उज्जैन, विदिशा, अशोकनगर, हरदा जिले के कलेक्टर बदले, 9 आईएएस, 2 RAS अफसरों के तबादले

उज्जैन, विदिशा, अशोकनगर, हरदा जिले के कलेक्टर बदले, 9 आईएएस, 2 RAS अफसरों के तबादले
भोपाल। मध्यप्रदेश में 9 आईएएस और दो राज्य प्रशासनिक अफसरों के तबादले किए गए हैं। रविवार शाम को जारी आदेश में 4 जिलों उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदले गए हैं।

उल्लेखनीय है कि उज्जैन में सिंहस्थ के आयोजन की तैयारी के तहत फेरबदल करते हुए रोशन कुमार को उज्जैन कलेक्टर बनाया गया है। जनसम्पर्क संचालक अंशुल गुप्ता को विदिशा कलेक्टर की कमान सौपी गई है। मोदी के दौरे के बाद अशोकनगर कलेक्टर को हटा दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव महू में अम्बेडकर जयंती उत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव महू में अम्बेडकर जयंती उत्सव में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जयंती उत्सव पर 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर नगर महू में उनकी जन्मस्थली स्मारक पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 11 बजे भीम जन्म भूमि पधार कर सर्वप्रथम डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा को नमन करेंगे। इसके बाद अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा का बुद्ध वंदना में शामिल होंगे। साथ ही भन्ते धर्मशील जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर पुस्तक विमोचन कर भीम रत्न अवार्ड भी प्रदान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष इंदौर जिले के डॉ. अम्बेडकर नगर महू स्थित उनकी जन्म स्थली पर पूर्ण आस्था के साथ जयंती उत्सव मनाया जाता है। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और उनके अनुयायी शामिल होते हैं।

भगवान महावीर का अहिंसा परमो धर्म का संदेश सदैव रहेगा प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान महावीर का अहिंसा परमो धर्म का संदेश सदैव रहेगा प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान महावीर का अहिंसा परमो धर्म का संदेश सभ्यता के प्रारम्भ से ही प्रासंगिक रहा है और भविष्य में भी रहेगा। महावीर स्वामी की शिक्षाएं हमें शांति, सद्भाव और आपसी समझ की राह दिखाती हैं। हम “जियो और जीने दो” सिर्फ कहने के लिए नहीं कहते इसे आत्मसात कर जीवन में भी उतारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जैन कल्याण बोर्ड की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के शपथ विधि समारोह को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जैन समाज “जियो और जीने दो” के सिद्धांत का जिस प्रतिबद्धता से पालन करता है वह अनुकरणीय है। सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह जैसे जीवन के मूल सिद्धांतों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा हमें महावीर स्वामी और शेष तीर्थंकरों के माध्यम से प्राप्त होती है। जीव मात्र पर दया के संकल्प का जैन समाज द्वारा अनुसरण सराहनीय है। जैन धर्म हमें अनुशासित रहकर सेवा करने की सीख देता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर विश्व नवकार महामंत्र के माध्यम से समस्त संसार के कल्याण की प्रार्थना की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर दिए गए नए संकल्प वर्तमान परिस्थितियों में सभी के कल्याण और प्रकृति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सामाजिक, आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ आध्यात्मिक दृष्टि से भी विश्व को दिशा दे रहा है। कार्यक्रम में कांफ्रेंस के अध्यक्ष हुलास बेताला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश राका, कोषाध्यक्ष राजेश झामा और प्रांतीय महामंत्री पीयूष जैन उपस्थित थे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि राज्यों में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां (पैक्स) के कंप्यूटराइजेशन का कार्य चल रहा है। इसमें मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। केंद्रीय मंत्री ने मध्यप्रदेश में शत-प्रतिशत उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में साढे़ 5 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है जो देश के कुल उत्पादन का 9 प्रतिशत है। प्रदेश में सुशासन का दौर चल रहा है, यह सहकारिता को जीवंत करने का स्वर्णिम अवसर है। प्रदेश के किसानों के साथ केन्द्र सरकार चट्टान की तरह खड़ी है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ मिलकर कम से कम 50 प्रतिशत गांवों तक सहकारिता और डेयरी गतिविधियों का विस्तार करना आवश्यक है। इसके लिए आवश्यक नीति निर्माण और प्लानिंग भी करना होगी। केन्द्र सरकार की ओर से वित्तीय सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को दुग्ध उत्पादन का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित करनी होंगी। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और उसकी प्रोसेसिंग से विभिन्न उत्पाद निर्मित कर किसानों की आय बढ़ाने की ओर एनडीडीवी और राज्य सरकार एक साथ अग्रसर होंगे। यह रास्ता अभी टू-लेन है, जिसे 6 लेन में विस्तारित करना होगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह रविवार को भोपाल के रविन्द्र भवन में राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन के मध्य अनुबंधों का आदान प्रदान हुआ।

केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा है कि देश में कृषि, पशुपालन और सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साढे़ तीन साल में सहकारिता क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन, केंद्रीय सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी, प्रमुख सचिव सहकारिता अशोक बर्णवाल और अपर मुख्य सचिव पशुपालन उमाकांत उमराव उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री शाह का भोपाल आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

केंद्रीय मंत्री शाह का भोपाल आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजकीय विमानतल पर केन्द्रीय मंत्री शाह का आत्मीय स्वागत कर अगवानी की।

स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. , का जाल सभागृह में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का शुभारंभ

*स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. , का जाल सभागृह में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का शुभारंभ*

 

*तीनों सत्रों में ए आई के गुण -दोष और परिवर्तन – 2047 पर हुई बैबाक बातें*

 

*इंदौर*। एक बहुत ही गरिमामय एवं भव्य समारोह में स्टेट प्रेस क्लब.म. प्र. का 17 वा तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन तीन सत्र हुए और हर सत्र में देशभर से आए मीडियाकर्मियों और विद्वान वक्ताओं ने एआई के गुण – दोष और परि वर्तन -2047 थीम पर बैबाकी के साथ अपनी बात कही। उद्घाटन सत्र शुरू होने के पहले ही जाल सभागृह का परिसर देशभर से आए मीडियाकर्मियों,इंफ्लूयंसर, शिक्षाविदों और शोधार्थी छात्र – छात्राओ से भर गया था।

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, वरिष्ठ उपेन्द्र राय, भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, सचिव सुदेश तिवारी, नवनीत शुक्ला, रचना जौहरी ने दीप प्राजवलन से किया।

 

पहले सत्र की शुरुआत एआई की आंधी और भविष्य विषय से हुई। इस विषय पर बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार और भारत एक्स्प्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मैं एक प्रतिशत भी खतरे के रुप में नहीं देखता हूं। एआई की वजह से हिन्दुस्तान से अगर एक करोड नौकरियां जायेगी तो 95 करोड और आयेगी ही। अगर पत्रकारिता में नौकरियाँ जायेगी भी तो एंकर की जायेंगी, कंटेंट क्रियेटर की नहीं। आदमी की बुद्धि और मशीन की बुद्धि में गहरा अंतर होता हैं। मशीन सीमित सुझाव दे सकती हैं, आदमी नहीं। अगर हम मशीन से कॉम्पिटिशन करेंगे तो अवश्य ही हारेंगे, पर कॉम्पिटिशन करना मूर्खता हैं। हम वो होना चाहते हैं, जो हैं नहीं, और जो हैं वो होना नहीं चाहते। टेक्नोलॉजी कितना ही बड़ा रुप लें ले पर आदमी की बराबरी कभी भी नहीं कर सकती। उन्होंने आगे कहा कि भारत में जब भी नई टेक्नोलॉजी आई हैं हमनें प्रगति ही की हैं। आज का समय पृथ्वी का सबसे सुंदरतम समय हैं। एआई से डरें नहीं, इसका सही तरह से उपयोग करना सीखें।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता का एआई से तालमेल बनाना बेहद जरूरी है। एआई और पत्रकारिता का तालमेल इस पेशे को और बेहतर बनाएगा।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचोरी ने पत्रकार और राजनेताओ की समानता पर कहा कि पत्रकारों का इम्तिहान भी हर दिन होता है। नेताओं का पांच साल में एक बार चुनाव के दौरान इम्तिहान होता है। संत विनोबा भावे कहते हैं थर्मामीटर बुखार इसलिये नाप लेता है कि उसमें बुखार नहीं होता है। पत्रकारिता के सप्तऋषियों से मेरे आत्मीय रिश्ते रहे हैं। मैं कह सकता हूं जहां ए आई की उपयोगिता है तो वहाँ इसके उपयोग में संजीदगी और एहतियात भी बरतना होगी। एआई के जिस उपयोग की बात है तो शिक्षा, मीडिया, मेडिकल में इसकी उपयोगिता डेटा जुटाने में है। मै विनम्र प्रार्थना करुंगा कि हम एआई के उपयोग को लेकर एक आचार संहिता बनाएं।

भाजपा के राष्टीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज भारत, भारतीय संस्कृति भी शक्ति भूली हुई है, अब उसे भी धीरे- धीरे वह शक्ति और संस्कृति याद आ रही है। भारत की उस सुप्त चेतना को जागृत करने में पत्रकारिता याद दिलाए। उन्होंने आगे कहा कि आज से 65 वर्ष पूर्व विश्व का मानव चंद्रमा पर गया था आज हम यहाँ एआई पर चर्चा कर रहे हैं। एआई समस्याओं का समाधान भी लेती है। महत्व इस बात का है कि इंटेलिजेंस को प्रयोग करने वाला कैसा होगा।

हमारी बुद्धि प्रतिक्रिया दे सकती है , उसकी अनुभूति नहीं करा सकती। एआई नॉलेज दे देगी।सुख -दुख की अनुभूति एआई में होना मुश्किल है।

इस आधुनिक दुनिया को हम तीन शब्दों में समझे- एटम, कंप्यूटर और जिंस। जब अनूभूति का विषय आएगा तो सबसे बड़ा विशेषज्ञ भारत होगा। दुनिया के अधि काश देशों में बड़ी – बड़ी क्रांतियाँ हुई, भारत में नहीं हुई ,क्योंकि यहां मानव मन के अंदर को खोजा जाता है। भारत संक्रांति की भूमि है ,क्रांति की नहीं। प्रयाग राज कुंभ में 66 करोड़ एकत्र हुए, पर एक भी मारपीट, छेड़खानी का केस दर्ज नहीं हुआ। आदमी सब कुछ पैसे के लिये करता है, कोई शारा रिक बल के लिए तो कोई दौलत -शोहरत के लिये करता है।

जो लोग विदेश से आए कुंभ में वो कुछ ऐसा देख रहे थे कि नागा संन्यासी को कुछ नहीं चाहिए। नागा को थैंक्स दो तो भी भड़क जाए। कंचन, कामिनी, कीर्ति से भी नागा साधु अपने को दूर रखना चाहते हैं।

जैसे -जैसे इस फील्ड में आगे बढ़ते जाएंगे धीरे – धीरे सब समझ में आयेगा।

उन्होंने आगे कहा कि सेकंड वर्ल्ड वॉर तक यूरोप शक्तिशाली था । अमेरिका ने एटम बम बनाया तो सारा पॉवर यूरोप के पास से चला गया और अमेरिका सुपर पॉवर हो गया।

टेक्नालॉजी बदलती है तो दुनिया कैसे बदलती है इसका हम 25-25 साल का विश्लेषण करें तो उस दौर में भारत कहीं भी दिखाई नहीं पड़ता है । एटम बम वाले दौर में हम पीछे खड़े थे। 1950-75 में स्पेस एज में (इसरो) हम दिखने लगे थे। 1975 -2000 में सिलीकान वेली में उभर रहे थे। माइक्रोसॉफ्ट ने बैंगलुरु में कार्यालय बनाया।

2000-25 में कम्प्यूटर से रूस के गैरी कस्पोरोव शंतरंज की बाजी खेल रहे थे।

आज डिजिटल ट्रांजिक्शन में भारत नंबर वन है। 48 प्रतिशत ट्रांजिकशन केवल भारत में हो रहे हैंं

25-50 में अमृतकाल में भारत में लड़ाने टुकड़े टुकड़े करने के प्रयासों को टेक्नालॉजी जवाब देगी।इंटरनेट ने मुस्लिम देशों के लिये चुनौती खड़ी कर दी। टेक्नालॉजी आगे बढ़ी तो भारत की उपलब्धि उभर कर सामने आने लगी। एआई आने के बाद वह कब बनी, कब सूखी उसने बता दिया। त्रेतायुग में बने राम सेतु की हकीकत बताई। टेक्नॉलाजी ने राम मंदिर की मेपिंग कराई गई तो स्ट्रक्चर दिखने लगा। भारत में लड़ाने के प्रयास किए गए इनके पूर्वज, उनके पूर्वज। टेक्नालॉजी ने बता दिया कि बच्चे की गर्भनाल बचाकर रखो। भविष्य में उसे कौनसी बीमारी कब होगी वह यह बता सकता है।

एआई के आने के बाद कोविड का कारण बुहान को माना गया, चमगादड़ खाने लगे। पात्रता ध्यान में रखकर ही ज्ञान देना चाहिए।

आज लेजर गाइडेड मिसाइल आती है, किस देश में किस जगह गिरना है। जिनोम सिक्वेंसी में किस वर्ग, जाति को मारना है यह होगा। जिनोम सिक्वेंसी से सोसायटी की सोच बदलने वाली है। सारी थ्योरियां ध्वस्त हो जाएगी।

टेक्नालाजी पत्रकारिता को कैसे बदलती है- वर्ष 2004-05 में राजनेताओ से इंटरव्यू में गोदरा के अलावा कुछ पूछा नहीं जाता था। अब उसे सोशल मीडिया ने बायपास कर दिया है। उसने दूसरी जानकारी देना शुरु कर दी।वर्ष 2014 में तो पिक्चर ही बदल गई। जैसे -जैसे मीडिया स्वतंत्र होता गया, भाजपा मजबूत होती गई। 30 कटु 1990 में अयोध्या में गोली चली थी, सरकार ने कहा – वहां तो कुछ हुआ नहीं, लेकिन अखबारों ने गुंबत ध्वस्त होने की हकीकत बताई। 2010 में सेशल मीडिया ने हमें सत्ता दी।

उन्होंने आगे कहा कि एआई के टूल्स को

मैं एआई का अवेकनिंग इंडिया का जागरण का समय मानता हूं। पत्रकारिता में लोकतंत्रीकरण हो रहा है। इंटलेक्चुअल वर्ग पर उसका प्रभाव पड़ने लगा। दूसरे विचार को वर्ष 2014 में स्थान मिलना शुरु हुआ। मीडिया का लोकतंत्रीकरण हो रहा है।

एआई नए डायमेंशन में ले जाएगी । एआई के लिए मोदी सरकार ने दस हजार करोड़ रु का प्रावधान किया है जिसमे से 500 करोड़ रुपये एजुकेशन में रखा गया है। रियल टाईम में भाषा की लड़ाई को चैलेंज बनकर उभरेगा।

नई नौकरिया शुरु होंगी, इनका बेसिक आधार बदलने लगेगा। आने वाले दिनों में ज्यादातर जॉब प्रोजेक्ट पर फोकस वाले होंगे। नौकरी को लेकर होने वाली राजनीति दो दशक में बदल जाएगी।

खास बात यह है कि डिजिटल डाटाबैस बना रहा है भारत 5जी स्पीड का ।एआई जॉब का दौर ही बदल जाएगा।

एआई ने चेहरो के आधार पर गणना की।अब व्यक्ति का मुह ढका होने पर भी एआई ऑपरेटेड कंप्यूटर डाटा बेस से आपको तलाश लेगा। लॉ आर्डर के लिये चैलेज करने वालों को भी चैलेंज रहेगी एआई।

ध्यान लगाओ तो ज्ञान प्राप्त होता है ,यह बात आज से सौ साल पहले कही जाती थी। आज आप मोबाइल में कोई सा भी अखबार पढ़ सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि एआई का इनपुट डाटा मनुष्य है और मनुष्य का इनपुट डॉटा भगवान है।

कुछ वर्ष पहले ताजमहल की बात आई थी। इसके साथ बुरा एक्सपिरियंस जुड़ा है कि शाहजहां को लिमिटेड पानी मिलता था । वो कहता था हिंदू लोग पितृपक्ष में अपने पितरों को पानी देते हैं।ये टेक्नालॉजी कहां ले जाने वाली है।

भारत का वक्त आ गया है, यही समय है, सही समय है। हमें सुपर पॉवर नहीं विश्व का मित्र बनना है। एआई से मस्तिष्क जीतेंग

 

न्यूज 18 की एंकर सुदेश नैन ने कहा कि पत्रकारिता में एआई से आया परिवर्तन कामयाबी के रास्ते ही खोलेगा। जो लोग पहले से फील्ड में हैं उनके लिए थोड़ा तकलीफदेह हो सकता हैं। लेकिन हर उम्र- वर्ग के लोगों को इसे सीखना ही होगा। यह एआई की रेस हैं, इस रेस में बने रहने के लिए आपको अपने अंदर परिवर्तन लाना होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पोजिटिव साईबाबा देखें। एआई का जीवन में आना एक अवसर की तरह देखें ओर सीखने का जरिया भी आपको एआई ने ही दिया हैं। हम आज कोई भी काम चंद समय में प्रोडक्टिविटी के साथ एआई की मदद से कर सकते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश के वोहरा ने कहा कि मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि खुद पर भरोसा रखें, आपके पास डिग्री हो न हो स्किल जरुर होनी चाहिए। जिंदगी में हमेशा बदलाव होंगे, बदलाव को अपनाकर उसके साथ चलना होगा। खुद को कभी भी अंडरएस्टीमेट न करें, जो लोग आज आपके साथ नहीं है, वो कुछ समय बाद आपके लिए तालियां बजायेंगे। जीतने वाला वो नहीं जो कहता हैं, वो हैं जो करता हैं। आपके जीवन के अभिनेता आप ही हो। एआई और हममें अंतर इतना ही हैं कि जो उसमें फीड नहीं किया जाता, एआई वो सोच भी नहीं सकता। एआई मनुष्यों से ताकतवर कभी भी नहीं हो सकता है, एआई अगर गब्बर हैं तो हम खुद को जय और वीरू क्यूं नहीं बना लेते है।

अतिथियों ने स्टेट प्रेस क्लब म्. प्र. का एआई पर आधारित ऐप spc ai मीडिया ऐप का विमोचन किया। यह देश का पहला ऐसा ऐप है, जिसे स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. ने बनाया। इसकी खासियत यह है कि इस से आप लाइव रिपोर्टिंग के बीच जो कहेगे उसे यह उसी पल टेक्स्ट में बदल देगा। ना टाइपिंग करना और ना डेडलाइन की चिंता। यह एप फेक न्यूज़ का सच भी सामने ला देगा।

अतिथि स्वागत अजय भट्, सोनाली यादव, आकाश चौकसे ने किया।अशोक बड़जात्या, सुदेश गुप्ता, कुमार लाहोटी ने प्रतिक चिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन आलोक वाजपेयी ने किया। आभार माना संजीव श्रीवास्तव ने।

अंतिम सत्र का विषय एआई और चुनाव था।

एनडीटीवी के पोलटी कल एडिटर हिमांशु शेखर ने कहा कि एआई को रेगुलेट करने के लिए सबसे पहला कानून चीन ने बनाया। भारत भी इस दिशा में कार्य कर रहा है। पुराने कानूनों को बदला भी जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर सरकार को लाने का काम मोदी सरकार ने किया। आज प्रधानमंत्री का अपना स्वय का ट्विटर एकाउंट है और वे अपनी सरकार की कई बाते ट्वीट करके देते है। यह सब तकनालाजी से संभव हुआ है। हालांकि एक दोर ऐसा भी था जब प्रधानमंत्री का न अपना ई मेल होता था और नहीं उनका ट्विटर एकाउंट।

पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मीणा ने कहा कि चुनावों में एआई टूल्स का उपयोग बढता ही जा रहा हैं। साथ ही इसके नुकसान, नेगेटिव एक्स्पेक्ट भी सामने आ रहे हैं, बडे पॉलिटिशियन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ -चढकर इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ स्थितियों में सम्भलकर रहने की जरुरत हैं। कई मीडिया संस्थानों ने भी अपने -अपने विंग तैयार कर लिए हैं। सही जानकारी चेक करने के लिए। आने वाले समय में इसका और उपयोग बढेगा और रोजगार भी। हमें एआई को समझने की और सही तरीके से इस्तेमाल करने की आवश्यकता हैं। हम आज के समय में फोन और इंटरनेट का अत्यधिक उपयोग कर रहें हैं’जो कि सही नहीं हैं। एआई का सही इस्तेमाल करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे, दुष्परिणाम ही सोचते रहेंगे तो कुछ नहीं कर पायेंगें।

मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार विवेक अग्रवाल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वो हैं जिसके पास अपनी समझ, अपनी बुद्धि नहीं हैं, यह नाम ही गलत हैं। नाम सही तब होगा, जब एआई खुद अपनी बुद्धि से सोचेगा, और हमें आगे बढ़ाने में मदद करेगा। कुछ दिनों पहले मैंने चैट जीपिटी से देश के सबसे बडे अपराधियों के बारे में पूछा था। एआई ने नाम बतायें सुभाषचंद्र बोस और भगत सिंह। मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ कि इतनी गलत जानकारी एआई कैसे दे सकता हैं। यें हैं खतरा। कभी भी यें न समझें कि इंटरनेट पर जो दिखाया जा रहा हैं वह पूर्ण सत्य हैं। नहीं तो हम जीवन का सबसे बडा नुकसान करेंगें। एआई के आने से कुछ स्थानों पर रोजगार के अवसर कम होंगे, पर बढेंगे भी। सोफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरियां खत्म हो रही हैं, पर सोफ्टवेयर बनायें कौन ये समस्या खड़ी हो रही हैं। दुर्भाग्य की बात हैं की 140 – 145 करोड की आबादी वाला हमारा देश खुद का एआई टूल नहीं बना रहा हैं, क्योंकि हमारे बच्चों को बचपन से इंतरप्रेन्योर बनाया सिखाया ही नहीं जाता। हमें अपने बच्चों को सीखाना होगा कि नौकरी मांगने के बजाय नौकरी देने वाले बनें।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दिल्ली के लाल किले में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति की पहल को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दिल्ली के लाल किले में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति की पहल को सराहा
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में होने वाले तीन दिवसीय ‘सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य’ और इससे जुड़ी प्रदर्शनियों के आयोजन की सराहना की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि “मुझे खुशी है कि मध्यप्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा और वैभव को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।” प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं इसमें हिस्सा ले रहे देश के कलाकारों को आयोजन की सफलता की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संदेश में लिखा है कि युगपुरुष सम्राट विक्रमादित्य का शासनकाल जनकल्याण, सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए जाना जाता है। वह भारत की न्यायप्रिय और लोक कल्याणकारी नेतृत्व परंपरा के प्रतीक थे। उन्होंने साहित्य, कला और विज्ञान को जिस रूप में प्रोत्साहित किया, वह आज भी हमारे लिए आदर्श है। उनके काल की ‘विक्रम संवत’ परंपरा आज भी भारतीय संस्कृति की पहचान है। सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य और प्रदर्शनी का महत्व एक सांस्कृतिक आयोजन से कहीं अधिक है। इसका उद्देश्य हमारे इतिहास, हमारी जड़ों और हमारे आत्मबोध को एक उत्सव के रूप में मनाने का है। मुझे विश्वास है कि ऐसे आयोजनों से वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियां भारत के स्वर्णिम अतीत से परिचित होंगी और उससे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ेंगी।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिखा है कि सांस्कृतिक मूल्यों को आधार बनाकर, आधुनिकता और विरासत को साथ लेकर, इस अमृत काल में विकसित भारत की ओर अग्रसर राष्ट्र पर सभी को गर्व है। इस यात्रा में सम्राट विक्रमादित्य समेत हमारे महापुरुषों से मिली न्याय, पराक्रम और सेवा जैसी शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करेंगी। यह आयोजन देश की सांस्कृतिक चेतना को और सशक्त बनाते हुए युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़कर आत्मविश्वास से पूर्ण, जागरूक औ कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के रूप में तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने महू में हाईटेक सुविधाओं से युक्त कामधेनु गौ-शाला का किया भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री ने महू में हाईटेक सुविधाओं से युक्त कामधेनु गौ-शाला का किया भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में गौ-संरक्षण और संवर्धन की दिशा में राज्य सरकार द्वारा तेजी से संकल्पबद्ध होकर कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए गौ-शालाओं के विस्तार के लिए योजनाबद्ध रूप से प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ-शालाओं के माध्यम से गौ-सेवा की नई इबारत लिखी जाएगी और प्रदेश में नई दुग्ध क्रांति लाई जाएगी। इससे दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ ही दुग्ध उत्पादकों की आमदनी में भी वृद्धि की जाएगी। हमारा प्रयास है कि दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध के बेहतर दाम मिले। इस दिशा में हम तेजी से प्रयास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को इंदौर जिले के महू-मण्डलेश्वर मार्ग पर स्थित आशापुरा में प्रदेश में हाईटेक कामधेनु गौ-शाला के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस गौ-शाला में 10 हजार गायों के पालन-पोषण की व्यवस्था रहेगी। यह गौ-शाला लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाई जा रही है। इस गौ-शाला का निर्माण इंदौर नगर निगम द्वारा किया जायेगा। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी नगर निगम ही संभालेंगी। गौ-शाला के संचालन में संत समाज का सहयोग भी लिया जायेगा। गौ-शाला के संचालन में समाजसेवी नि:स्वार्थ भाव से गौ-सेवा के कार्यों में जुड़ सकेंगे। गायों के पालन और संरक्षण के लिये सभी जरूरी सुविधाएं गौ-शाला में रहेंगी। गौ-शाला क्षेत्र में सघन पौध-रोपण भी किया जायेगा। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, विधायक उषा ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, सुमित मिश्रा, श्रवण चावड़ा, निरंजन सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि और स्वामी अच्युतानंद जी महाराज विशेष रूप से मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के पितृ पर्वत पर हनुमान जी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के पितृ पर्वत पर हनुमान जी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हनुमान जयंती पर इंदौर के प्रसिद्ध पितृ पर्वत पर हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ-माता का पूजन भी किया। नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव,विधायकद्वय श्री रमेश मेंदोला तथा श्री मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर की परिक्रमा कर हनुमान जी की विशाल मूर्ति के दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा परिक्रमावासी अवधूत दादा गुरु जी के दर्शन भी किये । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ पर्वत परिसर में श्री जी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की भजन मंडली द्वारा किये जा रहे हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी सराहना की और हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ पर्वत में अशोक का पौधा भी लगाया।

मुख्यमंत्री ने श्री हनुमान जयंती की दी बधाई

मुख्यमंत्री ने श्री हनुमान जयंती की दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री हनुमान जयंती की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि रामदूत श्री हनुमानजी की भक्ति, सेवा और समर्पण भाव से प्रेरित होकर हम विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प की सिद्धि में योगदान दें , यही प्रार्थना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान जयंती के पावन पर्व पर राजकीय विमान तल भोपाल स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना कर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रस्थान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों के लिए जारी संदेश में कहा कि हनुमान जी अजर-अमर हैं। भगवान श्रीराम के रामराज्य की स्थापना में हनुमान जी का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। माता सीता का प्रेम, स्नेह और वात्सल्य पाकर उनकी आजीवन सेवा तथा असाधारण वीरता का हनुमानजी का संकल्प सभी के लिए प्रेरक है। महाभारत के युद्ध में अर्जुन बाण चला रहे थे, और भगवान श्रीकृष्ण सारथी थे, तब भी धर्म ध्वजा हनुमानजी ने ही धारण की थी। हर कष्ट, हर दु:ख में सबसे पहले हमें हनुमानजी ही याद आते हैं। वे ही हमें बल, बुद्धि, पराक्रम, वीरता, ज्ञान, विनयशीलता जैसे मानवीय गुणों का वरदान प्रदान करते हैं। संकटमोचक हनुमानजी की कृपा सब पर बरसती रहे, यही प्रार्थना है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...