अपने पहले ही सीजन में चमके ये आठ खिलाड़ी, इनमें से दो की उम्र 18 से कम

अपने पहले ही सीजन में चमके ये आठ खिलाड़ी, इनमें से दो की उम्र 18 से कम

आईपीएल 2025 में अब तक 54 मैच खेले जा चुके हैं। धीरे-धीरे यह लीग अपने अंजाम तक पहुंचने जा रही है। इस सीजन कई ऐसे खिलाड़ी मिले, जिन्होंने अपने पहली ही सीजन में मिले मौके को पूरी तरह भुनाया। इनमें से कुछ ने शतक लगाकर तहलका मचा दिया। वहीं, कुछ ने गेंदबाजी में अपनी धाक जमाई। इस लिस्ट में आठ खिलाड़ी हैं, जिनमें से चार बल्लेबाज और तीन गेंदबाज हैं, एक गेंदबाजी ऑलराउंडर है।

 

लिस्ट में दो की उम्र 18 साल से भी कम है, जबकि दो की उम्र 25 साल है और बाकी की उम्र 18 से 25 साल के बीच में है। हालांकि, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने एक या दो मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और फिर बेंच पर बैठा दिए ग

ए।

SC ने BJP सांसद के खिलाफ दायर अवमानना याचिका खारिज की

SC ने BJP सांसद के खिलाफ दायर अवमानना याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 5 मई 2025 को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया। इस याचिका में दुबे पर सुप्रीम कोर्ट और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए अवमानना कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई थी। हालांकि, CJI संजीव खन्ना और जस्टिस पीवी संजय कुमार की पीठ ने इस मामले में एक संक्षिप्त और तर्कसंगत आदेश पारित करने का फैसला किया, जिसमें याचिका को स्वीकार न करने के कारणों का उल्लेख होगा। इस फैसले के बाद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “दिल के अरमां आंसुओं में बह गए,” जिसने इस मामले को और चर्चा में ला दिया।

याचिकाकर्ता विशाल तिवारी ने अपनी जनहित याचिका में दावा किया था कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट और CJI संजीव खन्ना के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की थीं, जो न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली थीं। तिवारी ने तर्क दिया कि ऐसी टिप्पणियां न केवल अदालत की अवमानना हैं, बल्कि जनता के बीच न्यायपालिका के प्रति अविश्वास को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में स्वत: संज्ञान लेने और दुबे के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की थी।

पाकिस्तान पर एक्शन को तैयार PM मोदी

पाकिस्तान पर एक्शन को तैयार PM मोदी

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Attack) के बाद भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तनाव चरम पर है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस हमले के जवाब में कड़ी कार्रवाई की तैयारी के लिए डिफेंस सेक्रेटरी (Defense Secretary) के साथ एक विशेष बैठक की है। यह बैठक भारत की रणनीतिक और सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए बुलाई गई थी।

पहलगाम हमले, जिसमें 28 लोग मारे गए थे, ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है। इस बैठक में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) भी शामिल थे। सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों को जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी है, जिसमें समय, तरीका और लक्ष्य का चयन सेना के विवेक पर छोड़ा गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मामले में कड़ा बयान देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, जो देश चाहता है, वह निश्चित रूप से होगा।” उन्होंने पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) पर हाल की सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं की निंदा की और कहा कि भारत इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक, भारत ने इस तनाव के बीच कई सख्त कदम उठाए हैं, जिनमें पाकिस्तान के साथ डाक सेवाओं और आयात पर रोक शामिल है। इसके अलावा, भारतीय वायुसेना ने गंगा एक्सप्रेसवे पर युद्धाभ्यास किया, जो पाकिस्तान को एक साफ संदेश देता

है।

डोनाल्ड ट्रंप नहीं लड़ेंगे फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

डोनाल्ड ट्रंप नहीं लड़ेंगे फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दूसरे कार्यकाल को 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़े फैसले लिए और जमकर हर मुद्दे पर बयानबाजी भी की। कुछ समय पहले ट्रंप ने अपने एक बयान से खलबली मचा दी थी। ट्रंप ने कहा था कि वह अपने दूसरे कार्यकाल के खत्म होने के बाद तीसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की इच्छा रखते हैं। हालांकि अमेरिकी संविधान के अनुसार ऐसा संभव नहीं है। अब ट्रंप ने इस विषय पर यू-टर्न ले लिया है।

ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान यह साफ कर दिया है कि वह फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे। ट्रंप ने कहा कि वह दो कार्यकाल के लिए ही राष्ट्रपति होंगे। इस दौरान ट्रंप ने वर्तमान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) और विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) का भावी अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए नाम सुझाया। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि रिपब्लिकन पार्टी में कुछ अन्य संभावित भविष्य के उम्मीदवार भी उभरकर आ सकते हैं।

मप्र में लव जिहाद पर कानून सख्त पर कमजोर पड़ी पुलिस

मप्र में लव जिहाद पर कानून सख्त पर कमजोर पड़ी पुलिस ”
कमजोर पुलिसिंग ने घटाया रुतबा
भोपाल।
राजधानी के एक निजी कॉलेज की हिंदू छात्राओं को मुस्लिम युवकों ने पहचान छुपाकर फंसाया,दैहिक शोषण और ब्लैकमेलिंग की घटनाएं सामने आईं। ये अकेले अपराध नहीं, बल्कि योजनाबद्ध गैंग का काम था। बावजूद इसके पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इसी तरह के कुछ अन्य मामले रायसेन,इंदौर व उज्जैन में भी बीते एक सप्ताह के दौरान सामने आए। इनमें धार्मिक स्वातंत्र्य कानून के तहत कार्यवाही भी की जा रही है।

“बुरका पहनो, मांस खाओ” — धर्मांतरण का दबाव भी
भोपाल में जो प्रकरण उजागर हुआ उसमें आरोपितों ने पीड़िताओं को मांस खाने के लिए मजबूर किया। बुरका पहनने को कहा। सबूतों के अनुसार,उनका इरादा सिर्फ दुष्कर्म नहीं बल्कि धर्म परिवर्तन भी था। यही वजह है कि मामला ‘लव जिहाद’ की श्रेणी में आया।

200 से ज्यादा केस, फिर भी बेखौफ अपराधी
लव जिहाद के खिलाफ धार्मिक स्वातंत्र्य कानून 2021 लाया गया था। इसके तहत मप्र में अब तक 200 से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं। पूर्व व मौजूदा मुख्यमंत्री इसमें फांसी तक की सजा का प्रावधान लाने की बात कह चुके हैं,पर जमीनी हकीकत में कोई खास बदलाव नहीं आया।

कानून का खौफ पैदा नहीं कर सकी पुलिस
धार्मिक स्वातंत्र्य कानून नया नहीं है,लेकिन साल 2021 में इसे संशोधित स्वरूप में लाने के पीछे सरकार की मंशा इस तरह के मामलों पर रोक लगाने की रही। संबंधित कानून की धाराओं में बदलाव कर सजा को और सख्त किया गया,लेकिन पुलिस इस कानून का खौफ पैदा करने में विफल रही।
कमजोर पुलिसिंग रही बड़ी वजह
यहां तक कि पर्दे के पीछे संगठित अपराध पनपे लेकिन पुलिस इन सबसे बेखबर दिखी। अपराधियों संग गलबहियां,आम पीड़ित की शिकायत को नजर अंदाज करना व बढ़ते भ्रष्टाचार को कमजोर पुलिसिंग की बड़ी वजह माना जाता है। इस पर विभाग में शीर्ष पर बैठे ईमानदार अधिकारी भी सुधार लाने में असफल साबित हो रहे हैं।

पुलिस के लिए अब तक का सबसे मुश्किल साल
साल 2025 की पिछली तिमाही को ही मप्र पुलिस के लिए अब तक का सबसे मुश्किल वक्त कहा जा सकता है। सिर्फ मार्च-अप्रैल में ही आठ से ज्यादा बार पुलिसकर्मियों पर हमले हुए। कहीं पथराव,कहीं गोली तो कहीं वर्दी फाड़ी गई।अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता दिखा। बानगी जानें—

15 मार्च: मऊगंज के शाहपुरा थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ जिसमें एक एएसआइ की मौत हो गई।

इसी दिन इंदौर में वकीलों से विवाद हुआ। जिसमें वकीलों ने टीआइ जितेंद्र सिंह यादव को दौड़ाया,वर्दी फाड़ी।

20 मार्च को दमोह में हिस्ट्रीशीटर कासिम कुरैशी को लेकर तफ्तीश करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर फायरिंग हुई।

21 मार्च को शहडोल के बुढ़ार में गोलीकांड के आरोपितों की तलाश में पहुंची पुलिस पर पथराव हुआ।

23 मार्च – सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के खेरी गांव में तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

27 मार्च – सागर जिले के सुरखी में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं और अपराधियों ने हमला बोल दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

27 अप्रैल – भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर शराब के नशे में युवकों ने पुलिसकर्मी की पिटाई की।

28 अप्रैल – सतना जिले के जैतवारा थाने में एक युवक ने प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मार दी।

पूर्व डीजीपी की राय — जागरूकता भी जरूरी
एक सेवानिवृत्त डीजीपी के मुताबिक,धार्मिक स्वतंत्रता कानून नया नहीं है। बस संशोधन हुए हैं। उनका कहना है कि पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन समाज और खासकर युवतियों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

एमपी के कॉलेजों में 15 मई से शुरू होंगे एडमिशन

एमपी के कॉलेजों में 15 मई से शुरू होंगे एडमिशन

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं के रिजल्ट 10 मई से पहले घोषित होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश भर के कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया 15 मई से शुरू की जाएगी। इस बार एमपी आनलाइन के बदले दूसरे पोर्टल से पंजीयन होंगे।

विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश दिलाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज चलो अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके लिए इस बार सभी जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

इन नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराएं और प्रतिदिन प्रवेश से संबंधित रिपोर्ट अतिरिक्त संचालक को भेजें। इसके अलावा अतिरिक्त संचालक संभाग स्तर पर निगरानी कर आयुक्त को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

  1. वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग की व्यवस्था की है, जहां विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्रवेश से संबंधित सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 18008908399 और हेल्पलाइन नंबर 8000063632 भी जारी किए गए हैं।

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4, पंचायत सीजन 4 जैसी कई धमाकेदार सीरीज जल्द होंगी रिलीज

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4, पंचायत सीजन 4 जैसी कई धमाकेदार सीरीज जल्द होंगी रिलीज
भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जल्द ही रोमांच, सस्पेंस, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर वेब सीरीज की नई खेप स्ट्रीम होने वाली है। अगर आप ‘क्रिमिनल जस्टिस’ और ‘पंचायत’ जैसे लोकप्रिय शोज के प्रशंसक हैं, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इनके नए सीजन समेत कई नई सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। आइए, जानते हैं इन बहुप्रतीक्षित शोज की रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के बारे में।

पंचायत’ का नया सीजन फुलेरा गांव में पंचायत चुनाव पर केंद्रित होगा, जहां प्रधान की कुर्सी के लिए रोमांचक जंग देखने को मिलेगी। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक और चंदन रॉय की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और भावुक करने के लिए तैयार है।

यह नई सीरीज एक शहर के डॉक्टर की कहानी है, जो एक सरकारी क्लिनिक संभालने के लिए गांव पहुंचता है। यह शो उसके गांव के माहौल में ढलने की यात्रा को दर्शाता है। अमोल पराशर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा, गरिमा विक्रांत सिंह और विनय पाठक जैसे कलाकार इस सीरीज में हैं।

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तेज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तेज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। यह मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न चक्रवाती परिसंचरणों के प्रभाव के कारण होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।
राजधानी रायपुर में भी शनिवार को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा-रोड रहा। बारिश और गरज-चमक की संभावना के चलते आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

कुर्रेगुट्टा में चलाया जा रहा अभियान निर्णायक चरण में – सीएम साय

कुर्रेगुट्टा में चलाया जा रहा अभियान निर्णायक चरण में – सीएम साय
कुर्रेगुट्टा में चलाया जा रहा अभियान निर्णायक चरण में है। बस्तर में माओवाद के समूल उन्मूलन के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार किसी भी कीमत पर इस अभियान को पूर्ण करेगी, ताकि बस्तर के विकास को गति मिले। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग से आए माओवाद से पीड़ित लोगों को आश्वस्त करते हुए यह बात कही।

बिना रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते चार धाम की यात्रा

बिना रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते चार धाम की यात्रा
हिंदू धर्म में उत्तराखंड की 4 धाम यात्रा का बड़ा महत्व है। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण कराना होता है। यात्रा से पहले स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, आवश्यक कागजात और मौसम संबंधी जानकारी कर लेनी चाहिए।
उत्तराखंड के 4 धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ का बड़ा महत्व है, जो शीतकाल में भक्तों के लिए बंद रहते हैं और ग्रीष्मकाल में खुलते हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 30 अप्रैल तो केदारनाथ के कपाट 2 मई को भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं, जबकि बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 4 मई 2025 को खुल जाएंगे।
वहीं यमुनोत्री के कपाट 23 अक्टूबर, गंगोत्री 22 अक्टूबर, केदारनाथ 23 अक्टूबर और बद्रीनाथ 6 नवंबर को भक्तों के लिए बंद हो सकते हैं। हालांकि इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
ऐसे करें चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण (Chardham Yatra 2025 Registration Online)
1.उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/index.php पर जाएं
2. Register/Login टैब पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें।
3. चारों तीर्थ स्थानों की डिटेल भरने के बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
4. यात्री सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।
5. यात्रा रजिस्ट्रेशन लेटर को तीर्थ पर पहुंचने पर वेरीफाई करें
6. उम्र 55 साल से अधिक है या हार्ट डिजीज, हाइपर टेंशन, डाइबिटीज, अस्थमा की हिस्ट्री हो तो हेल्थ सर्टिफिकेट भी बनवा लें।
7. अपने वाहन से जा रहे हैं तो वाहन का रजिस्ट्रेशन भी करें।
8. हेलिकॉप्टर सेवा लेना है तो पहले से ही इसी वेबसाइट पर बुकिंग कर लें।
नोटः हेमकुंड साहिब के लिए भी इसी तरह रजिस्ट्रेशन करना होगा।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...