जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन प्रभावित रामबन जिले में राहत और बचाव अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन प्रभावित रामबन जिले में राहत और बचाव अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने और भूस्खलन की घटना के बाद राहत और बचाव अभियान आज फिर शुरू होगा। कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले महत्‍वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से खोलने के प्रयास जारी हैं।
तूफान, ओलावृष्टि, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में सेब और अन्य बागानों को बड़ा नुकसान हुआ है। रामबन जिले में कल बादल फटने से हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में राजमार्ग के किनारे विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। पंथियाल के पास सड़क क्षतिग्रस्‍त होने से कई वाहनों को नुकसान हुआ है।
रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी के हवाले से हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि कल शाम या परसों सुबह तक एकतरफा यातायात खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उपायुक्‍त ने बताया कि राजमार्ग पर कोई वाहन नहीं फंसा है। वहां फंसे सभी 140 वाहनों को सुरक्षित रूप से बनिहाल की ओर ले जाया गया है। रामबन सेक्टर में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कल से राजमार्ग बंद है। यातायात बहाली के काम में तेजी लाने के लिए, बनिहाल, कराचियाल, डिगडौल, मैत्रा और चंदरकोट से त्वरित प्रतिक्रिया दल भेजे गए हैं। उपायुक्‍त और वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की टीम राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं, लेकिन खराब मौसम की कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है। सेना के जवान यातायात बहाल करने में नागरिक प्रशासन की सहायता कर रहे हैं। तेज बारिश के कारण आज रामबन जिले में स्कूल और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा, नीति निर्माण और उसके क्रियान्वयन में सिविल सेवकों की भूमिका ने नागरिकों की भलाई और देश के विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सिविल सेवक राष्ट्र को उसके महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने और प्रभावी शासन में नए मानक स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की

 

आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन, भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

जल स्रोतों की शुद्धता व अविरलता भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। प्रदेशव्यापी यह अभियान जनभागीदारी के रूप में आगे बढ़ता रहे, इसी दिशा में हमारी सरकार प्रयासरत है।

केएल राहुल ने अपने पर जन्मदिन पर बेटी की पहली झलक शेयर की

केएल राहुल ने अपने पर जन्मदिन पर बेटी की पहली झलक शेयर की

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने इस साल 24 मार्च को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस जोड़ी ने आज क्रिकेटर के 33वें जन्मदिन के मौके पर अपनी बच्ची की पहली झलक साझा की। उन्होंने न केवल अपनी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की, बल्कि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बच्चे का नाम भी बताया। राहुल और अथिया ने एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया कि उनकी बेटी का नाम एवारा है। इस पावर कपल ने एवारा का अर्थ भी साझा किया और बताया कि इसका अर्थ ‘ईश्वर का उपहार’ है।

‘जाट’ फिल्म एक सीन पर मचा बवाल

‘जाट’ फिल्म एक सीन पर मचा बवाल
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ एक तरफ तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी, उल्टा अब बॉलीवुड अभिनेता को कोर्ट केस का भी सामना करना पड़ रहा है। ईसाई समुदाय का आरोप है कि फिल्म के एक सीन में ईसाई धर्म का अपमान किया गया, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।
जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में सनी देओल के साथ ही रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी और निर्माता नवीन यरनेनी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जालंधर के फोलडीवाल गांव निवासी विकल्प गोल्ड की शिकायत के आधार पर की गई है।
इससे पहले ईसाई समुदाय के सदस्यों ने फिल्म में प्रभु ईसा मसीह के प्रति कथित अनादर का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने मामला दर्ज करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा था।

पूजा यादव भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाने वाली पूर्वांचल की पहली महिला खिलाड़ी

पूजा यादव भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाने वाली पूर्वांचल की पहली महिला खिलाड़ी
21 वर्षीय पूजा यादव वाराणसी के बाहरी इलाके के एक गांव से आती हैं और भारतीय महिला हॉकी टीम में चुनी जाने वाली पूर्वांचल की पहली महिला खिलाड़ी बन चुकी हैं। पिछले कुछ हफ्तों से वह बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सीनियर नेशनल कैंप में ट्रेनिंग कर रही थीं। अब उन्हें 26 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल किया गया है। यह टीम 26 अप्रैल से 4 मई तक ऑस्ट्रेलिया के पर्थ हॉकी स्टेडियम में होने वाले दौरे पर जाएगी।
अपने चयन पर बात करते हुए पूजा ने कहा, “जब मुझे पता चला कि मैं भारतीय टीम में चुनी गई हूं, तो बहुत ही अद्भुत अहसास हुआ। गांव से सभी लोगों के फोन आने लगे। मेरे माता-पिता और भाई-बहन बहुत खुश थे। पहले यह सपना जैसा लगता था, लेकिन अब उन्हें मुझ पर गर्व है।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे इस बात की खुशी है कि मैं पूर्वांचल से पहली महिला खिलाड़ी हूं जो भारतीय टीम तक पहुंची है। मैं चाहती हूं कि मेरे जैसी गांव की लड़कियां भी अपने सपने पूरे करें और उन्हें रोका न जाए। मैं उनके परिवारों से अनुरोध करती हूं कि वे अपनी बेटियों को सहयोग दें, क्योंकि मेहनत और अभ्यास से हम भी ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं और पूर्वांचल से और महिला खिलाड़ियों को आते हुए देख सकते हैं।”
मार्च 2025 में पूजा को 65 खिलाड़ियों के मुख्य संभावित समूह में जगह मिली और तभी से वह सीनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने बताया, “सीनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करना बहुत अच्छा अनुभव रहा। उन्हें देखकर और उनके साथ खेलकर मेरे खेल में काफी सुधार आया है। वे सभी बहुत मिलनसार हैं और हमें सिखाने में हमेशा मदद करते हैं।”

पंजाब जीते या बेंगलुरु, दोनों टीमों का दोबारा भिड़ना तय

पंजाब जीते या बेंगलुरु, दोनों टीमों का दोबारा भिड़ना तय
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 18 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले का नतीजा कुछ भी हो, दोनों टीमें 2 दिन बाद यानी 20 अप्रैल को फिर आमने सामने होंगी। अंक तालिका में बेंगलुरु तीसरे और पंजाब चौथे स्थान पर हैं। दोनों ने अब तक 6-6 मुकाबले खेले हैं और 4-4 में जीत हासिल की है। चलिए जानते हैं, ये दोनों टीमें क्यों दोबारा आमने सामने होंगी।
आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहीं 10 टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है। ग्रुप A में चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स हैं तो ग्रुप B में मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं। दोनों ग्रुप्स में टीमों को एक क्रम में रखा जाता है और अपने समान वाली टीम से उन्हें दो मैच खलने होते हैं। अपने ग्रुप में सभी टीम से 2-2 मैच भी खेलने होते हैं और दूसरे ग्रुप की समान टीम को छोड़कर बाकी चारों टीमों से एक एक मैच खेलना होता है। पंजाब और बेंगलुरु एक ही ग्रुप में हैं, जिसकी वजह से दोनों टीमों को आपस में दो बार भिड़ना है।

UNESCO के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल हुई भगवद गीता और नाट्यशास्त्र

UNESCO के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल हुई भगवद गीता और नाट्यशास्त्र
श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर (Memory of the World Register) में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया। यूनेस्को ने गुरुवार को जिन 74 नई प्रविष्टियों को इस रजिस्टर में जोड़ा है, उनमें ये दोनों महत्वपूर्ण ग्रंथ भी शामिल हैं। इसके साथ ही इस रजिस्टर में कुल 570 संग्रह हो गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, श्रीमद्भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र का यूनेस्को में शामिल होना हमारी शाश्वत परंपरा, गहन ज्ञान और समृद्ध संस्कृति की वैश्विक मान्यता है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने आगे कहा कि गीता और नाट्यशास्त्र ने सदियों से मानव सभ्यता, चेतना और सांस्कृतिक विकास को दिशा दी है। इनकी शिक्षाएं आज भी दुनियाभर के लोगों को प्रेरणा देती हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान का स्मरण किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान का स्मरण किया
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान का स्मरण किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दिन हमें प्रेम, सहानुभूति, दयालुता और उदारता की प्रेरणा देता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग पर की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि सीईओ मस्‍क के साथ विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत में, इस वर्ष की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में उनके साथ की गई चर्चा के विषय भी शामिल थे। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में अमरीका के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...