली पारी में 97 रन और दूसरी पारी में 103 रन बनाए थे। इस लिस्ट में कोहली के अलावा अन्य भारतीय चंदू बोर्डे, मोहिंदर अमरनाथ, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर और चेतेश्वर पुजारा

हैं।

अमेरिका ने करवाया भारत और पाकिस्तान में सीजफायर -राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका ने करवाया भारत और पाकिस्तान में सीजफायर -राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर, दोनों देशों ने सीजफायर (युद्धविराम) करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय दोनों देशों के बीच संभावित युद्ध से बचने और शांति की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। भारत सरकार ने इस फैसले की पुष्टि की है और बताया कि दोनों देशों के बीच अब तक की सबसे गंभीर सैन्य टकराव की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सीजफायर के बाद, दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को रोकने का फैसला किया है, जिससे सीमा पर सुरक्षा स्थिति में सुधार की संभावना बन रही है।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया,पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 3:35 बजे भारत के डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष शाम 5 बजे IST से ज़मीन, हवा और समुद्र पर सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे

सरकार का सख्त संदेश, भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को ‘युद्ध की कार्रवाई’ मानेगा भारत

सरकार का सख्त संदेश, भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को ‘युद्ध की कार्रवाई’ मानेगा भारत

पाकिस्तान के साथ लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि देश में भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। सरकारी सूत्र ने बताया कि भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि भावी आतंकी वारदातों को युद्ध छेड़ने का प्रयास मानते हुए उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा। बता दें कि भारत इससे पहले भी स्पष्ट संकेत दे चुका है कि वह किसी भी आक्रामक गतिविधि या युद्ध जैसे हालात का सामना करने को तैयार है। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी 8 मई की शाम मीडिया के सामने आईं महिला सैन्य अधिकारी- कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका युद्ध वर्दी में नजर आई थीं। इसके बाद पीएम मोदी के साथ बैठकों में शीर्ष सैन्य अधिकारी- सेना प्रमुख भी कॉम्बैट यूनिफॉर्म में देखे गए।

विगत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी वारदात के बाद आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के लिए भारतीय सेना ने बीते सात मई को पाकिस्तानी कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत इस कार्रवाई के बाद तिलमिलाया पाकिस्तान लगातार भारत को उकसाने के प्रयास कर रहा है। आतंकवादियों के खिलाफ भारत की सीमित और नियंत्रित कार्रवाई को पड़ोसी देश ने ‘एक्ट ऑफ वॉर’ बताया। बीते तीन-चार दिन से पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइलों से भारत की सीमाओं को अशांत करने की हिमाकत कर रहा है। ऐसी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने अब तक संयम दिखाया है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...