मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर प्रदेशवासियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर प्रदेशवासियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सत्य,अधर्म एवं अत्याचार पर भक्ति की जीत के प्रतीक पर्व होली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से होली की पवित्र अग्नि में सभी नकारात्मक तत्वों को समर्पित कर जीवन में मंगल और शुभता का वरदान मांगने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि होली पर हम सभी देश और समाज के प्रति अपने अमूल्य योगदान की सिद्धि का संकल्प लें।

90 दिनों तक MP में चलेगा जल गंगा जल संवर्धन अभियान

90 दिनों तक MP में चलेगा जल गंगा जल संवर्धन अभियान
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने समत्व भवन (CM House) में हुई ‘जल गंगा जल संवर्धन अभियान’ (Jal Samvardhan Abhiyan) की बैठक में कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान गुड़ी पड़वा 30 मार्च से प्रारंभ होकर 30 जून 2025 तक तीन माह लगातार चलेगा. पानी से ही जिंदगानी है. हम सभी को जल की बूंद-बूंद बचाने की जरूरत है. जल से ही हम सबका आने वाला कल सुरक्षित है. जल गंगा जल संवर्धन अभियान में जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक गतिविधियां चलाई जाएं. जन सामान्य में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. सरकार विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों और आम जनता की भागीदारी से जल संरक्षण गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी. अभियान में वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का पुनर्जीवन और जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया जाए.
इस अभियान में क्या होगा?
प्रदेश की सभी नहरों को विलेज-मेप पर राजस्व विभाग की सहायता से मार्क कर विलेज-मेप पर “शासकीय नहर” के रूप में अंकित किया जाएगा.
बांध तथा नहरों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा.
नहर के अंतिम छोर पर जहां नहर समाप्त होकर किसी नाले मे मिलती है, उस स्थान पर किलो मीटर स्टोन लगाया जायेगा.
करीब 40 हजार किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली में मनरेगा की सहायता से सफाई कार्य किये जायेंगे.
जलाशयों में यदि रिसाव की स्थिति हो, तो रिसाव रोकने के लिये पडल तथा आवश्यक हटिंग कार्य भी किये जा रहे हैं.
तालाब के पाल (बंड) की मिट्टी के कटाव अथवा क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उन्हें पुनः निर्मित किया जायेगा.
तालाबों की पिचिंग, बोल्डर टो तथा घाट आदि की मरम्मत कार्य किए जाएंगे.
स्टॉपडेम, बैराज, वियर में गेट लगाना तथा मेन-वॉल, साइड-वॉल, की-वॉल, एप्रॉन इत्यादि में मरम्मत/अतिरिक्त निर्माण कार्य किए जाएंगे.
जल संरचनाओं के किनारों पर यथा संभव बफर-जोन तैयार कर जल संरचनाओं के किनारों पर अतिक्रमण को रोकने के लिये फेंसिंग के रूप में अधिकाधिक पौधारोपण कार्य किए जाएंगे.
फ्लशबार की मरम्मत कार्य किए जाएंगे.
स्लूस-वैल की सफाई कार्य भी इसी अभियान के दौरान किए जायेंगे.

छत्‍तीसगढ़ मे होली दहन के बाद धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं यहां के लोग

छत्‍तीसगढ़ मे होली दहन के बाद धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं यहां के लोग
गांव में सुख-षांति स्थापित हो और सभी के दुख-दर्द दूर हो इसलिए गांव वाले होलीका दहन के बाद धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलते है। और देवी कृपा मानते हुए उनके पैरों में कोई भी निषान नहीं होता है। उसके बाद दूसरे दिन उसी राख से होली खेलते है। ये परंपरा पिछले 800 सालों से निभाई जा रही है। साथ ही होली के तीन-चार दिन पहले से ही वहां के युवा और बुर्जुग घेर (डांडिया) खेलते हैं।

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा के बाद “बेबी फीट” का अनुभव करेंगी

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा के बाद “बेबी फीट” का अनुभव करेंगी
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर लगभग 10 महीने बिताने के बाद पृथ्वी पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। हालाँकि, पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में वापस आने की यात्रा अपनी चुनौतियों के साथ आती है, जिनमें से एक है “बेबी फीट” की घटना। पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री लेरॉय चियाओ ने बताया कि भारहीनता के लंबे समय तक संपर्क में रहने से अंतरिक्ष यात्रियों के पैरों के तलवों की त्वचा मोटी हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप पृथ्वी पर लौटने पर उनके पैरों के तलवे असामान्य रूप से कोमल हो जाते हैं। चियाओ ने न्यूज़नेशन प्राइम को बताया, “आप मूल रूप से अपने पैरों की त्वचा का मोटा हिस्सा खो देते हैं। जब आप वापस आते हैं तो आपके पैर बच्चों जैसे हो जाते हैं।”

ताइवान में 5.0 की तीव्रता सेआया भयंकर भूकंप

ताइवान में 5.0 की तीव्रता सेआया भयंकर भूकंप
ताइवान के ताइतुंग काउंटी के समुद्र में गुरुवार दोपहर करीब 1:09 बजे (स्थानीय समय) समुद्र में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. सीईएनसी के अनुसार इसका केंद्र समुद्र तल से 15 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि उन्हें पूर्वी चीन के फ़ुज़ियान प्रांत के फ़ूज़ौ, क्वानझोउ और अन्य इलाकों में भी महसूस किया गया.
स्थानीय लोगों ने भूकंप को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी भी दी है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
जनवरी में भी आया था भूकंप
ताइवान में इससे पहले 26 जनवरी को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के अनुसार, ताइवान में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था. जीएफजेड ने बताया कि भूकंप का केंद्र 16 किलोमीटर (9.94 मील) की गहराई पर स्थित था.
इससे पहले, 21 जनवरी को भी ताइवान में भूकंप आया था, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए थे. दक्षिणी ताइवान में 21 जनवरी को देर रात 6.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था, जिसमें 27 लोग घायल हो गए थे. इसके अलावा कई जगहों पर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था. यह भूकंप देर रात 12 बजकर 17 मिनट पर आया था, जिसका केंद्र चियाई काउंटी हॉल से 38 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.
गुजरात में भी आया भूकंप
गुजरात सरकार की वेबसाइट इंस्टिट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च के अनुसार, सौराष्ट्र क्षेत्र में आज (13 मार्च) सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई जबकि इसकी गहराई धरती के भीतर 6.4 किलोमीटर थी. इस भूकंप का केंद्र अमरेली में स्थित था. फिलहाल इससे किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. हालांकि लगातार दो दिनों में दो बार भूकंप आने से स्थानीय लोग चिंतित और डरे हुए हैं.
इससे पहले गुजरात के कच्छ जिले में मंगलवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस भूकंप की तीव्रता 3.0 और 2.8 दर्ज की गई. भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी.

होलिका दहन में राशि के अनुसार डालें इन चीजों की आहुति

होलिका दहन में राशि के अनुसार डालें इन चीजों की आहुति
फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होली (Holi 2025) मनाई जाती है। इस साल होली का पर्व शुक्रवार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसका काफी महत्व माना गया है। ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा।
राशि अनुसार उपाय
मेष – इस राशि के जातक होलिका दहन में 7 काली मिर्च या फिर काले तिल अर्पित कर सकते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको राहत मिल सकती है।
वृषभ – वृषभ राशि के जातक होलिका दहन की अग्नि में सफेद चंदन अर्पित कर सकते हैं। इससे जातक को मानसिक शांति मिल सकती है।
मिथुन – मिथुन राशि के लोगों को होलिका में गुड़ या फिर चने की दाल डालनी चाहिए। इससे आपको पैसों की तंगी से मुक्ति मिल सकती है।
कर्क – इस राशि के जातक होलिका दहन के दौरान सौंफ की आहुति दे सकते हैं। इसी के साथ आपको होलिका में अनाज की बालियां डालने से भी लाभ मिल सकता है।
सिंह – सिंह राशि के जातक होलिका में जौ की आहुति अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
कन्या – इस राशि के लोगों को होलिका में काले तिल और गुड़ अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सभी संकटों से मुक्ति मिल सकती है।
तुला – होलिका दहन के दिन तुला राशि के जातक होलिका की अग्नि में काले तिल और 2 हल्दी की गांठ अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको अपने जरूरी कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक – इस राशि के जातक होलिका दहन पर अग्नि में धान अर्पित कर सकते हैं। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होती है।
धनु – धनु राशि के जातक होलिका दहन की अग्नि में चावल और तिल की आहुति दे सकते हैं। ऐसा करने से आपको वैवाहिक जीवन में लाभ मिलता है।
मकर – मकर राशि के लोग होलिका पूजन के दिन 5 हल्दी की गांठ दहन में अर्पित कर सकते है। इससे आपको शनि दोष से थोड़ी राहत मिल सकती है।
कुंभ – कुंभ राशि के लोग होलिका में कपूर अर्पित करें। ऐसा करने से सभी प्रकार की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है।
मीन – मीन राशि के जातक अगर होलिका दहन में जीरा और नमक की आहुति देते हैं, तो इससे धन लाभ और तरक्की के योग बनने लगते हैं।

भोपाल जिले में होली और रंगपंचमी पर ड्राई डे

भोपाल जिले में होली और रंगपंचमी पर ड्राई डे
भोपाल जिले में होली और रंगपंचमी को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इन दिनों में शराब दुकानें बंद रहेंगी और खोलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि होली खेले जाने वाले दिन शुक्रवार यानि 14 मार्च को सभी 87 शराब दुकानें बंद रहेंगी।
इसी तरह 19 मार्च रंगपंचमी पर शाम पांच बजे तक शराब दुकानें बंद रहेंगी। इन दोनों दिन भांग और भांगघोटा की दुकानें खोली जा सकेंगी। जबकि शराब दुकानों के साथ ही सभी इकाईयां, वाइन आउटलेट, सभी तरह के मादक द्रव्यों के विक्रय की फुटकर व थोक दुकानें, देशी व अंग्रेजी शराब भंडारागार नियमानुसार बंद रहेंगे।

भारतीय बाजार में प्रवेश की तैयारी कर रही स्टारलिंक सेवा -रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

भारतीय बाजार में प्रवेश की तैयारी कर रही स्टारलिंक सेवा -रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय बाजार में प्रवेश की तैयारी कर रहे स्पेसएक्स के स्टारलिंक सेवा का स्वागत किया है। श्री वैष्णव ने एक सोशल मीडिया संदेश में कहा कि यह दूरदराज के क्षेत्रों में रेल परियोजनाओं में अत्यंत उपयोगी होगी। श्री वैष्णव का यह बयान दो भारतीय दूरसंचार कंपनियों द्वारा स्टारलिंक की इंटरनेट सेवाओं के लिए स्पेसएक्स के साथ साझेदारी की घोषणा के बीच आया है।

तिरुवनंतपुरम में आज होगा अट्टुकल पोंगाला का आयोजन

तिरुवनंतपुरम में आज होगा अट्टुकल पोंगाला का आयोजन
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आज विश्‍व स्‍तर पर महिलाओं की सबसे बड़ी सभाओं में से एक “अट्टुकल पोंगाला” का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन को 2009 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था, क्योंकि यह एक दिन में महिलाओं की सबसे बड़ी धार्मिक सभा थी, जिसमें 25 लाख से अधिक महिलाओं ने भाग लिया था।

मध्यप्रदेश जैव विविधता संरक्षण के साथ वन्य जीवों और मनुष्य के सह-अस्तित्व का अद्भुत उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश जैव विविधता संरक्षण के साथ वन्य जीवों और मनुष्य के सह-अस्तित्व का अद्भुत उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश ने वन्य जीव संरक्षण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शिवपुरी स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 58वें और मध्यप्रदेश के नौवें टाइगर रिजर्व की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा, “भारत वन्य जीव विविधता से समृद्ध है, यहां की संस्कृति वन्य जीवों का सम्मान करती है। हम हमेशा पशुओं की रक्षा करने में सबसे आगे रहेंगे।” उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार वन्यजीवों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मध्यप्रदेश के 9वें टाइगर रिजर्व के शुभारंभ के प्रतीक पर स्वरूप एक बाघिन को स्वच्छंद विचरण के लिए मुक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नए बाघ अभयारण्य को विकसित करते समय अन्य प्रजातियों के सह-अस्तित्व को बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह कोई चिड़ियाघर नहीं है, बल्कि एक खुला आवास है, जो वन्य जीवों और आम जनता दोनों के लिए सुलभ है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में मानव और वन्य जीवों के सह-अस्तित्व का अनोखा परिदृश्य मौजूद है। इस कदम से बाघों के संरक्षण को नया बल मिलेगा और जैव विविधता को सहेजने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के 9 टाइगर रिजर्व म.प्र. के प्राकृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...