रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
फेमस यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दे दिया है। दरअसल, रणवीर का पासपोर्ट कुछ समय पहले कानूनी कार्रवाई के चलते जब्त कर लिया गया था। इस मामले में इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
कोर्ट ने कहा कि इलाहाबादिया के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। हालांकि, जब भी जरूरत होगी इलाहाबादिया को पेश होना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबादिया को महाराष्ट्र साइबर सेल से पासपोर्ट हासिल करने के लिए आवेदन करने की भी अनुमति दे दी है।
1 अप्रैल, 2025 को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को झटका देते हुए पासपोर्ट जारी करने की मांग वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान रणवीर के वकील ने कहा कि पॉडकास्टर जांच में सहयोग कर रहे हैं, जहां भी पूछताछ के लिए बुलाया जाता है, वहां वह जाते हैं।
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को इस शर्त पर अपने पॉडकास्ट को फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी कि वह “शालीनता और नैतिकता के मानकों” को बनाए रखेंगे। याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को भविष्य में फिर ऐसी गलती न करने की शर्त पर उन्हें गिरफ्तारी से राहत के साथ पॉडकास्ट करने की अनुमति दी थी।
इस बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रणवीर इलाहाबादिया ने प्रशंसकों को जानकारी दी कि वह नए पॉडकास्ट के लिए तैयार हैं। माफी मांगने के साथ ही रणवीर ने कहा कि वह अब और अधिक जिम्मेदारी के साथ कंटेंट तैयार करेंगे। इसके साथ ही एक और मौका देने की भी बात कही। उन्होंने लोगों से रणवीर शो में एक नए रणवीर को देखने की भी बात कही।
टिप्पणी के बाद रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे। उनके लिए वो दिन बेहद चुनौतीपूर्ण था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर किया था। उन्होंने बताया कि इस कठिन दौर में दोस्तों से मिले सकारात्मक संदेशों और अपनों के साथ ने उन्हें काफी सहारा दिया। रणवीर ने अपने प्रशंसकों से वादा किया कि वह आगे चलकर “अधिक जिम्मेदारी” के साथ कंटेंट तैयार करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि धमकियों और विरोध में लिखे गए कई न्यूज आर्टिकल्स के बीच, जो समर्थन और प्रोत्साहन उन्हें और उनके परिवार को मिला, उसने उनका हौसला बनाए रखा।
रणवीर ने भावुक होकर कहा, “जीवन के सबसे कठिन पलों में ही आपको यह एहसास होता है कि केवल सफलता नहीं, असफलता भी आपके जीवन का हिस्सा होती है। आज मैं अपने दिल की बात आप सबसे साझा कर रहा हूं, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने इस सफर में हमारा साथ दिया।”

राशि अनुसार भगवान परशुराम को अर्पित करें ये चीजें

राशि अनुसार भगवान परशुराम को अर्पित करें ये चीजें
भगवान परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को प्रदोष काल में हुआ था। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है। इस साल परशुराम जयंती 29 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि राशि के अनुसार भगवान परशुराम (Parshuram Jayanti) को प्रिय चीजें अर्पित की जाएं तो उनका आशीर्वाद जल्दी प्राप्त होता है। आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को परशुराम जयंती पर क्या अर्पित करना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस दिन प्रात:काल भगवान विष्णु और परशुराम जी की पूजा करनी चाहिए। उन्हें लाल रंग के फूल और पीला चंदन अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति और बरकत बढ़ेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग भगवान परशुराम को सफेद रंग के फूल और एक लोटा दूध अर्पित करें। इस उपाय से घर में खुशियों का वास होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग के फूल और शहद अर्पित करना चाहिए। इससे लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान मिल सकता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को भगवान विष्णु और परशुराम जी की पूजा कर सफेद फूल और पीला चंदन अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से घर-परिवार में शांति बनी रहेगी और हर समस्या से राहत मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को लाल रंग के फूल और शहद भगवान परशुराम को अर्पित करने चाहिए। इससे परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा तथा मनचाही सफलताएं मिलेंगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को परशुराम जी की पूजा कर उन्हें हरे रंग के फूल और चंदन अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से देवता की कृपा से परिवार में खुशहाली आएगी और जीवन में नए अवसर मिलेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को सफेद फूल और दूध अर्पित करना चाहिए। इससे घर में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी और सुख-शांति का वातावरण बनेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लाल रंग के फूल और चंदन अर्पित करें। इससे घर में समृद्धि आएगी, संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और धन लाभ के योग बनेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातक भगवान परशुराम को लाल रंग के फूल और शहद अर्पित करें। इससे भगवान का विशेष आशीर्वाद मिलेगा और पारिवारिक जीवन में शांति और संतोष बना रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को हरे रंग के फूल और चंदन भगवान परशुराम को अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी और परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बनेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को सफेद रंग के फूल और दूध अर्पित करना चाहिए। इससे लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को भगवान परशुराम को हरे फूल और शहद अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में प्रेम, सौहार्द और सुख-शांति बढ़ेगी और घर में चली आ रही कलह दूर होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जयपुर में ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित किया

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जयपुर में ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित किया
राजधानी जयपुर के रामलीला मैदान में सोमवार को कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजित की। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सहित बड़े नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान जयपुर एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की।
खरगे आज दिनभर जयपुर में ही रहेंगे। प्रदेश में जिला, ब्लॉक, मंडल और गांव स्तर तक रैलियों के आयोजन में शामिल होंगे। खरगे को प्रदेश कांग्रेस की ओर से संगठन के अब तक भरे पदों की रिपोर्ट दी जाएगी। रैली के अलावा तीनों बैठक में संगठन की मजबूती और जिला अध्यक्षों को जिलों में मजबूत बनाने पर खरगे का फोकस रहेगा।
मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ संगठन की मीटिंग है, पब्लिक मीटिंग नहीं है। पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर कहा कि लोग कश्मीर हमारा है, यह सोचकर गए थे। लेकिन आतंकियों ने 26 लोगों को मार दिया। मैंने हमले के बाद कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि प्रधानमंत्री ऑल पार्टी मीटिंग बुलाए। जब हमारे स्वाभिमान पर धक्का लगता है तो देश को एकजुट रखने का काम बनता है।
उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से कहा ऑल पार्टी मीटिंग बुलाए और बताए की आगे हमको क्या करना है। सीडब्लूसी की मीटिंग बुलाकर हमने कहा कि इस कठिन समय में हम सब एक होकर सरकार के जो भी एक्शन होंगे। उसको हम कॉपरेट करेंगे। लेकिन हमारा देश बदकिस्मत है ,सभी पार्टी के लोग आए। मोदी जी नहीं आए। बड़े शर्म की बात है देश के स्वाभिमान को धक्का लगा। तब आप बिहार में चुनावी भाषण करते हो, दिल्ली नहीं आ सकते। बात तो बड़ी -बड़ी करते हो, 56 इंच की छाती है, मैं लड़ूंगा, घर में घुसूंगा। कम से कम बिहार से आकर हमारे साथ मीटिंग में बैठते।
चाय वाला प्रधानमंत्री बना- खरगे
हमारे तरफ से राहुल गांधी श्रीनगर जाकर पीड़ितों के परिवार से मिले। आप देश के लिए कभी लड़े नहीं , कभी खून बहाया नहीं। कई लोगों ने फांसी पर चढ़कर देश को आजादी दिलाई। अंबेडकर ने संविधान बनाया। इसलिए आज चाय बेचने वाला भी देश का प्रधानमंत्री बन सका और मेरा जैसा मील वर्कर का बेटा कांग्रेस अध्यक्ष बन सका।

विधानसभा में भावुक हुए सीएम उमर अब्दुल्ला

विधानसभा में भावुक हुए सीएम उमर अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान सदन में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पास किया गया। विधानसभा में विशेष सत्र को संबोधित करते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने कश्मीरियों के जज्बे को सलाम किया। सीएम उमर अब्दुल्ला विशेष सत्र को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनके पास इस घटना पर माफी मांगने के लिए शब्द नहीं है।
26 सालों में पहली बार ऐसा देखा- उमर अब्दुल्ला
सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम में से कोई इस हमले के साथ नहीं है। इस हमले ने हमें अंदर से खोखला कर दिया है। 26 सालों में मैंने पहली बार लोगों को इस तरह घरों से बाहर आते देखा है। कठुआ से लेकर कुपवाड़ा तक शायद ही ऐसा कोई शहर या गांव ऐसा होगा, जहां लोगों ने घरों से बाहर आकर इस हमले की निंदा नहीं की।
कोई दूसरी विधानसभा नहीं समझ सकती दर्द
सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन लोगों के दुख दर्द को इस विधानसभा से ज्यादा कोई दूसरी विधानसभा या संसद नहीं समझ सकती है। इस विधानसभा में मौजूद कई लोगों ने आतंकी हमलों में अपनों को खोया है।
‘मेरे पास मांफी मांगने के लिए शब्द नहीं’
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पर्यटन मंत्री के रूप में मैंने पर्यटकों का यहां स्वागत किया। एक मेजबान के रूप में उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना मेरी ज़िम्मेदारी थी। मैं ऐसा नहीं कर सका। मेरे पास माफ़ी मांगने के लिए शब्द नहीं है। मैं उन बच्चों से क्या कह सकता था जिन्होंने अपने पिता को खून से लथपथ देखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ नई दिल्ली में की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ नई दिल्ली में की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ नई दिल्ली में बैठक की। लगभग 40 मिनट तक चली यह बैठक पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद की स्थिति को लेकर हुई। प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने कल राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की थी

राष्‍ट्रपति भवन में नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति भवन में नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। पहले चरण में 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया जा रहा है। देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में शामिल पद्म पुरस्‍कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में दिये जाते हैं।
कला, समाज सेवा, जनहित कार्य, विज्ञान और अभियांत्रिकी, व्‍यापार और उद्योग, चिकित्‍सा, साहित्‍य तथा शिक्षा, खेलकूद और लोकसेवा सहित विभ‍िन्‍न क्षेत्रों में यह सम्मान दिया जाता है।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस पूर्व संध्‍या पर सरकार ने 139 पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा की थी। इसमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्‍कार हैं। सुविख्‍यात वायलिन वादक और संगीतकार डॉ. एल सुब्रह्मयण्‍म और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डी. नागेश्‍वर रेड्डी, पद्म विभूषण से सम्मानित किये जाने वालों में तथा प्रख्‍यात लेखक-संपादक और प्रसार भारती के पूर्व अध्‍यक्ष ए.सूर्य प्रकाश, अभिनेता अनंतनाग, नन्‍दमुरी बाला कृष्‍ण और एस. अजित कुमार, भरत नाट्यम नृत्‍यांगना शोभना चन्‍द्रकुमार और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान पी.आर. श्रीजेश पद्म भूषण पाने वाले में शामिल हैं।

इंदौर लाल बाग में स्वदेशी मेले का समापन समारोह संपन्न

इंदौर लाल बाग में स्वदेशी मेले का समापन समारोह संपन्न

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वदेशी का भाव भारत की आत्मा में रचा-बसा है। वर्षों पूर्व शुरू हुई स्वदेशी जागृति आज ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ जैसे अभियानों के रूप में देश को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम बन रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का विचार पूरे देश में तेज़ी से फैल रहा है, जो अत्यंत गर्व की बात है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लालबाग परिसर में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ने समय-समय पर अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन स्वावलंबन और स्वदेशी की भावना कभी क्षीण नहीं हुई। हमें इस भावना को और सशक्त बनाना है ताकि भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने महेश्वर जैसे स्थान पर स्थानीय कारीगरी और वस्त्र निर्माण को प्रोत्साहित कर स्वदेशी विचार को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।

 

समारोह में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्री श्रवण चावड़ा, श्री सुमित मिश्रा, स्वदेशी मेला प्रमुख श्री योगेश मेहता एवं सिख समाज के बाबा तेजा सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

 

समारोह में सिकल सेल बीमारी के प्रति जागरूकता हेतु एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया। विभिन्न संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान भी किया गया।

निवेशकों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

निवेशकों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को हम ‘विकसित मध्य प्रदेश’ से साकार करेंगे। राज्य में वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद अब विभिन्न सेक्टर पर आधारित कॉनक्लेव का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आईटी और संबंधित सेक्टर पर आधारित टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव- 2025 का केवल निवेश का मंच नहीं है, बल्कि एक विचार-मंथन नीति-निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉनक्लेव के दौरान विभिन्न उद्योपतियों/निवेशकों से वन-ऑन -वन चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की विकास की यात्रा सतत जारी रहेगी। हम निवेशकों के विश्वास को मजबूती देंगे, नई नीतियाँ लागू करेंगे, आधारभूत संरचना को और सशक्त करेंगे। प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए हम संकल्पित है। उन्होंने कहा कि नवीन जीसीसी नीति 2025, सेमीकंडक्टर नीति 2025, एवीजीसी एक्सआर नीति 2025 और ड्रोन प्रोत्साहन और उपयोग नीति के द्वारा इन क्षेत्रों में निवेशकों को आवश्यक मदद प्रदान करने के प्रावधान है। आज नीतियों के गाइडलाइंस भी जारी की गई है। तकनीकी दक्षता, सुशासन और निवेशकों को एकीकृत सुविधा देने के लिए नए डिजिटल पोर्टल भी लॉन्च लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, उद्योगपतियों और निवेशकों को एक एकोसिस्टम प्रदान करेगी। निवेशकों को सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। राज्य सरकार निवेशकों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत विजन-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में मध्य प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा ।

“टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव” है प्रदेश की तकनीकी-परक औद्योगिक यात्रा का स्वर्णिम पड़ाव- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

“टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव” है प्रदेश की तकनीकी-परक औद्योगिक यात्रा का स्वर्णिम पड़ाव- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उद्योगों का निर्माण किसी मंदिर के बनने की तरह है। उद्योग ऐसे मंदिर हैं जो भगवान की तरह दर्शन जीविका का प्रसाद और आशीर्वाद देते हैं। श्रम शक्ति से लाखों व्यक्तियों को रोजी-रोटी मिलती है। आज के तकनीकी दौर में छोटे देश भी प्रगति कर रहे हैं। युद्धों से विकास में पिछड़ने वाले देश भी उद्यमशीलता से विकसित हो जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम आज बदलते दौर का भारत देख रहे हैं, जहां कई क्षेत्रों में तीव्र प्रगति हो रही है। इंदौर ने उद्योगों के विकास का कीर्तिमान बनाया है, इंदौर आईटी क्षेत्र की राजधानी है। इंदौर में श्री अतुल पंचशील जैसे उद्योगपति विशिष्ट कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया प्रदेश में पाँच बड़े नगरों में इण्डस्ट्री पार्क प्रारंभ किये जा रहे हैं। कोरिया जैसे देश जिनसे भारत का पुराना सांस्कृतिक नाता है, वे भी मध्यप्रदेश में निवेश के लिये इच्छुक हैं। आज की कॉन्क्लेव में कोरिया और जापान से भी प्रतिनिधि आये हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कॉन्क्लेव से लगभग 20 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे लगभग 75 हजार रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज के टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास भी हुए हैं। इसमें से जीआईएस-भोपाल में आईटी सेक्टर में प्राप्त 99 प्रस्तावों में से 25 प्रतिशत का आज भूमि-पूजन हुआ है, जो इस बात का द्योतक है कि हम बस वादे नहीं करते, उन्हें धरातल पर उतारकर भी दिखाते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भोपाल जिले के बैरसिया में मोबाईल, सेमीकंडक्टर डिवाइस पार्क बनाने वाले प्रतिष्ठान विश्व स्तरीय अधोसंरचना का लाभ प्राप्त करेंगे। लगभग 209 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के इस मेगा प्रोजेक्ट से बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराना संभव होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल के बैरसिया में महत्वपूर्ण निवेश करीब 1500 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने में सफलता मिली है। स्पेस टेक नीति के अंतर्गत यह कार्य होगा। इससे सायबर सुरक्षा के क्षेत्र में नया दौर सामने आयेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर में एग्रीटेक उत्कृष्टता केन्द्र बनेगा। ड्रोन तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आयेगा। परदेशीपुरा आईटी पार्क से नई संभावनाएँ विकसित होंगी। इंदौर आईटी क्षेत्र की नई राजधानी बन गयी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तैयार की गयी 18 उद्योग हितैषी नीतियों का लोकार्पण किया था। ये नीतियाँ उद्योगों के विकास में उपयोगी सिद्ध हो रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश में अद्भूत कार्य किया है। उनके विकसित भारत@2047 के संकल्प के अनुसार मध्यप्रदेश में निरंतर कार्य हो रहा है। जीआईएस-भोपाल से उद्योग स्थापना के सभी रिकार्ड टूटे हैं। उद्योगपति स्वयं यह कह रहे हैं कि मध्यप्रदेश में एक माह में उद्योग लगाने का कार्य संभव हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश तेज गति से कृषि विकास दर प्राप्त कर रहा है। आगामी 3 मई को कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार से बढ़कर एक लाख 52 हजार रुपये तक पहुंच गयी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर में आज हुई कॉन्क्लेव में एमओयू करने वाले सभी औद्योगिक संस्थान बधाई के पात्र हैं। कॉन्क्लेव के दौरान चार नई औद्योगिक नीतियों की गाइड लाईन जारी की गयी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे ‘एमपी टेक ग्रोथ’ कॉन्क्लेव-2025’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे ‘एमपी टेक ग्रोथ’ कॉन्क्लेव-2025’ का शुभारंभ
मध्यप्रदेश को टेक्नोलॉजी और डिजिटल नवाचार का केन्द्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 अप्रैल को इंदौर के ‘ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर’ में करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उम्मीद जताई है कि कॉन्क्लेव देश-दुनिया के टेक दिग्गजों के लिए निवेश का स्वर्णिम अवसर सिद्ध होगा। राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का ये कॉन्क्लेव आयोजन जीआईएस-भोपाल में आए निवेश प्रस्तावों को मूर्त रूप देने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव’ प्रदेश का पहला पूर्णतः सेक्टर आधारित टेक-कॉन्क्लेव होगा, जो हाल ही में आयोजित जीआईएस-भोपाल में आये निवेश प्रस्तावों को धरातल पर साकार करने का मंच बनेगा। कार्यक्रम में Google, Microsoft, NVIDIA जैसी बिग-टेक कंपनियों सहित 300 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योगपति, नीति निर्माता और निवेशक शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर प्रदेश की चार नई तकनीकी नीतियों –GCC नीति, ड्रोन नीति, सेमीकंडक्टर नीति एवं AVGC-XR नीति की गाइडलाइन्स जारी करेंगे।यह नीतियां नवाचार, अनुसंधान और निर्माण को प्रोत्साहित कर प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर तक तकनीकी उद्य्मिता और क्षमताओं को नई ऊँचाइयाँ देंगी।
कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव नए IT पार्क, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स और स्टार्ट-अप इन्क्यूबेटरों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और इन्क्यूबेशन हब का शुभारंभ करेंगे, प्रमुख निवेशकों के साथ एमओयू और आवंटन-पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे और इंवेस्टमेंट फैसिलिटेशन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इस पोर्टल से निवेशकों को प्रोजेक्ट्स की रियल-टाइम ट्रैकिंग और एकल खिड़की की सुविधा मिलेगी।
कॉन्क्लेव में सेक्टर-स्पेसिफिक राउंड टेबल मीटिंग्स, सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार बोर्ड से वीसी संवाद और मुख्यमंत्री की टेक-लीडर्स के साथ वन-टू-वन बैठकें भी कॉन्क्लेव का हिस्सा होंगी।
‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’ मध्यप्रदेश को भविष्य के डिजिटल भारत में अग्रणी बनाने और जीआईएस-भोपाल की निवेश प्रतिबद्धताओं को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक पहल सिद्ध होगी।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...