नक्सल मुक्त गांव को मिलेगा 1 करोड़ रुपए – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

नक्सल मुक्त गांव को मिलेगा 1 करोड़ रुपए – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दंतेवाड़ा में प्रतीक बस्तर पंडुम 2025 भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। बता दें कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय परंपराओं, लोक कला और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक बस्तर पण्डुम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने उद्बोधन में बस्तर पण्डुम को अगले वर्ष से राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की।
केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की है की नक्सलमुक्त गांवों को मिलेगा 1 करोड़ रुपये जो गांव नक्सलियों के आत्मसमर्पण में सहयोग करेंगे, उन्हें “नक्सली मुक्त गांव” घोषित कर 1 करोड़ रुपये की विकास निधि दी जाएगी। उन्होंने अपील की कि ग्राम सभा कर गांवों को सरेंडर की प्रक्रिया में आगे लाएं।

अफीम से बनती है खसखस, जानें कैसे इससे निकाला जाता है नशा

खसखस बनाने की विधी के लिए अफीम निकालना बहुत जरूरी होता है, जानिए कैसे बनती है खसखस।

खसखस भारतीय किचन के कुछ अहम इंग्रीडिएंट्स में से एक है और ये सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में खाने के एक अहम हिस्से के तौर पर देखी जाती है। पर खसखस का असल ताल्लुक अफीम से है जिसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। खसखस के बीज का पानी भी आपको घंटों का नशा दे सकता है और इसे आमतौर पर उगाने और खाने योग्य बनाने की अनुमति यूनाइटेड नेशन्स ने कुछ ही देशों को दी है।

गर्मियों में आपने खसखस शर्बत जरूर पिया होगा तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि खसखस कैसे बनाई जाती है ।

कैसे बनाई जाती है खसखस?

जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं कि ये अफीम के बीजों से बनाई जाती है। अफीम की खेती के कारण ही वो उगती है।

सबसे पहले शुरुआत होती है अफीम की खेती से और भारत उन गिनेचुने देशों में से एक है जहां अफीम की खेती लीगल है और खसखस बनाने का प्रोसेस भी।

खसखस का फूल बहुत ही सुंदर होता है और उसके बाद इसमें से निकलता है डोडा यानी सीडपॉट।

इसी डोडे की मदद से अफीम भी बनता है और खसखस भी। दरअसल, जब ये पूरी तरह से पक जाते हैं तो इसमें चीरा लगाया जाता है जिसके कारण उसमें से एक लिक्विड निकलता है जिसमें 12% मॉर्फीन होता है जिससे हमें नशा होता है।
जब इसके अंदर का सारा मॉर्फीन निकल जाता है तब ये पॉड्स सूख जाते हैं और उसके अंदर से निकलते हैं बीज। इसके पूरी तरह से सूख जाने के बाद ही इसे खोला जाता है।
इस बीज को निकालकर इसे प्रोसेस किया जाता है जिसमें मशीनों की मदद से पहले इसकी धुलाई होती है और फिर इसे और ज्यादा सुखाया जाता है। अगर इसे ठीक से प्रोसेस नहीं किया जाएगा तो ये भी नशीला हो सकता है।
हालांकि, मंडियों में बिकने वाले खसखस में किसी तरह का नशा नहीं होता है, हां ऐसा हो सकता है कि कुछ लोगों को इसको खाने के बाद नींद अच्छी आए।

poppy seeds fower

खस और खसखस में है क्या अंतर?

अधिकतर लोग खस और खसखस को एक ही समझते हैं, लेकिन खस असल में एक खुशबूदार घास होती है जिसे कॉस्मेटिक्स, कुकिंग, कूलर आदि में इस्तेमाल किया जाता है और वहीं खसखस अफीम के पौधे का बीज होता है जिसे कुकिंग और दवाओं को लिए इस्तेमाल किया जाता है

khus khus is made from this flower

क्या खसखस में नशा होता है?
हां, अगर आप अफीम के खसखस का सेवन करते हैं तो उससे नशा हो सकता है, लेकिन इसे काफी प्रोसेस किया जाता है और खास तरीके से नशा निकाला जाता है जिससे ये सेवन योग्य बनता है। पर बाज़ार में आसानी से आपको दोनों तरह के खसखस मिल जाएंगे।

खसखस की शेल्फ लाइफ क्या है?

खसखस को अगर आप एयरटाइट कंटेनर में रखेंगे तो उसकी शेल्फ लाइफ 6 महीने तक हो सकती है, लेकिन अगर उसे बाहर रखा जाए तो वो जल्दी खराब हो सकती है।

क्या खसखस वाकई ड्रग है?

जी हां, ये वाकई ड्रग है और ये आपको ड्रग टेस्ट में फेल भी करवा सकता है, लेकिन ये नशा देता है या नहीं वो इसपर निर्भर करता है कि आप कौन सा खसखस इस्तेमाल कर रहे हैं।

खसखस के मुख्य प्रकार

खसखस के मुख्य दो प्रकार होते हैं जिसमें एक नीला खसखस जिसे यूरोपीय खसखस कहा जाता है जो ज्यादातर ब्रेड आदि में इस्तेमाल होता है और एक सफेद खसखस जो अधिकतर भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल होता है।

तो खसखस के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमसे।

नामांतरण में भ्रष्टाचार, आम जनता के लिए बना सिरदर्द: कांग्रेस

भोपाल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने नामांतरण प्रक्रिया में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नामांतरण को आसान बनाने के दावे तो करती है, लेकिन हकीकत में आम लोगों को तहसील और नजूल विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं। स्थिति यह है कि अकेले टीकमगढ़ जिले में 13,000 से अधिक नामांतरण के प्रकरण लंबित हैं, जबकि प्रदेशभर में यह संख्या लाखों में हो सकती है। बुंदेला ने कहा कि “लोग पंजीयन शुल्क के रूप में भारी रकम चुकाते हैं, लेकिन इसके बावजूद नाली, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलतीं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “प्रभावशाली लोग रिश्वत देकर नामांतरण जल्दी करा लेते हैं, जबकि आम और गरीब लोगों के आवेदन नियमों का हवाला देकर खारिज कर दिए जाते हैं। टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक यादवेन्द्र सिंह बुंदेला ने 21 मार्च 2025 को विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया और बताया कि जिले में 4,383 मामले न्यायालय में लंबित हैं। लेकिन सरकार ने इसका स्पष्ट जवाब देने के बजाय लोगों को जिला कलेक्टर से संपर्क करने की सलाह देकर पल्ला झाड़ लिया। बुंदेला ने कहा कि “भाजपा सरकार पिछले 22 सालों में मास्टर प्लान लागू नहीं कर पाई, जिससे नामांतरण और अन्य भूमि संबंधी प्रक्रियाएं और भी कठिन होती जा रही हैं।

धार्मिक नगरों में पवित्र भाव बनाए रखने के लिए लागू की शराबबंदी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

धार्मिक नगरों में पवित्र भाव बनाए रखने के लिए लागू की शराबबंदी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के विचार वाली भारतीय संस्कृति संपूर्ण विश्व को परिवार मानती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इस सिद्धांत पर चल रही राज्य सरकार सभी के हित और कल्याण के लिए समर्पित है। परिवारों का वातावरण खराब न हो, मेहनत से कमाए गए पैसे का उपयोग परिवार के हित में हो, यह सुनिश्चित करने के लिए ही शराबबंदी लागू की गई है।

उन्होंने कहा, धार्मिक नगरों में पवित्र भाव की अनुभूति होती है, अत: प्रदेश में विद्यमान 19 देव-स्थानों की गरिमा को बनाए रखने के लिए ही इन स्थानों पर शराबबंदी लागू की

गई।

दोनों सदनो मे वक्फ बिल का किया स्वागत

दोनों सदनो मे वक्फ बिल का किया स्वागत

 

संसद से वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। भाजपा सांसद एटाला राजेंद्र ने कहा कि हैदराबाद में कई सालों से वक्फ संपत्तियों को लेकर विवाद चल रहा है। वक्फ संपत्तियों का इस्तेमाल प्रभावशाली लोग करते हैं। इससे गरीबों को कोई फायदा नहीं होता है।

संसद से पारित हुए वक्फ बिल को लेकर भाजपा सांसद एटाला राजेंद्र ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि गरीब लोग वक्फ बिल का स्वागत कर रहे हैं। धार्मिक बोर्ड के तहत आने वाली संपत्तियां केवल प्रभावशाली लोगों को नुकसान पहुंचाती हैं। हैदराबाद और आसपास के इलाकों में वक्फ बोर्ड ने कई जगह कब्जे किए हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि हैदराबाद में कई सालों से वक्फ संपत्तियों को लेकर विवाद चल रहा है। वक्फ संपत्तियों का इस्तेमाल प्रभावशाली लोग करते हैं। इससे गरीबों को कोई फायदा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में बोडुप्पल इलाके में 40-50 साल पहले चार मुस्लिम गांव वाले एक क्षेत्र में रियल एस्टेट की जमीन एक व्यवसायी ने ली थी। उन्होंने बैंक से लोन और अनुमति ली थी। कुछ समय बाद वक्फ बोर्ड ने आकर जमीन का दावा किया। ऐसे लोग कहां जाएंगे? ऐसे कई इलाके हैं? जहां गरीब लोगों के लिए प्रवर्तन की जरूरत है। अब विधेयक पारित होने के बाद अदालत में चल रहे मामलों का भी समाधान हो जाएगा।

श्रमिक परिवारों की मुश्किल घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

श्रमिक परिवारों की मुश्किल घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना अत्यंत दुःखद और कष्टदायी है। राज्य सरकार पूरी सक्रियता एवं तत्परता के साथ मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। पीड़ितों की सहायता के लिए राज्य सरकार की ओर से अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मृतकों की पार्थिव देह उनके गृहग्राम एवं परिजन तक पहुंचाने की सभी जरूरी व्यवस्थाएं तेजी से की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मीडिया को जारी संदेश में सभी मृतकों के परिजन के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से हादसे का शिकार हुए सभी मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए तथा घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जायेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काम के सिलसिले में राज्य की सीमा से बाहर जाने वाले सभी श्रमिकों से अपने काम के दौरान पूरी सतर्कता बरतने एवं खुद की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की है।

पुरानी देनदारी चुका कर विकास के पैमानों पर आगे बढ़ रहा है राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पुरानी देनदारी चुका कर विकास के पैमानों पर आगे बढ़ रहा है राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार कुशल वित्तीय प्रबंधन के आधार पर अपनी पुरानी देनदारी चुका कर, नई दृष्टि से विकास के पैमानों पर आगे बढ़ रही है। देश में मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने अपनी 7-8 साल पहले की सारी देनदारी चुकाने का कार्य किया। हमारी सरकार ने एमएसएमई और हैवी इंडस्ट्रीज सहित सभी प्रकार की इकाइयों को गत एक वर्ष में लगभग 5 हजार 225 करोड़ की राशि देने का काम किया है। हमारी सरकार नवीन पहलों के माध्यम से उद्योगों के लिए निरंतर सकारात्मक वातावरण बना रही है। राज्य सरकार विकास के लिए प्रदेश से जुड़ने वाले उद्योगों से किये गये अपने सभी संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को जारी संदेश में यह बात कही।

इंदौर के सरकारी स्कूल की 14 बच्चियों को मिलेगी सैटेलाइट बनाने की ट्रेनिंग

इंदौर के सरकारी स्कूल की 14 बच्चियों को मिलेगी सैटेलाइट बनाने की ट्रेनिंग
पिछड़े क्षेत्र की बच्चियों को भी चंद्रयान-4 से जुड़ने का मौका मिलेगा। ये बच्चियां न सिर्फ अंतरिक्ष विज्ञान में करियर के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगी, बल्कि उन्हें सैटेलाइट बनाने का व्यावहारिक ज्ञान भी मिलेगा। इसके लिए मिशन शक्ति सेट के अंतर्गत इंदौर की करीब 14 बच्चियों का चयन किया गया है। ये सभी स्कूली बच्चियां हैं, जिन्हें 120 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भारत अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अपने अभिनव मिशनों और तकनीकी उपलब्धियों के माध्यम से वैश्विक मंच पर एक प्रमुख स्थान बना रहा है। इस क्षेत्र में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें और अंतरिक्ष क्षेत्र में सक्रिय रूप से शामिल हो सकें, इस उद्देश्य के साथ मिशन शक्ति-सेट की शुरुआत की गई है।
यह मिशन चेन्नई स्थित स्पेस किड्स इंडिया द्वारा विकसित किया गया है। मिशन शक्ति सेट की निदेशक और स्पेस किड्स इंडिया की संस्थापक-सीईओ डॉ. केशन ने 16 जनवरी को इस मिशन की शुरुआत की थी। इसके माध्यम से बच्चियां शोध, नवाचार और नेतृत्व की भूमिकाएं भी निभाने में सक्षम होंगी।
120 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण
मिशन शक्ति सेट में भारत सहित 108 देशों की हाईस्कूल की करीब 12 हजार छात्राएं शामिल रहेंगी। इनमें भारत की 130 छात्राएं शामिल हैं। इन छात्राओं को इसरो और इनस्पेस द्वारा 120 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें अंतरिक्ष तकनीक, पेलोड विकास और अंतरिक्ष यान प्रणालियों से संबंधित विषय शामिल होंगे।
इसरो और अन्य वैश्विक संस्थानों के विज्ञानियों द्वारा डिजाइन किया गया यह कार्यक्रम छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान के व्यावहारिक अनुभव से अवगत कराएगा। प्रशिक्षण के बाद हर देश की एक बच्ची का चयन होगा और ये 108 बच्चियां चंद्रयान मिशन 2026 में भी योगदान देंगी और सैटेलाइट विकसित कर उसका प्रक्षेपण करेंगी।

बनासकांठा ब्लास्ट में मारे गए 18 लोगों को कंधे भी नहीं हुए नसीब, नर्मदा तट पर एक साथ जली चिताएं

बनासकांठा ब्लास्ट में मारे गए 18 लोगों को कंधे भी नहीं हुए नसीब, नर्मदा तट पर एक साथ जली चिताएं
गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में दो दिन पहले हुए हादसे में देवास और हरदा जिले के 18 लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह इनके शव एंबुलेंस के माध्यम से लाए गए तो संदलपुर और हंडिया में चीख-पुकार मच गई।
कई शवों की हालत क्षत विक्षत होने के कारण अंतिम दर्शन तक गांव में नहीं कराए गए। कुछ देर बाद शवों को संदलपुर, खातेगांव और हंडिया से नेमावर के नर्मदा तट किनारे ले जाया गया। यहां परिवार वालों ने उन्हें मुख़ाग्नि दी।
एक ही जगह पर 18 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं इसी दौरान कई परिवार वाले चेहरा दिखाने की गुहार लगाते रहे, जिन शवों के चेहरे कुछ ठीक अवस्था में थे उनको दिखाया गया। अंतिम संस्कार के पहले मृतकों को कंधा भी नसीब नहीं हो पाया।

Sikandar के खेल में आखिर फंस ही गया छावा, मंगलवार को कलेक्शन में बड़ा उलटफेर

Sikandar के खेल में आखिर फंस ही गया छावा, मंगलवार को कलेक्शन में बड़ा उलटफेर
बिना शोर के बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फिल्म का शिकार करने वाली विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ अब खुद सलमान खान की सिकंदर (Sikandar Collection) के जाल में फंसती नजर आ रही है। 46 दिनों तक लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी छावा ने बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत की थी।
पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ से अधिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली छावा ने देखते ही देखते इंडिया में 500 करोड़ का आंकड़ा यूं ही पार कर लिया था। 46 दिनों तक मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की थी, लेकिन अब फिल्म का कलेक्शन बुरी तरह से धड़ाम हुआ है। मंगलवार को छावा की कमाई में कितनी गिरावट आई।
47वें दिन डूबी छावा की नैया
छावा ने जिस तरह से 46वें दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी, उसे देखकर यही लगा था कि मूवी लंबी रेस का घोड़ा बनेगी। सोमवार को इस फिल्म ने हिंदी में 1.27 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था, वहीं तेलुगु में मूवी ने 10 लाख रुपए कमाए थे। हालांकि, 47वें दिन यानी कि मंगलवार को सिकंदर ने विक्की कौशल की फिल्म छावा के कलेक्शन को पूरी तरह से लाखों में ला दिया।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...