महानदी जल विवाद पर छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों के बीच सुलह की पहल

महानदी जल विवाद पर छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों के बीच सुलह की पहल
छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल विवाद को लेकर बीते 42 वर्षों से जारी तनाव को सुलझाने के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री सकारात्मक पहल की ओर बढ़ रहे हैं। शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ओडिशा प्रवास के दौरान वहां के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से सौजन्य भेंट की।
इस भेंट के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच महानदी विवाद के मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसमें सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने पर सहमति बनी। इस दिशा में जल्द ही दोनों राज्यों के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक होने की संभावना है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय के ओडिशा प्रवास के दौरान इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण तरीके से हल करने पर जोर दिया। उनका कहना था कि दोनों राज्य पड़ोसी हैं और उनकी भाषा व संस्कृति में काफी समानताएं हैं।
ऐसे में जल विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाना जरूरी है, ताकि दोनों राज्यों की जनता को लाभ मिल सके। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि आपराधिक मुकदमों या कानूनी लड़ाई से बेहतर है कि दोनों राज्य आपसी सहमति से इसका समाधान निकालें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘जय जोहार’ के साथ शुरू किया संबोधन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘जय जोहार’ के साथ शुरू किया संबोधन
छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संबोधन की शुरुआत जय जोहार के साथ की। उन्होंने कहा कि आपको देखकर मुझे ओडिशा विधानसभा में अपने पुराने दिनों की याद आ गई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह की बधाई दी। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई थी। विधायक की जिम्मेदारी निभाना जनसेवक के भावना से बड़े सौभाग्य की बात होती है। इस विधानसभा की इतिहास को जानकर ये मान्यता मजबूत हुई है कि छत्तीसगढ़िया, सबले बढ़िया।
छत्तीसगढ़ राज्य को मातृशक्ति का रूप कहा जा सकता है। जैसा यहां शबरी माता का उल्लेख किया गया। यहां छत्तीसगढ़ की महतारी के बारे में गाया जाता है। ये राज्य भारत माता का साक्षात प्रतीक है। नारी शक्ती के रूप में ये राज्य स्थापित है। भारत के संसदीय परंपरा में उनका सम्मानीय स्थान है।
मिनीमाता ने समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य किया
राष्ट्रपति ने कहा कि वंचित वर्ग से आने वाली मिनीमाता ने समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य किया। इस सदन में महिलाओं की संख्या 19 है। इस सदन में महिलाओं को विशेष समर्थन प्राप्त हुआ है। उन्होंने महिला विधायकों से अनुरोध किया कि वे अपने क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करें।

न्याय के देवता शनि 29 मार्च से गुरु की राशि मीन में करेंगे प्रवेश

न्याय के देवता शनि 29 मार्च से गुरु की राशि मीन में करेंगे प्रवेश
शनिचरी अमावस्या पर 29 मार्च को शनि देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप में पड़ेगा, तो वहीं कुछ राशियों को इसके नकारात्मक परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं।
इस दिन पर शनिश्चरी अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग भी रहने वाला है, लेकिन सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई नहीं पड़ने के कारण इसका कोई प्रभाव नहीं होगा।
29 मार्च को शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती समाप्त होगी। वहीं इस गोचर से कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर से ढैय्या का प्रभाव खत्म होगा।
ज्योतिष गणना के अनुसार न्याय के देवता शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से कुंभ राशि, मीन राशि और मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। मीन राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जबकि कुंभ राशि वालों पर अंतिम चरण होगा।

एमएस धोनी भी हुए डेब्यूटेंट विग्नेश पुथुर के मुरीद

एमएस धोनी भी हुए डेब्यूटेंट विग्नेश पुथुर के मुरीद
इंडियन प्रीमियर लीग युवा क्रिकेटर्स के लिए सबसे बड़ा प्‍लेटफॉर्म है। हर साल आईपीएल से देश को नया टैलेंट मिलता है। इस बार भी कई युवा खिलाड़ी राष्‍ट्रीय टीम में खेलने का सपना लेकर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। इन्‍हीं में से एक हैं 24 वर्षीय विग्‍नेश पुथुर, जिन्‍होंने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से सभी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेब्यू मैच में ही उन्‍होंने तीन बड़े विकेट चटकाए हैं। एमएस धोनी भी उनकी गेंदबाजी के मुरीद हो गए हैं। मैच के बाद माही ने विग्‍नेश बातचीत करते हुए उन्‍हें शाबाशी भी दी।
सीएसके की टीम एक समय लक्ष्‍य की ओर आसानी से बढ़ रही थी। इसी बीच स्पिन गेंदबाज विग्नेश पुथुर गेंदबाजी के लिए आए और बैक टू बैक तीन बड़े विकेट लेकर मुंबई की मैच में वापसी कराई। उन्‍होंने अपने पहले तीन ओवर में महज 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लेकिन अपने चौथे ओवर में वह प्रेशर को हैंडल नहीं कर पाए और 15 रन दे बैठे। विग्‍नेश ने सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा के विकेट चटकाए। विग्नेश इस मैच की दूसरी पारी में रोहित शर्मा की जगह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतरे थे।
धोनी-विग्‍नेश का वीडियो हुआ वायरल
सीएसके के दिग्‍गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी भी खुद को विग्नेश पुथुर की तारीफ करने से नहीं रोक सके। मैच के बाद धोनी और विग्‍नेश की बातचीत को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि माही पुथुर की गेंदबाजी से कितने एम्‍प्रेस हुए हैं। धोनी उन्‍हें शाबाशी देकर उनकी पीठ भी थपथपा रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई। वीडियो देखकर ये तो पता नहीं चल रहा है कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई। लेकिन इस दौरान धोनी ने जो कहा होगा विग्नेश शायद ही उसको कभी भूल पाएं।

सोशल मीडिया के जरिए हो रही बाघ के अंगों की तस्करी

सोशल मीडिया के जरिए हो रही बाघ के अंगों की तस्करी
देश में बाघ संरक्षण परियोजना के अच्छे परिणाम आ रहे हैं लेकिन पुराने शिकारियों ने नए तरीके अपना कर उत्तर-पूर्व व म्यांमार के रास्ते चीन तक बाघ के अंगों की तस्करी (Tiger Body Parts Smuggling) का नया नेटवर्क तैयार कर लिया है। शिकारियों को हवाला के जरिये आए पैसे का भुगतान किया जा रहा है। पांच राज्यों की पुलिस और चार केंद्रीय जांच एजेंसियों ने इस नेटवर्क का पता लगने के बाद तेजी से कार्रवाई की है। साथ ही वन्य जीव अपराध रोकने के लिए जिम्मेदार वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) ने रेड जारी कर राज्यों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में बाघ के शिकारी गिरोह ज्यादा सक्रिय हैं। पिछले दिनों महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश की सीमा पर चंद्रपुर से बहेलिया गैंग के अजीत पारदी के पकड़े जाने के बाद तहकीकात से उत्तर-पूर्व और म्यांमार तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता चला। मौके से फरार अजीत के भाई का मोबाइल बरामद होने पर उसे 18 लाख रुपए के भुगतान का पता चला। मनी ट्रेल का पीछा करने पर जांच एजेंसियां शिलांग के लालनेइसुंग और निंग सान लून तक पहुंची। लून म्यांमार में रहती हैं और तस्करी में मदद करती हैं। उसके पति लियांग मुंग की तस्करी का माल मणिपुर में चुराचांदपुर सीमा से म्यांमार पहुंचाने में प्रमुख भूमिका रहती है।
सुंग, लुन और मुंग को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी के माल का भुगतान हवाला के जरिये मिजोरम की राजधानी आइजोल निवासी जमखान कप तक पहुंचता है। डब्ल्यूसीसीबी की अगुवाई में सीबीआई, डीआरआई और ईडी इन मामलों में समन्वय से आगे तहकीकात कर रही हैं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों की पुलिस से भी इनपुट लिए जा रहे हैं।

‘सिकंदर’ के ट्रेलर में दिखा सलमान का रौद्र रूप

‘सिकंदर’ के ट्रेलर में दिखा सलमान का रौद्र रूप
सलमान खान की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। धमाकेदार ट्रेलर में सलमान खान को एक दमदार किरदार में दिखाया गया है। ट्रेलर में एक्शन सीक्वेंस और पावरफुल डायलॉग्स है। जिसमें भाईजान कहते हैं, “आप हमको बाहर ढूंढ रहे हो और हम आपका आपके घर में इन्तजार कर रहे हैं।” इसके अलावा एक और सीन में सलमान कहते हैं “जानबूझकर की गई गलती के लिए कोई माफी नहीं है।” “मेरे गुस्से पर मेरा फुल कंट्रोल है लेकिन इस हरकत की वजह से गुस्से ने मुझ पर फुल कंट्रोल ले लिया” ये डायलॉग बोलने के बाद सिकन्दर गुंडों की खूब पिटाई करते हैं।
ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ 30 मार्च को ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनी एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं, जिन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत इस मेगा बजट फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म का बजट करीब ₹200 करोड़ बताया जा रहा है।
उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है, क्योंकि उनकी एक्शन-पैक्ड फिल्मों का दर्शकों के बीच खास क्रेज रहता है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘तवी फिल्मोत्सव’ का उद्घाटन किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘तवी फिल्मोत्सव’ का उद्घाटन किया
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘तवी फिल्मोत्सव’ का उद्घाटन किया। यह महोत्‍सव आज जम्मू-कश्मीर सिने एसोसिएशन ने आयोजित किया। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि उपराज्यपाल ने सिनेमा को शिक्षा का एक प्रभावी माध्यम और सामाजिक परिवर्तन का एक शक्तिशाली घटक बताया।
उपराज्यपाल सिन्‍हा ने जम्मू-कश्मीर के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने ‘तवी फिल्मोत्सव’ का एक विवरण पुस्तिका भी जारी की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की लेक्स फ्रिडमैन के साथ हाल की बातचीत पॉडकास्ट के रूप में अब कई भाषाओं में उपलब्ध

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की लेक्स फ्रिडमैन के साथ हाल की बातचीत पॉडकास्ट के रूप में अब कई भाषाओं में उपलब्ध
प्रधानमंत्री मोदी की एआई शोधकर्ता लेक्स फ्रिडमैन के साथ हाल की बातचीत पॉडकास्ट के रूप में अब कई भाषाओं में उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इसका उद्देश्य बातचीत को ज्‍यादा से ज्‍यादा श्रोताओं तक पहुंचाना है।

केंद्र ने पहली अप्रैल से प्याज निर्यात पर 20% शुल्क वापस लिया

केंद्र ने पहली अप्रैल से प्याज निर्यात पर 20% शुल्क वापस लिया
केंद्र ने पहली अप्रैल से प्याज निर्यात पर 20 प्रतिशत शुल्क वापस ले लिया है। उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार, इससे किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा और उपभोक्ताओं के लिए प्याज की उपलब्धता भी बनी रहेगी।
मंत्रालय ने कहा कि रबी फसलों के अधिक उत्‍पादन की संभावना के बाद थोक और खुदरा कीमतों में कमी आई है। अनुमान के अनुसार, रबी मौसम में प्याज सहित अन्‍य फसलों के अधिक उत्पादन से आने वाले महीनों में बाजार मूल्‍यों में और कमी आने की संभावना है।
घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पिछले वर्ष 13 सितंबर से 20 प्रतिशत का निर्यात शुल्क लागू किया गया था।

सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्‍यम उद्यमों के वर्गीकरण के लिए टर्नओवर और निवेश कसौटी में महत्‍वपूर्ण संशोधन अधिसूचित किए

सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्‍यम उद्यमों के वर्गीकरण के लिए टर्नओवर और निवेश कसौटी में महत्‍वपूर्ण संशोधन अधिसूचित किए
सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्‍यम उद्यमों के वर्गीकरण के लिए टर्नओवर और निवेश कसौटी में महत्‍वपूर्ण संशोधन अधिसूचित किए हैं। ये संशोधन पहली अप्रैल से प्रभावी होंगे।
अब ढाई करोड़ रूपए तक के निवेश वाले सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों को सूक्ष्‍म उद्यम के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। पहले इनके लिये निवेश सीमा एक करोड़ रूपए थी। इसी प्रकार टर्नओवर सीमा भी पांच करोड़ रूपए से बढ़ाकर दस करोड़ रूपए कर दी गई है।
25 करोड़ रूपए तक के निवेश वाली इकाईयां लघु उद्यम वर्ग में रखी गई हैं। पहले इनके लिए निवेश सीमा दस करोड़ रूपए थी।
इन उद्यमों के लिए टर्नओवर सीमा 50 करोड़ रूपए से दोगुनी कर एक सौ करोड़ रूपए की गयी है।
एक सौ पच्‍चीस करोड़ रूपए तक के निवेश वाली सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम इकाईयां अब मध्‍यम उद्यम मानी जाएंगी।
पहले इनकी निवेश सीमा पचास करोड़ रूपए थी। मध्‍यम उद्यमों के लिए टर्नओवर सीमा दोगुनी कर पांच सौ करोड़ रूपए कर दी गई है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट भाषण के दौरान इन उद्यमों के लिए निवेश और टर्नओवर सीमा क्रमश: ढाई गुना और दोगुना कर नये वर्गीकरण मानदंडों की घोषणा की थी।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...