मुख्‍यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की

मुख्‍यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की
छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है।
इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराया कि नक्सलवाद अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और सरकार इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है। राज्य और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से नक्सली संगठनों की पकड़ कमजोर हो चुकी है। अब अंतिम चरण की रणनीति तैयार कर बस्तर को स्थायी शांति की ओर ले जाने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इटली के ट्यूरिन में विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इटली के ट्यूरिन में विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज इटली के ट्यूरिन में विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें भारतीय दल पर गर्व है, जिसने विशेष ओलंपिक में 33 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने दल को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई भी दी।

विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर ने निष्पक्ष और मजबूत अंतर्राष्ट्रीय-व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया

विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर ने निष्पक्ष और मजबूत अंतर्राष्ट्रीय-व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने निष्पक्ष और मजबूत अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया है। नई दिल्ली में आज रायसीना डायलॉग के एक सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक मजबूत वैश्विक व्यवस्था की अनुपस्थिति न केवल शक्तिशाली देशों को लाभ पहुंचाती है, बल्कि छोटे देशों को जोखिम उठाने और स्थापित मानदंडों को चुनौती देने में सक्षम बनाती है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने कश्मीर पर पाकिस्तान के अवैध कब्जे का जिक्र करते हुए भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्‍लेख किया। उन्होंने इस मुद्दे से निपटने में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका की आलोचना की और ब्रिटेन, कनाडा और अमरीका जैसे देशों की भूमिका पर भी सवाल उठाया। विदेश मंत्री ने कहा कि शुरुआत में पाकिस्तान के आक्रमण को स्‍वीकार करने के बजाय इसे विवाद के रूप में पेश किया गया।
विदेश मंत्री जयशंकर ने म्यामां और पश्चिमी देशों में सैन्य तख्तापलट पर अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं का उल्‍लेख करते हुए वैश्विक मानकों में निष्पक्षता और स्थिरता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने पिछले आठ दशकों में वैश्विक व्यवस्था की गहन समीक्षा का आह्वान किया और दुनिया में शक्ति के बदलते संतुलन को मान्यता देने का आग्रह किया।

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ ने उभरते-भारत की भावना को प्रतिबिंबित कियाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ ने उभरते-भारत की भावना को प्रतिबिंबित कियाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ ने उभरते भारत की भावना को प्रतिबिंबित किया है और पूरे विश्व ने देश की शक्ति को देखा है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत की विशेषता है, जिसे हाल ही में संपन्न महाकुंभ के दौरान अनुभव किया गया।
महाकुंभ पर आज लोकसभा में बयान देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब पूरा विश्व चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है, तो इस एकता का भव्य प्रदर्शन देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विविधता में एकता की इस विशेषता को समृद्ध करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में कई नदियां हैं और उनमें से कुछ खतरे में हैं। उन्होंने महाकुंभ से प्रेरणा लेते हुए नदी उत्सव का विस्तार करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नई पीढ़ी को जल संरक्षण का महत्व सिखाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन ने भारत की क्षमता के बारे में कुछ लोगों में संदेह को दूर कर दिया है। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ की सफलता में योगदान देने वाले लोगों की सराहना करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन ने देशवासियों को बहुत प्रेरणा दी है क्योंकि इसका नेतृत्व स्‍वयं लोगों ने किया था।
पिछले साल अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे यह पता चलता है कि देश अगले हजार वर्षों के लिए खुद को कैसे तैयार कर रहा है और महाकुंभ के दौरान यह सोच और मजबूत हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन में शोर मचाया और पूछा कि किस नियम के तहत प्रधानमंत्री को बोलने की अनुमति दी गई। अध्यक्ष ओम बिरला ने स्पष्ट किया कि नियमों में प्रावधान है कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री सदन में बयान दे सकते हैं। हंगामा जारी रहने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गर्मी में सार्वजनिक प्याऊ लगाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गर्मी में सार्वजनिक प्याऊ लगाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलों के कलेक्टर, नगरीय निकायों तथा पंचायतों को सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपयुक्त स्थलों पर छाया की व्यवस्था भी की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस संबंध में जन प्रतिनिधियों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि जन सामान्य के लिए ग्रीष्म ऋतु में प्याऊ लगवाने की परंपरा प्राचीन काल से रही है। जल संरक्षण के साथ-साथ जल की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को दिए संदेश के माध्यम से प्रदेशवासियों से जल गंगा अभियान के अंतर्गत बूंद- बूंद जल बचाने के लिए संचालित होने वाली गतिविधियों में सहभागिता करने का भी आव्हान किया।

चीतों की बढ़ती संख्या से, चंबल क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चीतों की बढ़ती संख्या से, चंबल क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन प्रदेश के चीता प्रोजेक्ट और वन्य जीव संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। श्योपुर स्थित राष्ट्रीय कूनो उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता “गामिनी” और उसके चार शावकों को बाड़े से मुक्त कर राष्ट्रीय उद्यान में स्वछंद विचरण के लिए छोड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जैव विविधता की दृष्टि से, दक्षिण अफ्रीका से प्रदेश की धरती पर चीतों का पुनर्वास, देश ही नहीं अपितु एशिया महाद्वीप का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इस इंटरकांटिनेंटल प्रोजेक्ट के लिए कूनो (श्योपुर) का चयन, प्रदेश के लिए सौभाग्य का विषय है। प्रदेश के वन विभाग के अमले की लगन और अथक परिश्रम से इस व्यापक परियोजना का सफल क्रियान्वयन संभव हो पाया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्र में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। इससे पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और चंबल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था समग्र रूप से सशक्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।

19 मार्च को रंगपंचमी पर बिलासपुर में उड़ेंगे गुलाल

19 मार्च को रंगपंचमी पर बिलासपुर में उड़ेंगे गुलाल
होली के उल्लास के बाद अब रंगपंचमी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष 19 मार्च को अंचल में रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व होली के पांचवें दिन आता है और विशेष रूप से बिलासपुर शहर सहित ग्रामीण अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
शहर के प्रमुख बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारियों और अन्य सामग्री की दुकानों पर फिर से भीड़ लगेगी। गोलबाजार, सिटी कोतवाली, शनिचरी बाजार और तेलीपारा में दुकानें सजेंगी। शहर के विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों द्वारा रंगपंचमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य, संगीत और रंगारंग झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। स्थानीय समितियां मिलकर सड़कों पर रंगोत्सव का आयोजन करेंगी। जहां लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व का आनंद लेंगे।
बच्चों और युवाओं में रंगपंचमी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों में खासा उत्साह है। त्योहार के मद्देनजर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बिलासपुर में रंगपंचमी का पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। शहर और ग्रामीण अंचल में इस पर्व की धूम देखते ही बनती है, जहां लोग मिलजुलकर रंगों के इस त्योहार का आनंद लेते हैं।
बिलासपुर के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रंगपंचमी का विशेष महत्व है। गांवों में इस दिन सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजित किए जाते हैं। इसे धूल पंचमी भी कहा जाता है। जहां लोग ढोलक, मंजीरा और अन्य वाद्ययंत्रों के साथ फाग गीत गाते हैं। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बनता है।

रवि पुष्य नक्षत्र में मनेगा प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव

रवि पुष्य नक्षत्र में मनेगा प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव
मनवमी पर छह अप्रैल को रवि पुष्य नक्षत्र के महासंयोग में दशरथ नंदन श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस दिन पुष्य नक्षत्र सुबह से लेकर रात तक विद्यमान रहेगा।
रवि पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना गया है। इसकी साक्षी में चैत्र नवरात्र की पूर्णाहुति व श्रीराम की आराधना शुभफलदायी मानी गई है। विशेष यह भी है कि इस दिन पंचग्रही युति योग भी रहेगा।
किसी भी महापर्व के दिन योग, संयोग व विशिष्ट नक्षत्र की मौजूदगी इसकी शुभता को और बढ़ा देती है। इस बार छह अप्रैल को रामनवमी के दिन सुबह से रात्रि पर्यंत पुष्य नक्षत्र की साक्षी रहेगी।
रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र धर्म आराधना व पूजन के लिए विशेष माना गया है। इसकी मौजूदगी में नवरात्र की पूर्णाहुति तथा प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाना विशेष शुभ है।
वाल्मीकि रामायण एवं रामचरितमानस में चौपाइयों के माध्यम से संकट, पीड़ा, अपमृत्यु आदि के दोष का निराकरण बताया गया है। रामायण में बहुत से छंद दोहे व चौपाइयां इस प्रकार से हैं जो मानसिक तनाव, चिंता और व्याधियों से मुक्ति का मार्ग बताते हैं। राम जन्म के समय इनका पाठ विशेष लाभ प्रदान करता है।

विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल भारत ने आठ जीते 33 पदक

विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल भारत ने आठ जीते 33 पदक
भारतीय एथलीटों ने विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में असाधारण प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण, 18 रजत और सात कांस्य पदक सहित कुल 33 पदक जीते। विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के अंतिम दिन भारतीय एथलीटों के कौशल और दृढ़ संकल्प का असाधारण प्रदर्शन करते हुए चार स्पर्धाओं में 12 पदक जीते।
स्नोशूइंग में भारत ने पहले जीते गए छह पदक में चार और पदक जोड़े। वासु तिवारी, शालिनी चौहान और तान्या ने 25 मीटर स्नोशूइंग स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि जहांगीर ने इसी वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। अल्पाइन स्कीइंग सेगमेंट में भी भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। राधा देवी और निर्मला देवी ने इंटरमीडिएट स्लैलम (क्रमशः एफ01 और एफ04 श्रेणियों) में रजत पदक जीते, जबकि अभिषेक कुमार ने नोविस स्लैलम (एम02 श्रेणी) में एक और रजत पदक जीता।
आकृति ने क्रॉस कंट्री स्कीइंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर क्लासिकल टेक्नीक (एफ02 वर्ग) में कांस्य पदक जीता। फ्लोरबॉल स्पर्धा में, भारत की महिला पारंपरिक टीम ने अपनी टीमवर्क और कौशल का प्रदर्शन किया, कांस्य पदक जीतकर स्पेशल ओलंपिक भारत में एक अविश्वसनीय यात्रा का समापन किया।
स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने एथलीटों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे एथलीटों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि समर्पण और दृढ़ता के साथ, वे जो कुछ भी हासिल कर सकते हैं उसकी कोई सीमा नहीं है। जीता गया प्रत्येक पदक उनकी कड़ी मेहनत और कोचों, परिवारों और पूरे स्पेशल ओलंपिक भारत परिवार के अटूट समर्थन का प्रमाण है। हमें उनकी उपलब्धियों पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है और हम उनकी यात्रा को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने में उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।”
स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 का समापन शनिवार 15 मार्च को हुआ। भारत ने स्नोशूइंग और अल्पाइन स्कीइंग में 10-10 पदक जीते, जबकि स्नोबोर्डिंग में छह पदक आए। शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग और फ्लोरबॉल में देश को क्रमशः चार, दो और एक पदक मिले।

फैंस Salman Khan का नया लुक देख हुए परेशान

फैंस Salman Khan का नया लुक देख हुए परेशान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में हैं। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। हाल ही में सलमान ने फिल्म की शूटिंग पूरी की और आखिरी सीन मुंबई में फिल्माया गया।
शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में सलमान क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने व्हाइट और ब्लू टी-शर्ट, ब्लैक लेदर जैकेट और कैप पहनी हुई है। फैंस उनके इस लुक को देखकर हैरान हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सलमान की लेटेस्ट फोटोज को देखकर कुछ फैंस उनकी उम्र को लेकर चिंता जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- “हमारा हीरो बूढ़ा हो रहा है!” दूसरे ने लिखा- “अचानक से इतना ओल्ड लुक कैसे?” सलमान खान की सफेद दाढ़ी को देख कर शायद लोग कंफ्यूज हो रहे हैं। हालांकि, कई फैंस ने उनका सपोर्ट भी किया और लिखा कि 60 की उम्र में 40 का दिखना नामुमकिन है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...