*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. नथानियल के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की*
इंदौर, 23 अप्रैल,2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृत इंदौर के स्व. सुशील नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयरपोर्ट इंदौर में शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलते ही उनके परिजन फूट-फूट कर रो पड़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिजनों को दिलासा दिलायी और कहा कि दुख और शोक की इस घड़ी में न केवल प्रदेश अपितु पूरा देश उनके साथ है। दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ इस अवसर पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित इंदौर के जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. नथानियल के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की*
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं विश्व पुस्तक दिवस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं विश्व पुस्तक दिवस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पुस्तक दिवस (23 अप्रैल) पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकों का जीवन में बड़ा महत्व है, पुस्तकें ज्ञान के भंडार के साथ-साथ हमारे लिए अनुभव, संवेदनाओं एवं प्रगति का प्रामाणिक दस्तावेज हैं, जिनके अध्ययन से जीवन को सदैव नई दिशा मिलती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और ई-लर्निंग के दौर में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भावना और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की दूरदर्शिता के अनुसार चिकित्सा और तकनीकी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई राष्ट्रभाषा में संचालित करने का अभियान चलाया है। यह नई पीढ़ी को पुस्तकों से जुड़ाव के लिए प्रेरित करेगा। इससे अध्ययन की प्रासंगिकता बनी रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ और मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व पुस्तक दिवस पर पुस्तक मेला काफी प्रासंगिक है, प्रदेशवासी इसका लाभ उठाएं। उन्होंने पुस्तकों के अध्ययन पर जोर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ई-लर्निंग के दौर में पुस्तकों के अध्ययन का आनंद सबसे जुदा है। किताबें, बच्चों के सीखने का प्रमुख माध्यम हैं, साथ ही हमारे पुस्तकालयों को भी समृद्ध बनाती हैं।
म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का राजफाश, 4 करोड़ रुपये का लेन-देन पकड़ाया
म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का राजफाश, 4 करोड़ रुपये का लेन-देन पकड़ाया
बलरामपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के बैढ़न शहर से म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऑनलाइन सट्टा एप ‘काबूक’ का संचालन कर रहा था।
पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लैपटॉप, 23 मोबाइल फोन, 46 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 1.50 लाख नकदी और एक महिंद्रा थार वाहन जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में 4 करोड़ रुपये के अनाधिकृत लेनदेन का खुलासा हुआ है। गिरोह का मास्टरमाइंड अंबिकापुर का सचिन कुमार सैनी उर्फ बिट्टू बिहारी है।
प्रदेश में नरवई जलाने में विदिशा नंबर वन, उज्जैन तीसरे, इंदौर 5वें नंबर पर
प्रदेश में नरवई जलाने में विदिशा नंबर वन, उज्जैन तीसरे, इंदौर 5वें नंबर पर
देश में नरवाई जलाने के मामले में मध्य प्रदेश नंबर एक पर है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आइएआरआइ) के कन्सोर्टियम फॉर रिसर्च ऑन एग्रो-ईकोसिस्टम मानीटरिंग एंड माडलिंग फ्रॉम स्पेस (सीआरईएएमएस) के बुलेटिन से यह खुलासा हुआ है। नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सीआरईएएमएस बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश में अभी तक गेहूं की पराली यानि नरवाई जलाने की 20422 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं।
वहीं मप्र में नरवाई जलाने के मामले में विदिशा नंबर-1 पर है। उज्जैन तीसरे और सफाई में नंबर-1 इंदौर नरवई जलाने के मामले में 5वें नंबर पर है। नरवई जलाने को लेकर यह चौंकाने वाली रिपोर्ट 21 अप्रैल को सामने आई है।
बता दें कि सीआरईएएमएस गेहूं के अवशेष जलाने के कारण होने वाली सक्रिय आग की घटनाओं की सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग से निगरानी करता है। इन घटनाओं का आकलन मानक प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाता है।
सीआरईएएमएस रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में नरवाई जलाने में सबसे आगे विदिशा में 1 से 21 अप्रैल तक 3181 घटनाएं हो चुकी हैं। इंदौर में 1 से 21 अप्रैल तक 1281 घटनाएं हो चुकी हैं। यह पिछले साल के मुकाबले लगभग 4 गुना ज्यादा हैं। 2024 में इंदौर में नरवई जलाने की मात्र 387 घटनाएं दर्ज की गई थी।
आतंकवाद और पाकिस्तान के पुतले जलाए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा- सीएम
आतंकवाद और पाकिस्तान के पुतले जलाए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा- सीएम
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत के बाद देशभर में गुस्सा है। लोग सड़कों पर उतरकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश में भी लोगों ने आतंकवादियों की इस कायराना हरकत की निंदा की है। भोपाल में जय हिंद सेना ने भारत माता चौराहे पर प्रदर्शन किया, तो मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया।
भोपाल के चार बत्ती चौराहे पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘मोदी जी 56 इंच का सीना दिखाना होगा’ जैसे नारे लगाए गए। इंदौर में धर्म रक्षा समिति ने आतंकवाद के खात्मे का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आतंकवादियों को फांसी देने की मांग की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब आतंकियों को जरूर मिलेगा। पूर्व सीएम कमलनाथ और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी इस हमले की निंदा की है।
पहलगाम हमले को लेकर CM उमर अब्दुल्ला ने किया मुआवजे का ऐलान
पहलगाम हमले को लेकर CM उमर अब्दुल्ला ने किया मुआवजे का ऐलान
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 2-2 लाख रुपये मिलेंगे. जबकि मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.
केंद्रशासित प्रदेश के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले को घृणित हमला करार दिया है. उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ बर्बर और मूर्खतापूर्ण हमले से मुझे गहरा सदमा लगा है.
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “पहलगाम में हुए घृणित आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं. निर्दोष नागरिकों के खिलाफ क्रूरता का यह बर्बर और मूर्खतापूर्ण कृत्य हमारे समाज में कोई स्थान नहीं रखता. हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं.”
मौत से हुए क्षति की भरपाई संभव नहीं- CMO
जम्मू कश्मीर के सीएमओ कार्यालय की ओर से इस बारे में कहा गया कि हम खोए हुए अनमोल जीवन पर शोक व्यक्त करते हैं. आतंकी हमले में निर्दोश नागरिकों की मौत से हुए क्षति की भरपाई कोई भी धनराशि नहीं कर सकती है. इसके बावजूद जम्मू जम्मू कश्मीर सरकार ने मृतकों के परिजनों की सहायता के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया है.
सीएमओ ने अपने बयान में कहा है कि पीड़ितों को उनके घरों तक वापस ले जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं. घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है. हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. जम्मू जम्मू कश्मीर सरकार दुख की इस कठिन समय में आपके साथ है. आतंकवाद हमारे संकल्प को कभी नहीं तोड़ पाएगा. हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कि इस बर्बरता के पीछे के लोगों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता.
विराट-शमी से सिराज-सचिन तक, पहलगाम आतंकी हमले से गम में डूबा क्रिकेट जगत
विराट-शमी से सिराज-सचिन तक, पहलगाम आतंकी हमले से गम में डूबा क्रिकेट जगत
कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश नजर आ रहा है. लोग इस हमले के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. क्रिकेट जगत से जुड़े खिलाड़ी भी इस आतंकी हमले से दुखी हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं.
सचिन तेंदुलकर का आतंकी हमले पर पोस्ट
सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि ‘पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए इस भयावह हमले से शौक्ड और दुखी हूं. जिन लोगों पर ये हमला हुआ, उनकी स्थिति का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता. भारत और पूरा विश्व इस मुश्किल स्थिति में इन लोगों के साथ खड़ा है. हम इस घटना पर शोक जाहिर करते हैं और न्याय की मांग करते हैं’.
विराट कोहली का रिएक्शन
विराट कोहली ने आतंकी हमले पर लिखा कि ‘मैं पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की मौत से दुखी हूं. पीड़ितों के घरवालों के लिए मेरी गहरी संवेदना है. उन सभी परिवारों में शांति और शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं, जिनके लोगों ने इस हमले में जान गंवाई’. विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘हमले में मारे गए लोगों को न्याय मिलना चाहिए’.
PM आवास पर CCS की मीटिंग शुरू
PM आवास पर CCS की मीटिंग शुरू
PM मोदी की अध्यक्षता वाली CCS की बैठक शुरू हो गई. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद हैं.
वैश्विक नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले की निंदा की
वैश्विक नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले की निंदा की
संपूर्ण विश्व के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में कल आतंकी हमले की एक सुर से निंदा की है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके इस घटना में निर्दोष लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख प्रकट किया।
उन्होंने हमलावरों को पकड़ने और कड़ा दंड दिलाने में अमरीका के पूरे सहयोग का भी आश्वासन दिया। विदेश मंत्रालय ने इस बात पर बल दिया है कि दोनों देश आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता से खड़े हैं।
इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को हमले के बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने हमले को क्रूरतापूर्ण करार दिया और वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए अमरीका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
इस समय अपने परिवार के साथ भारत दौरे पर आए अमरीकी उप राष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने भी हमले पर दुख व्यक्त करते हुए इसे हृदय विदारक बताया है। अमरीकी विदेश विभाग ने हमले को अनुचित बताया तथा भारत और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता की पुष्टि की।
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा है कि कश्मीर से आई खबर काफी परेशान करने वाली है। श्री ट्रंप ने घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पूतिन ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे संदेश में पहलगाम में आतंकवादी हमले में कई पर्यटकों के मारे जाने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य़ नहीं है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इस हमले के षडयंत्रकारियों और इसमें लिप्त लोगों को कड़ा दंड मिलेगा।
संयुक्त अरब अमीरात और ईरान ने भी इस आतंकी घटना की कड़ी निंदा की है। भारत में ईरान के दूतावास की सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। दूतावास ने विशेष रूप से हमले में मारे गए लोगों के परिजनों, भारत सरकार और आम लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के तेजी से स्वस्थ होने और उनकी अच्छी सेहत की कामना की है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि इजराइल आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में भारत को समर्थन दे रहा है।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पहलगाम में बर्बरतापूर्ण आतंकी हमले से उन्हें गहरा दुख हुआ है, जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। श्री नेतन्याहू ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में इजराइल भारत के साथ खड़ा है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि वह आतंकी हमले से अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने इसको लेकर भारत सरकार और भारतीय लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी कश्मीर में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि श्री गुटेरेस ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों पर हमले किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जा सकते।
पहलगाम हमले में शामिल थे आसिफ फौजी, सुलेमान शाह, अबू तल्हा, आदिल गुरी और आसिफ शेख
पहलगाम हमले में शामिल थे आसिफ फौजी, सुलेमान शाह, अबू तल्हा, आदिल गुरी और आसिफ शेख
पहलगाम आतंकी हमले के अगले दिन एक्शन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार आगे की रणनीति बनाने में जुटी है। वहीं आतंकियों के बारे में भी जानकारी मिलने लगी है। कुल मिलाकर पहलगाम आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ गए हैं।
आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन
इस बीच, पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश जारी है। सेना ने एक दोपहर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, आतंकियों में 2-3 स्थानीय सहयोगी शामिल थे। इन लोगों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। ये स्थानीय लोग पाकिस्तान से आए 6-7 आतंकियों को वहां लेकर आए, जहां भारत के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक आते हैं।
आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की जानकारी सामने आने लगी है। कुछ के नाम भी पता चल गए हैं। हमले का शिकार लोगों के बताए अनुसार स्केच भी जारी किए गए हैं।
अभी आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के स्केच जारी हुए हैं। पता चला है कि हमले वाली जगह 7 आतंकी मौजूद थे। 4 ने हमला किया। अन्य आतंकियों में आदिल गुरी और आसिफ शेख के नाम सामने आए हैं।














