गृह मंत्री अमित शाह ने कठुआ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा और बीएसएफ सीमा चौकी विनय का निरीक्षण किया

गृह मंत्री अमित शाह ने कठुआ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा और बीएसएफ सीमा चौकी विनय का निरीक्षण किया

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्‍मू-कश्‍मीर के तीन दिन के दौरे पर है। उन्‍होंने आज कठुआ जिले में भारत-पाकिस्‍तान सीमा के साथ सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ की अग्रिम चौकी का दौरा किया। यहां पिछले पखवाड़े से पाकिस्‍तानी आतंकियों के साथ व्‍यापक अभियान जारी है। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि गृह मंत्री शाह ने जमीनी स्थिति का मूल्‍यांकन करने के लिए बीएसएफ सीमा आउट पोस्‍ट-बीओपी विनय और कठुआ जिले के हीरा नगर सैक्‍टर का दौरा किया। जम्‍मू फ्रंटियर बीएसएफ के महानिरीक्षक शशांक आनंद, जम्‍मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक भीम सैन टूटी सहित महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के महानिदेशक नलीन प्रभात और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने गृह मंत्री का स्‍वागत किया। गृह मंत्री शाह रविवार शाम को जम्‍मू पहुंचे। उन्‍होंने शहर के त्रिकूटा नगर क्षेत्र में भाजपा मुख्‍यालय में भाजपा विधायकों, वरिष्‍ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

 

ट्रम्प प्रशासन की नीतियों के कारण वैश्विक बाजारों में गिरावट

ट्रम्प प्रशासन की नीतियों के कारण वैश्विक बाजारों में गिरावट
ट्रंप प्रशासन द्वारा हाल ही में लागू की गई शुल्‍क नीतियों के कारण विश्‍वभर में वैश्विक बाजारों में बिकवाली हो रही है। नैस्डैक-100, एसएंडपी-500 और निक्केई-225 वायदा जैसे प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट देखी गई,। निक्केई वायदा में सर्किट ब्रेकर सक्रिय हो गए। वायदा बाजारों ने इस वर्ष अमरीका में लगभग पांच चौथाई अंकों की ब्याज दर कटौती को तेजी से मूल्यांकित किया। इस कारण ट्रेजरी मुनाफ़ा में तेज गिरावट आई और डॉलर कमजोर हुआ।
आज की गिरावट की मुख्‍य वजह विश्‍व की दो सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाअें के बीच बढ़ते कारोबारी संघर्ष है। अमरीका द्वारा शुल्‍क बढ़ाये जाने के बाद चीन ने कई अमरीकी उत्‍पादों पर जवाबी शुल्‍क लगाया। इस कारण चीनी स्‍टॉक मार्केट 10% की गिरावट के साथ खुला। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि निवेशकों को अपना उपचार करना होगा। उन्‍होंने कहा कि जब तक अमरीका का व्यापार घाटा ठीक नहीं हो जाता, तब तक चीन के साथ कोई समझौता नहीं होगा। इस कारण अनिश्चितता और बढ़ गई है।
बाजारों में भय का माहौल है। एशिया को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जापान के निक्केई में 7%, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 5% और हांगकांग के हैंगसेंग में 10% से अधिक की गिरावट आई है। बाजार के नकारात्‍मक असर ने भारत को भी प्रभावित किया है। यहां सेंसेक्‍स और निफ्टी सुबह के कारोबार में साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ खुला है। यह व्‍यापारिक तनावों के कारण वैश्विक बाजार की गिरावट कोदर्शाता है।
इस उथल-पुथल के बावजूद ट्रंप ने अपने शुल्‍क का बचाव करते हुए कहा है कि विश्‍व के नेता एक समझौता करने को इच्‍छुक है। इन घटनाक्रमों ने बाजारों में संभावित स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी है।

बार संचालक द्वारा पुलिस के आदेशों की अवहेलना

बार संचालक द्वारा पुलिस के आदेशों की अवहेलना
भोपाल में एक बार संचालक द्वारा पुलिस के आदेशों की अवहेलना करने का मामला सामने आया है। टीटी नगर थाना पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बार संचालक और उसके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। आइए जानते हैं पूरी रिपोर्ट…
भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में एक बार संचालक द्वारा तय समयसीमा के बाद बार का संचालन किया जा रहा था। 6 अप्रैल की रात पुलिस की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि ‘ड्रीम लैंड बार’ में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे आसपास के इलाके में शोर और अव्यवस्था फैल रही थी। बार संचालक मोहम्मद शाहनवाज अपने ग्राहकों को शराब परोसता मिला, और बार में उपस्थित युवक तेज म्यूजिक पर नाचते हुए दिखाई दिए।

पुलिस ने मौके से बार संचालक समेत कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया है और साउंड सिस्टम व बीयर की बॉटल भी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। जानिए कौन-कौन हैं आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं –
1. मोहम्मद शाहनवाज, निवासी स्टेशन बजरिया, भोपाल
2. धीरेन्द्र विक्रम, निवासी कमला नगर
3. दिलीप रायकर, निवासी मालवीय नगर
4. राहुल राजपूत, निवासी हबीबगंज
5. बद्दू गुर्जर, निवासी मालवीय नगर
टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरोरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस पूरी कार्रवाई में जॉन प्रभारी, नगर पुलिस अधिकारी, और अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पर्यटक ट्रेन के जरिए कर सकेंगे सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन

पर्यटक ट्रेन के जरिए कर सकेंगे सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आइआरसीटीसी) द्वारा देश के सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए स्पेशल “भारत गौरव यात्रा” पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जाएगा, जो 11 से शुरू होकर 22 अप्रैल तक चलेगी। यह पूरा पैकेज 11 रात और 12 दिन के लिए होगा।
इस यात्रा में देश के सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रियों को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात स्थित सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका एवं सिग्नेचर ब्रिज, नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग पंचवटी एवं कला राम मंदिर, पुणे स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और औरंगाबाद स्थित खेरेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ ही स्थानीय मंदिरों के भी दर्शन कराए जाएंगे।
ट्रेन की सुविधा मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, कानपुर, उरई, झांसी, ललितपुर स्टेशन से मिलेगी। ऐसे में ग्वालियर के इच्छुक यात्री पैकेज बुक कर झांसी से ट्रेन में सवार हो सकते हैं।

मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में बनाएंगे अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हुआ अनमोल 2.0 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाया जाएगा। इस दिशा में प्रदेश में निरंतर कार्य हो रहा है। सरकार के साथ समाज को भी स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय करना है। शासकीय, अशासकीय और अर्द्धशासकीय स्तर पर नागरिकों के स्वास्थ्य रक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रदेश में अनेक प्रकल्प संचालित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर होटल कोर्टयार्ड मैरियट में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मातृ-शिशु संजीवन मिशन रणनीति दस्तावेज एवं अनमोल 2.0 पोर्टल का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इस अभिनव कार्यक्रम की रचना के लिए स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह बदलते दौर का भारत है और पूरी दुनिया इसे देख रही है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री मोदी की नेतृत्व क्षमता सामने आई, जब आपदा के अवसर के मंत्र पर काम करके भारत ने वैक्सीन तैयार की और अपने राष्ट्र के नागरिकों के साथ ही अनेक राष्ट्रों को भी सहायता दी। अथक अनुसंधान से देश की नागरिकों को नि:शुल्क वैक्सीन मिल जाने से जहां उनके स्वास्थ्य को ठीक करने में सहायता मिली, वहीं यह वैक्सीन सभी का मनोबल बढ़ाने में भी उपयोगी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वह काफी कठिन दौर था, जब हमारी जनता कष्ट में थी, लेकिन श्रेष्ठ प्रबंधन से राष्ट्र में टीकाकरण का प्रभावी कार्य हुआ और रोग पर नियंत्रण हुआ। पूरा विश्व सशंकित होकर भारत को देख रहा था। उस कठिन दौर में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समाधान की राह निकाल ली थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अनमोल 2.0 पोर्टल प्रारंभ करने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दो मंत्रालय विभाग होते थे, जिन्हें एकीकृत कर आम जनता के हित को सुनिश्चित किया गया है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या निरंतर बढ़ रही है। साल दर साल नए मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीपीपी मॉडल अपनाकर अस्पतालों के संचालन में सुधार करने की पहल की गई है। इस दिशा में अनुकूल वातावरण भी तैयार हुआ है।

मेडिकल पर्यटन बढ़ाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा मध्यप्रदेश में मेडिकल पर्यटन की काफी संभावना है। इन संभावनाओं को साकार करने के लिए प्रयास बढ़ाए जाएंगे । प्रदेश में जो रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हुई हैं, उसमें सेवा क्षेत्र को भी जोड़ा गया है। प्रारंभ में प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर जैसे बड़े नगरों में निजी क्षेत्र में अस्पतालों को भी प्रमोट करेंगे। इसमें ‘ए’ श्रेणी में बड़े नगर शामिल होंगे। नए अस्पताल प्रारंभ करने पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। तीन श्रेणियों में अस्पतालों को सब्सिडी प्रदान कर लाभान्वित किया जाएगा। इससे अस्पतालों के संचालन में सहयोग मिलेगा। सब्सिडी के प्रावधान से अस्पताल समर्थ होंगे और नागरिकों के उपचार के कार्य में व्यापक स्तर पर सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एयर एंबुलेंस का संचालन भी दो स्तर पर हो रहा है। प्रदेश में जहां हवाई पट्टियां हैं, वहां जहाज की व्यवस्था कर गंभीर और दुर्घटनाग्रस्त रोगियों को बड़े चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है और जहां हेलीपैड हैं वहां से हेली सेवा प्रारंभ की गई है। हाल ही में भोपाल एम्स के एक चिकित्सक को आपात अवस्था में विमान द्वारा चेन्नई भिजवाने की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले में चिकित्सक के परामर्श और कलेक्टर के माध्यम से यह सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को विमान और हेलीकॉप्टर सेवा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा एलोपैथी चिकित्सा के साथ ही आयुष, प्राकृतिक चिकित्सा और अन्य चिकित्सा पद्धतियों को भी समग्र दृष्टि से देखते हुए इन सभी पद्धतियों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार हर नागरिक तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित यह कार्यक्रम सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। आईएमआर और एमएमआर में सुधार मध्यप्रदेश स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण चुनौती है। पूर्व में भी प्रयास हुए हैं। विगत 20 वर्षों में एमएमआर 400 से 173 हो गयी है। आईएमआर 80 से 43 हो गयी है। एनएमआर 60 से घटकर 31 हुई है। इन सभी प्रयासों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं, परंतु लक्ष्य अभी दूर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुरूप सतत विकास के लक्ष्य की प्राप्ति के लिये मध्यप्रदेश पुरज़ोर प्रयास कर रहा है। वर्ष 2030 तक एमएमआर को 100 से कम करने और आईएमआर को 20 से कम करने के योजनाबद्ध प्रयास करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इन परिणामों में अपेक्षित सुधार लाने के लिए विषय विशेषज्ञों और रिसर्च प्रोफेशनल्स द्वारा समस्याओं का चिन्हांकन कर उनमे सुधार के लिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संजीवन मिशन रोड मैप बनाया गया है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के पंजीयन और उनके स्वास्थ्य की सघन निगरानी के लिए अनमोल 2.0 (एएनएम ऑनलाइन 2.0) ऐप और वेब पोर्टल लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें लगभग 20 हज़ार एएनएम को मैप किया गया है। एयर प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। आगामी समय में आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी मैप करने के प्रयास किये जाएँ। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के शत प्रतिशत पंजीयन और नियमित एएनसी जांच से हाई रिस्क प्रेगनेंसी का समय से चिन्हांकन कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के सही समय में प्रदाय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे एमएमआर के साथ आईएमआर में भी सुधार लाने में हम सफल होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि प्रदेश में सिर्फ 60 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया जा रहा है। इनमें से 20 प्रतिशत गर्भवती महिलायें समय से अपनी जांच नहीं करवा रही हैं। इसके लिए महिलाओं के साथ-साथ परिजन को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि गर्भवती महिलायें लापरवाही न कर आवश्यक रूप से समय अनुसार नियमित रूप से एएनसी जांच करवायें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित अभियान के तहत हर माह की 9 एवं 25 तारीख को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की जाती है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश परफ़ॉर्मर स्टेट रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को सतत सुदृढ़ किया जा रहा है। बजट की कोई कमी नहीं है। अधोसंरचना विकास, उपकरण, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना सभी क्षेत्रों में कार्य किया जबराहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम से आह्वान किया कि पूरी ताक़त से प्रयास करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम स्वास्थ्य के संगठित प्रयास से मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी बनाने में हम सफल होंगे।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में स्वास्थ्य महत्वपूर्ण आयाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से प्रदेश में स्वास्थ्य मानकों में अपेक्षित सुधार होगा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव ने बताया कि मातृ शिशु स्वास्थ्य संजीवन मिशन रणनीति में प्रदेश के सभी क्षेत्रों की स्थानीय चुनौतियों और परिस्थिति के आधार योजनांतर्गत अंतःक्षेप निर्धारित किये गए हैं। अनमोल 2.0 ऐप से गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, एएनसी चेक-अप, प्रसूति सहायता योजना और अन्य योजनाओं से हितलाभ प्रदाय की बेहतर मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

आईसीएमआर के निदेशक डॉ. राजीव बहल ने वीडियो संदेश में कहा कि मातृ एवं शिशु संजीवन मिशन आईएमआर और एमएमआर में सुधार लाने के लिए सशक्त और समय अनुकूल पहल है। नीति आयोग के सदस्य श्री वी के पॉल ने भी वीडियो संदेश में इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर आयुक्त श्री पवन कुमार, प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रतिनिधि, डेवलपमेंट पार्टनर, स्त्री एवं शिशु रोग विशेषज्ञ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सभी नगर निगमों में बनेंगी विकास समिति, शहर के विकास के लिए सब मिलकर करें काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में विकास समिति बनाई जाएगी। अपने शहर के विकास के लिए डॉक्टर, इंजीनियर, सिटी प्लानर, प्रोफेसर, लेक्चरर, टीचर सब मिलकर काम करेंगे। हमने इसी बजट में शहरों में विकास समिति बनाने का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के महापौरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महापौर शहर के प्रथम नागरिक हैं। नगर और नागरिकों के विकास के लिए पूरी क्षमता, समर्पण और सेवा भावना से काम करें। उन्होंने कहा कि हमारे शहर विकास के मामले में अव्वल रहें, इसके लिए नगर विकास के रोडमेप पर लगातार चर्चा की जाएगी। म.प्र. महापौर संघ के अध्यक्ष श्री पुष्यमित्र भार्गव (महापौर इंदौर) के नेतृत्व में प्रदेश के 12 शहरों के महापौर ने सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। महापौरों ने शहर के विकास के लिए अपनी-अपनी बात रखी।

भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, उज्जैन महापौर श्री मुकेश टटवाल, सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, रीवा महापौर श्री अजय मिश्रा, खंडवा महापौर सुश्री अमृता यादव, रतलाम महापौर श्री प्रह्लाद पटेल, देवास महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, छिंदवाड़ा महापौर श्री विक्रम आहाके, कटनी महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, बुरहानपुर महापौर सुश्री माधुरी पटेल और सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने प्रदेश के पवित्र शहरों में शराबबंदी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ देकर एवं अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया।

जल गंगा जल संवर्धन अभियान के कामों को दें प्राथमिकता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जल बचाना बेहद जरूरी है। इसलिए सभी महापौर अपने निगम क्षेत्रों में इस अभियान के तहत प्राथमिकता से जल संरक्षण के काम कराएं और जन सहभागिता से इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगीकरण के लिए प्रयास जारी हैं। नगर निगम अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव दें। बच्चों, अकांक्षी युवाओं को कैरियर डेवलपमेंट कैंप या व्यक्तित्व सुधार शिविर आदि लगाएं। अपने जन बल (समर्थन) का उपयोग शहर के विकास में करें। नगर सरकार की अवधारणा को मजबूत बनाने के लिए काम करें। निगम मित्तव्यता बरतें, अपने खर्च कम करें और विकास के कामों के लिए राजस्व जुटाएं। हर साल नए नए काम करें और आय अर्जन के स्रोत सृजित करके आत्मनिर्भर बनने की ओर आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महापौर संघ के अध्यक्ष ने मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में महापौरों के लिए प्रोटोकॉल बनाए जाने, इनके वित्तीय अधिकार बढ़ाए जाने, नगर निगमों में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी की पूर्ति किए जाने और महापौरों को एक-एक सुरक्षाकर्मी भी दिए जाने की मांग की गई है।

राजधानी भोपाल में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी

राजधानी भोपाल में आज हर्षोल्लाह के साथ रामनवमी का पर्व धूमधाम से और श्रद्धा से मनाया जा रहा है इस मौके पर राजधानी भोपाल के वार्ड 85 के अंतर्गत आने वाले प्राचीन कटरा मंदिर जिसमें श्री राम दरबार के साथ प्राचीन काल से ही हनुमान जी महाराज और अन्य देवी देवता का निवास है रामनवमी के अवसर पर ग्राम रबड़िया से प्रारंभ हो कर एक विशाल चल समारोह कटारा राम मंदिर पहुंचा लगभग 4 किलोमीटर की यात्रा थी जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने सर पर कलश लेकर नंगे पैर इस शोभा यात्रा में भाग लिया बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष व बच्चे इस यात्रा में शामिल हुए

इस यात्रा में घोड़े पर सवार लोग ऊंट पर सवार लोगों के साथ भव्य राम दरबार भी किस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया विशाल हनुमान जी की प्रतिमा भी इस शोभायात्रा में चल रही थी इस मौके पर यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं को विधायक रामेश्वर शर्मा की ओर से लगभग 2000 रामचरितमानस की पुस्तकों का भी वितरण किया गया

वक्फ संशोधन बिल कानून बना, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के साथ ही वक्फ बिल अब कानून बन चुका है. अब नए वक्फ कानून को पूरे देश में लागू किया जाएगा

वक्फ संशोधन बिल (Waqf Bill) अब कानून बन चुका है. संसद से पास होने के बाद वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा गया था. इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के साथ ही वक्फ बिल अब कानून बन गया. नए वक्फ कानून को पूरे देश में लागू किया जाएगा. अब आगे की सभी प्रक्रियाएं होंगी. आपको बता दें कि वक्फ संशोधन बिल को पहले लोकसभा में पेश किया गय था. यहां पर लंबी चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल, 2025 के समर्थन में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े हैं.

इसके बाद तीन अप्रैल को वक्फ बिल को राज्यसभा में पेश किया गया था. राज्यसभा में इस संशोधन बिल पर लंबी चर्चा हुई. सत्ता पक्ष के नेताओं ने इस बिल की जरूरत को बताया. वहीं विपक्ष ने इसे अल्पसंख्यकों का अधिकार छीनने वाला कानून बताया. लंबी बहस के बाद राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल 2025 के समर्थन में 128 वोट पड़े. वहीं इसके विरोध में 95 वोट पड़े. दोनों सदनों से पेश किए जाने के बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेजा गया. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब इसका गजट प्रकाशित किया गया है.

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास होने की खुशी में अधिवक्ताओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ

भोपाल

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास होने की खुशी में अधिवक्ताओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ

भोपाल जिला न्यायालय परिसर में कार्यक्रम हुआ आयोजित, बताया ऐतिहासिक निर्णय

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर मध्यप्रदेश में जहाँ एक ओर कुछ वर्गों द्वारा विरोध हो रहा है, वहीं दूसरी ओर इसका स्वागत भी किया जा रहा है। राजधानी भोपाल में अधिवक्ताओं ने इस संशोधन का समर्थन करते हुए अनोखे अंदाज़ में खुशी जाहिर की। जिला न्यायालय परिसर स्थित मंदिर में अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर इस निर्णय का स्वागत किया।
अधिवक्ताओं ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया यह संशोधन ऐतिहासिक है। उनका कहना है कि यह निर्णय न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देगा बल्कि उन गरीब और असहाय मुसलमानों को भी राहत देगा जो वक्फ संपत्तियों से मिलने वाले लाभ से अब तक वंचित रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक कुछ कथित प्रभावशाली लोगों द्वारा वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का दुरुपयोग किया जाता था, जिससे न तो वक्फ बोर्ड को उचित लाभ मिल रहा था और न ही ज़रूरतमंदों को कोई सहायता पहुँच रही थी।
अधिवक्ताओं ने कहा कि संशोधन के बाद शासकीय संपत्तियों का दुरुपयोग नहीं होगा और न ही अब वक्फ बोर्ड सीधे किसी सरकारी भूमि पर अधिकार जमा सकेगा। साथ ही जो भी फंड आएगा, वह केवल वक्फ की संपत्तियों के रख-रखाव और संबंधित कार्यों में ही उपयोग होगा। इससे वक्फ बोर्ड की आय में भी वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।
कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय समस्त देशवासियों के हित में है और सभी समुदायों को साथ लेकर चलने वाला साबित होगा।

प्रधानमंत्री मोदी को “श्रीलंका मित्र विभूषण” सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी को “श्रीलंका मित्र विभूषण” सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “श्रीलंका मित्र विभूषण” से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और वैश्विक मंचों पर भारत की सशक्त उपस्थिति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक मित्रता का संवाहक बन रहा है। यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और भी सशक्त करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीलंका द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च सम्मान न केवल प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व, वरन् भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा की प्रतिस्थापना का प्रतीक भी है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...