आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत

आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है। इस हमले में 28 पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि 12 के घायल हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की खोज तेज कर दी है। पहाड़ी इलाकों में उनकी तलाशी की जा रही है। घायल पर्यटकों का इलाज हो रहा है। गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर के लिए पहुंच गए हैं।
आतंकवादियों ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से पर्यटकों पर गोली मारी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को हताहत किया जा सके।
पुलिस ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की है, जिससे कई पर्यटक घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने इस बीच एक महिला से बात की, जिसने दावा किया कि उसके पति को आतंकियों ने सिर में गोली मारी है। सात अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

कैलेण्डर बनाकर संभागवार होंगे सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कैलेण्डर बनाकर संभागवार होंगे सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये संशोधनों को मंजूरी दी गई। योजना अंतर्गत कन्या तथा कन्या के अभिभावक गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करते हों, साथ ही इनका बी.पी.एल. पोर्टल पर सत्यापन अनिवार्य होगा। कन्या विवाह तथा निकाह सम्मेलन के लिये संभागवार वार्षिक चक्रीय रूप से कैलेण्डर जारी कर सामुहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
संभागवार जिलों मे आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित विवाह जोड़ों की न्यूनतम संख्या 11 एवं अधिकतम 200 जोड़ों की निर्धारित की गयी है। योजना में सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलनों में प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी पूर्व अनुसार निकाय स्तर पर की जायेगीं। पात्र/अपात्र एवं समग्र पोर्टल पर वर-वधू की आधार ई-केवायसी अनिवार्य होगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के लिये शासन की ओर से मिलने वाले आर्थिक लाभ को सार्थक बनाने का प्रयास करते हुये आयोजन में जन-प्रतिनिधियों एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर समाज के संपन्न और सक्षम व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त किया जायेगा।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना में प्रति कन्या राशि 55 हजार रूपये में से वधू को राशि रूपये 49 हजार का एकाउन्ट पेयी चेक और शेष 6 हजार रुपये सामूहिक विवाह समारोह आयोजन के लिए संबंधित निकाय को प्रदाय किया जायेगा। सहायता राशि रुपये 49 हजार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के माध्यम से वधू के खाते में एवं शेष 6 हजार रूपये आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय के लिए प्रदाय की जायेगी।
टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्रों के विकास के लिए 145 करोड़ रूपये की सैद्धांतिक स्वीकृति
मंत्रि-परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2027-28 के लिए नवीन योजना “टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्रों के विकास” के लिए 145 करोड़ रूपये की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गयी। इस योजना में बफर क्षेत्रों में संवेदनशील क्षेत्रों में विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
इस नवीन योजना में बफर क्षेत्रो में संवेदनशील क्षेत्रों में चेनलिंक फेसिंग का निर्माण किया जाएगा। वन्य प्राणियों की सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। चारागाहों एवं जल स्त्रोतों का विकास किया जाएगा। वन्य प्राणियों का उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। नागरिकों के कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश से 9 टाइगर रिजर्व से लगे बफर क्षेत्रों में विगत 4 वर्षों में टाइगर की संख्या 526 से बढ़कर 785 हो गई है।

 मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग की समीक्षा में दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग की समीक्षा में दिये निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मेडिकल टूरिज्म एक उभरता हुआ सेक्टर है। प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आयुष विभाग भी इस क्षेत्र में भागीदारी करें। प्रदेश के हर पर्यटन स्थल, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के स्थलों के आसपास वैलनेस सेंटर स्थापित किए जाएं, इससे यहां आने वाले पर्यटक आयुष विभाग की प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति और पंचकर्म सुविधा का भी लाभ ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव आयुष डी.पी. आहूजा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन में प्रदेश में जहां-जहां नए आयुर्वेद महाविद्यालय स्थापित किए जाने हैं, इन्हें प्रारंभ करने के लिए तेज एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएं। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग आपसी समन्वय और तालमेल से काम करें और अधिक से अधिक मरीजों को अपनी-अपनी चिकित्सा पद्धतियों से उपचार का लाभ दें। उन्होंने कहा कि दोनों ही विभाग रोजगारपरक शिक्षा की ओर बढ़ें, ताकि प्रदेश को अधिकाधिक डॉक्टर्स एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी मिलें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष विभाग द्वारा 543 से अधिक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, 36 होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, 14 यूनानी चिकित्सा अधिकारी, 65 आयुर्वेद व्याख्याता एवं 150 से अधिक पैरामेडिकल स्टॉफ एवं संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर की पोस्टिंग भी कर देने की जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब आयुष के डॉक्टर्स गांव-गांव में उपलब्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिना किसी डिग्री के क्लीनिक चलाकर एवं घर-घर जाकर भोले-भाले ग्रामीण मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टर (क्वेक्स) पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई बड़े अधिकारियों को हटाया

एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई बड़े अधिकारियों को हटाया
एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। प्रदेश के 35 जनपद पंचायतों के अफसरों को इधर से उधर किया गया है। मप्र के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यानि सीईओ की स्थानांतरण सूची सोमवार को देर रात जारी की। इस फेरबदल में कई बड़े अधिकारियों पर गाज गिरी है। उन्हें बड़ी जगहों से हटाकर छोटी जनपद पंचायतों में भेज दिया गया है। हाल ये है कि राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे शहरों से ही करीब दो दर्जन अफसरों को हटाकर अन्य जिलों की जनपद पंचायतों में पदस्थ करने के आदेश दिए गए हैं। जनपद पंचायतों में कई महिला अधिकारियों को भी अहम जगहों पर पदस्थ किया गया है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने कुल 35 सीईओ का ट्रांसफर किया है। इनमें से करीब दो दर्जन सीईओ भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसी जगहों पर संचालनालय आदि में पदस्थ थे। अब इन्हें जनपद पंचायतों में सीईओ के रूप में मैदानी दायित्व दिया गया है।
इन अफसरों को किया इधर से उधर
केके रैकवार (पंचायत राज संचालनालय भोपाल) जैतहरी, अनूपपुर
रंजीत सिंह रघुवंशी(विकास आयुक्त कार्यालय भोपाल) जीरापुर, राजगढ़
हेमेन्द्र सिंह चौहान (संभागीय आयुक्त कार्यालय इंदौर) धरमपुरी, धार
वंदना गंगल (क्षेग्रावि एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केन्द्र ग्वालियर) रौन, भिण्ड
उदय प्रताप सिंह भदौरिया (राज्य आजीविका मिशन जबलपुर) बिरसा, बालाघाट
अभिषेक गुप्ता (पंचायती राज संचालनालय भोपाल) बाबई चिचली, नरसिंहपुर
राजीव लघाटे (महात्मा गांधी राग्रावि एवं पंचायती राज संस्थान जबलपुर) बुढ़ार, शहडोल
विशाल सोनी (विकास आयुक्त कार्यालय भोपाल) साईंखेड़ा, नरसिंहपुर
ईश्वर सिंह वर्मा (पंचायत राज संचालनालय भोपाल) बड़ामलहरा, छतरपुर
रोहित पचौरी (क्षेग्रावि एवं पंचा राज प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर) उमरबन, धार
प्रवीण बंसोड (विकास आयुक्त कार्यालय भोपाल) त्योंथर, रीवा
प्रतिमा उईके (महात्मा गांधी राग्रावि एवं पंचा राज संस्थान जबलपुर) मंडला
शिवानी जैन (महात्मा गांधी राग्रावि एवं पंचा राज संस्थान जबलपुर) जयसिंह नगर, शहडोल
रानू जैन (संभागीय आयुक्त कार्यालय सागर) सोहावल, सतना
आयुषी गोयल (क्षेग्रावि एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केन्द्र भोपाल) मनासा,नीमच
दिव्या त्रिपाठी (संभागीय आयुक्त कार्यालय रीवा) सोहागपुर, शहडोल
तपस्या जैन (विकास आयुक्त कार्यालय भोपाल) गंजबासौदा, विदिशा
मोना सक्सेना (क्षे.ग्रा.वि. एवं पंचा. राज प्रशिक्षण केन्द्र भोपाल) निवाली, बड़वानी
पूजा गुप्ता (विकास आयुक्त कार्यालय भोपाल) आलोट, रतलाम
ममता मिश्रा (संभागीय आयुक्त कार्यालय शहडोल) कोतमा, अनूपपुर
दीपा कोटस्थाने (क्षे.ग्रा.वि. एवं पंचा राज प्रशिक्षण केन्द्र उज्जैन) गौरिहार, छतरपुर
आशा देवी पटले (क्षे.ग्रा.वि एवं पंचा राज प्रशिक्षण केन्द्र जबलपुर) सिहोरा, जबलपुर

इन मंत्रों के जाप से वैशाख अमावस्‍या को मिलेगी धन, सुख शांति और पितरों का आशीर्वाद

इन मंत्रों के जाप से वैशाख अमावस्‍या को मिलेगी धन, सुख शांति और पितरों का आशीर्वाद
वैशाख अमावस्या बेहद खास है, इस दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं। इसका भक्तों को बेहद शुभफल मिलने वाला है। यह दिन पितरों की शांति, पितृ दोष निवारण, सुख-समृद्धि और मोक्ष प्राप्ति के लिए बेहद लाभदायक है। इस दिन भगवान विष्णु और पितृ देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप और तर्पण का आपको विशेष फल मिल सकता है। शारीरिक रोग से छुटकारा मिलता है।
वैशाख अमावस्या तिथि प्रारंभः रविवार, 27 अप्रैल सुबह 04:49 बजे
वैशाख अमावस्या तिथि समापनाः 28 अप्रैल सुबह 01:00 बजे (यानी 27 अप्रैल रात 1 बजे)
वैशाख अमावस्या तिथिः 27 अप्रैल
इस दिन प्रीति योगः 27 अप्रैल रात 12.19 बजे तक यानी 28 अप्रैल की सुबह (00.19 बजे तक), कुछ कैलेंडर में इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, सौभाग्य योग, शोभन योग बनना भी बताया है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वैशाख अमावस्या भगवान विष्णु, लक्ष्मीजी, चंद्रमा और सूर्य की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन विशेष मंत्रों के जाप से रोगों से छुटकारा मिलता है और धन समृद्धि मिलती है। आइये जानते हैं वैशाख अमावस्या के मंत्र
शांति और सुख समृद्धि के मंत्र (Mantra For Peace)
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार वैशाख अमावस्या पर ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर मंत्र का 108 बार जाप करने से शांति मिलती है। इस मंत्र का जाप सांसारिक सुखों और समृद्धि को दिलाने वाला भी है। इस मंत्र का उच्चारण जीवन में सुख, धन और संतोष प्रदान करता है।
भगवान विष्णु का विष्णु गायत्री मंत्र (Mantra For Positivity)
ज्योतिषी के अनुसार वैशाख अमावस्या पर भगवान विष्णु का विष्णु गायत्री मंत्र ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि, तन्नो विष्णु प्रचोदयात् मंत्र का रुद्राक्ष की माला से 108 बार जाप शुभ माना जाता है। यह मंत्र भक्तों पॉजीटिविटी और स्प्रीचुअलिटी लाता है।
सफलता के लिए मंत्र (Success Mantra)
ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय भगवान विष्णु का मूल मंत्र है। मान्यता है कि वैशाख अमावस्या पर इन मंत्रों का जाप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है।

IPL 2025 के प्लेऑफ में प्रवेश कर सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2025 के प्लेऑफ में प्रवेश कर सकती है
डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की IPL 2025 प्लेऑफ की राह आसान नहीं होने वाली हैं, क्योंकि अंजिक्य रहाणे की अगुवाई में खेल रही टीम 8 मैच में 3 जीत और 5 हार के 6 अंक लेकर पॉइंट टेबल में 7वें पायदान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स सिर्फ राजस्थान रॉयल्स (RR), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से ही आगे है। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए राहत वाली बात यह है कि अभी भी उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें बनी हुई हैं, लेकिन उसकी आगे की डगर आसान नहीं है।
IPL 2025 में हर टीम को 14-14 मैच खेलने होते हैं और आमतौर पर 16 अंक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए सुरक्षित बेंचमार्क माने जाते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो मौजूदा सीजन में अब तक कुल 8 मैच खेल चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी छह मैच और खेलने हैं। अब अगर कोलकाता नाइट राइडर्स को सीधे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो शेष छह में से पांच मैच में उसे जीत दर्ज करनी होगी। यानी तब कुल 14 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के 16 अंक हो जाएंगे। इतना ही नहीं, आगामी मुकाबलों के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़े अंतर से जीत भी हासिल करनी होगी ताकि उसके नेट रन रेट में भी सुधार हो सके।

प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी UPSC टॉपर

प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी UPSC टॉपर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ने एक बार फिर संघ लोक सेवा आयोग में में परचम लहराया है। प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में पहला स्थान लाया है। उन्हें इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त हुआ है। वहीं हर्षिता गोयल दूसरे, अर्चित पराग डोंगरे तीसरे, मार्गी चिराग​​ शाह चौथे और आकाश गर्ग पांचवे स्थान पर रहें।
शक्ति दुबे ने प्रयागराज के ही इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की हैं। इसके बाद उन्होंने वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में मास्टर्स किया। साल 2018 में उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी शुरू कर दी।
मंगलवार को जारी हुआ रिजल्ट
संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC 2024 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। प्री, मेंस और इंटरव्यू के बाद कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में आया है। इसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे के नाम पहले स्थान पर है। उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान मिला है।

गुजरात में क्रैश हुआ विमान और बना आग का गोला

गुजरात में क्रैश हुआ विमान और बना आग का गोला
विमान क्रैश (Plane Crash) होने के हादसों में कमी होने की जगह इजाफा ही होता जा रहा है। दुनियाभर में कहीं न कहीं विमान क्रैश होने के मामले सामने आते रहते हैं। हर साल कई लोग विमान क्रैश होने के हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं। पिछले कुछ महीनों में इस तरह के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आज, मंगलवार, 22 अप्रैल को भारत (India) में भी इस तरह का मामला सामने आया है। गुजरात (Gujarat) के अमरेली (Amreli) में एक ट्रेनिंग सेंटर का प्राइवेट विमान क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद विमान धूं-धूं कर जलने लगा और कुछ ही देर में आग का गोला बन गया।
गुजरात के अमरेली में आज विमान क्रैश होने की वजह से उसमें सवार पायलट की मौत हो गई। विमान के क्रैश होकर जलने की वजह से पायलट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पायलट का नाम अनिकेत महाजन बताया जा रहा है।
आग पर पाया गया काबू
हादसे की सुचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग पर कुछ देर में काबू पा लिया गया, लेकिन विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अनुराग कश्यप ने मांगी माफी

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अनुराग कश्यप ने मांगी माफी
अनुराग कश्यप का नाम इन दिनों छाया हुआ है। कुछ दिनों पहले उन्होंने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक कमेंट किया था। उनके उस कमेंट को लेकर देश में एक अलग ही माहौल बन गया है। जगह-जगह विरोध होने लगा। उन पर FIR दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद अब अनुराग कश्यप ने माफी मांग ली है। उनका कहना है कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है और उन्हें अपनी मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए थी।
अनुराग कश्यप अक्सर अपने विवादित बयानों से एक नया विवाद खड़ा कर देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ था। बॉलीवुड के फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप ने एक यूजर पर गुस्सा किया था। उन्होंने पोस्ट में ब्राह्मणों को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। अपने उसी बयान पर अब अनुराग कश्यप ने माफी मांग ली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,”मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज, जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत योगदान करते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं मेरे उस गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं। मैंने खुद ही ऐसी बात करके, अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया”
अनुराग कश्यप ने आगे कहा, “मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया। मैं माफी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उस समाज से, अपने बोलने के तरीके के लिए, अभद्र भाषा के लिए। अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा। अपने गुस्से पर काम करूंगा। मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ कर देंगे।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले प्रस्थान वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने लंबे और ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देता है, जिनमें हाल के वर्षों में रणनीतिक प्रगाढ़ता और गति आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और जनता के बीच संबंधों के क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी और ठोस साझेदारी विकसित की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने क्षेत्रीय शांति, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए साझा हित और प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह सऊदी अरब में भारतीय समुदाय से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं, जो दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु के रूप में काम कर रहा है। भारतीय समुदाय सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों को मजबूत करने में बहुत बड़ा योगदान देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने बल देकर कहा कि वह रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने और 2023 में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की भारत की अत्यधिक सफल राजकीय यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...