प्रदेश के सभी अंचलों में समान रूप से उद्यमिता का हो विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के माध्यम से प्रत्येक परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा सकते हैं। प्रत्येक जिले की परिस्थिति और उपलब्ध दक्षता के अनुसार गतिविधियों का विस्तार किया जाये। तेल घानी, मसाला-आटा चक्की, कोदो-कुटकी व अन्य मिलेट की प्र-संस्करण इकाई जैसे सूक्ष्म उद्योगों से युवाओं को जोड़ते हुए सम्पूर्ण प्रदेश में समान रूप से उद्यमिता का विस्तार किया जाये। इसमें खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। कृषि उपज मंडियों को भी आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसमें दूध, सब्जी आदि को सुरक्षित रखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, इसकी शुरूआत रतलाम से होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में विभागी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से सूक्ष्म स्तर पर उद्यमिता को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश वर्तमान में देश में 7वें स्थान पर है, अगले वर्ष तक हमें प्रदेश को देश के श्रेष्ठतम राज्यों में स्थान दिलाना है। एमएसएमई के लिए उचित वित्त-व्यवस्था और अधोसंरचना, स्वरोजगार योजनाओं और स्टार्ट-अप ईको सिस्टम को सशक्त करते हुए बेहतर विपणन, निर्यात व ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के माध्यम से इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समय-सीमा निर्धारित कर गतिविधियां संचालित की जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष-2025 को उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। दो माह के अंतराल में राज्य के अलग-अलग अंचलों में उद्योग-रोजगार दिवस का आयोजन किया जाए। पॉवरलूम सहित अन्य परम्परागत उत्पादन गतिविधियों को निरंतरता प्रदान करना आवश्यक है। इसी लिये विशेषज्ञों का सहयोग लेकर कौशल उन्नयन तथा तकनीकी दक्षता में सुधार के लिए क्षेत्रीय स्तर पर कैम्प आयोजित किये जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। अपनी पहल और नवाचार से सफलतापूर्वक गतिविधियां संचालित करने वाले उद्यमियों को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाए। इससे अन्य लोग भी प्रेरित होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में हुए भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम को स्वर्ण पदक से पुरस्कृत होने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में हुए विक्रमोत्सव से क्षेत्रीय स्तर पर व्यापार-व्यवसाय को प्रोत्साहन मिला है। प्रदेश के जिन क्षेत्रों में व्यापार मेले लगाए जा सकते हैं, उसका अध्ययन कर ट्रेड फेयर के लिए समेकित योजना बनाकर गतिविधियां संचालित की जाएं।
बैठक में जानकारी दी गई कि 55 हजार करोड़ रूपए के निवेश से प्रदेश में 17 लाख 55 हजार पंजीकृत एमएसएमई इकाईयां संचालित हैं। इससे 92 लाख से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। प्रदेश में 5 हजार 300 स्टार्ट-अप संचालित हैं, जिसमें से 2500 से अधिक महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। अनुपूरक बजट के माध्यम से प्राप्त 1475 करोड़ रूपए की राशि से एमएसएमई इकाईयों के मार्च 2025 तक के लंबित अनुदानों का निराकरण किया जा चुका है। ग्वालियर व्यापार मेला-2025 में 3 हजार 327 करोड़ रूपए का व्यापार हुआ। निवेशकों को लैण्ड बैंक से अवगत कराने के लिए विभागीय वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दी जा रही है, लगभग 1100 से अधिक प्लॉट एक मई से आवंटन के लिए उपलब्ध होंगे। निवेशकों को शासन की नीतियों से अवगत करवाने के लिए जिलेवार कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में विभाग की उपलब्धि लक्ष्य से अधिक रही है। एमएसएमई डे के अवसर पर 27 जून को इंदौर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम पर केन्द्रित भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार सितम्बर माह में भोपाल में स्टार्ट-अप पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना है।
प्रदेश के सभी अंचलों में समान रूप से उद्यमिता का हो विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एमपी हाईकोर्ट ने गूगल, एपल, माइक्रोसाफ्ट और शाओमी को भेजा नोटिस
एमपी हाईकोर्ट ने गूगल, एपल, माइक्रोसाफ्ट और शाओमी को भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने साफ्टवेयर कंपनियों पर मोबाइल एप के जरिए उपयोगकर्ताओं का डाटा चुराने और सायबर ठगी करने के आरोप के मामले में जवाब-तलब कर लिया है।
इस सिलसिले में इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, स्टैंडर्ड टेस्टिंग एंड क्वालिटी सर्टिफिकेशन डायरेक्ट्रेट (एसटीक्यूसी), सीडेक, गूगल, एपल, माइक्रोसाफ्ट और शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किए गए हैं।
जनहित याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी अधिवक्ता अमिताभ गुप्ता ने अपना पक्ष स्वयं रखा। उन्होंने दलील दी कि मोबाइल में मौजूद प्री-इंस्टाल या गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर से डाउनलोड किए गए एप उपयोगकर्ता की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं।
‘सीएम केयर’ के अंतर्गत सभी एमपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में प्रारंभ होंगे कार्डियोलॉजी और कैंसर रोग विभाग
‘सीएम केयर’ के अंतर्गत सभी एमपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में प्रारंभ होंगे कार्डियोलॉजी और कैंसर रोग विभाग
मध्य प्रदेश में कैंसर और हृदय संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ने के कारण प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कैंसर और हृदय रोग (कार्डियोलॉजी) विभाग प्रारंभ किए जाएंगे। इनमें उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं रहेंगी।
कैंसर की सिकाई के लिए रेडियोथेरेपी मशीनें और सर्जरी के लिए आपरेशन थिएटर होंगे। इसी तरह से हृदय रोगों के उपचार के लिए एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, हार्ट की सर्जरी और वाल्व बदलने की सुविधा होगी। ‘सीएम केयर’ के अंतर्गत ये सुविधाएं प्रारंभ की जाएंगी।
पहलगाम में आतंकियों की गोली का निशाना बने रायपुर के दिनेश मिरानिया को अंतिम विदाई
पहलगाम में आतंकियों की गोली का निशाना बने रायपुर के दिनेश मिरानिया को अंतिम विदाई
कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मृत समता कॉलोनी निवासी दिनेश मिरानिया अग्रवाल को अंतिम विदाई देने शहर के लोग उमड़ पड़े। मारवाड़ी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
दिनेश का पार्थिव शरीर को बुधवार रात 9.30 बजे के करीब निवास स्थान लाया गया था। पार्थिव शरीर को देखते ही स्वजन फूट- फूटकर रो पड़े। यह देखकर मोहल्लेवासी भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। बेटा शौर्य, बेटी लक्षिता बदहवास से हो गए। पत्नी नेहा बेहोश हो गई। जैसे-तैसे रिश्तेदारों ने संभाला।
अंतिम दर्शन करने के लिए पार्थिव शरीर को बाक्स में रखा गया था। निवास के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई। इससे पूर्व एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक राजेश मूणत और अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे।
भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई
भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई
भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवानंद नाग नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं। NIA इस हत्याकांड की लंबे समय से जांच कर रही थी।
बताया जा रहा है कि यह हत्या नक्सलियों द्वारा की गई थी। बीते विधानसभा चुनाव से ठीक तीन दिन पहले रतन दुबे की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले में इससे पहले भी चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
शनि, राहु, शुक्र और बुध की युति इन राशियों के लिए कष्टकारी
शनि, राहु, शुक्र और बुध की युति इन राशियों के लिए कष्टकारी
ग्रहों के गोचर का सभी राशियों पर तो प्रभाव पड़ता ही है, साथ ही ग्रहों के गोचर से युति का भी निर्माण होता है, जिसका प्रभाव राशियों पर शुभ-अशुभ पड़ता है. इस समय मीन राशि में बुध, शनि, शुक्र और राहु ग्रह विराजमान हैं, जिससे चतुर्ग्रही योग (Chaturgrahi Yog) बना हुआ है. यह योग कई राशियों के लिए 15 मई तक 2025 कष्टकारी रहने वाला है.
मेष राशि (Aries)- मेष राशि वालों के लिए समय कष्टकारी रहेगा. मंगल नीच के कारण छाती के रोगों में बढ़ोतरी हो सकती है तथा सरकारी कामों में कुछ रुकावट आ सकती है, लेकिन संतान पक्ष की ओर से यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है. अशुभ तिथियां: 25,26 अप्रैल 3, 4, 5 और 13 मई अशुभ रहेंगे.
वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए मित्रों से विवाद संभव है तथा भाई बहन से भी कुछ मनमुटाव हो सकता है. कंधे बाजू पर चोट को सम्भावना बनी रहेगी. रहेगा तथा संतान पक्ष से भी चिंता रह सकती है धन सोच समझकर खर्च करें. अशुभ तिथियां: 27,28 अप्रैल और 6,7 मई अशुभ तिथियां रहेंगी.
मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं कहा जाएगा. आर्थिक संकट की संभावना भी बनी रहेगी. परिवार में अशांति का माहौल बना रहेगा तथा धन व्यय की भी परिस्थितियों सामने आ सकती हैं. व्यापार करने वाले लोगों के लिए कुछ कठिनाई भरा समय रहेगा. अशुभ तिथियां: 29, 30 अप्रैल तथा 8,9 और 10 मई अशुभ तिथि रहेंगी.
कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए संतान चिंता का समय रहेगा, कमाई के साधनों में वृद्धि हो सकती है और समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. शत्रुओं द्वारा परेशान किया जा सकते हैं लेकिन समझदारी से शत्रुओं पर हावी भी रहेंगे. पिता का स्वास्थ्य कुछ चिंता कारक रह सकता है. अशुभ तिथियां: 1, 2, 11, 12 मई अशुभ तिथिय रहेंगी.
सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए भाग्य अच्छा साथ देने वाला है तथा धार्मिक यात्राओं वाला रहेगा. गले तथा नेत्रों के रोग परेशान कर सकते हैं तथा पेट में भी इन्फेक्शन की संभावनाएं बनी रहेगी. अचानक व्यर्थ की यात्राएं भी परेशानी खड़ी कर सकती हैं. अशुभ तिथियां: 25,26 अप्रैल और 3, 4, 5, 12 मई अशुभ.
कन्या राशि (Virgo)- कन्या वालों के लिए समय काफी कष्टकारी रहेगा स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समस्या नहीं है. व्यवसाय तथा नौकरी करने में भी रुकावटें ही देखने को मिलेंगी, शत्रुओं के षड्यंत्र परेशानी कर सकते हैं. कमाई के साधनों में अचानक रुकावट देखने को मिलेगी. अशुभ तिथियां: 27,28 अप्रैल और 6,7 मई अशुभ.
तुला राशि (Libra)- तुला राशि वालों के लिए समय कोर्ट कचहरी संबंधित मामलों की दृष्टि से परेशानी वाला रहेगा तथा अंत में इन्फेक्शन की संभावना भी बनी रहेगी. वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा तथा नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. आध्यात्मिक रुझान बढ़ेंगे. अशुभ तिथियां: 29, 30 अप्रैल और 8,9,10 मई अशुभ.
वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए शिक्षा से संबंधित कुछ परेशानियां देखने को मिलेंगे तथा लिवर इन्फेक्शन की संभावनाएं भी बनी रहेंगी. कमाई के साधनों में कुछ लाभ देखने को मिलेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए भी समय मिले-जुला रहेगा. शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे. अशुभ तिथियां: 1, 2, 11, 12 मई अशुभ.
धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी संबंधित विवाद का भाई बना रहेगा तथा छाती के रोग भी परेशान कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल संभावना भी बनी रहेगी. संतान की ओर से मिले-जुले समाचार मिलते रहेंगे. अशुभ तिथियां: 25,26 अप्रैल तथा 3, 4, 5, 13 मई अशुभ.
मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे तथा व्यवसाय में भी कुछ रुकावटें देखने को मिलेगी. यदि नई प्रॉपर्टी अथवा गाड़ी खरीदने का विचार हो तो खरीद सकते हैं. टांगों पर चोट से सावधानी रखें. अशुभ तिथियां: 27,28 अप्रैल तथा 6,7 मई अशुभ.
कुम्भ राशि (Aquarius)- कुंभ वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा. धन का आगमन भी होता रहेगा तथा खर्च भी बने रहेंगे. भाई बहनों तथा मित्रों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में उन्नति मिलेगी तथा वैवाहिक जीवन भी अच्छा बना रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा. अशुभ तिथियां: 29, 30 अप्रैल तथा 8, 9, 10 मई अशुभ.
मीन राशि (Pisces)- मीन वालों के लिए सेहत की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं कहा जाएगा. सिरदर्द आंखों में कष्ट की संभावनाएं बनी रहेगी तथा वैवाहिक जीवन भी परेशानी युक्त बना रहेगा. कार्य क्षेत्र में दिक्कत है देखने को मिलेगी, लेकिन धन की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा. अशुभ तिथियां: 1, 2, 11, 12 मई अशुभ.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है. एक तरफ पहलगाम आतंकी हमले से पूरा भारत शोक में डूबा है, वहीं गंभीर को जान से मारने की धमकी ने क्रिकेट जगत को भी हिलाकर रख दिया है. गंभीर ने दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज करवा दी है और तुरंत अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है. बताया जा रहा है कि गंभीर को आईएसआईएस कश्मीर की ओर से यह धमकी मिली है.
औपचारिक तरीके से कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन दिल्ली पुलिस का साइबर सेल सक्रिय रूप से इस मामले की जांच कर रहा है. दिल्ली पुलिस ने स्टेटमेंट जारी करके बताया, “हमें जानकारी मिली है कि गौतम गंभीर से संबंधित एक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज आया है. इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. गंभीर को पहले ही दिल्ली पुलिस का संरक्षण प्राप्त है.”
गौतम गंभीर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक प्रकट किया था. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि भारत इसका बदला जरूर लेगा. दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के कोच को 22 अप्रैल के दिन दो धमकियां मिलीं, एक दोपहर के समय और दूसरी शाम को मिली. दोनों ई-मेल में ‘आई किल यू’ लिखा हुआ था. गंभीर को इससे पहले नवंबर 2021 में भी धमकी भरा मेल मिला था, उस समय वो भारत सरकार में सांसद हुआ करते थे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मधुबनी से कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मधुबनी से कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के मधुबनी से 13 हजार 480 करोड़ रूपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और आधारशिला रखी। वे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मधुबनी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने 870 करोड़ रूपए की लागत वाली रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया और चार रेलगाड़ियों को झंडी दिखाई।
प्रधानमंत्री ने जयनगर और पटना के बीच नमो भारत रेपिड रेल तथा सहरसा और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश में दूसरी नमो भारत रेलगाड़ी है, वहीं अमृत भारत की तीसरी रेल सेवा शुरू की जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सहरसा से पिपरा और समस्तीपुर से सहरसा के बीच चलाए जाने के लिए दो पैसेंजर रेलगाडि़यों को भी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सुपौल से पिपरा, हसनपुर से बिथान और खगडि़या से अलौली के बीच रेल लाइनों का उद्घाटन कर उन्हें राष्ट्र को सौंपा। यह सभी परियोजनाएं क्षेत्र में रेल संपर्क सेवा को बेहतर बनाएंगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
हमारे संवाददाता ने जयनगर से पटना तक शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल से यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों से बात की। उन्होंने नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और नमो भारत रेल की यात्री सुविधाओं और सुरक्षा सुविधाओं की सराहना की।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पहलगाम में हुए आंतकी हमले की कड़ी निंदा की
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पहलगाम में हुए आंतकी हमले की कड़ी निंदा की
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आम नागरिकों के खिलाफ हमले को हर हाल में अस्वीकार्य बताया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि श्री गुटेरेस ने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंगलवार को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्करे-तइयबा के एक गुट के आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे।
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उठाये कड़े कदम
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उठाये कड़े कदम
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाये हैं। पाकिस्तान के साथ 1960 का सिंधु जल समझौता रोक दिया गया है और तत्काल प्रभाव से अटारी एकीकृत सीमा चौकी बंद कर दी गयी है।
कल शाम प्रधानमंत्री के आवास पर हुई सुरक्षा पर मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गयी और सभी सुरक्षा बलों को कडी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये।
बैठक के बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने संवाददाताओं को बताया कि सार्क वीजा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने की अनुमति नहीं मिलेगी। उन्हें पहले से जारी वीजा रद्द माने जाएंगे।
इस वीजा़ के तहत भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा। विदेश सचिव ने बताया कि नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सेना सलाहकारों को एक सप्ताह के अंदर भारत छोड़ना होगा।
भारत भी अपने रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सेना सलाहकारों को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से वापस बुला लेगा। श्री मिसरी ने कहा कि दोनों देशों के उच्चायोगों में ये पद रद्द माने जाएंगे। उच्चायोगों से सलाहकारों के पांच सहयोगी कर्मचारियों को भी हटाया जाएगा।
विदेश सचिव ने कहा कि पहली मई तक उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या 55 से कम कर 30 की जाएगी। श्री मिसरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर मंत्रिमंडलीय समिति को मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का ब्यौरा दिया गया। इस हमले के सीमा पार से संपर्क के बारे भी बताया गया।
यह गौर किया गया यह हमला जम्मू कश्मीर में सफल चुनाव और राज्य में तेजी से हो रहे आर्थिक वृद्धि और विकास को देखते हुए किया गया है। समिति ने कड़े शब्दों में आतंकी हमले की निंदा की, मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पूरे विश्व में विभिन्न देशों की सरकारों ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है और एक स्वर से इस आतंकी हमले की निंदा की है। मंत्रिमंडलीय सुरक्षा समिति ने आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने के इस फैसले की सराहना की।














