म्यांमार के बाद भूकंप से हिला पाकिस्तान

म्यांमार के बाद भूकंप से हिला पाकिस्तान
म्यांमार में भूकंप ने ऐसी तबाही मचाई है कि वहां मरने वालों का आंकड़ा 2000 के पार कर गया है। इसी के साथ पाकिस्तान में दो अप्रैल तड़के तीन बजे करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार 2 अप्रैल को सुबह 2.58 बजे (भारतीय समयानुसार) पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया।

रामनवमी पर घर ले आएं ये 5 चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

रामनवमी पर घर ले आएं ये 5 चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसारराम नवमी का पर्व इस साल 6 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा.
राम नवमी के दिन भगवान श्री राम का पूजन किया जाता है और मान्यता है कि यदि प्रभु श्री राम अपने भक्तों पर प्रसन्न हों तो घर में सुख—समृद्धि, खुशहाली व धन का वास होता है. अगर आप भी प्रभु श्री राम की कृपा पाना चाहते हैं तो राम नवमी के दिन कुछ चीजें घर में जरूर लेकर आएं.
राम नवमी के दिन पीले रंग की वस्तुएं खरीदना शुभ होता है. इसमें पीला सोना या पीले रंग के वस्त्र कुछ भी हो सकता है. कहते हैं कि इससे कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राम नवमी के दिन घर में चांदी की वस्तुएं लेकर शुभ होता है. इस दिन यदि आप चांदी का​ हाथी खरीदते हैं तो मान—सम्मान में वृद्धि होती है और भगवान श्री राम की कृपा हमेशा आप पर बनी रहती है.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राम नवमी के दिन घर में पूजा से जुड़ी हुई सामग्री लेकर आना बहुत ही शुभ होता है. इसमें आम की लकड़ी, चंदन, गाय की घी, पीपल का पत्ता, पंचमेव, तिल, लौंग, इलायची और जौ आदि शामिल हो सकते हैं.
राम नवमी का दिन बहुत ही शुभ होता है और इस दिन यदि आप मांगलिक कार्य जैसे कि विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि से जुड़ा कोई सामान खरीदकर घर में लेकर आते हैं तो भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन आभूषण और वस्त्र खरीदने से सौभाग्य बढ़ता है.
राम नवमी के शुभ अवसर पर घर के मंदिर में राम दरबार स्थापित करने से परिवार में प्रेम और एकता बढ़ती है. इस दिन राम दरबार लेकर आएं और उसे विधि—विधान से मंदिर में स्थापित करें. ऐसा करने से परिवार में प्रेम बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

दिल्ली एयरपोर्ट से पांच लाख का इनामी मोस्ट वांटेड आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली एयरपोर्ट से पांच लाख का इनामी मोस्ट वांटेड आतंकी गिरफ्तार
एनआईए ने दिल्ली हवाई अड्डे से पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड आतंकी को गिरफ्तार किया है. तीन साल पहले उसे भगोड़ा घोषित किया गया था और इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था.
एनआईए ने दिल्ली हवाई अड्डे से पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड आतंकी को गिरफ्तार किया है. तीन साल पहले उसे भगोड़ा घोषित किया गया था और इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े रहे कुलविंदरजीत सिंह उर्फ ‘खानपुरिया’ को शुक्रवार को बैंकॉक से यहां पहुंचने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया. खानपुरिया पंजाब में चुन-चुनकर हत्या के मामलों को अंजाम देने की साजिश रचने समेत अनेक आतंकवादी मामलों में शामिल और वांछित था. वह 2019 से फरार था और एनआईए ने उसके बारे में सूचना देने पर पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी.
उसे अमृतसर में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ थाने में दर्ज एक मामले में पंजाब में एनआईए की विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था. इसके बाद उसके खिलाफ एक लुक-आउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. यह मामला शुरुआत में 30 मई, 2019 को और बाद में एनआईए द्वारा 27 जून, 2019 को दर्ज किया गया था. इससे पहले खानपुरिया के साथ साजिश रचने वाले चार सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये थे.
‘गिरफ्तार आतंकवादी 1990 के दशक में नयी दिल्ली के कनॉट प्लेस में बम विस्फोट के एक मामले में और अन्य राज्यों में ग्रेनेड हमलों में भी शामिल था.’ NIA अधिकारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि खानपुरिया पंजाब में डेरा सच्चा सौदा से जुड़े परिसरों और पुलिस तथा सुरक्षा से जुड़े स्थानों पर निशाना साधकर भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की साजिश में प्रमुख तौर पर शामिल था.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई देशों के खिलाफ रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का कर सकते है एलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई देशों के खिलाफ रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का कर सकते है एलान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो अप्रैल से कई देशों के खिलाफ रेसिप्रोकल टैरिफ यानी जवाबी आयात शुल्क लगाने का एलान करने जा रहे हैं। ट्रंप ने इस दिन को खास नाम भी दिया है- लिबरेशन डे यानी आजादी दिवस। हालांकि, उनके इस एलान को आर्थिक मामलों के जानकार ने दुनिया के खिलाफ व्यापार युद्ध छेड़ने का दिन करार दिया है।
प का कहना है कि कई देश अमेरिकी उत्पादों पर जबरदस्त टैरिफ लगाते हैं, वहीं अमेरिका उन देशों के उत्पादों पर कम आयात शुल्क वसूलता है। अमेरिकी राष्ट्रपति का मानना है कि इसकी वजह से अमेरिका को 1 ट्रिलियन डॉलर का व्यापार घाटा उठाना पड़ता है, जो कि अमेरिकी उद्योगों और कामगारों के लिए नुकसान देह है।
ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप आज आयात शुल्क पर क्या बड़े एलान कर सकते हैं? उनके टैरिफ से जुड़े एलानों की जद में कौन-कौन से देश आ सकते हैं? ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ का भारत पर क्या असर होगा और देश के कौन-कौन से उद्योगों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ने की संभावना है? इसके अलावा ट्रंप के टैरिफ लगाने के एलान से अमेरिका को फायदा होगा या नुकसान?
क्या हो सकते हैं ट्रंप के बड़े फैसले?
-खुद अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, वह उन सभी देशों पर जवाबी टैरिफ का एलान करने वाले हैं, जो देश अमेरिकी उत्पादों के आयात पर शुल्क वसूलते हैं। ट्रंप का साफ कहना है कि वह हर देश पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे, जितना सामने वाला देश अमेरिका के उत्पादों पर लगाता है।
-ट्रंप का कहना है कि अमेरिका के आयात शुल्क हर देश में उद्योग दर उद्योग या उत्पाद दर उत्पाद पर निर्भर होंगे। यानी जो उद्योग ज्यादा आयात शुल्क लगाएगा, उसे उतना ही जवाबी टैरिफ झेलना होगा। यानी एक ही देश के अलग-अलग उद्योगों पर अलग-अलग टैरिफ की व्यवस्था की जा सकती है।
-ट्रंप प्रशासन के एक और वर्ग का कहना है कि अलग-अलग देशों पर यह टैरिफ औसत के आधार पर भी लगाए जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर कोई देश अमेरिकी कारों पर 30% टैरिफ लगाता है और फार्मा सेक्टर पर 20% टैरिफ लगाता है, तो ट्रंप प्रशासन पूरे देश के उत्पादों पर जवाबी औसतन टैरिफ 25 फीसदी कर सकता है।
-व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने रविवार को ही फॉक्स न्यूज को बताया कि अमेरिका इन टैरिफ से हर साल 600 अरब डॉलर जुटा सकता है, जिसका मतलब है कि सभी देशों पर आयात शुल्क का औसत करीब 20 फीसदी रहेगा।
ट्रंप के टैरिफ की जद में कौन-कौन से देश आ सकते हैं?
ट्रंप ने अब तक कई देशों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। सबसे पहले उनके निशाने पर चीन, कनाडा और मैक्सिको रहे थे। इसके बाद उन्होंने कई मौकों पर अपने बाकी सहयोगियों- यूरोपीय संघ, दक्षिण कोरिया, भारत, ब्राजील, आदि के नाम लिए थे। अपने सबसे ताजा बयान में ट्रंप ने कहा- “हम सभी देशों से शुरुआत करना चाहेंगे। देखते हैं आगे क्या होता है।
उनके इस बयान के बाद यह साफ नहीं हो पाया कि ट्रंप 2 अप्रैल को पुख्ता तौर पर किन-किन देशों को टैरिफ की जद में ला सकते हैं। हालांकि, अमेरिका के वाणिज्य मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अपने एक बयान में ‘डर्टी 15’ का जिक्र किया। उन्होंने बयान में साफ किया था कि 2 अप्रैल से अमेरिका के 15 फीसदी व्यापारिक साझेदार, जो हम पर जबरदस्त टैरिफ लगाते हैं और अमेरिकी उत्पादों के लिए व्यापार से जुड़ी बाधाएं पैदा करते हैं, वह सबसे पहले निशाने पर होंगे।
अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय का 2024 का डाटा देखा जाए तो सामने आता है कि अमेरिका को व्यापार घाटा कुछ देशों से सबसे ज्यादा है। इनमें सबसे ऊपर चीन है।

नवरात्रि में ऐसे सपने देखना होता है बेहद शुभ

नवरात्रि में ऐसे सपने देखना होता है बेहद शुभ
चैत्र नवरात्रि का त्योहार हर तरफ भक्तिपूर्वक मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में भक्त श्रद्धा और भक्ति से व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि शब्द सुनते ही हमारे मन में शक्ति, भक्ति और साधना जैसी भावनाएं आ जाती हैं। हालांकि, कई बार नौ दिनों के उपवास के समय हमें कई तरह के सपने भी आते हैं। हालांकि, कई लोग इन सपनों के असल मतलब को नहीं समझ पाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको नवरात्रि के दौरान देखे गए सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं। कहते हैं कि इन सपनों को शुभ और भविष्यसूचक संकेतों के रूप में माना जाता है।
नवरात्रि में देखे जाने वाले सपने
अगर नवरात्रि के दिनों में आपको मां दुर्गा या फिर कई अन्य देवी-देवताओं के दर्शन होते हैं तो यह शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे सपने देखने का मतलब है कि भविष्य में आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। यही नहीं, मान्यता यह भी है कि इन सपनों को देखने से सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं और भगवान का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहता है।
नदी या झरने का सपना आने का अर्थ
बहता हुआ साफ पानी या नदी या फिर झरना शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह सपना बताता है कि आपके जीवन में सुखद परिवर्तन आने वाला है और आपके कष्ट का समय अब खत्म होने वाला है। मान्यता यह भी है कि ऐसे सपनों का मतलब होता है कि मां दुर्गा का आप पर विशेष आशीर्वाद है और अब आपकी सारी मुश्किलें खत्म होने वाली हैं।
सपने में फूल देखने का मतलब
अगर आप सपने में फूलों की वर्षा या सुंदर पुष्प देखती हैं तो –यह सपना सौभाग्य, प्रेम और खुशहाली का संकेत देता है। यह बताता है कि आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप जो भी कर रहे हैं, उसमें कामयाबी जरूर मिलेगी। ऐसे में आपको धैर्य रखने की जरूरत है।
क्या होता है गाय का सपना देखने का अर्थ?
अगर आप गाय का सपना देखते हैं तो यह भी काफी शुभ माना जाता है। सफेद या लाल रंग की गाय यह दर्शाता है कि आपके घर में धन, ऐश्वर्य और शांति आने वाली है। आपको बस थोड़ा सब्र करने की जरूरत है। इसलिए अगर आपको भी ऐसे सपने आते हैं तो यह आपकी सारी परेशानी खत्म होने का संकेत देती है।

ईपीएफओ ने 15 और बैंकों को प्रत्यक्ष भुगतान प्रणाली से जोड़ा

ईपीएफओ ने 15 और बैंकों को प्रत्यक्ष भुगतान प्रणाली से जोड़ा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने बहु-बैंकिंग केंद्रीकृत संग्रह प्रणाली में 15 और बैंकों को शामिल किया है। इसके साथ ही इस पैनल में शामिल सरकारी और निजी बैंकों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। कल नई दिल्ली में इस करार पर हस्ताक्षर के समय श्रम और रोजगार मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि ईपीएफओ लगभग आठ करोड़ सदस्यों और 78 लाख से अधिक पेंशन भोगियों को सामाजिक सुरक्षा और अन्य लाभ उपलब्ध करा रहा है। मंत्री मांडविया ने कहा कि ईपीएफओ स्वयं को सुलभ और कुशल बैंक के रूप में स्थापित करने के लिए ईपीएफओ 3.0 के रूप में विकसित कर रहा है। नए शामिल 15 बैंक सालाना लगभग 12 हजार करोड़ रूपये का प्रत्यक्ष भुगतान करेंगे और कर्मचारी सीधे इन बैंकों से लेन-देन कर सकेंगे।

मध्यप्रदेश में छात्रों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करोड़ों रूपए ट्रांसफर किए

मध्यप्रदेश में छात्रों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करोड़ों रूपए ट्रांसफर किए
मध्यप्रदेश में पिछले वर्ष एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा की प्रीलिम्स, मेन्स और साक्षात्कार जैसे अलग-अलग स्तर की परीक्षाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के सबसे ज्यादा अभ्यर्थी उज्जैन जिले से चयनित हुए हैं। दूसरे स्थान पर गुना जिला रहा। राज्य सरकार ने सिविल सर्विस इन्सेंटिव स्कीम के तहत कुल 8 करोड़ 92 लाख 75 हजार का इंसेंटिव ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को दिया गया। इनमें 1.03 करोड़ से ज्यादा का इंसेंटिव उज्जैन जिले के अभ्यर्थियों को दिया गया है। यह सबसे ज्यादा है। गुना जिले के ओबीसी अभ्यर्थियों को 85 लाख से ज्यादा का इन्सेंटिव मिला। इस मामले में भोपाल, इंदौर जैसे बड़े जिले पिछड़ गए।
अभ्यर्थियों को इंसेंटिव
यह जानकारी पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की एक रिपोर्ट में सामने आई है। इसमें बताया गया है कि पिछले साल 47 जिलों के ओबीसी अभ्यर्थी एमपीपीएससी की प्रीलिम्स, मेन्स आदि स्तरों की परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए थे। इन्हें इस स्कीम के तहत इन्सेंटिव दिया गया। सबसे ज्यादा इन्सेंटिव उज्जैन जिले को मिला है तो सबसे कम आलीराजपुर जिले के अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपए मिले हैं। उमरिया जिले को भी केवल 45 हजार मिले हैं। विधानसभा के बजट सत्र में भी सचिन सुभाष यादव ने एक प्रश्न पूछा था कि क्या ओबीसी के लिए सिविल सेवा इन्सेंटिव स्कीम की राशि देना बंद कर दिया गया है। इसके जवाब में मंत्री कृष्णा गौर ने लिखित जवाब दिया था कि यह योजना बंद नहीं हुई है। ओबीसी छात्रों को इन्सेंटिव दिया जा रहा है।
यह है योजना
एमपीपीएससी प्री और मेन्स परीक्षा पास करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी छात्रों के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसका मकसद इन वर्गों के विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं में सफल होने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा (प्री) उत्तीर्ण करने पर 20 हजार, मुख्य परीक्षा (मेन्स) उत्तीर्ण करने पर 30 हजार और साक्षात्कार के बाद चयनित होने पर 25 हजार रुपए प्रदान किए जाते हैं। अभिभावकों की आय पांच लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

MP के 19 नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार से बंद होंगी शराब की दुकानें – मुख्यमंत्री यादव

MP के 19 नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार से बंद होंगी शराब की दुकानें – मुख्यमंत्री यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की 19 धार्मिक नगरों और ग्राम पंचायतों में शराबबंदी की घोषणा 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। यह निर्णय 24 जनवरी को महेश्वर में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूर हुआ था। उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, ओरछा, मैहर जैसे पवित्र स्थानों सहित 19 क्षेत्रों में शराब की दुकानें और बार बंद होंगे। मुख्यमंत्री ने इसे नशामुक्ति की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
पवित्र नगरों में शराब पर रोक
शराबबंदी के दायरे में एक नगर निगम (उज्जैन), छह नगर पालिकाएं (महेश्वर, ओंकारेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया), छह नगर परिषदें (मंडलेश्वर, मंदसौर, मुलताई, पन्ना, मंडला, अमरकंटक) और छह ग्राम पंचायतें (सलकनपुर, कुंडलपुर, बांदकपुर, बरमानकलां, बरमानखुर्द, लिंगा) शामिल हैं। इन क्षेत्रों को पूर्णतः पवित्र घोषित कर शराब पर प्रतिबंध लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम जन आस्था और धार्मिक भावनाओं को सम्मान देगा।
प्रमुख धार्मिक स्थल प्रभावित
शराबबंदी लागू होने वाले प्रमुख स्थानों में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन, नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक, रामराजा मंदिर ओरछा, पीतांबरा देवीपीठ दतिया, मैहर, चित्रकूट, सलकनपुर, मंदसौर का पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र, मुलताई का ताप्ती उद्गम और पन्ना शामिल हैं। यह निर्णय इन स्थानों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए लिया गया है।
सोनिया गांधी पर निशाना
महेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी के शिक्षा नीति पर लिखे लेख की कटु आलोचना की। उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी ने नई शिक्षा नीति को समझा ही नहीं। शिवाजी और अकबर की तुलना में हम शिवाजी पर गर्व करते हैं, पर रहीम-रसखान का भी सम्मान करते हैं।” उन्होंने पीएम मोदी की अगुवाई में 2020 की शिक्षा नीति को समावेशी बताया और सोनिया के लेख की निंदा की।
नशामुक्ति की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी का यह फैसला नशामुक्ति की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। धार्मिक महत्व के इन 19 क्षेत्रों में शराबबंदी से श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। 1 अप्रैल से यह नियम प्रभावी हो जाएगा।

सीएम राइज स्कूलों का नाम हुआ सांदीपनी स्कूल – सीएम की बड़ी घोषणा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, सीएम राइज स्कूलों का नाम हुआ सांदीपनी स्कूल, छात्रों के कल्याण के लिए सरकार संकल्पित
– राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव
– स्टूडेंट्स ने सूबे के मुखिया का लिया इंटरव्यू और ऑटोग्राफ
– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूली बच्चों पर की पुष्पवर्षा
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 अप्रैल को ‘स्कूल चलें हम अभियान-2025’ की शुरुआत की। वे इस अभियान के अंतर्गत शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत में एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं से संवाद किया, तो दूसरी तरफ स्टूडेंट्स ने उनका इंटरव्यू भी लिया। उन्होंने इस दौरान बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अब सीएम राइज स्कूल सांदीपनी स्कूल के नाम से जाने जाएंगे। उन्होंने इस मौके पर प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इन प्रदर्शनियों में पेंटिंग, माटी कला सहित कई कलाकृतियां शामिल थीं। इस दौरान छात्रों ने सीएम डॉ. यादव को उनका स्कैच भी दिखाया। स्कैच देखने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उस पर ऑटोग्राफ दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं पर पुष्पवर्षा कर सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन बेहद खास है। आज स्कूल चलें अभियान का शुभारंभ है। हमारी सरकार छात्रों के कल्याण के लिए संकल्पित है। स्कूल चलो अभियान की शुरुआत 5 हजार साल पहले ही हो गई थी। भगवान श्री कृष्ण ने 11 साल की उम्र में कंस को जरूर मारा, लेकिन ऋषि-मुनियों को उनकी शिक्षा की भी चिंता थी। बहुत सोच-विचार कर उन्होंने श्री कृष्ण को पढ़ाई के लिए सांदीपनी आश्रम भेजा।

सरकारी स्कूल में पढ़ने से प्रतिभा पर असर नहीं
सीएम डॉ. यादव ने बच्चों से कहा कि श्री कृष्ण-सुदामा की दोस्ती आपके लिए पाठ है। आप भी जिनसे दोस्ती करो, उनसे आत्मीयता जीवनभर बनाए रखो। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने से प्रतिभा पर कोई असर नहीं होता। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. अब्दुल कलाम, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी हस्तियों का जीवन कष्टों में बीता, लेकिन उसके बावजूद इन सभी ने संकटों को पार करते हुए अपनी पहचान स्थापित की।

हमारे छात्र-छात्राओं का इंतजार दुनिया कर रही
सीएम डॉ. यादव ने स्कूली छात्र-छात्राओं से कहा कि दुनिया आपका इंतजार कर रही है। आप न केवल प्रदेश का, बल्कि देश का नाम आगे बढ़ाएं। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का लाभ प्रदेश को मिल रहा है। हम प्रदेश को विकसित करने के लिए संकल्पित हैं। भोपाल में पहली बार ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट हुई तो उद्योगपतियों ने कहा कि ऐसी समिट कहीं नहीं देखी। आज हमारा प्रदेश बदल रहा है। हम सभी मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहे हैं। आज हमने किया, कल की जिम्मेदारी आप पर है। हमारी सरकार ने तय किया है कि सीएम राइज स्कूल को अब सांदीपनी स्कूल के नाम से जाना जाएगा।
नए स्टूडेंट्स का हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में नए स्टूडेंट्स का स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के स्कूली खिलाड़ियों का भी सम्मान किया। इसके साथ-साथ उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षा पोर्टल 3.0 का शुभारंभ किया। गौरतलब है कि, प्रदेश में करीब 92 हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें प्रायमरी, मीडिल, हाई और हायर सेकण्डरी स्कूल हैं। इन स्कूलों में लगभग 85 लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

क्या है एजुकेशन पोर्टल 3.0
बता दें, इस साल एक अप्रैल से नए सेशन की शुरुआत हो रही है। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2025 के माध्यम से सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश की कार्रवाही एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर “स्टूडेंड डायरेक्ट्री मैनेजमेंट सिस्टम” प्रणाली पर की जा रही है। एजुकेशन पोर्टल में स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित सभी कार्यों को शामिल किया गया है। विभाग से संबंधित जानकारी पोर्टल के माध्यम से आसानी से मिल सकेगी।

भविष्य से भेंट कार्यक्रम में क्या होगा
स्कूल चलें हम अभियान के दूसरे दिन दो अप्रैल को स्कूलों में “भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रबुद्ध और सम्मानित व्यक्तियों को प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसी दिन स्थानीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ी, साहित्यकार, कलाकार, मीडिया, संचार मित्रों, पुलिस अधिकारी, राज्य शासन के अधिकारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

पैरेंट्स का होगा सम्मान
“स्कूल चलें हम अभियान” के अंतर्गत 3 अप्रैल को स्कूल स्तर पर पैरेंट्स के साथ सांस्कृतिक-खेल-कूद की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य पैरेंट्स का स्कूल से जुड़ाव करना है। इसी दिन स्कूल में उपस्थित पैरेंट्स को स्टाफ द्वारा राज्य सरकार की स्कूल शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पिछले शैक्षणिक-सत्र में जिन विद्यार्थियों की 85 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रही है, उनके पैरेंट्स को सभा में सम्मानित किया जाएगा।

हार के आगे जीत से बदलेगा भविष्य
“स्कूल चलें हम अभियान” के अंतर्गत 4 अप्रैल को ऐसे छात्रों को चिन्हित किया जाएगा, जो किन्हीं वजहों से अगली कक्षा में नहीं आ सके। पैरेंट्स को इन बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए समझाइश दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि असफल होने के बाद भी लगातार प्रयास से अच्छा भविष्य तैयार किया जा सकता है। इसी दिन स्कूल प्रबंधन और विकास समिति की बैठक भी होगी। बैठक में नए एजुकेशन सेशन में ऐसे बच्चों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी, जिनका स्कूलों में नामांकन नहीं हो पाया है। समिति के सदस्य अपने विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन की कोशिश करेंगे और वार्षिक कार्य-योजना बनाकर उसके क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे।

मध्य प्रदेश में आज से नया शैक्षणिक सत्र शुरू, तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत

मध्य प्रदेश में आज से नया शैक्षणिक सत्र शुरू, तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत
शिक्षा सत्र 2025-26 मंगलवार से शुरू हो गया। सुबह तय समय 10.30 बजे स्कूल खुले। आने वाले विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रवेश उत्सव के तहत अलग-अलग आयोजन हुए।
इसके साथ ही स्कूल चलें हम अभियान भी शुरू हो गया, जो कि चार अप्रैल तक चलेगा। प्रवेश उत्सव का मुख्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सीएम राइज अहिल्याश्रम कन्या उमावि-2 में सुबह 10 बजे से आयोजित हुआ।
फ्री बुक्स, विशेष मिड डे मील
कार्यक्रम में महापौर, जनप्रतिनिधि, पालक, समाज सेवी शामिल हुए। सभी छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गाय। प्रवेश उत्सव के साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। नए नामांकन भी कराए जा रहे हैं। कक्षा एक से 8वीं तक सभी शालाओं में बालसभा का आयोजन किया गया। स्कूलों में विशेष मध्यान्ह भोजन दिया जाना है।
हर दिन होंगे अलग आयोजन
स्कूल चलें हम अभियान के दूसरे दिन स्कूलों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम हुआ। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रबुद्ध और सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट के लिए बुलाया गया।
तीसरे दिन स्कूल स्तर पर पालकों के साथ सांस्कृतिक और खेल-कूद की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। चौथे दिन ऐसे छात्रों को चिन्हित किया जाएगा, जो फेल हो गए है। पालकों को इन बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए समझाइश दी जाएगी।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...