मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदान किया गया बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स अवार्ड

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदान किया गया बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स अवार्ड
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एसीईएस अवार्ड-2025 के अंतर्गत बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स का अवार्ड प्रदान किया गया। द हिंदू समाचार पत्र समूह की खेल पत्रिका स्पोर्ट्स स्टार की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को यह पुरस्कार पत्रिका के संपादक वी.वी. राजशेखर राव तथा नेशनल हेड  सतीश मेंडन ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहन के लिए ग्राम से लेकर राज्य स्तर तक प्रयास किए जा रहे हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्टेडियम स्थापित करने के लिए कार्य जारी है। महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में स्पोर्ट्स टीचर्स को महत्वपूर्ण दायित्व देने की प्रक्रिया भी आरंभ की गई है।
स्पोर्ट्स स्टार के संपादक वी.वी. राजशेखर राव ने बताया कि प्रदेश में खेल प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई अधोसंरचना, प्रशिक्षण व्यवस्था और परम्परागत खेलों को प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों तथा आवश्यकता के अनुरूप खेल नीतियों को क्रियान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से ही प्रदेश को ओलम्पिक, पैरा ओलम्पिक, एशियन गेम्स और राष्ट्रीय खेलों में अनेक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य अतीत के स्वर्णिम पृष्ठ का प्रकटीकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य अतीत के स्वर्णिम पृष्ठ का प्रकटीकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश की राजधानी में लाल किले की प्राचीर पर ऐतिहासिक महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का मंचन उस युग को जीवंत करने का प्रयास है। यह विश्व में भारत द्वारा सुशासन और लोकतांत्रिक व्यवस्था को स्थापित करने की दिशा में कारगर रहेगा।
फिल्मों के निर्माण और डिजिटल युग के बावजूद प्राचीन नाट्य परम्परा से परिचित करवाने वाले इस महानाट्य के अंश अविस्मरणीय रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को नई दिल्ली में तीन दिवसीय महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य के मंचन के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में महानाट्य के कलाकारों का सम्मान भी किया गया। इसमें अनेक जनप्रतिनिधि, धर्म और आध्यात्म क्षेत्र की हस्तियां और बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विरासत के संरक्षण के साथ विकास का मंत्र दिया है। वास्तव में वर्तमान काल अदभुत है। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं को प्रधान सेवक मानते हैं। आज भारत की गरिमा विश्व में निरंतर बढ़ रही है। एक समय था जब सम्राट विक्रमादित्य ने न्याय, वीरता और सुशासन के महत्व को स्थापित किया। सम्राट विक्रमादित्य के युग को पुन: महानाट्य के माध्यम से जीवंत किया गया है। सम्राट विक्रमादित्य के जीवन के विभिन्न पक्षों को महानाट्य के माध्यम से आमजन सामने लाने का अभूतपूर्व कार्य हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नाट्य विधा एक प्राचीन विधा है। आज के डिजिटल युग में भी इस विधा का महत्व बरकरार है। फिल्मों के निर्माण के साथ अनेक माध्यमों से कला और संस्कृति के दर्शन होते हैं लेकिन महानाट्य से सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और शासन काल को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह महानाट्य हमारे इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठ और गौरवशाली अतीत से परिचय करवाता है।

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान, अब लाइसेंस की जरूरत खत्म

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान, अब लाइसेंस की जरूरत खत्म
प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। यह बदलाव (Chhattisgarh new petrol pump policy) 14 नवंबर 2024 को खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के जरिए लागू किया गया है।
अब पेट्रोल पंप खोलने के लिए व्यवसायियों को सिर्फ केंद्रीय पेट्रोलियम अधिनियम के नियमों का पालन करना होगा। दोहरी अनुमति की प्रक्रिया को हटाकर इसे आसान बनाया गया है। इससे पहले पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए व्यवसायियों को कलेक्टर के माध्यम से खाद्य विभाग से क्रय-विक्रय का लाइसेंस लेना पड़ता था।
हर साल या तीन साल में एक बार लाइसेंस का रिन्यूवल कराना होता था। राज्य और केंद्र सरकार से अनुमति लेने की दोहरी प्रक्रिया से समय और पैसा दोनों खर्च होते थे, साथ ही कागजी कार्रवाई भी बढ़ जाती थी। अब केवल केंद्र के नियमों का पालन करना काफी होगा।
इससे व्यवसायियों को राहत मिलेगी और पेट्रोल पंप खोलने की प्रक्रिया तेज और सस्ती हो जाएगी। यह कदम प्रदेश में व्यवसाय को बढ़ावा देने और नियमों को सरल बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव है। यह सुधार ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में पेट्रोल पंप खोलने को बढ़ावा देगा, जहां अभी ईंधन की पहुंच कम है।
सरकार के निर्णय से प्रदेश में ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे लोगों को पेट्रोल-डीजल आसानी से मिल सकेगा। खासकर उन इलाकों में, जहां अभी पेट्रोल पंप कम हैं। साथ ही नए पेट्रोल पंप खुलने से निवेश बढ़ेगा और बुनियादी ढांचे का विकास होगा।

खरमास समाप्त… मांगलिक कार्य शुरू

खरमास समाप्त… मांगलिक कार्य शुरू
मेष संक्रांति 14 अप्रैल, सोमवार को मनाई जा रही है। इस दिन सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे खरमास की समाप्ति होती है।
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि खरमास की समाप्ति के साथ ही शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। इस तरह मांगलिक कार्य होने से सब तरफ शहनाई के मधुर स्वर गूंजने लगेंगे, सड़कों पर वर यात्रा नजर आने लगेंगी।
अप्रैल माह में शुभ विवाह के लिए कुल नौ मुहूर्त बन रहे हैं। इनमें एक ऐसा दिन है जिसमें बिना मुहूर्त देखे सारे शुभ कार्य किए जा सकते हैं। ये है अक्षय तृतीया। अक्षय तृतीया के दिन किए गए मांगलिक कार्य, खरीदारी, नए काम की शुरुआत का दोगुना फल मिलता है, सुख-समृद्धि दस्तक देती है। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है।
14 अप्रैल से 8 जून तक चलेंगे
अप्रैल में 14, 15, 16, 17, 18, 20, 25, 29 और 30 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं। मई में सबसे अधिक विवाह मुहूर्त रहेंगे। मई में 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28 तारीख शुभ है।
जून में 1, 2, 3, 4, 5 , 7 व 8 को विवाह के लिए उत्तम हैं। 6 जुलाई से लेकर नवम्बर तक चातुर्मास के कारण मांगलिक दिनों का अभाव रहेगा। चातुर्मास के बाद 18 नवंबर से शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। नवंबर में 18, 21, 22, 23, 25, 30 और दिसंबर में 4, 5, 6 दिन शुभ हैं।

श्रेयस अय्यर को मिला आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड

श्रेयस अय्यर को मिला आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड
भारतीय मिडिल ऑर्डर के मजबूत बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मार्च महीने के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें हाल ही में संपन्न ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में अहम योगदान देने के लिए मिला।
अय्यर टूर्नामेंट में 243 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रवींद्र को कड़ी टक्कर देकर यह पुरस्कार अपने नाम किया।
अय्यर टूर्नामेंट में 243 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रवींद्र को कड़ी टक्कर देकर यह पुरस्कार अपने नाम किया।
पुरस्कार मिलने पर अय्यर ने कहा कि ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए गर्व की बात है। चैंपियंस ट्रॉफी जीतना मेरे करियर का सबसे यादगार पल है। मैं अपने साथियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ का आभारी हूं। फैंस का उत्साह हमें हर कदम पर प्रेरित करता है।

फिल्म निर्माता और विजय सेतुपति के को-स्टार S.S Stanley का निधन

फिल्म निर्माता और विजय सेतुपति के को-स्टार S.S Stanley का निधन
साउथ इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है। फेमस निर्माता और एक्टर एस.एस स्टेनली ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 60 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। वह काफी समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। ऐसे में उन्होंने चेन्नई के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वहीं उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर फैलने के बाद, इंडस्ट्री के कई स्टार्स और दोस्तों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री को उनकी मौत से बड़ी क्षति पहुंची है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
एक्टर एस.एस स्टेनली एक्टर के अलावा एक फिल्म निर्माता भी है। एस.एस स्टेनली महाराजा फिल्म में विजय सेतुपति के को-स्टार थे। एस.एस स्टेनली ने महेंद्रन और सासी जैसे दिग्गज निर्देशकों के साथ यात्रा शुरू की थी। एक दशक से ज्यादा समय तक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने के बाद, उन्होंने 2002 में आई फिल्म “अप्रैल माधाथिल” जो तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फ़िल्म में स्नेहा और श्रीकांत मुख्य भूमिका में थे।

गाज़ा में सीज़फायर के लिए इज़रायल का प्रस्ताव

गाज़ा में सीज़फायर के लिए इज़रायल का प्रस्ताव
इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच जंग जारी है। दोनों पक्षों के बीच सीज़फायर समझौता खत्म होने के बाद से ही इज़रायली सेना ने गाज़ा (Gaza) में सैन्य कार्रवाई तेज़ करते हुए फिर से तबाही मचानी शुरू कर दी, जिससे हर दिन कई फिलिस्तीनी मारे जा रहे हैं। फिलिस्तीनी तो इस युद्ध से इतना परेशान हो चुके हैं कि हमास के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तक करने लगे हैं। वहीं हमास के अधिकारी भी अब इस युद्ध का अंत चाहते हैं। इसी बीच इज़रायल की तरफ से सीज़फायर का नया प्रस्ताव पेश किया गया है।
इज़रायल ने गाज़ा में सीज़फायर के प्रस्ताव मिस्त्र (Egypt) के सामने पेश किया है। इस प्रस्ताव के अनुसार गाज़ा में अस्थायी रूप से 45 दिन के लिए सीज़फायर लागू किया जाएगा, जिसके बदले में हमास को अपनी कैद से करीब आधे बंधकों को रिहा करना होगा। इस सीज़फायर के ज़रिए स्थायी युद्ध-विराम के लिए वार्ता का रास्ता भी खुलेगा। मिस्त्र शुरू से ही इस युद्ध में मध्यस्थ रहा है और इसी वजह से इज़रायल ने यह प्रस्ताव उसे भेजा है, जिसे मिस्त्र ने हमास को भेज दिया है।
इज़रायल के इस प्रस्ताव पर हमास की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ गई है। इस प्रस्ताव में इज़रायल ने ऐसी शर्त रखी है, जो हमास को नामंजूर है। हमास के अधिकारी ने बताया कि इज़रायल ने उनके लड़ाकों से हथियार डालने की मांग की है, जो उन्हें मंजूर नहीं है। हमास के अधिकारी ने साफ कर दिया कि इज़रायल की यह मांग एक रेड लाइन जैसी है जिसे क्रॉस नहीं किया जा सकता। इस पर चर्चा तो दूर की बात है, विचार भी नहीं किया जा सकता।

Donald Trump के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की 18,000 करोड़ रुपये की फंडिंग रोकने के फैसले से मची खलबली

Donald Trump के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की 18,000 करोड़ रुपये की फंडिंग रोकने के फैसले से मची खलबली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) की सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) को दी जाने वाली 18,000 करोड़ रुपये ( लगभग 2.5 बिलियन डॉलर) की फंडिंग को रोक दिया है (Harvard funding stopped by Trump)। ट्रंप प्रशासन ने यह कदम उठाते हुए कहा था कि वे विश्वविद्यालयों को अपनी नीतियों और गतिविधियों पर अधिक नियंत्रण चाहते हैं, खासकर जब वह उनकी दृष्टि से राष्ट्रहित में न हो। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने इस कदम को गैर कानूनी और असंवैधानिक बताते हुए इसका विरोध किया ( Trump Vs Harvard University) है।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी एक प्रतिष्ठित और अग्रणी शिक्षा संस्थान है, जिसे अमेरिकी उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने यह आरोप लगाया था कि हार्वर्ड में स्वतंत्र विचार और नीतियां राष्ट्रहित के खिलाफ हैं, और इसलिए विश्वविद्यालयों को सरकारी फंडिंग पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।
यूनिवर्सिटी ने सरकार के फैसले को असंवैधानिक और गैर कानूनी बताया
इसके जवाब में, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने सरकार के इस फैसले को असंवैधानिक और गैर कानूनी बताया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि यह कदम अमेरिकी संविधान में निर्धारित स्वतंत्रता और शैक्षिक स्वतंत्रता के खिलाफ है। उनका कहना है कि सरकार के हस्तक्षेप से शैक्षिक संस्थानों की स्वायत्तता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
हार्वर्ड का कहना है ,यह कदम शोध परियोजनाओं के लिए हानिकारक
हार्वर्ड ने इस स्थिति को एक बड़ी चुनौती के रूप में लिया और इसे कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय ने तर्क दिया है कि सरकार का यह कदम न केवल शैक्षिक संस्थानों की स्वतंत्रता पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा, बल्कि इससे छात्रों और शिक्षकों के लिए नए अवसर भी प्रभावित होंगे। इसके अलावा, हार्वर्ड ने यह भी कहा है कि सरकार की ओर से फंडिंग रोकने का यह कदम विशेष रूप से उन शोध परियोजनाओं के लिए हानिकारक हो सकता है, जो समाज और विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण हैं।
ट्रंप प्रशासन की ओर से तर्क
ट्रंप प्रशासन का कहना है,वे चाहते थे कि विश्वविद्यालयों में ऐसी नीतियाँ लागू की जाएं जो राष्ट्रीय हित के अनुरूप हों। उनका यह भी मानना था कि कई विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर और छात्र समूह अमेरिकी संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ विचार रखते हैं, और ऐसे संस्थानों को सार्वजनिक फंडिंग मिलना उचित नहीं है।
अमेरिकी सरकार और यूनिवर्सिटी में कानूनी जंग
अमेरिकी सरकार और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच यह कानूनी लड़ाई शैक्षिक स्वतंत्रता और सरकारी हस्तक्षेप के मुद्दे पर एक बड़े विवाद का रूप ले गई। इस मामले में कई अमेरिकी संगठनों ने हार्वर्ड का समर्थन किया और सरकार के इस कदम की आलोचना की है। यह पूरा विवाद अमेरिका में शैक्षिक स्वतंत्रता, स्वतंत्र विचार, और सरकारी हस्तक्षेप पर एक गंभीर बहस का हिस्सा बन गया है। इस मामले में निर्णय का असर आने वाले समय में अमेरिकी शिक्षा नीति और विश्वविद्यालयों पर हो सकता है।

हिंदी की प्रख्यात लेखिका और आलोचक निर्मला जैन का आज तड़के निधन

हिंदी की प्रख्यात लेखिका और आलोचक निर्मला जैन का आज तड़के निधन
हिंदी की प्रख्यात लेखिका और आलोचक निर्मला जैन का आज तड़के निधन हो गया है। वे 93 वर्ष की थीं। ‘दिल्ली शहर दर शहर’ (संस्मरण) और ‘ज़माने में हम’ (आत्मकथा) जैसी यादगार कृतियों के लिए उन्हें अपार ख्याति मिली।

प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा में ज़मीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की

प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा में ज़मीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की
प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा में ज़मीन सौदे से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की। यह मामला वाड्रा की कंपनी द्वारा गुरुग्राम में ज़मीन खरीदने से जुड़ा है। इससे पहले, सुबह वाड्रा एजेंसी के सामने पेश होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुँचे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...