मुख्यमंत्री ने एमपीएसआईडीसी के संचालक मंडल की बैठक में दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री ने एमपीएसआईडीसी के संचालक मंडल की बैठक में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विक्रम उद्योगपुरी को मेगा इन्वेस्टमेंट जोन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया जाए। उज्जैन में आईटी पार्क के द्वितीय चरण का कार्य समय सीमा निर्धारित कर पीपीपी मोड पर तत्काल आरंभ किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएसआईडीसी) के संचालक मंडल की बैठक में निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने औद्योगिक कम्पनियों को दीर्घकालीन, अल्पकालीन ऋण, पूंजीगत सब्सिडी आदि के रूप में दी जाने वाली वित्तीय सहायता के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए ऋणों की वसूली की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कार्पोरेशन के प्रबंधकीय तथा लेखा संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

ISRO के पूर्व प्रमुख डॉ. के. कस्तूरीरंगन का निधन

ISRO के पूर्व प्रमुख डॉ. के. कस्तूरीरंगन का निधन
ISRO के पूर्व प्रमुख डॉ. के. कस्तूरीरंगन का आज सुबह 10:43 बजे बेंगलुरु में निधन हो गया. डॉ. के. कस्तूरीरंगन एक प्रसिद्ध भारतीय
खगोल वैज्ञानिक थे. उनका जन्म 24 अक्टूबर 1940 को हुआ था. उनके पार्थिव शरीर को रविवार 27 अप्रैल को सुबह 10:00 से 12:00
बजे तक आरआरआई में रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं.
शिक्षा और करियर
– डॉ. कस्तूरीरंगन ने बॉम्बे विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक और भौतिक विज्ञान में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की.
– उन्होंने 1971 में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद से प्रायोगिक उच्च ऊर्जा खगोल विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.
– उन्होंने इसरो में विभिन्न पदों पर काम किया, जिसमें अध्यक्ष और सचिव के रूप में 9 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का नेतृत्व किया.

वायरल गर्ल मोनालिसा की चमकी किस्मत, इस सिंगर संग करने जा रही म्यूजिक वीडियो

वायरल गर्ल मोनालिसा की चमकी किस्मत, इस सिंगर संग करने जा रही म्यूजिक वीडियो
महाकुंभ में अपनी बड़ी-बड़ी आंखों की वजह से मोनालिसा रातों-रात वायरल हो गई थीं. इसके बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को हिरोइन बनाने और अपनी फिल्म में लेने का ऐलान किया था. लेकिन मोनालिसा हिरोइन बन पाती उससे पहले सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार हो गए और अब वे सलाखों के पीछे हैं. इसके बाद लगने लगा था कि मोनिलासा का एक्ट्रेस बनने का सपना टूट गया है लेकिन अब महाकुंभ वायरल गर्ल ने एक गुड न्यूज शेयर की है.
मोनालिसा की चमकी किस्मत
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अनाउंस किया है कि वे एक म्यूजिक वीडियो करने वाली हैं. उन्होंने सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ वीडियो शेयर कर बताया कै है कि वे उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो कर रही हैं. उन्होंने ये भी बताया कि जल्द ही शूटिंग शुरू हो जाएगी. मोनालिसा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वे सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ खड़ी हुई नजर आ रही हैं और वे कहती हैं, “ नमस्कार दोस्तों मेरा नाम मोनालिसा है, हम एक म्यूजिक वीडियो ला रहे हैं. आप हमें ढेर सारा प्यार दीजिए. इसके बाद उत्कर्ष सिंह भी कहते हैं कि हम एक म्यूजिक वीडियो ला रहे हैं, मैं चाहता हूं आप इसे ढेर सारा प्यार दें. ये मोनालिसा की पहली म्यूजिक वीडियो है और हम इसका बहुत जल्द शूट करने वाले हैं.

राहुल गांधी ने की पहलगाम हमले के पीड़ितों से मुलाकात

राहुल गांधी ने की पहलगाम हमले के पीड़ितों से मुलाकात
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार (25 अप्रैल,2025) को श्रीनगर के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों से मुलाकात की. उन्होंने घायलों से उनका हाल-चाल जाना और राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंल के नेता फारूक अब्दुल्ला से भी मुलाकात की.
कांग्रेस के एक्स अकाउंट से राहुल गांधी की पीड़ितों से मुलाकात करते हुए तस्वीरें साझा कर लिखा गया कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना मानवता पर प्रहार है, मोहब्बत और भाईचारे को मिटाने की एक शर्मनाक कोशिश है. आतंक के खिलाफ हम सभी एकजुट हैं. हमें साथ मिलकर इन नफरती ताकतों को करारा जवाब देना होगा.
राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सभी लोग इस घटना पर शर्मिंदा हैं. उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें सभी विपक्षी दलों ने एक मत से इस घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि पूरा देश इस वक्त एक साथ खड़ा है. ये वारदात भाई को भाई से लड़ाने के लिए हुई है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और सरकार जो कदम उठाएगी, हम उसके साथ हैं.
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश के साथ खड़ा है. उन्होंने बताया कि सीएम उमर अब्दुल्लाह से मिलकर हालत की जानकारी ली है. पहलगाम हमले पर उन्होंने कहा, “यह एक दुखद घटना है… जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने इस आतंकी हमले की निंदा की है. इस परिस्थिति में कश्मीर के लोग पूर्ण रूप से भारत के साथ हैं.”

अक्षय तृतीया पर सोना ही क्यों खरीदतें है

अक्षय तृतीया पर सोना ही क्यों खरीदतें है
अक्षय तृतीया को पूरे दिन अबूझ मुहूर्त होता है, इसलिए मांगलिक कार्य भी किए जाते हैं. अक्षय तृतीया के अवसर पर सोना, चांदी, आभूषण, वाहन, मकान, दुकान, फ्लैट, प्लॉट आदि की खरीदारी की जाती है. अक्षय तृतीया पर सोने के भाव बढ़ जाते हैं, हालांकि इस दिन सोना खरीदना क्यों शुभ माना गया है, क्या इससे पहले भी सोना खरीद सकते हैं.
अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदा जाता है सोना ? Akshaya Tritiya Gold buying Reason
अक्षय तृतीया को वर्ष का एक शुभ दिन माना जाता है क्योंकि इस दिन की गई कोई भी नई शुरुआत या खरीदी गई कोई भी वस्तु सौभाग्यशाली मानी जाती है. इस दिन सबसे अधिक प्रचलित गतिविधि सोना खरीदना है. अक्षय तृतीया को लेकर मान्यता है कि ये दिन धन प्राप्ति का एक मार्ग है. ऐसा कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है.
धार्मिक मान्यता है कि यदि अक्षय तृतीया के दिन सोना या स्वर्ण आभूषण खरीदे जाएं और घर लाए जाएं, तो माता लक्ष्मी स्वयं उस घर में प्रवेश करती हैं. यह भी माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन खरीदी गई संपत्ति या धन स्थायी होता है और उसमें समृद्धि बनी रहती है.
क्या अक्षय तृतीया से पहले खरीद सकते हैं सोना ?
हिंदू धर्म में सोने को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में सोना किसी भी दिन खरीदा जा सकता है लेकिन अगर ये शुभ कार्य अक्षय तृतीया पर किया जाए तो उसका फल दोगुना मिलता है. खरीदा गया सोना घर में संपत्ति और सुख की वृद्धि करता है. कहते हैं इस दिन सोना खरीदने से आपको साल भर आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. पौराणिक कथा के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन ही कुबेर भगवान को खजाना मिला था.

भारत के मुसलमानों का जामा मस्जिद से पाकिस्‍तान को पैगाम

भारत के मुसलमानों का जामा मस्जिद से पाकिस्‍तान को पैगाम
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है. इस बीच दिल्ली की जामा मस्जिद से पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई गई है. जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर जुटे सैकड़ों मुस्लिमों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आवाज बुलंद की.
‘आतंकवाद का हो विनाश’
मुस्लिमों ने हाथों में तिरंगा और पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर लेकर आतंकियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. लोगों के हाथों में जो पोस्टर था उसमें लिखा था, “हर घर से निकलेगी आवाज आतंकवाद का हो विनाश. एक बेगुनाह का कत्ल सारी इंसानियत का कत्ल है. पहलगाम पर हमला इंसानियत पर हमला.”
दिल्ली में बाजार बंद का आह्वान
देश के कोने-कोने से आतंकवाद और पकिस्तान के खिलाफ कड़ी कर्रवाई की मांग की जा रही है. पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार (25 अप्रैल 2025) को को बंद का आह्वान किया है. सदर बाजार, भागीरथ प्लेस, गांधीनगर, नया बाजार, खारी बावली, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, जामा मस्जिद और हौज काजी समेत 100 से अधिक बाजार संघ बंद में भाग ले रहे हैं.
भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान पर कई सख्त एक्शन लिए हैं. भारत ने सिंधु जल संधि (1960) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. सिंधु को पाकिस्तान का लाइफ लाइन कहा जाता है. इस संबंध में पाकिस्तान को औपचारिक जानकारी देते हुए भारत ने कहा कि उसने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है.

इंदौर की 56 दुकान पर असीम मुनीर की मॉर्फ्ड तस्वीर वायरल

इंदौर की 56 दुकान पर असीम मुनीर की मॉर्फ्ड तस्वीर वायरल
सूअरों और पाकिस्तानियों का प्रवेश वर्जित है- यह पोस्टर इंदौर की 56 दुकान के बाहर लगाया गया है। इस पोस्टर में पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की मॉर्फ्ड तस्वीर भी लगाई गई है। इंदौर की प्रसिद्ध की 56 दुकान के पास लगा यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल है।
इंदौर के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड मार्केट, 56 दुकान पर वहां के व्यापारी एसोसिएशन ने यह पोस्टर लगाया है। इंदौर के लोगों द्वारा इस तरह से पहलगाम हमले
का विरोध किया जाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। व्यापारी एसोसिएशन द्वारा लगाए गए बोर्ड पर लिखा है- “Pigs and Pakistani citizens
not allowed at 56 Dukan”

डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर में लगे रोप वे की ट्राली गिरी

डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर में लगे रोप वे की ट्राली गिरी
डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर के रोपवे में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रोपवे की एक ट्राली अचानक गिर पड़ी, जिससे उसमें सवार भाजपा नेता घायल हो गए। हादसे के समय ट्राली में भाजपा नेता राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल मौजूद थे।
भरत वर्मा के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य नेताओं को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल नेताओं को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इस प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।
भरत वर्मा के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य नेताओं को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल नेताओं को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इस प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

दूसरी एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता आज से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में शुरू होगी

दूसरी एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता आज से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में शुरू होगी
दूसरी एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता आज से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में शुरू हो रही है। योगासन भारत द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 27 तारीख तक चलेगी। इसमें 21 एशियाई देशों के 170 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। यह आयोजन योगासन को वैश्विक खेल के रूप में बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है। विश्व योगासन महासचिव डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया है और अब इसे खेल का दर्जा मिल गया है।
योगासन भारत के अध्यक्ष उदित सेठ ने कहा कि योग का अर्थ है स्वयं से जुड़ना और योग व्‍यक्ति के जीवन को संतुलित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सभी दलों के नेताओं ने पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार की कार्रवाई में पूरा सहयोग देने का आश्‍वासन दिया

सभी दलों के नेताओं ने पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार की कार्रवाई में पूरा सहयोग देने का आश्‍वासन दिया
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सभी दलों के नेताओं ने पाकिस्‍तान के विरुद्ध सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की गई कार्रवाई का समर्थन किया है। नई दिल्‍ली के संसद भवन परिसर में सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान इन नेताओं ने आतंकवाद से लडाई और सरकार की कार्रवाई में पूरा सहयोग देने का भी आश्‍वासन दिया है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया को बताया कि सभी दलों ने आतंकी हमले पर चिंता व्‍यक्‍त की और समर्थन दिया है। उन्‍होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने पहलगाम हमले और सीसीएस बैठक में सरकार की कार्रवाई की जानकारी दी। श्री रिजिजू ने कहा कि सरकार ने आज और कडी कार्रवाई करने संबंधी अपना इरादा भी व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि नेताओं को इस घटना और सरकार की कार्रवाई की जानकारी दी गई है।
इस बैठक के दौरान मंत्री रिजिजू ने कहा कि सदस्‍यों को खुफिया ब्‍यूरो और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इस घटना और चूक की जानकारी दी। मंत्री रिजिजू ने कहा कि भविष्‍य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधन उपायों की जानकारी भी अधिकारियों ने दी।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की सभी ने निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष ने सरकार को किसी तरह की कार्रवाई करने का पूरा समर्थन दिया है।
कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी दलों ने आतंकी हमले की निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए।
द्रविड मुनेत्र कड़गम के सांसद तिरुचि शिवा ने भी इस हमले की निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि पार्टी देश में आतंकवाद को कुचलने के लिए सरकार के सभी प्रयासों को समर्थन देगी।
बीजू जनता दल सांसद ससमित पात्रा ने कहा कि सरकार को इस कायरतापूर्ण हमले के षडयंत्रकारियों को न्‍याय के कटघरे में लाने के लिए सभी आवश्‍यक कदम उठाने चाहिए। उन्‍होंने राष्‍ट्रीय सुरक्षा से संबंधित सरकार के सभी प्रयासों को अपनी पार्टी का पूर्ण सहयोग और समर्थन देने का भी आश्‍वासन दिया।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन-एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। उन्‍होंने कहा कि वे इस संबंध में केंद्र सरकार के किसी भी निर्णय को समर्थन देंगे।
15 विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेता इस बैठक में शामिल हुए। यह बैठक लगभग दो घंटे तक चली।
इस बैठक की अध्‍यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इस सर्वदलीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, डीएमके नेता तिरुचि सिवा, एनसीपी नेता प्रफुल्‍ल पटेल, एनसीपी-एसपी की सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, आरजेडी के प्रेम चंद गुप्‍ता, वाईएसआरसीपी के पीवी मिधुन रेड्डी, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्‍याय शामिल थे। हमारे संवाददाता ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मासूम लोगों के स्‍मरण में दो मिनट का मौन रखा गया।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...