क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के 530,000 लोगों के अस्थायी कानूनी दर्जा रद्द करने का अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने निर्णय लिया
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अमेरिका में क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला के नागरिकों को दिए गए कानूनी संरक्षण को रद्द कर देगा। यह कदम, बाइडन की ओर से शुरू किए गए पैरोल प्रोग्राम को पलटते हुए लिया गया है, जिससे कई लोगों का कानूनी स्थायित्व खतरे में पड़ जाएगा। इस फैसले के परिणामस्वरूप, लगभग 530,000 लोगों को अगले एक महीने के भीतर अमेरिका छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
दो साल का काम और निवास परमिट दिया गया था
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और सख्त कर रहे हैं। क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला के अप्रवासी, जो अक्टूबर 2022 में फाइनेंसियल स्पॉन्सर के साथ अमेरिका पहुंचे थे, उन्हें दो साल का काम और निवास परमिट दिया गया था। अब, होमलैंड सुरक्षा विभाग ने ऐलान किया है कि 24 अप्रैल को संघीय रजिस्टर में नोटिस प्रकाशित होने के 30 दिन बाद, ये लोग अपना लीगल स्टेटस खो देंगे।
उन्हें कानूनी दर्जे से वंचित किया जाएगा
गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला के प्रवासियों को दो साल की पैरोल दी गई थी, जो अब समाप्त हो गई है। इन चार देशों के नागरिकों को अमेरिकी स्पॉन्सर के साथ हवाई मार्ग से अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब यह पैरोल प्रभावी रूप से समाप्त हो गई है, और उन्हें कानूनी दर्जे से वंचित किया जाएगा।
क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के 530,000 लोगों के अस्थायी कानूनी दर्जा रद्द करने का अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने निर्णय लिया
इजरायल ने हवाई हमले में मिलिट्री खुफिया चीफ ओसामा तबाश को किया ढेर
इजरायल ने हवाई हमले में मिलिट्री खुफिया चीफ ओसामा तबाश को किया ढेर
हमास के खिलाफ इजरायल को बड़ी सफलता मिली है। इजरायल ने हवाई हमले में हमास के सैन्य खुफिया प्रमुख को मार गिराया है। दरअसल, गुरुवार को इजरायल ने दक्षिणी गाजा पट्टा में हवाई हमले किए थे, इन हमलों में हमास के सैन्य खुफिया प्रमुख ओसामा तबाश को मार दिया। इजरायली सेना ने यह जानकारी दी है। हालांकि अभी तक हमास ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इजरायल रक्षा बल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने हमास के सैन्य खुफिया प्रमुख और हमास की निगरानी और लक्ष्यीकरण इकाई के प्रमुख ओसामा तबाश को मार गिराया है। आईडीएफ ने कहा कि ओसामा तबाश जमीन पर हमास की युद्ध रणनीति तैयार करने के लिए भी जिम्मेदार था, जिसमें दक्षिणी गाजा में हमास की सैन्य शाखा की खुफिया जानकारी का समन्वय करना और क्षेत्र में उनकी गतिविधियों का नेतृत्व करना शामिल था।
भारत दुनिया के सबसे बड़े पर्यावरण आंदोलन, अर्थ ऑवर में होगा शामिल
भारत दुनिया के सबसे बड़े पर्यावरण आंदोलन, अर्थ ऑवर में होगा शामिल
भारत आज दुनिया के सबसे बड़े पर्यावरण आंदोलन, अर्थ ऑवर में शामिल होगा। अर्थ ऑवर का आयोजन प्रत्येक वर्ष मार्च में रात 08:30 से 09:30 तक होता है। इस घंटे के दौरान, दुनिया भर के लोग सभी अनावश्यक लाइट बंद कर देते हैं। भारत में, प्रतिष्ठित स्थल, स्मारक, सार्वजनिक और निजी संस्थान, व्यवसाय और समुदाय इस आयोजन में एक साथ भाग लेते हैं। इस वर्ष के अर्थ ऑवर का विषय – जल के प्रति जागरूक बनें, जल संरक्षण और स्थायी प्रथाओं की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।
अर्थ ऑवर पहली बार वर्ष 2007 में सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के सहयोग से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शुरू किया गया था।
सरकार सुगम्य भारत अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
सरकार सुगम्य भारत अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता देश या समाज की प्रतिष्ठा निर्धारित करती है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित पर्पल फेस्ट में कल शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि करुणा, समावेशिता तथा सौहार्द्र भारतीय संस्कृति और सभ्यता के मूल्य रहे हैं। पर्पल फेस्ट का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं और लोगों के जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। इसका लक्ष्य समाज में दिव्यांगजनों के बारे में समझ-बूझ, स्वीकृति और समावेश को बढ़ावा देना भी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में सामाजिक न्याय, समानता और व्यक्ति की गरिमा पर बल दिया गया है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि सरकार सुगम्य भारत अभियान के जरिए दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण और समान भागदारी सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है।
एक दिन का पर्पल फेस्ट कल राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में आयोजित किया गया। इस दौरान दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांजनों के सशक्तिकरण विभाग ने आयोजित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर्पल फेस्ट देखने गई। उन्होंने दिव्यांगजनों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखी।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार ने पर्पल फेस्ट के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। मीडिया से बातचीत में श्री कुमार ने कहा कि वर्ष 2016 में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के लागू होने से दिव्यांगजों की सुगम्यता, विश्वास और आत्मविश्वास में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। इससे, दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण भी सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पर्पल फेस्ट में 65 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया और लगभग 25 हजार ने सक्रिय भागदारी की। आयोजन के दौरान कुमार ने प्रदर्शनी और बिक्री के लिए रखे गए उत्पाद देखे। उन्होंने आयोजन में शामिल दिव्यांगजनों से बातचीत भी की।
भारत ने पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देना क्षेत्र में शांति के लिए सबसे बड़ी बाधा बताया
भारत ने पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देना क्षेत्र में शांति के लिए सबसे बड़ी बाधा बताया
भारत ने कहा है कि पाकिस्तान का सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देना और प्रायोजित करना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी बाधा है। नई दिल्ली में कल शुक्रवार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दुनिया को स्पष्ट रूप से पता है कि वास्तविक मुद्दा पाकिस्तान का सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देना और प्रायोजित करना है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी बाधा है। कट्टरपंथी और भगौड़े जाकिर नाइक की पाकिस्तान में मौजूदगी तथा वहां के प्रमुख नेताओं के साथ उसकी बैठक के मुद्दे पर श्री जायसवाल ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ऐसा कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि पाकिस्तान का रवैया कैसा है और भारत में वांछित लोगों को वह किस तरह का समर्थन देता है।
जाकिर नाइक धनशोधन और हेट-स्पीच के आरोपों के कारण भारत में वांछित है और वह पिछले महीने पाकिस्तान गया था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अमरीका की राष्ट्रीय इंटेलीजेंस निदेशक तुलसी गबार्ड से भेंट पर प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं ने सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर चर्चा की। प्रवक्ता ने कहा कि सुश्री गबार्ड ने विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से भी भेंट की। वार्ताकारों के साथ बैठक में भारत विरोधी तत्वों और अमरीका में अलगाववादी तत्वों की भारत विरोधी गतिविधियों के बारे में चिंता प्रकट की गई।
प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि यूक्रेन-रूस संघर्ष पर भारत का रुख सर्वविदित है। भारत ने संघर्ष के स्थायी समाधान के लिए सदैव दोनों पक्षों और अन्य प्रमुख हितधारकों के बीच संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। संघर्ष में शामिल दोनों पक्षों के साथ-साथ अन्य हितधारकों के साथ भी भारत की बातचीत इस व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप रही है।
भारत-यूरोपीय संघ सहयोग के बारे में प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि यूरोपीय संघ के अध्यक्ष पिछले महीने भारत आए थे। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यूरोपीय संघ के साथ रक्षा सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्र में साझेदारी बढ़ रही है। प्रवक्ता ने कहा कि भारत अपने रक्षा निर्यात को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अपने रक्षा निर्यात को प्रोत्साहन देने का इच्छुक है। प्रवक्ता जायसवाल ने आशा व्यक्त की कि यूरोपीय संघ और यूरोप के अन्य देशों के साथ इस संबंध में और सहयोग से भारत ऐसा कर सकेगा।
नरेंद्र मोदी सरकार में आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद खत्म होने के कगार पर : गृह मंत्री अमित शाह
नरेंद्र मोदी सरकार में आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद खत्म होने के कगार पर : गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति अपनाई है। गृह मंत्रालय के कामकाज पर राज्यसभा में चर्चा का उत्तर देते हुए उन्होंने यह बात कही। श्री शाह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में सरकार ने अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रौद्योगिकी के उपयोग से देश की सुरक्षा मजबूत की है।
गृह मंत्री ने कहा कि देश ने अतीत में जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद, नक्सलवाद और पूर्वोत्तर में उग्रवाद की तीन बड़ी चुनौतियों का सामना किया है, जिसने राष्ट्र की प्रगति तथा विकास को बाधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन सभी चुनौतियों का कडाई से सामना किया है।
गृह मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार के कार्यकाल में आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद खत्म होने की कगार पर हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के कारण होने वाली मौतों में 70 प्रतिशत की कमी आई है और आतंकी घटनाओं में भी काफी कमी आई है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 निरस्त करके मोदी सरकार ने संविधान निर्माताओं के ‘एक संविधान, एक झंडे’ का सपना पूरा किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश में केवल एक प्रधानमंत्री, एक संविधान और एक झंडा ही हो सकता है।
गृह मंत्री ने कहा कि पहले आतंकी घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी और लोग उन्हें भूल जाते थे। उन्होंने कहा कि उडी और पुलवामा में आतंकी हमलों के दस दिन के अंदर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की।
गृह मंत्री अमित शाह ने जोर देते हुए कहा कि अगले वर्ष मार्च तक भारत में नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क संपर्क और इंटरनेट की सुविधा बढ़ाई गई है तथा नए बैंक और एटीएम खोले गए हैं। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद पूर्वोत्तर के सशस्त्र गुटों से बातचीत की और 2019 से लेकर अब तक बारह शांति समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।
गृह मंत्री शाह ने सदन को बताया कि 10,900 युवा हथियार छोड कर मु्ख्य धारा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने देश की सीमाओं पर और आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले राज्य पुलिस तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बल के हजारों जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गृह मंत्री ने मादक पदार्थों के बारे में बताया कि पिछले पांच वर्षों में 14 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक के 23 हज़ार किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए ड्रोन, सेटेलाईट और आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
आर्थिक नवोत्थान की स्वर्णिम गाथा रचते मोहन
सत्येंद्र जैन, स्तंभकार
मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव की सरकार का दूसरा बजट वर्ष 2025-26 हेतु उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया गया है।

सतेंद्र जैन
यह बजट,स्वतंत्रता के अमृत काल में मध्य प्रदेश का दूसरा अमृत बजट है।राज्य के आर्थिक नवोत्थान की स्वर्णिम गाथा के संकल्पों से परिपूर्ण इस मंगलकारी बजट में प्रदेश का विकास और भगवान रूपी जनता के कल्याण की सुगंध प्रवाहित हो रही है।
न त्वहं कामये राज्यं,न स्वर्गं नापुनर्भवम् ।
कामये दुःखतप्तानां,प्राणिनाम् आर्तनाशनम् ।
अर्थात मुझे न राज्य,न स्वर्ग और न मोक्ष की कामना है।मेरी इच्छा है कि पीड़ितों का दुख,कष्ट दूर करने में मेरा जीवन काम आए।भारतीय संस्कृति के इस मूलमंत्र को अंगीकार कर भागीरथी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंगलकारी बजट में रामराज की छवि स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित हो रही है।राम वन गमन पथ, श्री कृष्ण पाथेय, श्री महाकाल लोक सहित डेढ़ दर्जन लोक को विकसित करने का संकल्प झलक रहा है।कोई भी नया कर भी आरोपित नहीं किया गया है।बजट में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के मंत्र से ओतप्रोत होकर ज्ञान GYAN गरीब ,युवा, किसान,नारी शक्ति एवं मध्यम वर्ग के कल्याण हेतु समर्पित है।
मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के अनेक निर्णयों में संस्कृति वत्सल,प्रतापी,कुशल प्रशासक विक्रमादित्य,राजमाता अहिल्या देवी होल्कर,रानी दुर्गावती,महाराजा छत्रसाल की राज्य कुशलता की छवि दृष्टिगोचर होती है।
विश्व के महानतम अर्थशास्त्री चाणक्य के मंत्र अनुसार –
प्रजासुखे सुखं राज्ञः,प्रजानां च हिते हितम् ।
नात्मप्रियं हितं राज्ञः,प्रजानां तु प्रियं हितम् ।
अर्थात प्रजा के सुख में राजा का सुख निहित है। प्रजा का हित ही राजा का वास्तविक हित है ।
इस मंत्र को आत्मसात करते हुए भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार प्रगति पथ पर अग्रसर है।अर्थ तंत्र को उन्नत कर रही है।मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के कुशल वित्तीय सुप्रबंधन का ही सुफल है कि इस बजट में कोई भी नया कर आरोपित नहीं किया है।यह निर्णय प्रजा को राहत प्रदान करता है।इस बजट को प्रस्तुत करने के पूर्व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों जैसे व्यापार, उद्योग, स्वास्थ्य,शिक्षा,श्रम, पर्यावरण, पत्रकारिता,आम नागरिकों आदि से संवाद कर एवं विभिन्न माध्यमों से सुझावों को संकलित कर,विमर्श उपरांत तैयार किया गया है।यह बजट प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर,उद्योग,निवेश,रोजगार को बढ़ाने के साथ-साथ सर्व समावेशी,लोकमंगल की भावना का बजट है।

लक्षित बजट
आगामी 5 वर्षों में बजट के आकार को दोगुना कर वर्ष 2028-29 तक 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक करने का भाजपा की मोहन सरकार का लक्ष्य है।पूंजीगत निवेश को बढ़ाना,सड़क विस्तार एवं संधारण, सिंचाई क्षेत्रफ़ल जल संचय क्षमता विस्तारण,बिजली,सौर,पवन ऊर्जा उत्पादन,वितरण सुविधा का विस्तार, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा का विकास और उद्योग,रोजगार के अवसर वृद्धि हेतु निवेश आकर्षित करने आदि के लक्ष्यों को पूर्ण कर विकसित भारत निर्माण के परम लक्ष्य में योगदान देना है।वर्ष 2025-26 को उद्योग,निवेश एवं रोजगार वर्ष घोषित किया गया है।प्रचलित दर पर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की विकास दर 11.05 प्रतिशत है।राष्ट्रीय विकास दर के डेढ़ गुनी से अधिक है।भारत की अर्थव्यवस्था में मध्य प्रदेश का योगदान 3.6 प्रतिशत से बढ़कर के लगभग 5 प्रतिशत हो गया है।वर्ष 2046-47 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 250 लाख करोड़ रुपये से अधिक करने का लक्ष्य है।प्रति व्यक्ति आय को 22 लाख रुपए से अधिक ले जाने का लक्ष्य है।
उन्नत आर्थिक बजट-
भाजपा की मोहन सरकार ने राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तुत किया है।यह पिछले बजट सेे 15 प्रतिशत अधिक है। यह बजट भाजपा सरकार के संकल्प,प्रदेश के क्रमिक,उत्तरोत्तर विकास को दर्शाता है।राज्य का पूंजीगत व्यय भी बढ़कर लगभग 85 हजार करोड़ हुआ है।प्रभावी पूंजीगत व्यय भी 90 हजार करोड़ रुपए से अधिक है।यह राज्य की जीएसडीपी का 5.5 प्रतिशत से अधिक है।वर्तमान बजट का लगभग 22 प्रतिशत से अधिक है । अधो सरंचना विकास में सरकार पिछले वर्ष की तुलना में 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि व्यय करने जा रही है।यह भाजपा की मोहन सरकार का साहस है जो संकल्प पत्र के संकल्पों को पूरित करने के साथ-साथ समानान्तर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर महती धनराशि निवेश कर रही है।अधिक पूंजीगत व्यय होने से ही मध्य प्रदेश का दीर्घकालीन,शाश्वत विकास संभव है। अनेक आर्थिक अध्ययनों में अर्थशास्त्रियों द्वारा बताया गया है कि कैपिटल एक्सपेंडिचर में एक रुपए व्यय करने पर लॉन्ग टर्म में लगभग आठ रुपये अर्थ व्यवस्था में आते हैं।अर्थ व्यवस्था सशक्त होती है।
इस बजट में कुल राजस्व प्राप्तियों का अनुमान 3.75 लाख करोड़ रुपये है।पिछले वर्ष के सापेक्ष 14 प्रतिशत अधिक है।राजस्व प्राप्ति अनुमान भी 10 प्रतिशत बढ़ा है।जो 2.90 लाख करोड़ रुपए से अधिक होने की संभावना है ।राज्य के स्वयं के कर की राशि भी 7 प्रतिशत से बढ़कर 1.09 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। केंद्रीय करों से प्रदेश को लगभग 17 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1.11 लाख करोड़ रुपए प्राप्ति का अनुमान है।वर्ष 2024-25 में यह राशि 95.75 हजार करोड़ रुपए अनुमानित है।करेत्तर राजस्व प्राप्ति भी 4 प्रतिशत वृद्धि के साथ लगभग 21.39 हजार करोड़ रुपए प्रस्तावित है।राजकोषीय घाटा भी राज्य जीएसडीपी का 4.66 प्रतिशत अनुमानित है।मध्य प्रदेश का 1 रुपए व्यय में से 17 पैसे अधोसंरचना विकास में, 9 पैसे कृषि क्षेत्र में, 12 पैसे स्वास्थ्य क्षेत्र में, 11 पैसे शिक्षा क्षेत्र में, 6 पैसे समाज कल्याण में, 12 पैसे नगर एवं ग्रामीण विकास में, 9 पैसे सामान्य सेवा में,7 पैसे ऋण भुगतान में,7 पैसे ब्याज भुगतान में,7 पैसे पेंशन पर व्यय होने का अनुमान है।राज्य को 1 रुपए अर्जित करने में 29 पैसे राज्य करों से, 30 पैसे केंद्रीय करों से, 13 पैसे केंद्रीय सहायता से, 6 पैसे करेत्तर राजस्व, 22 पैसे अन्य पूँजी प्राप्ति से आते हैं।
आर्थिक विकास के समस्त पैरामीटर प्रदेश के आर्थिक उत्थान के प्रतिमान हैं।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार का वित्तीय वर्ष 2025-26 का सर्व समावेशी बजट,प्रदेश के आर्थिक नवोत्थान की गाथा गढ़ विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना को पूरित करेगा।
इतिश्री ।
मुख्यमंत्री ने मालनपुर में एक हजार करोड़ रूपए लागत की एलिक्सर इंडस्ट्रीज की आधुनिक मेगा इकाई का किया भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री ने मालनपुर में एक हजार करोड़ रूपए लागत की एलिक्सर इंडस्ट्रीज की आधुनिक मेगा इकाई का किया भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास का जो सपना देखा है, चंबल क्षेत्र उसमें सुनहरा अध्याय लिख रहा है। चंबल की भूमि उपजाऊ है, कमाऊ है, साथ ही टिकाऊ भी है। चंबल जैसा टिकाऊ जज्बा और कहीं देखने को नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को भिण्ड जिले के मालनपुर में एक हजार करोड़ रूपए की लागत से एलिक्सर इण्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की आधुनिक मेगा इकाई का भूमि-पूजन करते हुए यह बात कही। इस मौके पर रेडीमेड गारमेंट ग्वालियर की 7 इकाईयों और मुरैना जिले के औद्योगिक क्षेत्र पिपरसेवा की 11 इकाईयों का भी भूमिपूजन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चंबल अब विकास के नाम से पहचाना जाता है। इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच और प्रदेश सरकार के संकल्प के कारण अनेक औद्योगिक इकाईयां प्रारंभ हुई हैं। इन औद्योगिक इकाईयों के प्रारंभ होने से बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय अनुसूचित जातिआयोग के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, विधायक गोहद केशव देसाई, लहार विधायक अम्बरीश शर्मा, देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमेन अरुण गोयल सहित क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कार्यक्रम में वर्चुअलउपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिये हर संभव कार्य किया जा रहा है। इन्वेस्टर्स समिट व रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव से न केवल देश बल्कि विदेशों से भी इन्वेस्टर्स को आमंत्रित करने का कार्य किया गया है, जिसके सार्थक परिणाम भी परिलक्षित हो रहे हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में भी अनेक औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं, जिनके माध्यम से ग्वालियर-चंबल संभाग के युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ ही किसानों के हित में भी अनेक निर्णय लिए गए हैं। चंबल-कालीसिंध-पार्वती (पीकेसी) लिंक परियोजना क्षेत्र में खुशहाली लेकर आयेगी। इस परियोजना से चंबल को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री पटेल ने कहा कि चंबल क्षेत्र औद्योगिक रूप से विकसित हो रहा है। यह हम सबके लिये प्रसन्नता की बात है। औद्योगिक विकास से न केवल क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा, बल्कि यहां के युवाओं को बेहतर रोजगार भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से मालनपुर में एक हजार करोड रूपए के निवेश से जो नई इकाई प्रारंभ हो रही है, वह इस क्षेत्र के विकास में नया अध्याय लिखेगी। ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ-साथ सम्पूर्ण प्रदेश में औद्योगिक विकास का बेहतर माहौल बना है, जिसके सार्थक परिणाम हमें सम्पूर्ण प्रदेश में दिखाई दे रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री तोमर कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्वालियर-चंबल संभाग के औद्योगिक विकास के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के रेडीमेड गारमेंट पार्क में भी नई औद्योगिक इकाईयां प्रारंभ हुई हैं, इससे ग्वालियर के युवाओं को बेहतर रोजगार मिल सकेगा।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प के कारण प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। ग्वालियर-चंबल संभाग में भी औद्योगिक विकास की दिशा में अनुकरणीय कार्य हो रहा है। मालनपुर में एक हजार करोड रूपए की नवीन इकाई स्थापित होने से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से विश्व वानिकी दिवस पर वन संरक्षण का संकल्प लेने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से विश्व वानिकी दिवस पर वन संरक्षण का संकल्प लेने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारा जीवन वनों से ही संभव है। प्रदेश की वन भूमि जैव विविधता और हरियाली से परिपूर्ण है। वन, शुद्ध हवा के लिए पृथ्वी के फेफड़ों के समान है। प्रदेश की भूमि असंख्य वन्य जीवों का आश्रय स्थल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को ‘विश्व वानिकी दिवस’ पर वनों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रदेशवासियों से वनों के संरक्षण और उनके संवर्धन का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपने का संकल्प लेने का भी प्रदेशवासियों से आव्हान किया।
दुनिया के हालात अभी शेयर बाजार के लिए ठीक नहीं
दुनिया के हालात अभी शेयर बाजार के लिए ठीक नहीं
बीते महीनों में दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट और मंदी जैसी स्थितियां देखी। भारतीय स्टाक मार्केट भी गिरावट के दौर से गुजर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ नीतियों के साथ तमाम अन्य स्थितियां भी ऐसी हैं, जो बाजार को अस्थिर कर रही हैं।
टैरिफ लागू करने के निर्णय को अभी कुछ महीनों के लिए आगे टालने की बात भी आई है। हालांकि इस आश्वासन पर भी बाजार अभी भरोसा नहीं कर रहा। क्योंकि अभी भी कई स्थितियां हैं, जो बाजार को स्थिर नहीं होने दे रही।














