CM मोहन यादव का 60वां जन्मदिन, PM मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

CM मोहन यादव का 60वां जन्मदिन, PM मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन इस ख़ास मौक़े को वे प्रदेश वासियों के लिए विकास कार्यों की सौग़ात के रूप में मना रहे हैं। आपको बता दें, अपने जन्मदिन पर CM मोहन यादव कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे, जिससे प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक विकास को नई रफ़्तार मिलेगी।
आज मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने ख़ास दिन पर उज्जैन में करोड़ों रूपये की परियोजनाओं की नींव रखेंगे, जिसमें शहर के विकास को और गति मिलेगी। CM कि इस सौग़ात को रिटर्न बर्थडे गिफ़्ट के रूप में देखा जा सकता है। इस तरह CM मोहन यादव अपना जन्मदिन सेवा और विकास कार्यों के रूप में मनाने वाले हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के मौक़े पर उन्हें देश भर से बधाइयां मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। PM मोदी ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रदेश के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की। इसके अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों, BJP के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत रूप से उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कुष्ठ रोगियों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

मुख्यमंत्री ने कुष्ठ रोगियों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुष्ठ रोगियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम पहुंच कर कुष्ठ रोगियों पर पुष्प वर्षा के साथ अभिवादन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुष्ठ रोगियों को भोजन परोसा तथा फल, खाद्य सामग्री, वस्त्र और दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा, वरिष्ठ प्रतिनिधि राहुल कोठारी,समाज सेवी तथा कुष्ठ रोगियों के परिजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि राज्य सरकार नागरिकों के हर प्रकार के कष्ट में साथ खड़ी है। ऐसे लोगों के बीच आकर एक प्रकार से आत्मीय सुख प्राप्त होता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर रखते हुए आगे लेकर जाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बड़ा निवेश मिला है और सरकार ने संभागीय स्तर पर औद्योगिक ईकाइयों के भूमि-पूजन की शुरुआत कर दी है। पहले भिंड, मुरैना और ग्वालियर में 18 औद्योगिक ईकाइयों के भूमि-पूजन किया। बुधवार को भी उज्जैन में विभिन्न औद्योगिक ईकाइयों का भूमि-पूजन हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जनसंपर्क विभाग के मोबाइल ऐप का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जनसंपर्क विभाग के मोबाइल ऐप का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में जनसंपर्क विभाग द्वारा विकसित मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इस ऐप से प्रदेशवासियों को सरकार की नीतियों, योजनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों की त्वरित व सटीक जानकारी सीधे मोबाइल पर ही प्राप्त हो सकेगी। मोबाइल ऐप पर समाचार, फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी, मंत्री परिषद के निर्णय, आलेख, विभिन्न विभागों की वेबसाइट के लिंक, जिलों के समाचार तथा मंत्रिमंडल के सदस्यों, कमिश्नर और कलेक्टर की सूची आसानी से प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, संचालक जनसम्पर्क अंशुल गुप्ता तथा सोशल मीडिया विशेषज्ञ उपस्थित थे।
आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. खाड़े ने अवगत कराया कि जनसम्पर्क विभाग के पोर्टल mpinfo.org का Android Based मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। मोबाइल ऐप में मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण से जुड़े समाचार सिंगल क्लिक पर ऐप में उपलब्ध होंगे। ऐप पर स्क्रीन रीडर की भी सुविधा दी गई है, जिससे यूजर आसानी से समाचार सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऐप में वॉइस सर्च की सुविधा दी गई हे, जिससे यूजर आसानी से आवश्यकता अनुसार कंटेंट सर्च कर सकते हैं। ऐप पर व्हाट्सऐप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने की लिंक भी दी गई है, इससे सुगमता से कंटेट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया जा सकेगा। मोबाइल ऐप पर पुश नोटिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है, इसके माध्यम से समाचार को सभी यूजर्स तक पुश किया जा सकता है।

एमपी पुलिस अधिकारियों के थोकबंद तबादले

एमपी पुलिस अधिकारियों के थोकबंद तबादले
मध्य प्रदेश में एक बार फिर थोकबंद तबादले किये गए हैं, इस बार तबादलों की लिस्ट पुलिस विभाग की जारी हुई है, पुलिस मुख्यालय भोपाल ने तबादला सूची जारी करते हुए ट्रांसफर किये गए इंस्पेक्टर्स, सब इंस्पेक्टर्स (SI) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर्स (ASI) को एकतरफा कार्यमुक्त करते हुए नई पदस्थापना पर तत्काल ज्वाइन करने के आदेश भी दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय भोपाल (PHQ Bhopal) ने सोमवार शाम तबादला सूची जारी की है, इसमें निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक, उप निरीक्षक और कार्यवाहक उप निरीक्षक, रक्षित निरीक्षक, कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।

भारत ने वर्ष 2023-24 में स्वदेशी रक्षा उत्पादन में 1.27 लाख करोड़ रुपये की सबसे अधिक वृद्धि हासिल की

भारत ने वर्ष 2023-24 में स्वदेशी रक्षा उत्पादन में 1.27 लाख करोड़ रुपये की सबसे अधिक वृद्धि हासिल की
मेक इन इंडिया पहल के शुभारंभ के बाद से 2023-24 में भारत के स्वदेशी रक्षा उत्पादन में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही भारत का स्वदेशी रक्षा उत्पादन अब रिकॉर्ड 1 लाख 27 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रक्षा उत्पादन में वर्ष 2014-15 के 46,429 करोड़ के मुकाबले 174% बढ़ोतरी हुई है।
मंत्रालय ने कहा कि कभी विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भर रहने वाला देश अब स्वदेशी विनिर्माण में उभरती हुई शक्ति बन गया है और घरेलू क्षमताओं के माध्यम से अपने सैन्य बल का निर्माण कर रहा है। वहीं देश का रक्षा निर्यात भी वर्ष 2013-14 के 686 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया। यह पिछले एक दशक में 30 गुना वृद्धि के साथ अब तक के सर्वाधिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में व्यापार करने में आसानी के लिए कई कदम उठाए हैं।

कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकले 5 चीते

कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकले 5 चीते
कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए चीता ज्वाला और उसके 4 शावक अब बाहर निकलकर आबादी वाली इलाके में पहुंच गए है। हाल ही में इन्हें रेलवे ट्रैक के पास और नदी के करीब देखा गया। चीतों के परिवार का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ये लोगों के बीच से होकर गुजर रहे हैं। एक महीने पहले ही इन्हें खुले जंगल में छोड़ा गय था।
वन विभाग की टीम भी पहुंची
चीतों के आबादी वाले इलाके में आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जहां चीते जा रहे हैं, वहां लोगों से इनसे दूर रहने के लिए कहा जा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार इनकी निगरानी कर रही है।
चीतों के जंगल की सीमा पार करने का यह पहला मामला नही है। इसके पहले भी बाड़े से छोड़े गए जंगल से बाहर जा चुके हैं। इसके बाद वन विभाग द्वारा उन्हें रेस्क्यू कर वापस कूनो में लाया गया था।

संघ ने ‘संगठित हिंदू समाज’ के निर्माण का लिया संकल्प

संघ ने ‘संगठित हिंदू समाज’ के निर्माण का लिया संकल्प
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को अपनी सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) में दुनिया में शांति और समृद्धि लाने के लिए सौहार्दपूर्ण और संगठित हिंदू समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, महासचिव दत्तात्रेय होसबाले, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा महासचिव बीएल संतोष सहित आरएसएस से जुड़े 32 संगठनों के प्रमुखों ने भाग लिया।
सभा की तीन दिवसीय बैठक के समापन पर पेश किए प्रस्ताव में कहा गया कि भारत एक प्राचीन और समृद्ध संस्कृति वाला देश है। इसमें एकजुट दुनिया बनाने का अद्भुत ज्ञान है। संघ उद्देश्य पूरी मानवता को विभाजन और विनाश की प्रवृत्तियों से बचाना है और सभी जीवों के बीच शांति और एकता की भावना को बढ़ावा देना है।
‘संगठित और सामूहिक जीवन की आवश्यकता’
प्रस्ताव में कहा गया कि हिंदू समाज को अपने वैश्विक उत्तरदायित्व को पूरा करने के लिए संगठित और सामूहिक जीवन की आवश्यकता है, जो ‘धर्म’ पर आधारित आत्मविश्वास से भरा हो।

भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक

भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक
भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में विदेशी निवेशकों (Investor) की बिकवाली का सिलसिला थमा है। पिछले सप्ताह विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर खरीदे, जिससे 21 मार्च को समाप्त के दौरान एफआइआइ (FII) की कुल निकासी केवल 1,794 करोड़ रुपए रही। इससे सेंसेक्स-निफ्टी 4% से अधिक चढ़ा। मार्च में एफआइआइ ने 15,000 करोड़ रुपए निकाले हैं। वैश्विक स्तर पर तनाव में कुछ राहत और रूस-यूक्रेन युद्ध में कमी की उम्मीदों के बीच विदेशी निवेशकों (FPI) की निकासी थमती नजर आई है। यह लगातार 15वां हफ्ता है जब एफपीआइ ने भारतीय बाजार से पैसा निकाला है। हालांकि, मार्च में उन्होंने भारतीय बॉन्ड यानी ऋण बाजार में 10,955 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार की चाल ग्लोबल ट्रेंड, टैरिफ से जुड़े अपडेट और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी। साथ ही अमरीका में जीडीपी के आंकड़े जारी होंगे, जो दुनियाभर के शेयर बाजारों को प्रभावित करेंगे। मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका ने कहा, आकर्षक वैल्यूएशन और आर्थिक पुनरुद्धार के संकेतों से एफआइआइ भारतीय बाजार में लौट सकते हैं।

सीएम मोहन यादव कैबिनेट के अहम फैसले

सीएम मोहन यादव कैबिनेट के अहम फैसले
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक ली। जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। इस बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विस्तार से जानकाटी साझा की। बैठक में विशेष रूप से उज्जेन के विक्रमोत्सव, औद्योगिक विकास के GIS (Geographic Information System) प्रोजेक्ट और वाइल्ड लाइफ सेचुटी के विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
काल गणना का केंद्र बनेगा उज्जैन
कैबिनेट बैठक के दोरान उज्जैन को काल गणना (Time Calciation) का केंद्र बनाने की योजना पर चर्चा हुडी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि उज्जैन में वर्तमान में विक्रमोत्सव (Vikramotsav) का आयोजन किया जा रहा है और 12, 13, 14 अप्रैल को दिल्ली में सम्राट विक्रमादित्य पट एक महानाटव आयोजित होगा। उज्जैन को वैश्विक स्तर पर काल गणना का प्रमुख केंद्र वनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
ओला प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को ओले गिरने से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा करने और सर्वे के बाद आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने आत्मनिर्भट नगर निगम और नगर पालिका वनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश में 4 बड़े सोलर प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि तनख्वाह ओट पेय जल के बिल के बहु को कम किया जा सके।
काल गणना आधारित किताब का किया विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक (CM Mohan Yadav Cabinet) से पहले विक्रमादित्य ध्वज ओर पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि गुड़ी पड़‌वा पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हों। विमोचित पुस्तिका “भारत का नव वर्ष विक्रम संवत में विक्रम संवत, काल गणना की पद्धति, प्राचीन यंत्रों, वेदिक घड़ी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। विक्रम संवत भारत का प्राचीन कैलेंडर है, जिसकी शुरुआत 57 ई.पू में हुई थी।
पूरे प्रदेश में मनेगा गुड़ी पड़वा
कैबिनेट वेठक में निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में नव वर्ष के रूप में गुड़ी पड़‌वा (Gudi Padwa) का पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने अपने सभी मंत्रियों को नववर्ष यानी गुड़ी पड़वा के कार्यक्रमों में भाग लेने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, आम जनता को भी नीम की कोमल पत्तियों का सेवन करने के लिए जागरूक किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
GIS परियोजना से औद्योगिक विकास को गति
GIS (Geographic Information System) परियोजना मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि 21 मार्च को भिंड औट चंवल क्षेत्र में कुल 18 परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया। ग्वालियर में भी औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन किया गया है। आने वाले समय में सात और औद्योगिक इकाइयों की आधारशिला रखी जाएगी ज़रकार ने सभी संभागों से निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए है, जिनकी प्रगति की समीक्षा की जा रही है।
मध्य प्रदेश को मिली 26वीं वाइल्ड लाइफ सेंचुरी
कैबिनेट बैठक में वाइल्ड लाइफ सेंचुटी (Wildlife Sanctuary) से संबंधित एक बड़ा निर्णय लिया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि देश में सबसे अधिक वाइल्ड लाइफ सेंचुटी बनाने का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के पास है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वाइल्ड लाइफ सेंचुटी में जल संकट को दूर करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है ताकि पशु औट मानव, दोनों को पर्याप्त जल उपलव्य हो सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नई दिल्ली में डायमंड स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नई दिल्ली में डायमंड स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विगत सवा वर्ष में मध्यप्रदेश सरकार ने विरासत को साथ लेकर विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं, जिससे उन्हें संतोष है। प्रदेश सरकार गरीब, युवा, महिला और किसान कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इंदौर की हुकुमचंद मिल के श्रमिकों का कई वर्षों से लंबित भुगतान जहां एक ओर पूरा कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर राज्यों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों के आधार पर 20 वर्ष पुरानी पार्बती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना भी मूर्त रूप ले रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में साढ़े आठ लाख आवास और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 36 लाख आवास में गृह प्रवेश करवाया जा चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जड़ों से जुड़े रहकर ही विकास पथ पर आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने ये विचार रविवार को दिल्ली में एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित ‘डायमंड स्टेट्स समिट’ कार्यक्रम में व्यक्त किए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2000 वर्ष पूर्व सम्राट विक्रमादित्य ने वीरता, न्यायप्रियता और दानशीलता से शासन की व्यस्थाओं का संचालन किया और विदेशी आक्रांताओं से स्वतंत्रता दिलाकर सुशासन स्थापित किया, जो प्रदेश की गौरवशाली विरासत है। विक्रम संवत का प्रवर्तन इसी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है। सम्राट विक्रमादित्य ने अपने राज्य में जनता का कर्ज माफ किया और बिना ब्याज का धन जनता को उपलब्ध कराया। उनके पुरुषार्थ के विभिन्न आयामों का उत्सव मनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार आगामी 12 से 14 अप्रैल तक दिल्ली में विक्रमादित्य महानाट्य का आयोजन करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन महाकाल और काल की नगरी है। यहां पृथ्वी 23.6 अंश पर झुकी हुई है जो इसे कालगणना के लिए सर्वोत्तम स्थल बनाती है। उज्जैन को विश्व का मीन टाइम बनाने के उद्देश्य से यहां वैदिक घड़ी की स्थापना की गई है, जो भारतीय ज्ञान की गौरवशाली परंपरा को पुनर्स्थापित करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीवन के उच्च आदर्शों और नैतिकता को जीवन शैली में सम्मिलित करने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। महर्षि सांदीपनि के आश्रम को तीर्थ के रूप में विकसित कर नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण से जोड़कर आदर्श गोकुल ग्राम बनाए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से देश के दुग्ध उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी को 9% से बढ़ाकर 20% करने का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वर्ष 1956 में गेहूं का समर्थन मूल्य 94 रुपए प्रति क्विंटल और वर्ष 2002-03 में 600 रुपए था, जिसे आज बढ़ाकर 2600 रुपए कर दिया गया है। वर्ष 2002-03 में राज्य का बजट केवल 23 हजार करोड़ का था, जो वर्तमान में बढ़कर 4 लाख 21 हजार करोड़ का हो गया है। पूरे देश में सबसे सस्ती बिजली मध्यप्रदेश में उपलब्ध है, जो दिल्ली मेट्रो को भी प्रदाय की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश को सक्षम और सम्पन्न राज्य बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ‘डायमंड स्टेट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...