कनाडा के नए प्रधानमंत्री का चुनाव 28 अप्रैल को समय पूर्व कराने – प्रधानमंत्री मार्क कार्नी
कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अचानक देश में 28 अप्रैल को चुनाव कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लिबरल पार्टी की वर्तमान सरकार से अधिक मजबूत जनादेश वाली सरकार सुनिश्चित करने के लिए समय पूर्व चुनाव की घोषणा की गयी है।
पड़ोसी देश अमरीका से व्यापार युद्ध और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा को अमरीका में 51वें राज्य के रूप में मिलाने के खतरे को देखते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया है। कनाडा ने अमरीका का 51वां राज्य बनने से स्पष्ट तौर पर इनकार कर दिया है।
कार्नी ने कहा कि उन्होंने गर्वनर जनरल से संसद भंग करने और 28 अप्रैल को चुनाव कराने का अनुरोध किया है और यह अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।
जस्टिन ट्रूडो को अपनी पार्टी के भीतर और विपक्ष के बढ़ते दबाव के कारण पद छोड़ना पडा था जिसके बाद श्री कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री बने। इस नए मंत्रिमंडल ने 14 मार्च को शपथ ली थी।
लिबरल पार्टी एक दशक से सत्ता में रही है लेकिन जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व में लोकप्रियता खोती चली गई है।
कनाडा के नए प्रधानमंत्री का चुनाव 28 अप्रैल को समय पूर्व कराने – प्रधानमंत्री मार्क कार्नी
शिक्षक भर्ती में हाईकोर्ट ने दी राहत
शिक्षक भर्ती में हाईकोर्ट ने दी राहत
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में अभ्यर्थियों को राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश के तहत उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश दिए। कोर्ट ने कहा कि इन अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम इस याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 की नियम पुस्तिका के अनुसार, 2018 के बाद आयोजित किसी भी शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता आजीवन होगी। इसके बावजूद कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 में टीईटी 2020 पास अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को चयन प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरफेमस Angel Rae को जिंदा जलाने और सिर काटने की मिली धमकी
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरफेमस Angel Rae को जिंदा जलाने और सिर काटने की मिली धमकी
मुंबई में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंजेल राय को अज्ञात शख्स से जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद एक्ट्रेस ने तुरंत बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
एंजेल राय में बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक शख्स उन्हें लगातार धमकी भरे ईमेल और अश्लील संदेश भेज रहा था। उस शख्स ने एंजेल राय को जिंदा जलाने और काटने जैसी घिनौनी धमकियां दीं। वह अपना नाम राकेश चंद्र पटेल और बिहार के नालंदा का निवासी बताता है। पहले वह इसे नजरअंदाज कर रही थीं, लेकिन जब से उनकी वेब सीरीज ‘घोटाला’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, तब से वह शख्स और भी आक्रामक हो गया है और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।
हनुमानगढ़ में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप
हनुमानगढ़ में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप
राजस्थान के हनुमानगढ़ के संगरिया उपखंड क्षेत्र के ग्राम नाथवाना की रोही चक तीन एमएमके में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुब्बारा जब्त कर जांच शुरु की है। सरपंच प्रतिनिधि राकेश बारुपाल से मिली जानकारी अनुसार रविवार को सुशील जाखड़ के खेत चक तीन एमएमके रोही में एक सफेद रंग का पाकिस्तानी गुब्बारा मिला।
इस गुब्बारे पर पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। पता चला कि ऐसा ही एक गुब्बारा तीन साल पहले पीलीबंगा क्षेत्र में बरामद हुआ था। यह कयास लगाया जा रहा है कि किसी ने गुब्बारा उड़ाकर शरारत की होगी या श्रीगंगानगर के सीमावर्ती क्षेत्र से उड़कर इस ओर गुब्बारा आया होगा। हालांकि गुब्बारा यहां तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच पुलिस कर रही है। सफेद रंग के गुब्बारे पर हरे रंग में फूल-पत्तियां उकेरी हैं। ‘जॉन-जॉन पाकिस्तान’ लिखा हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और पंचायत को दी।
ईशान किशन ने मात्र 45 गेंद पर जड़ा शतक
ईशान किशन ने मात्र 45 गेंद पर जड़ा शतक
खब्बू बल्लेबाज ईशान किशन के तूफानी शतक की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के सामने 287 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। हैदराबाद के रजिब गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दूसरे मुक़ाबले में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मार – मार के राजस्थान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।
हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 286 रन का विशाल स्कोर बनाया। ईशान किशन ने 47 गेंद पर 11 चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 106 रनों की पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक था। राजस्थान रॉयल्स के लिए तुषार देशपांडे ने चार ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट झटके।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिष्टाचार भेंट की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिष्टाचार भेंट की
आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट कर अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।
आपका गंभीर, सहज एवं सरल व्यक्तित्व राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के प्रति संपूर्ण ऊर्जा के साथ समर्पण की प्रेरणा देता है।
“आपने छत्तीसगढ़ का सिर गर्व से ऊंचा किया”- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
“आपने छत्तीसगढ़ का सिर गर्व से ऊंचा किया”- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आप सभी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और जुनून से छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। ये सिर्फ आपकी नहीं, पूरे प्रदेश की जीत है। आप प्रदेश के खेल जगत के हीरे हैं। सरकार आपको तराशेगी, निखारेगी और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाएगी। आपके लिए हर संभव संसाधन और समर्थन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राष्ट्रीय खेल विजेता सम्मान समारोह में गोवा और उत्तराखंड नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने समारोह में गोवा में वर्ष 2023 में सम्पन्न 37वें नेशनल गेम में छत्तीसगढ़ के पदक विजेता 72 खिलाड़ियों को और वर्ष 2025 में उतराखंड में सम्पन्न 38 वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ पदक विजेता 58 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि आप सभी छत्तीसगढ़ के गौरव है। आपने न सिर्फ पदक जीते हैं, बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। आप सभी ने छत्तीसगढ़ का सर गर्व से ऊंचा किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अब एशियाड, कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे वैश्विक मंचों पर छत्तीसगढ़ और भारत का नाम रोशन करें।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि आज गोवा और उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स विजेता खिलाड़ियों का सम्मान कर हम सब बहुत गौरव का अनुभव कर रहे हैं। आप सभी ने अपने शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है इसके लिए आप सभी की जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम लोगों ने गोवा में पदक जीतने वाले राज्य के 72 खिलाड़ियों को 1 करोड़ 7 लाख 60 हजार रुपए की राशि एवं उत्तराखंड में नेशनल गेम्स जीतने वाले 58 खिलाड़ियों को 87 लाख 60 हजार रुपए की राशि प्रदान कर सम्मानित किया है। इस प्रकार समारोह के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 130 राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को कुल 1 करोड़ 95 लाख 20 हजार रुपए की सम्मान राशि हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के खाते में अंतरित की जा रही है।
हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
चैत्र नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाएगी। इस वर्ष नवरात्र आठ दिवसीय होंगे, क्योंकि पंचमी तिथि का क्षरण हो रहा है।
चैत्र नवरात्रि का पर्व एक विशेष अवसर होता है, जब हम मां दुर्गा की पूजा करके जीवन को सुखी और समृद्ध बना सकते हैं। इस दौरान व्रत रखने से न केवल आध्यात्मिक उन्नति होती है, बल्कि मानसिक और शारीरिक शांति भी मिलती है।
अक्षय कुमार की Jolly LLB 3 की रिलीज डेट हुई फाइनल
अक्षय कुमार की Jolly LLB 3 की रिलीज डेट हुई फाइनल
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग जब से शुरू हुई थी तभी से ही फैंस को इसके रिलीज होने का इंतजार है। उनका ये इंतजार अब खत्म हो गया है। इसकी रिलीज डेट आ गई है। इस फिल्म में एक बार फिर से अक्षय कुमार काले कोट में वकील का रोल प्ले करते दिखाई देंगे।
जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए खुशखबरी है! जॉली एलएलबी 3 अब 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बार फिल्म में दो जॉली आमने-सामने होंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी। यही फिल्म की खासियत होगी।
आईपीएल के पहले मैच में विराट कोहली हो सकते हैं इस खास क्लब में शामिल
आईपीएल के पहले मैच में विराट कोहली हो सकते हैं इस खास क्लब में शामिल
क्रिकेट के सबसे रोमांचक टूर्नामेंट्स में से एक आईपीएल – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL – Indian Premier League) का 18वां सीज़न आज, शनिवार, 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। क्रिकेट फैंस में आईपीएल के लिए ज़बरदस्त उत्साह है। फैंस अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2025 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस केकेआर – कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR – Kolkata Knight Riders) और आरसीबी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB – Royal Challengers Bengaluru) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) के पास एक और रिकॉर्ड बनाकर एक खास क्लब में शामिल होने का मौका रहेगा।
केकेआर और आरसीबी की राइवलरी आईपीएल के पहले सीज़न की शुरुआत से ही चली आ रही है। आईपीएल के इतिहास का पहला मैच इन दोनों टीमों के बीच ही खेला गया था। अब एक बार फिर आईपीएल के 18वें सीज़न की शुरुआत इन दोनों टीमों के मैच से ही होगी। इस मैच में कोहली एक और रिकॉर्ड बनाकर एक खास क्लब में शामिल हो सकते हैं। कोहली, आईपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है और केकेआर के खिलाफ आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच में कोहली इस टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे कर सकते हैं। कोहली ने अब तक केकेआर के खिलाफ आरसीबी की तरफ से 34 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 962 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर कोहली केकेआर के खिलाफ शुरुआती मैच में 38 रन बना लेते हैं, तो केकेआर के खिलाफ उनके 1,000 रन पूरे हो जाएंगे।













