बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का निधन

बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का निधन
मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का निधन हो गया है। जिससे पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने शोक जताया है। वह दो दिन पहले शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीहोर के रिसार्ट में शामिल हुए थे। वहीं पर अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। जिसके उन्होंने गैस की गोली खाई थी। फिर वह इंदौर के लिए रवाना हो गए। दोपहर तीन बजे करीब वह इंदौर पहुंचे। यहां पर उन्हें अचानक चक्कर आया और वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, हितानंद शर्मा, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, सहित कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है।
जीतू पटवारी ने शोक जताते हुए लिखा कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने लिखा कि अत्यंत दुःखद, नि:शब्द! हम सबके बीच भाजपा प्रवक्ता नरेंद्रसलूजा जी नही रहे, उनके आकस्मिक निधन से मन अत्यंत दुःखी हैं। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

किलर कॉमेडी के साथ लौट रही है ‘हाउसफुल 5’

किलर कॉमेडी के साथ लौट रही है ‘हाउसफुल 5’

कॉमेडी लवर्स के लिए गुड न्यूज़ है। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवीं किस्त जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने हाउसफुल 5 का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर साफ हो जाता है कि इस बार भी दर्शकों को जबरदस्त कॉमेडी का फुल डोज मिलने वाला है। इस मल्टीस्टारर फिल्म का निर्देशक तरुण मनसुखानी ने किया है।

 

टीजर की शुरुआत में एक क्रूज समंदर के बीच चलता नजर आता है। इस पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट सवार है। क्रूज पर गाना-बजाना चल रहा है, कि तभी अक्षय कुमार की एंट्री होती है और उनके बाद चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर को दिखाया जाता है

।

 

 

बांग्लादेश में गिरफ्तार हुए हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को मिली बड़ी राहत

बांग्लादेश में गिरफ्तार हुए हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को मिली बड़ी राहत

बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के बढ़ते मामलों के बीच पिछले साल 25 नवंबर को हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास (Chinmoy Krishna Das) को बिना किसी गलती के देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। एक से ज़्यादा बार उनकी जमानत याचिका भी खारिज की गई, जिससे पिछले कुछ महीने उन्हें जेल में ही बिताने पड़े। चिन्मय कृष्ण दास, इस्कॉन (ISKCON) के पूर्व पुजारी भी हैं। आज, चिन्मय कृष्ण दास को बड़ी राहत मिली है।

देशद्रोह के आरोप में जेल की सज़ा काट रहे चिन्मय कृष्ण दास को आज, बुधवार, 30 अप्रैल को बांग्लादेश हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। बांग्लादेशी मीडिया वेबसाइट ने इसकी पुष्टि की है।

बाबा साहब के चित्र से छेड़छाड़ पर भड़के सांसद रवि किशन

बाबा साहब के चित्र से छेड़छाड़ पर भड़के सांसद रवि किशन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को संपादित कर अपना चेहरा जोड़कर प्रचारित करने को लेकर गोरखपुर में भारी नाराजगी देखी गई। सदर सांसद रवि किशन शुक्ला के नेतृत्व में बुधवार को अंबेडकर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।सांसद रवि किशन ने इस कृत्य को बाबा साहब का अपमान बताया और कहा कि, जब तक अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक भारतीय जनता पार्टी इस अपमानजनक कार्य का विरोध करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ दलित समाज का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र और संविधान निर्माताओं का अपमान है। इस घटना से भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं, गोरखपुर के प्रमुख सामाजिक संगठन भी आक्रोशित हैं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की और बाबा साहब के विचारों की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली। सांसद रवि किशन ने इस मुद्दे को संसद में उठाने की बात भी कही।

मोदी सरकार कराएगी जाति जनगणना

मोदी सरकार कराएगी जाति जनगणना

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को ऐलान किया कि देश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। दरअसल, पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि विपक्ष लगातर मोदी सरकार पर जाति जनगणना को लेकर हमलावर था। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के इस फैसले को मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर कई बार मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने आज फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि सरकार समाज के मूल्यों और हितों के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्यों ने अपने स्तर पर किया सर्वे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहले केंद्र सरकार ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था, जिससे किसी भी वर्ग पर कोई दबाव नहीं पड़ा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ राज्यों ने जातीय सर्वे अपने स्तर पर किया है, लेकिन सामाजिक ताने-बाने को समझने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण जरूरी है।

मध्‍य प्रदेश में 1 से 30 मई के बीच होंगे तबादले – कैबिनेट

मध्‍य प्रदेश में 1 से 30 मई के बीच होंगे तबादले – कैबिनेट
मध्य प्रदेश में एक मई से 30 मई तक तकादले हो सकेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में तबादला नीति को मंजूरी दी गई। ई- ऑफिस से ही तबादले आवेदन लिए जाएंगे। विभाग अपनी सुविधा अनुसार तबादला नीति बना भी सकेंगे। कैबिनेट की बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए नगरीय विकास, आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि पराली जलाने पर संबधित किसान की सम्मान निधि एक साल के लिए रुकी जाएगी। पराली जलाने वाले किसानों पर केस दर्ज होने पर उस किसान का अनाज समर्थन मूल्य पर खरीदा नही जाएगा।
विजयवर्गीय ने बताया कि राज्य सरकार अब केंद्र सरकार के समान शासकीय कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता देगी।
इससे राज्य सरकार पर 3.50 हजार करोड़ वित्तीय भार आएगा। कैबिनेट की बैठक में ग्रीन एनर्जी को लेकर भी निर्णय लिया गया।
मप्र और उत्तर प्रदेश अपनी अपनी डिमांड के अनुरूप ग्रीन एनर्जी बिजली का उपयोग करेंगे। ग्रीन एनर्जी संयंत्र मध्य प्रदेश में लगेगा और इससे उत्तर प्रदेश को भी बिजली मिलेगी।मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की बिजली मांग की अवधि एक दूसरे की पूरक होने के कारण मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में पूरक आधार पर विद्युत प्रदाय के लिए मध्य प्रदेश में 2000 मेगावाट सौर पार्क व 1000 मेगावाट कंपोजिट ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया।इस परियोजना से दोनों राज्यों द्वारा पृथक-पृथक छः महीनों के लिए बिजली ली जाएगी। इसके अलावा पेंशन योजना के लिए कमेटी गठित की गई। यूनीफाइड पेंशन योजना देने पर यह कमेटी विचार करेगी।

राजधानी भोपाल के आबकारी विभाग की शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

*राजधानी भोपाल के आबकारी विभाग की शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*

 

आबकारी विभाग के ठेके 1 अप्रैल 2025 से भोपाल एवं भोपाल के आसपास के सभी जिलों के ठेकों में परिवर्तन होने से वर्ष 24 और 25 के लाइसेंसेओं के द्वारा मदिरा की दुकानों में संग्रहित मदिरा स्टॉक को सस्ती दरों में बेचे जाने से सुरेश पटेल नाम का अवैध शराब विक्रेता ग्राहकों की डिमांड के आधार पर विदेशी मदिरा के अलग-अलग ब्रांड की बोतलों को इकट्ठा कर होम डिलीवरी कर रहा है जिसकी सूचना कई दिनों से मिल रही थी फिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आपकारी टीम भोपाल के द्वारा दिनांक 28.4.2025 को खजूरी कला पिपलानी क्षेत्र में सुरेश पाटिल के मकान की समक्ष गवाहन विधि वक्त तलाशी लेने पर उसके पास से 1100 बल्क लीटर विदेशी मुद्रा बरामद कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 एवं धारा 342 का प्रकरण संबंधित प्रभारी अधिकारी श्रीमती सीमा काशी के द्वारा मामला दर्ज किया गया

क्यों बोले मंत्री विजय शाह—”या तो हम छूते नहीं या फिर ​छोड़ते नहीं”

क्यों बोले मंत्री विजय शाह—”या तो हम छूते नहीं या फिर छोड़ते नहीं”

 

डिंडौरी। मध्यप्रदेश के जनजातीय कल्याण मंत्री विजय शाह लंबे अर्से बाद एक बार फिर फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सोमवार को डिंडौरी जिले के सिमरधा में आयोजित एक सभा में मंत्री ने मंच से अफसरों को फटकार लगाई। मंत्री ने दो टूक लहजे में कहा—”या तो हम छूते नहीं या फिर छोड़ते नहीं”। अब मंत्री जी के इस बात के मायने तलाशे जा रहे हैं।

 

बैगा आदिवासियों ने खोल दी अफसरों की पोल

दरअसल,प्रदेश सरकार ने एक बार फिर आदिवासियों की सुध लेना शुरू किया है। इसी क्रम में जनजातीय कल्याण विभाग की ओर से बैगा बाहुल्य सिमरधा में वनाधिकार व पेसा कानून को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच पर पहुंचने से पहले ही मंत्री शाह को कई बैगा आदिवासियों ने अपनी पीड़ा बताई। इन्होंने कहा— वनभूमि में सालों से काबिज होने के बाद भी उन्हें वन अधिकार पत्र नहीं दिया जा रहा है। उल्टा वन अधिकारी,कर्मचारी उनकी फसल उजाड़कर उन्हें बेदखल करने का जतन करते हैं।

 

एसडीएम से कहा—क्यों न आपको निलंबित कर दें

 

आदिवासियों की पीड़ा सुनते ही शाह ने मंच से अफसरों की क्लास ले ली। मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आप लोग समीक्षा क्यों नहीं करते हैं। एसडीएम भारती मेरावी को स्प्ष्ट शब्दों में कहा कि क्यों न आपको सस्पेंड कर दिया जाय। अधिकारी मंत्री को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन बैगा आदिवासियों ने लापरवाह अधिकारियों की पोल खोलकर रख दी। बाद में शाह ने ने वन अधिकार पत्र को लेकर ऑन कैमरा भी अफसरों की लापरवाही को स्वीकारा।

 

15 दिन में व्यवस्था सुधार का अल्टीमेटम

मंत्री विजय शाह ने अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि पंद्रह दिनों के भीतर लापरवाही को सुधारकर पात्र बैगा आदिवासियों को वन अधिकार पत्र दिए जाएं। साथ ही उन्होंने पंद्रह दिनों के बाद दोबारा सिमरधा गांव के दौरा करने की बात भी कही है।

कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी पात्र बैगा आदिवासियों को पंद्रह दिनों के भीतर वन अधिकार पत्र दिलाने का भरोसा जताया।

दमोह के छात्रावास में बड़ा खुलासा:राष्ट्रीय ध्वज डस्टबिन में, बच्चियों को पूजा से रोका,आपत्तिजनक किताबें बरामद!

दमोह के छात्रावास में बड़ा खुलासा:राष्ट्रीय ध्वज डस्टबिन में, बच्चियों को पूजा से रोका,आपत्तिजनक किताबें बरामद!

 

टौरी गांव, दमोह – मध्य प्रदेश के दमोह जिले के टौरी गांव स्थित बालिका छात्रावास में सोमवार शाम जो दृश्य सामने आया, उसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम ने जब छात्रावास का औचक निरीक्षण किया, तो वहां का माहौल किसी गुप्त साजिश की ओर इशारा करता नजर आया।

 

सबसे बड़ा झटका तब लगा जब राष्ट्रीय ध्वज कचरे के डिब्बे में पड़ा मिला, और भारत माता की तस्वीर उल्टी अवस्था में देखी गई। यही नहीं, छात्रावास की छात्राओं ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि वार्डन उन्हें पूजा-पाठ करने से रोकती हैं।

 

टीम को छपरासी के कमरे से मिलीं आपत्तिजनक धार्मिक किताबें, जिनमें मुस्लिम, ईसाई और बौद्ध धर्म से जुड़ी सामग्री थी। सवाल ये उठता है – आखिर बालिका छात्रावास में इन किताबों की क्या आवश्यकता थी?

 

जांच के दौरान वार्डन यशवंती महोबे पर कई गंभीर आरोप सामने आए:

 

छात्रावास के भीतर किराने की दुकान का संचालन, जिससे बच्चियों को सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जाता था।

 

छात्राओं को हर दिन सिर्फ मुनगा की पत्तियों की सब्ज़ी खिलाई जाती थी, जिससे पोषण के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा था।

 

वार्डन मौके से गायब थीं और छुट्टी का कोई आवेदन नहीं मिला, जबकि पूरा छात्रावास एक प्यून के भरोसे चल रहा था।

 

डॉ. निवेदिता शर्मा और ओंकार सिंह सहित आयोग की टीम ने इन खामियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि संविधान और संस्कृति पर सीधा प्रहार है।

 

पूरे मामले की रिपोर्ट शीघ्र उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। फिलहाल, सवालों के घेरे में वार्डन और पूरी प्रशासनिक व्यवस्था है।

 

क्या बालिका छात्रावास बच्चों की सुरक्षा और संस्कृति के केंद्र हैं या धीरे-धीरे किसी छुपे एजेंडे की प्रयोगशाला बनते जा रहे हैं?

छत्तीसगढ़ में अक्ती पर्व के रूप में मनाया जाता है अक्षय तृतीया

छत्तीसगढ़ में अक्ती पर्व के रूप में मनाया जाता है अक्षय तृतीया
छत्तीसगढ़ में अक्षय तृतीया पर्व ‘अक्ती’ के नाम से प्रसिद्ध है। मान्यता है कि महामुहूर्त यानी अक्षय तृतीया के दिन परिवार में मांगलिक कार्य अवश्य करना चाहिए। जिन परिवारों में विवाह योग्य बेटे-बेटी होते हैं, उनके लिए अच्छा रिश्ता ढूंढकर अक्षय तृतीया के दिन विवाह कराया जाता है।
यदि किसी का रिश्ता तय न हो तो भी उस परिवार में नकली दूल्हा-दुल्हन रूपी गुड्डा-गुड़िया का ब्याह रचाने की परंपरा निभाई जाती है। छोटे बच्चे बाजार से गुड्डा-गुड़िया खरीदकर लाते हैं और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर नकली विवाह रचाने का खेल खेलते हैं। भगवान श्री गणेश, विष्णु की पूजा करके परिवार में मांगलिक कार्यों की शुरुआत की जाती है।
चार सर्वश्रेष्ठ मुहूर्तों में से एक
हिंदू पंचांग में पूरे वर्ष में चार ऐसे मुहूर्त हैं, जिनमें पंचांग देखे बिना शुभ संस्कार संपन्न किया जा सकता है। इनमें माघ माह में वसंत पंचमी, कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी और भड़ली नवमी तथा वैशाख माह में अक्षय तृतीया को विशेष महत्व दिया गया है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...