दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर बड़ी अपडेट आई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 3:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 5:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उच्चस्तरीय बैठक में दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उच्चस्तरीय बैठक में दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारा परम धर्म है और ताज़ा हालातों को देखते हुए सभी नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरी नागरिक सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, सभी विभाग अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें और सुरक्षा के सभी आवश्यक ऐहतियाती कदम तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि राष्ट्र विरोधी किसी भी प्रचार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान न देने की लिए प्रेरित और सूचित करें। केंद्रीय और राज्य सरकार के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की चहुंओर सुरक्षा पर अत्यंत विशेष ध्यान दिया जाये। आपदा प्रबंधन के सभी उपाय एवं आवश्यकताओं जैसे स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवाओं को और मजबूत कर लें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की अद्यतन सुरक्षा व्यवस्थाओं, नागरिक सुविधाओं की स्थिति और विभागीय समन्वय की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि किन्हीं भी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सभी विभाग तत्परता और सजगता के साथ तैयार रहें। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने तक नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और फील्ड अमला अवकाश पर न जाये।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव गृह जे.एन. कंसोटिया, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार, एडीजी गुप्तवार्ता ए. साईं मनोहर, सैन्य अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया 3 दिवसीय राज्य स्तरीय आदि शिल्पग्राम महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया 3 दिवसीय राज्य स्तरीय आदि शिल्पग्राम महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के जनजातीय कला और कलाकारों ने देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। जनजातीय समृद्ध कला विरासत और इसके कलाकारों को मां सरस्वती का आशीष प्राप्त है। जनजातीय कलाकारों की कल्पनाशीलता प्रशंसनीय है। एक सधे और गढ़े हुए हाथों से बारीक चित्रकारी कर जनजातीय कलाकारों ने पूरी दुनिया को अपना हुनर दिखाया है। हमारी सरकार सभी जनजातीय कलाओं के संरक्षण और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को रवीन्द्र भवन में 3 दिवसीय राज्य स्तरीय आदि शिल्पग्राम महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हमारी सरकार विरासत से विकास की ओर बढ़ने के संकल्प के अनुरूप सभी प्राचीन कला, संस्कृति, परंपराओं और इनके कलाकारों को संरक्षण दे रही है। गोंड चित्रकला को जीआई टेग प्राप्त हो चुका है, जो इस चित्रकला और इससे संबंधित चित्रकारों को वैश्विक सम्मान मिलने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी प्रकार की जनजातीय शिल्प, चित्रकारी और कलाकारों को उनकी कला प्रदर्शन एवं बाजार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न आयोजनों के जरिए समुचित मंच प्रदान करने का प्रयास कर रही है। हमने केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के संपूर्ण जनजातीय वर्ग को विकास मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं और विकास कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं। इन योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम तेजी से प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय पराक्रम, शौर्य और बलिदान के प्रतीक राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह और राजा हृदय शाह के मंडला स्थित प्राचीन किले के जीर्णोद्धार के लिए 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय की महान विभूतियों को समूचित सम्मान मिले, इसके लिए राजधानी भोपाल में अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति स्टेशन रखा गया है। क्रांतिसूर्य टंट्या मामा के नाम से खरगौन में विश्वविद्यालय की शुरुआत भी की गई है। रानी दुर्गावती की धरती पर मंत्रि-परिषद की बैठक कर हमने उन्हें सम्मान दिया है।

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की फोर्स को किया अलर्ट

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की फोर्स को किया अलर्ट
पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए पुलिस बल को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। सामान्य स्थिति में पुलिसकर्मियों को छुट्टियां नहीं देने को कहा गया है और पहले से अवकाश में चल रहे पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद करने पर विचार किया जा रहा है।
सबसे पहले पहलगाम की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया था। इसके बाद तनाव बढ़ने पर फिर अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें चल रही हैं।
आंतरिक कानून-व्यवस्था को लेकर भी पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बुधवार को माकड्रिल के बाद रहीं कमियों को भी दूर किया जा रहा है। इसके लिए अनाउंसमेंट सिस्टम, इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलने से रोकने जैसे कदम शामिल हैं।
उज्जैन में पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च
उज्जैन शहर में 150 पुलिसकर्मियों ने फ्लैगमार्च निकाला और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग और महाकाल लोक के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु देशभर से यहां पहुंचते हैं। ऐसे में शहर में पुलिस हाईअलर्ट पर है।
ग्वालियर के हर वार्ड में सायरन लगाने के निर्देश
इधर मंत्री तुलसी सिलावट ने ग्वालियर के हर वार्ड में सायरन लगाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि ग्वालियर में वायुसेना का एयरबेस है। ऐसे में यहां पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

अमेरिका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट बने नए पोप

अमेरिका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट बने नए पोप
ईसाईयों के धर्मगुरु पोप फ्रांसिस (Pope Francis) के अप्रैल में निधन के बाद से ही लोगों के मन में यह सवाल था कि अगला पोप किसे बनाया जाएगा? अब इस सवाल का जवाब मिल गया है। अमेरिका (United States Of America) के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट (Robert Francis Prevost) को रोमन कैथोलिक चर्च का नया पोप चुना गया है। प्रीवोस्ट को नया पोप बनाने का ऐलान गुरुवार को किया गया। 133 कार्डिनल्स ने वोटिंग के जरिए उन्हें नया पोप चुना। वोटिंग में उन्हें दो-तिहाई बहुमत के साथ 89 वोट मिले।
पोप लियो-XIV के नाम से जाने जाएंगे
रोमन कैथोलिक चर्च के नए पोप बनने के बाद 69 वर्षीय प्रीवोस्ट ने नया नाम चुन लिया है। अब वह पोप लियो-14 (Pope Leo XIV) के नाम से जाने जाएंगे।
अमेरिका से पोप बनने वाले पहले कार्डिनल
प्रीवोस्ट (पोप लियो-14), अमेरिका से पोप चुने जाने वाले पहले कार्डिनल हैं। उनका जन्म इलिनॉय (Illinois) के शिकागो (Chicago) में 14 सितंबर, 1955 को हुआ था। उनके पास 2015 से पेरू (Peru) की नागरिकता भी हैं। उनके चयन के बाद वेटिकन सिटी (Vetican City) में रोमन कैथोलिक चर्च सेंट पीटर्स बेसिलिका के सिस्टीन चैपल पर स्थित चिमनी से सफेद धुआं निकला, जो इस बात का संकेत है कि नए पोप का चयन हो गया है। इसके बाद वहाँ मौजूद 45 हज़ार से ज्यादा लोगों ने जोरदार तालियाँ बजाते हुए अपनी खुशी जाहिर की। पोप चुने जाने के बाद पोप लियो-14 ने सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी से स्पेनिश भाषा में लोगों को संबोधित किया और लोगों से एक-दूसरे के लिए दयाभाव और प्रेम रखने की अपील की।

अब नहीं खेले जाएंगे आईपीएल के बचे हुए मुक़ाबले

अब नहीं खेले जाएंगे आईपीएल के बचे हुए मुक़ाबले
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बीसीसीआई ने केंद्र सरकार से भी इस मामले पर बातचीत की और फिर यह अहम फैसला लिया।
गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा मैच पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई और ड्रोन हमलों के कारण 10.1 ओवर के बाद ही रोकना पड़ा था। हमलों के कारण जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में ब्लैकआउट करना पड़ा। ये तीनों इलाके धर्मशाला के पास हैं। इसके बाद टूर्नामेंट को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई थी।
लखनऊ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होने वाले मैच की टिकटों के पैसे लौटाये जा रहे हैं और स्टेडियम के सभी गेट बंद कर दिये गये हैं। बीसीसीआई की ओर से इस बारे में हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सभी 10 फ्रेंचाइजी और प्रमुख हितधारकों को इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
आईपीएल से जुड़े सूत्रों ने कहा, “देश के साथ खड़े होने के लिए बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को तुरंत प्रभाव से रोकने का फैसला लिया है। अभी यह साफ नहीं है कि आगे इसे दोबारा कब शुरू किया जाएगा। हो सकता है साल के अंत में मौका मिले, लेकिन फिलहाल कुछ तय नहीं है।”

27 एयरपोर्ट बंद, मुंबई-दिल्ली और बेंगलुरु की फ्लाइटें रद्द

27 एयरपोर्ट बंद, मुंबई-दिल्ली और बेंगलुरु की फ्लाइटें रद्द
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ रहे रिश्तों के बीच सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी करके 27 हवाईअड्डों पर उड़ानों का संचालन रोक दिया है। ग्वालियर, श्रीनगर समेत देश के कई हवाईअड्डों से उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। विमान व लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर घरेलू उड़ान सेवाओं पर पड़ा है।
एमपी के ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर दूसरे दिन गुरुवार को भी मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु की उड़ानें निरस्त रहीं। पहले दिन 7 मई को ग्वालियर आने और जाने वाले 800 यात्री भी उड़ान रद्द होने की वजह से सफर नहीं कर सके थे। इन यात्रियों को रिफंड कर दिया गया है। अब सभी विमान यात्रियों को ट्रेन या अन्य साधनों से सफर करना पड़ा, जबकि कई को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ रही है।
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार 9 मई को भी मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु की लाइट रद्द रहेगी। इसकी सूचना यात्रियों को दे दी गई है। इन लाइट से लगभग हर दिन 900 के आसपास यात्री सफर करते हैं। लाइट के कैंसिल होते ही सभी यात्रियों को मैसेज कर दिया जाता है। जिससे यात्री अपने हिसाब से दूसरे शहर तक आ जा रहे है।

कैंसर से ‘फिफ्टी शेड्स’ के डायरेक्टर का निधन

कैंसर से ‘फिफ्टी शेड्स’ के डायरेक्टर का निधन
हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक जेम्स फोले का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वो पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि वो नींद में ही चल बसे।
जेम्स फोले एक ऐसे निर्देशक थे जिन्होंने अलग-अलग विधाओं में काम कर दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीता। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम छाया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
फोले ने 1984 में रैकलेस फिल्म से निर्देशन की शुरुआत की। उन्हें 1992 की ग्लेनगैरी ग्लेन रॉस फिल्म से पहचान मिली, जिसमें अल पचीनो और जैक लेमन जैसे बड़े सितारे थे। इसके बाद उन्होंने कॉन्फिडेंस और परफेक्ट स्ट्रेंजर जैसी थ्रिलर फिल्मों का निर्देशन किया।
टीवी की दुनिया में भी किया कमाल
जेम्स फोले ने नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज हाउस ऑफ कार्ड्स के 12 एपिसोड डायरेक्ट किए थे। इसके अलावा उन्होंने पॉप स्टार मडोना के कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियो बनाए, जैसे, पापा डोंट प्रीच, लाइव टू टेल और ट्रू ब्लू।

रक्षा मंत्री ने की सेना प्रमुखों के साथ की समीक्षा बैठक

रक्षा मंत्री ने की सेना प्रमुखों के साथ की समीक्षा बैठक
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई मिसाइल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने बौखलाकर गुरुवार रात जवाबी कार्रवाई की कोशिश की। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना की मुस्तैदी के चलते ये सभी प्रयास विफल रहे।
रक्षा मंत्री ने की सेना प्रमुखों के साथ की समीक्षा बैठक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय में एक बेहद महत्वपूर्ण मीटिंग की। इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख यानी वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी व नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। बैठक में रक्षा सचिव आरके सिंह भी मौजूद रहे।
इस बैठक में आतंकवादियों के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में पाकिस्तान के कारण सीमावर्ती इलाकों में उत्पन्न हुई पूरी स्थिति की समीक्षा की गई। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगे की रणनीति और सैन्य तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
जम्मू पर हमले की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने खदेड़ा
भारतीय रक्षा बलों ने शुक्रवार की सुबह जम्मू को ड्रोन और अन्य हथियारों से निशाना बनाने की पाकिस्तान की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान जम्मू को निशाना बनाने की पहली बड़ी कोशिश के कुछ ही घंटों बाद सीमा पार से यह हमला शुक्रवार को सुबह करीब 3.50 बजे हुआ। इसके बाद भारतीय सेना करारा जवाब दिया। सुबह 4.45 बजे तक बीच-बीच में धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं, हर बार सायरन बजते रहे।
राजनाथ सिंह के साथ मीटिंग, तीनों सेना प्रमुख रक्षा मंत्रालय पहुंचे
भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ चर्चा हो रही है। इस मीटिंग में शामिल होने के लिए तीनों सेनाओं के प्रमुख रक्षा मंत्रालय पहुंच गए है। इस बैठक में पाकिस्तान से तनातनी से उपजे हालात पर विचार विमर्श किया जा रहा है।
पाकिस्तान के 50 ड्रोन धराशाही
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने जम्मू, सांबा, बारामूला, कुपवाड़ा, उधमपुर, पठानकोट और जैसलमेर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों पर ड्रोन भेजे। हालांकि, भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों द्वारा चलाए गए बड़े पैमाने पर काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन में 50 से अधिक ड्रोन को निष्प्रभावी कर दिया गया। इस ऑपरेशन में एल-70 गन, ज़ू-23 मिमी, शिल्का सिस्टम और आधुनिक काउंटर-यूएएस (Unmanned Aerial System) उपकरणों का व्यापक रूप से उपयोग किया गया।

जम्मू कश्मीर में सीमावर्ती गांवों को कराया गया खाली

जम्मू कश्मीर में सीमावर्ती गांवों को कराया गया खाली
भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता रहा है। पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है। प्रशासन की तरह से भी एहतियात के तौर पर कई बड़े कदम उठाए जा रहे है। दोनों देशों के बीच तनाव के मद्देनजर उरी जिले के सभी सीमावर्ती गांवों को खाली करवा दिया गया है। सभी नागरिकों को बस में भरकर श्रीनगर भेजा गया है। भारत की तरफ से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है। पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर लगातार हमले की कोशिश की जा रही है।
पाकिस्तान की ओर से 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को भारत की ओर टारगेट करते हुए कई ड्रोन और मिसाइल दागे गए, जिन्हें भारतीय सेना ने हवा में ही नाकाम कर दिया। पाक की ओर से एलओसी पर लगातार बिना उकसावे की गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान ने उरी सेक्टर के लगमा गांव को भी निशाना बनाया है। सीमा पार से लगमा गांव में गिरे एक बम ने दुकान को तबाह कर दिया।
यह बम एक दुकान के पास आकर गिरा, जिसके कारण दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास बड़े पैमाने पर गोलीबारी की है, जिसमें जानमाल का काफी नुकसान भी हुआ है। वहीं, दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सात आतंकवादियों को मार गिराया है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...