Virat Kohli ने एक साल बाद टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी

Virat Kohli ने एक साल बाद टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में आरसीबी के लिए स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन जारी है। कोहली आरसीबी के लिए इस सीजन में अब तक सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं और वह ऑरेंज कैप की दौड़ में भी शामिल हैं। आईपीएल में शानदार बल्‍लेबाजी से फैंस का दिल जीतने वाले विराट ने इसी बीच पहली बार अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर चुप्‍पी तोड़ी है। उन्‍होंने अपने टी20 अंतरराष्‍ट्रीय करियर को खत्‍म करने की जो वजह बताई है, उसे सुनकर आप भी कोहली को सलाम करेंगे।

आरसीबी के एक कार्यक्रम में विराट कोहली ने अपने टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट पर खुलासा किया है। मशहूर स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर ने पॉडकास्ट में जब कोहली से उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर सवाल किया तो उन्‍होंने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उन्‍होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए चीजें बदली हैं।

कोहली ने कहा कि ये फैसला इसलिए लिया, क्योंकि मुझे लगा कि प्‍लेयर्स का नया ग्रुप तैयार है और उनके पास समय भी है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले नए प्‍लेयर को ढलने के लिए 2 साल की आवश्‍यकता है, ताकि वे दबाव झेलना सीख सकें और दुनिया के कई हिस्सों में खेल सकें। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले वे पर्याप्त मैच खेल पाएंगे

।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘AI डाटा सेंटर पार्क’ से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘AI डाटा सेंटर पार्क’ से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में ‘AI डाटा सेंटर पार्क’ से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश में AI डाटा सेंटर पार्क की स्थापना की जाएगी। छत्तीसगढ़ की AI क्रांति देश के लिए मॉडल बनेगी।
छत्तीसगढ़ में स्थापित होने वाले इस अत्याधुनिक डेटा सेंटर से प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट इंपोर्ट पर लगा बैन

पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट इंपोर्ट पर लगा बैन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान को लेकर लगातार कड़े कदम उठा रही है। अब सरकार ने पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात होने वाले सामान पर बैन लगा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने इसको लेकर एक नोटिस जारी किया है।
भारत में अपनी विदेश व्यापार नीति में एक प्रावधान जोड़ा, इसके तहत अब पाकिस्तान से भारत में इंपोर्ट होने वाले सभी सामान पर तुरंत बैन लगा दिया गया है। सभी से जल्द से जल्द इसका पालन करने को कहा गया है।
पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान पर लगातार कड़ा रुख अपना रहा है, सबसे पहले सिंधु नदी का पानी रोकने को लेकर निर्णय लिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी विमानों के लिए भारतीय एयर स्पेस बंद की गई। अब पाकिस्तान से भारत आने वाले सामान पर बैन लगाया गया।

विदिशा जिले के लटेरी में हुई बस दुर्घटना, मृतकों के परिजन को मिलेगी 2-2 लाख रुपये की सहायता – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विदिशा जिले के लटेरी में हुई बस दुर्घटना, मृतकों के परिजन को मिलेगी 2-2 लाख रुपये की सहायता – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा जिले के लटेरी तहसील में बस दुर्घटना में 4 यात्रियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस इन्दौर से सिरोंज जा रही थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल यात्रियों के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मध्य प्रदेश में बारिश और तूफानी हवाओं का असर जारी, तापमान में गिरावट के आसार

मध्य प्रदेश में बारिश और तूफानी हवाओं का असर जारी, तापमान में गिरावट के आसार
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से तेज़ आंधी, गरज-चमक और बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक भी इसी तरह की गतिविधियों के बने रहने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या की सुरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के पश्चिमी हिस्सों सहित कई जिलों में बीते दो दिन से थंडरस्टॉर्म और बारिश की घटनाएं हुई हैं। फिलहाल पूरे प्रदेश में तूफानी गतिविधि सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक यह सिलसिला जारी रह सकता है।उन्होंने बताया कि वर्तमान में हीट वेव की कोई चेतावनी नहीं दी गई है, क्योंकि बारिश और बादलों के कारण तापमान में तेज़ी से बढ़ोतरी नहीं हो रही है। बल्कि आने वाले एक-दो दिन में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों के लिए कुछ जिलों में थंडरस्टॉर्म को लेकर चेतावनी जारी की है। लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नज़र रखने की सलाह दी गई है।

डॉक्टरों को बड़ी राहत, अब कोर्ट में नहीं जाना पड़ेगा – जेपी अस्पताल में वर्चुअल पेशी की सुविधा शुरू

डॉक्टरों को बड़ी राहत, अब कोर्ट में नहीं जाना पड़ेगा – जेपी अस्पताल में वर्चुअल पेशी की सुविधा शुरू
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से डॉक्टरों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। अब उन्हें न्यायालय में पेशी या गवाही के लिए फिजिकली कोर्ट नहीं जाना पड़ेगा। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला अस्पतालों में डिजिटल कॉन्फ्रेंस हॉल की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि डॉक्टर ऑनलाइन माध्यम से ही न्यायिक कार्यवाही में शामिल हो सकें।
इस पहल के तहत भोपाल का जेपी अस्पताल प्रदेश का पहला जिला अस्पताल बनने जा रहा है, जहां यह सुविधा प्रारंभ की जा रही है। अस्पताल के अधीक्षक कक्ष के बगल में तैयार किया जा रहा डिजिटल कॉन्फ्रेंस हॉल निर्माण के अंतिम चरण में है और एक सप्ताह में इसके शुरू होने की संभावना है।
डिजिटल हॉल से क्या मिलेगा लाभ?
इस नई व्यवस्था से डॉक्टरों को कोर्ट में पेशी के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे अस्पताल की ओपीडी और आपातकालीन सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, डॉक्टरों की न्यायिक मामलों में समय पर उपस्थिति भी सुनिश्चित हो सकेगी।
स्वास्थ्य विभाग की निगरानी:
स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों से रिपोर्ट मंगाई है कि कितने जिला अस्पतालों में यह डिजिटल हॉल बन चुका है और कहां कार्य अभी लंबित है। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार, प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में इस तरह के वर्चुअल पेशी हॉल बनाए जाएंगे।

मप्र की नई तबादला नीति का ड्राफ्ट अटका,जीएडी की साइट दिखा रही 4 साल पुरानी पॉलिसी

मप्र की नई तबादला नीति का ड्राफ्ट अटका,जीएडी की साइट दिखा रही 4 साल पुरानी पॉलिसी
भोपाल।
मध्य प्रदेश में करीब चार साल के अंतराल से नई तबादला नीति को सरकार ने मंजूरी दी। जिसे एक मई से लागू होना है,लेकिन अब तक राज्य का जीएडी महकमा इस नीति का ड्राफ्ट ही जारी नहीं कर सका।
नई तबादला नीति को पिछले मंगलवार को ही राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी मिली। आमतौर पर नीति को मंजूरी के साथ ही इसका ड्राफ्ट भी सार्वजनिक हो जाया करता था,लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। एक मई से लागू होने वाली इस नीति को लेकर विभागों के अफसरों को उम्मीद रही कि ड्राफ्ट के आने पर वे इसका अध्ययन कर नीति पर अमल शुरू करेंगे,लेकिन जीएडी की वेबसाइट अब भी साल 2021—22 की तबादला नीति को ही प्रदर्शित कर रही है। इससे तबादले के इंतजार में बैठे अधिकारी,कर्मचारियों को भी निराशा हुई।
अधूरा ड्राफ्ट ,सुधार की भी गुंजाइश
बताया जाता है कि तबादला नीति के ड्राफ्ट में कैबिनेट बैठक में मिले सुझाव के बाद कुछ संशोधन किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य व स्कूल शिक्षा ​विभाग अपनी अलग तबादला नीति बनाने की तैयारी में है। सूत्रोें के मुताबिक,इन तमाम बातों को देखते हुए जीएडी नीति प्रारूप को अंतिम रूप नहीं दे सका। माना जा रहा है कि जल्द ही नई नीति का प्रारूप जारी होगा। इसके आधार प​र विभाग तबादले की प्रक्रिया तय कर सकेंगे।
2023 से लगा हुआ था तबादलों पर प्रतिबंध
गौरतलब है कि 2023 में हुए एमपी विधानसभा चुनाव के बाद से प्रदेश में तबादलों पर बैन लगा हुआ था और नई तबादला नीति घोषित नहीं की गई थी, जिसके चलते कर्मचारियों अधिकारियों में नाराजगी बढ़ने लगी थी, ऐसे में अब मोहन सरकार ने नई तबादला नीति को मंजूरी देते हुए तबादलों से बैन हटा दिया है जिसकी प्रक्रिया 30 मई तक चलेगी। आखिरी बार तबादला नीति 2021-22 में लागू की गई थी।
नई नीति 1 से 30 मई तक के लिए
नई नीति के तहत 1 मई से 30 मई तक तबादले किए जा सकेंगे। इसके बाद ये पुन:प्रतिबंधित होंगे। नई नीति के तहत, कर्मचारियों को ट्रांसफर के लिए अपने विभाग की तरफ से तय की गई प्रक्रिया के आधार पर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा।चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादले सीधे विभागीय मंत्री कर सकेंगे। मंत्री अपने विभागों में एक से दूसरे जिले में अधिकारी, कर्मचारी के ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके अलावा वे अपने प्रभार के जिलों में जिले से जिले के अंदर तबादला कर पाएंगे।
इस संबंध में जीएडी के जिम्मेदार अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे हैं।

युवाओं के कौशल विकास के लिए संकल्पित है छत्तीसगढ़ सरकार

युवाओं के कौशल विकास के लिए संकल्पित है छत्तीसगढ़ सरकार
ITI को सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बजटीय प्रावधान किया है। जनजातीय युवाओं की रुचि के अनुसार उनके कौशल विकास की योजना पर काम किया जा रहा है जिससे वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास योजना की पहली किश्त की जारी

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास योजना की पहली किश्त की जारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित 2500 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पहली किश्त में 40-40 हजार की राशि अंतरित की। उन्होंने इस दौरान हितग्राहियों से संवाद भी किया।
हर ज़रूरतमंद को पक्का आवास मिले, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विशेष आग्रह किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित और आत्मसमर्पित परिवारों के लिए 15,000 नए आवासों की स्वीकृति दी गई है।

पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का बड़ा कबूलनामा – “पाकिस्तान ने आतंकवाद को पाला”

पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का बड़ा कबूलनामा – “पाकिस्तान ने आतंकवाद को पाला”
पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तानी सरकार और सेना की इस डर में नींद उड़ी हुई है कि भारत कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। भारत ने पहलगाम में मारे गए 26 लोग और घायल हुए 20 लोगों का कसूरवार पाकिस्तान को ठहराया है, तो पाकिस्तान ने इससे इनकार करते हुए पल्ला झाड़ लिया है। भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द करना, पाकिस्तानी नागरिकों के वीज़ा रद्द करना, पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से निकालने जैसे सख्त फैसले भी लिए हैं। इस मुद्दे पर पाकिस्तानी नेता भी जमकर बोल रहे हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल ने कुछ दिन पहले ही भारत को गीदड़भभकी दी थी भारत सिंधु नदी का पानी नहीं रोक सकता। बिलावल ने तो यह तक कह दिया था कि सिंधु नदी में या तो पाकिस्तान का पानी बहेगा, या भारत का खून। एक इंटरव्यू में बिलावल ने कहा, “पाकिस्तान ने अतीत में आतंकवाद को पाला है। यह पाकिस्तान का इतिहास है और यह किसी से छुपा नहीं है। इसकी वजह से पाकिस्तान को भी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि हमने इस समस्या से निपटने के लिए सुधार भी किए हैं।”

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...