अमरीकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया

अमरीकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया
अमरीकी फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दर को 4.25 प्रतिशत से 4.5 शून्य प्रतिशत की सीमा में स्थिर रखा है। अमरीका के केंद्रीय बैंक ने संकेत दिया है कि इस वर्ष के अंत में दो तिमाही ब्याज दर में कटौती की संभावना है। फेडरल रिजर्व ने इस वर्ष के लिए अमरीकी मुद्रास्फीति के अपने अनुमान को बढ़ा दिया है और अमरीकी आर्थिक विकास पूर्वानुमान को घटा दिया है। अमरीकी केंद्रीय बैंक का दूसरा मौद्रिक नीति निर्णय अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की शुल्क में बढ़ोतरी से पैदा हुई मुद्रास्फीति के जोखिमों के बीच आया है। फेडरल रिजर्व ने अमरीकी अर्थव्यवस्था के लिए मार्च में हुई अपनी बैठक के अंत में ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने का विकल्प चुना। फेडरल रिजर्व के प्रमुख, जेरोम पॉवेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वे नीतियों को समायोजित करने की जल्दी में नहीं हैं।

सुनीता विलियम्‍स की धरती पर हुई वापसी

सुनीता विलियम्‍स की धरती पर हुई वापसी
स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान ड्रैगन से भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की पृथ्वी पर वापसी हो गई है। नासा के दोनों अंतरिक्ष यात्री भारतीय समय के हिसाब से बुधवार तड़के 3:27 बजे धरती पर उतरे। दोनों नौ महीने से ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर लौटे हैं। कैप्सूल खुलने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। हालांकि वे बीमार या घायल नहीं हैं। इसके बावजूद दोनों को कैप्सूल से निकालकर स्ट्रेचर के जरिए ले जाया गया।
एस्ट्रोनॉट को धरती पर लौटने के बाद स्ट्रेचर पर ले जाने की प्रक्रिया सुनीता विलियम्स और विल्मोर के ISS (अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) मिशन से जुड़ी नहीं है। यह एक प्रोटोकॉल है, जिसका सभी अंतरिक्ष यात्रियों को पालन करना होता है। इसकी वजह ये है कि अंतरिक्ष से लौटने के बाद एस्ट्रोनॉट तुरंत चल नहीं पाते हैं। अंतरिक्ष में शरीर में अस्थायी बदलाव होते हैं। ऐसे में वापसी पर नासा इन बदलावों को लेकर सख्त सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाता है। इसी के तहत स्ट्रेचर का इस्तेमाल होता है।

भोपाल में पहली बार आयोजित होगी सिन्धी मैराथन, पंकज आडवाणी हरि झंडी देकर करेंगे रवाना

भोपाल में पहली बार आयोजित होगी सिन्धी मैराथन, पंकज आडवाणी हरि झंडी देकर करेंगे रवाना

भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा रविवार दिनांक 23 मार्च 2025 को शहीद हेमू कालानी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुबह 6:00 बजे सिंधी समाज के युवाओं के लिए सिन्धी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस सिन्धी मैराथन के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए सिंधी मेला समिति द्वारा मंगलवार को एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रमुख रूप से सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, महासचिव नरेश तलरेजा, इस मैराथन कार्यक्रम के संयोजक कपिल भाटिया सह- संयोजक राम आसुदानी एवं दीपक राजानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पत्रकारो को संबोधित करते हुए मनीष दरयानी ने बताया कि भोपाल में पहली बार “सिन्धी मैराथन” का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा, इसके अलावा इस सिन्धी मैराथन में विशेष अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खेल हस्ती, पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित श्री पंकज आडवाणी को आमंत्रित किया गया है। सिन्धी मैराथन के संयोजक भाटिया ने बताया कि यह मैराथन लालघाटी स्थित सनसिटी गार्डन से सुबह 6 बजे स्टार्ट होगी, यह मैराथन 2.5 किमी 5 किमी की श्रेणियों में आयोजित होगी। 2.5 किमी सनसिटी से नीना पैलेस यू टर्न लालघाटी होते हुए वापस सनसिटी पहुँचेगी, एवं 5 किमी वाली सनसिटी से नीना पैलेस यू टर्न लालघाटी चौराहा होते हूए वी.आई.पी रोड होते हुये इंपीरियल सेब्रे होते हुये वापस सनसिटी पहुँचेगी। सभी प्रतिभागियों को इस मैराथन के लिए टीशर्ट भी उपलब्ध करवाई जायेगी। सिंधी मेला समिति द्वारा समाज से सभी वर्गों से अपील की कि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो। भोपाल के सिन्धी युवा जैसे दीपक राजानी, कमलेश चांदवानी, कविता चांदवानी, पूजा भाटिया, सागर, मनोज नागरानी, किरन बत्रा , संतोष लालचंदानी, करण भागचंदानी आदि आगे बढ़कर न सिर्फ मैराथन में हिस्सा लेंगे बल्कि इस आयोजन के लिए व्यवस्थाओं में समिति को अपनी सेवाएं भी प्रदान कर रहें हैं। सिन्धी मेला समिति के सभी साथी इस आयोजन का हिस्सा बनकर पूरे समाज में फिजिकल फिटनेस के प्रति जागरूकता का सन्देश देंगे

मुख्यमंत्री अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को ओंकारेश्वर में अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर माँ नर्मदा का मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। यह यात्रा माँ नर्मदा, धर्म, धरा, धेनु, प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन के लिए पूर्ण समर्पित थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि “यत् पिण्डे तत् ब्रह्माण्डे” जो-जो इस ब्रह्माण्ड में है वही सब हमारे शरीर में भी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह परमात्मा हमारे अंदर विद्यमान है, उसी तरह जल माँ नर्मदा में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा यात्रा का समापन हुआ है। यह एक अद्भुत यात्रा थी। उन्होंने श्री दादा गुरुजी को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम इस मृत्यु लोक में अकेले आते हैं और अकेले ही जाते हैं। इस लोक में हमारे कर्म ही होते हैं जो हमें विभिन्न लक्ष्यों तक पहुँचाते हैं। सब अपने कर्मों के अनुसार पुण्य अर्जित करते हैं। इसलिए हम सबको सत्कर्म करने का प्रण लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी-2028 में सिंहस्थ को भव्य बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण से मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है। इसी तरह “ओंकारेश्वर लोक” का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर धाम भी आने वाले समय में जगमगाएगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं जुटाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जहां लीलाएं की और जहां उनके चरण पड़े, उन सभी देवस्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने सभी धार्मिक नगरों को शराब मुक्त करने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि इस दिशा में निरंतर कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार गौ-पालन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 10 से ज्यादा गाय खरीदेगा, उसे सरकार द्वारा अनुदान दिया जायेगा।

इंदौर की ऐतिहासिक ‘गेर’

इंदौर की ऐतिहासिक ‘गेर’
परम्परा और महत्व

मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में मनाए जाने वाले रंगपंचमी उत्सव का एक प्रमुख आकर्षण है। यह परंपरा लगभग 300 वर्षों से चली आ रही है और इंदौर की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा मानी जाती है।

इतिहास और परंपरा:

‘गेर’ का आयोजन रंगपंचमी के अवसर पर होता है, जो होली के पांचवें दिन मनाई जाती है। इस दिन इंदौर के राजवाड़ा चौक से भव्य जुलूस निकलता है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रंग और गुलाल की बौछार के साथ मनाया जाता है, जिसमें पारंपरिक संगीत, नृत्य और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग झूमते हैं।

आधुनिक समय में ‘गेर’:

समय के साथ, ‘गेर’ ने अपनी भव्यता और आकर्षण को और बढ़ाया है। अब यह न केवल स्थानीय निवासियों के लिए, बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। हर साल इसमें नए-नए बदलाव और नवाचार देखने को मिलते हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता में वृद्धि हुई है।

प्रशासनिक तैयारियाँ:

‘गेर’ के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियाँ की जाती हैं। नगर निगम और पुलिस विभाग मिलकर सुरक्षा, सफाई और यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखते हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में अधिकारियों की बैठकें आयोजित की जाती हैं, जिसमें ‘गेर’ मार्ग का निरीक्षण और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाती है।

सांस्कृतिक महत्व:

‘गेर’ इंदौर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह उत्सव समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाता है और सामूहिक उत्साह और आनंद का वातावरण बनाता है। इसमें शामिल होने वाले लोग पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर उत्सव का आनंद लेते हैं, जिससे इंदौर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक मिलती है।
उदाहरण

इंदौर की ऐतिहासिक ‘गेर’ न केवल एक उत्सव है, बल्कि यह शहर की सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। लगभग 300 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी उतनी ही जीवंत और आकर्षक है, जितनी पहले थी। यह उत्सव इंदौर की जीवंतता, समृद्ध संस्कृति और सामूहिक भावना को दर्शाता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी का शहडोल के फुटबाल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना प्रदेश के प्रति उनके विशेष स्नेह का प्रकटीकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी का शहडोल के फुटबाल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना प्रदेश के प्रति उनके विशेष स्नेह का प्रकटीकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के शहडोल जिले के छोटे से गांव के उभरते फुटबाल खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए उनकी तुलना ब्राजील से कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के मध्यप्रदेश के प्रति विशेष स्नेह का प्रकटीकरण है। यह भाव “एमपी के मन में मोदी” को भी चरितार्थ करता है। प्रदेश के चीता प्रोजेक्ट से लेकर कई परियोजनाओं में प्रधानमंत्री श्री मोदी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान का शुभारंभ कर विश्व को प्राकृतिक संसाधनों का श्रेष्ठतम प्रबंधन करने का संदेश दिया। उनके आशीर्वाद से प्रदेश विकास और जनकल्याण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रदेश और प्रदेशवासियों को निरंतर प्रोत्साहन के लिए हम सब उनके आभारी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही।
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकन पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमेन के साथ बातचीत में शहडोल जिले के दौरे की स्मृतियों को साझा करते हुए जनजातीय बाहुल्य गांव विचारपुर के निवासियों में फुटबाल के प्रति जबर्दस्त जुनून की चर्चा की थी। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का प्रमुख देश ब्राजील फुटबाल के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता और अनेक बार फुटबाल का फीफा विश्व कप जीतने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर राज्य के विकास संबंधी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बस्तर विकास के मास्टर प्लान का खाका प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने बस्तर विकास का मास्टर प्लान प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा शामिल थी। प्रधानमंत्री ने इस योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सुरक्षा बलों की संगठित रणनीति एवं जनभागीदारी के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से बदलाव आ रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस और केंद्रीय बलों के संयुक्त प्रयासों से कई नक्सल गढ़ों में विकास की किरण पहुंची है, जिससे जनता का विश्वास सरकार की योजनाओं में और मजबूत हुआ है। सरकार का अब पूरा ध्यान बस्तर को नए औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर है, जिससे युवाओं को रोजगार और आदिवासी समुदायों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेशकों की बढ़ती रुचि पर भी विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेश को आसान बनाने के लिए सरकार ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस, टैक्स छूट और अनुकूल नीतियों को लागू किया है, जिससे बड़ी कंपनियां छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आकर्षित हो रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बैठक में बस्तर की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि बस्तर के महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हजारों महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
लघु वनोपज, जैविक कृषि, हथकरघा, बांस उद्योग और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित कर महिलाओं को न केवल आजीविका के साधन मिल रहे हैं, बल्कि वे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बना रही हैं। इसके अलावा, स्टार्टअप्स और छोटे उद्योगों के माध्यम से बस्तर की महिलाओं को उत्पादन और विपणन से जोड़ने की पहल की जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य की आर्थिक प्रगति में योगदान दे सकें।

कब और किस समय होगी अंतरिक्ष स्टेशन से सुनीता विलियम्स की वापसी

कब और किस समय होगी अंतरिक्ष स्टेशन से सुनीता विलियम्स की वापसी
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पुष्टि की है कि नौ महीने से अधिक समय से आईएसएस (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) पर फंसे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आएंगे।
फ्लोरिडा के पास उनका समुद्री स्प्लेशडाउन 19 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे निर्धारित है। नासा वापसी की लाइव कवरेज भी टेलीकास्ट करने जा रहा है।
दोनों अंतरिक्ष यात्री स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की समस्याओं के कारण स्पेस स्टेशन पर फंस गए थे। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर वैसे तो सिर्फ 10 दिन का मिशन पर गए थे, लेकिन अपने बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में प्रोपल्शन की खराबी के कारण वापस नहीं आ पाए थे।
अब उनकी वापसी स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर होगी, जो रविवार को आईएसएस पर सफलतापूर्वक डॉक किया गया। उनके साथ नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी शामिल होंगे।
नासा ने कहा कि मंगलवार शाम लगभग 5:57 बजे फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में स्प्लेशडाउन होने की उम्मीद है। पहले वापसी बुधवार के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन लैंडिंग के लिए बेहतर मौसम की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए इसे री-शेड्यूल किया गया।

ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
बॉलीवुड के मोस्ट अवेटेड स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी ‘वॉर 2’ को लेकर फैंस के अंदर जबरदस्त क्रेज है। ऋतिक रोशन और जूनियर NTR स्टारर इस फिल्म को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब यशराज फिल्म्स (YRF) ने आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
कब रिलीज होगी ‘वॉर 2’?
यशराज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी साझा की कि ‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले रिलीज हो रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका करने की पूरी तैयारी में है।
‘वॉर 2’ बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्शन फिल्मों में से एक होने जा रही है। इस फिल्म को लगभग 200 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया जा रहा है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर NTR के बीच दमदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।
हाल ही में फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई थी क्योंकि ऋतिक रोशन को चोट लग गई थी, लेकिन अब शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है और फिल्म अपने तय शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ रही है।

Gautam Gambhir को मिली एक और जिम्मेदारी

Gautam Gambhir को मिली एक और जिम्मेदारी
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पहली बार छत्तीसगढ़ में युवा क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देंगे। अप्रैल और मई में एक विशेष क्रिकेट मास्टरक्लास और ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा, जहां युवा खिलाड़ियों को गंभीर के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय कोचिंग मिलेगी। यह कैंप एकाना और अरण्या के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और इसमें मयंक सिद्दाना (दिल्ली रणजी टीम के पूर्व चयनकर्ता), सुहैल शर्मा (इंडिया कैपिटल्स के सहायक कोच) और अतुल रानाडे (भारत ‘सी’ के पूर्व फील्डिंग कोच) जैसे अनुभवी कोच भी शामिल होंगे।
यह पहली बार होगा जब भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच छत्तीसगढ़ में ट्रेनिंग कैंप आयोजित करेंगे। राज्य में हाल ही में क्रिकेट के प्रति उत्साह में उछाल देखा गया है, खासकर रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स लीग की सफलता के बाद, जहां इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को छह विकेट से हराकर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) 2025 का खिताब जीता। इस खिताबी मुकाबले में क्रिकेट के स्वर्णिम युग का जादू फिर से जिंदा हो गया। दिग्गज सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में इंडिया मास्टर्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए ब्रायन लारा की वेस्टइंडीज मास्टर्स को हराकर एसवीएनएस इंटरनेशनल स्टेडियम में खिताब अपने नाम किया।
रायपुर में कब होगी ट्रेनिंग?
गौतम गंभीर के शामिल होने से अब इस क्षेत्र के युवा क्रिकेटरों के पास खेल के महान खिलाड़ियों में से एक से सीखने का सुनहरा अवसर है। कैंप में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को 22 और 23 मार्च को रायपुर के अवंती विहार स्थित इमर्जिंग क्रिकेट ग्राउंड में ट्रायल से गुजरना होगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ी अप्रैल और मई में विशेष ट्रेनिंग कैंप में भाग लेंगे।
ट्रेनिंग कैंप की फीस 16 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए 12,500 रुपये और 16 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए 9,000 रुपये है। प्रतिभागियों को गौतम गंभीर द्वारा हस्ताक्षरित क्रिकेट किट (टी-शर्ट और कैप), पौष्टिक नाश्ता और हाइड्रेशन, भविष्य में छात्रवृत्ति के अवसर, परिवहन सेवा और गौतम गंभीर के साथ प्रत्यक्ष परामर्श सत्र मिलेगा।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...