मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि शोक की इस घड़ी में सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. सुरेन्द्रनाथ सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया, सिंह ने अपने व्यवहार, स्नेह एवं आत्मीयता से सम्मान प्राप्त किया और कार्यकर्ताओं के बीच अलग छवि बनाई। आमजन के बीच वे “मम्मा” के नाम से लोकप्रिय थे। उनके निधन से संगठन सहित भोपालवासियों को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद स्व. बलिराम कश्यप की जयंती पर भावपूर्ण नमन किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद स्व. बलिराम कश्यप की जयंती पर भावपूर्ण नमन किया
बस्तर के जनप्रिय नेता, पूर्व सांसद स्व. बलिराम कश्यप की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें भावपूर्ण नमन किया।
स्व. बलिराम कश्यप जी आजीवन जनसेवा और आदिवासियों के उत्थान के प्रति समर्पित रहे।

छत्तीसगढ़ कुनबी समाज महासंगठन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ कुनबी समाज महासंगठन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर, छत्रपति शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म “छावा” को राज्य में कर मुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह निर्णय इतिहास को सहज और सरल रूप में जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण पहल है।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, मराठी टोपी, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने शिवाजी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल की महिला सदस्यों सारिका गेडेकर व मनिषा बारसे ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि कुनबी समाज की महिलाओं ने सामाजिक भवन में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कुटीर उद्योग की स्थापना की है। इसके तहत हल्दी, मिर्च, मसाले आदि का निर्माण और पैकेजिंग कर बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कुनबी समाज भवन निर्माण से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री को दी और समाज के भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में रंजीत भाऊ मुनेश्वर, उमेश घोड़मोड़, सारिका गेडेकर, मनिषा बारसे, दिलीप गेडेकर, हेमराज, प्रेम बोहरे, वासुदेव फुंडे, रागिणी गेडेकर, संगिता भंडारकर, रिंकु सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

महिला दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं को दिखाई छावां फ़िल्म

 

वीरता से भरी फ़िल्म देख महिलाओं में दिखा उत्साह, कहा यह कार्य बहुत ही सराहनीय

भोपाल। इस समय छावा फिल्म की चर्चाएं सभी जगह देखने को मिल रही है वीरता से भरी यह फिल्म हर जगह सराही जा रही है। देश ही नहीं विदेश में भी इस फिल्म की वाह-वाही हो रही है। छावा फिल्म की वीरता भरी कहानी को देखते हुए परिवर्तन समिति व भारतीय नववर्ष उत्सव समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि क्यों ना इस वीरता भरी कहानी का तोहफा महिला दिवस के अवसर पर हमारे महिला बहनों को दिया जाए इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए समिति के अध्यक्ष द्वारा महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिलाओं को निशुल्क छावा फिल्म दिखाई गई। यह सराहनीय कार्य परिवर्तन समिति व भारतीय नववर्ष उत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया।महिला दिवस के इस अवसर पर समिति द्वारा महिलाओं को निःशुल्क छावां फिल्म का प्रदर्शन कोलार डी डी एक्स सिनेमा में किया गया l
अदम्य साहस और वीरता से ओत प्रोत फिल्म छावां को देख महिलाओं में काफी उत्साह भी देखा गया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से निलेश कुमार श्रीवास्तव,विक्रम सिंह,सुरेखा मालवीय,सीमा सिंह,राहुल बंसल,प्रेम गुरु,कमलेश राठौर,डॉ भानु,रवि शर्मा,ऋषि पाण्डेय,महेंद्र बंसल,रवि पवार,रोमी साहू,निखिल वर्मा,सिद्धांत यादव सहित सैकड़ों की संख्या में बहिनें उपस्थित रहीं l

विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया

विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करने के लिए प्रदर्शन किया। रंगमहल चौराहे पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का मंच टूट गया। जानकारी के अनुसार, इस घटना में 10 से ज्यादा कांग्रेसी घायल हो गए हैं। घायलों में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान भी शामिल रहे। वहीं कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह को पसलियों में लोहे की रोड लगने की सूचना मिली है।
घटना से थोड़ी देर के बाद ही किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता आगे बढ़े। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प भी हुई। वहीं, बाद में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोक लिया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- मध्य प्रदेश में गेहूं, धान और सोयाबीन की खेती घाटे का सौदा हो गई है। समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसान कांग्रेस हर मंडी में जाकर किसानों की लड़ाई लड़ेगी।

सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद धरती पर होगी वापसी

सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद धरती पर होगी वापसी
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर आखिरकार धरती पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों पिछले साल बोइंग स्टारलाइनर पर सवार होकर 8 दिनों के मिशन पर धरती से रवाना हुए थे, लेकिन 9 महीने बाद भी उनकी वापसी नहीं हो सकी है। शुक्रवार को नासा ने उनकी वापसी के लिए राहत दल को रवाना करने की मंजूरी दे दी। नासा के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दोनों स्पेसएक्स ड्रैगन से धरती पर वापस लौटेंगे।
विलियम्स और विल्मोर 5 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर के साथ परीक्षण उड़ान के लिए भेजा गया था। अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने के बाद उनके कैप्सूल को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनकी वापसी को अनिश्चित काल के लिए रोकना पड़ा। आखिरकार, स्टारलाइनर को बिना चालक दल के ही धरती पर वापस लाने फैसला किया गया और दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन में ही रोकने का फैसला किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.माधव राव सिंधिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.माधव राव सिंधिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समर्पित एवं दूरदर्शी नवाचारों से स्व. माधव राव सिंधिया ने प्रगति को नए आयाम दिए और जन- जन के जीवन को खुशहाल बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। देश के विकास के लिए उनके प्रखर विचार और योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।

‘लापता लेडीज’ ने मचाई IIFA में तबाही

‘लापता लेडीज’ ने मचाई IIFA में तबाही
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) का आयोजन इस बार इंडिया में होस्ट किया गया. 8 और 9 मार्च को जयपुर में होस्ट किए गए इस अवॉर्ड शो में साल के बेस्ट परफॉर्मर्स को अलग-अलग कैटेगिरी में अवॉर्ड्स से नवाजा गया. इस बार IIFA में फिल्म ‘लापता लेडीज’ का जलवा रहा जिसने एक साथ 10 अवॉर्ड अपने नाम किए.
किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने सबसे पहले बेस्ट फिल्म का खिताब अपने नाम किया. वहीं किरण राव को बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया. इसके अलावा फिल्म के तीन कलाकारों को भी सम्मानित किया गया. इतना ही नहीं, फिल्म ने अपने म्यूजिक से लेकर एडिटिंग तक के लिए कई अवॉर्ड अपने नाम किए.

 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में साबुन, डिटर्जेंट और सौंदर्य प्रसाधनों पर 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में साबुन, डिटर्जेंट और सौंदर्य प्रसाधनों पर 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सड़क नेटवर्क में सुधार करके वस्तुओं के उत्पादन की लागत को कम किया जा सकता है। इससे उद्योग और उपभोक्ता दोनों को लाभ होगा। आज नई दिल्ली में साबुन, डिटर्जेंट और सौंदर्य प्रसाधनों पर 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मध्यम, लघु और सूक्ष्म उद्यमों को इससे लाभ होता है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उद्योगों से उत्पादन लागत कम करने और गुणवत्ता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का भी आह्वान किया।

सम्मेलन का विषय “स्वच्छता का भविष्य” है, जो घर और व्यक्तिगत देखभाल उद्योग पर केंद्रित है।

दक्षिणी राज्‍यों में परिसीमन के मुद्दों को लेकर विपक्षी प‍ार्टियों के स्‍थगन नोटिस को नहीं मिली मंजूरी

दक्षिणी राज्‍यों में परिसीमन के मुद्दों को लेकर विपक्षी प‍ार्टियों के स्‍थगन नोटिस को नहीं मिली मंजूरी
राज्‍यसभा में सदन की बैठक आज सुबह जैसे ही शुरू हुई उपसभापति हरिवंश ने दक्षिणी राज्‍यों में परिसीमन के मुद्दों को लेकर विपक्षी प‍ार्टियों के स्‍थगन नोटिस पेश करने की अनुमति नहीं दी। विपक्षी दलों ने कथित डुप्‍लीकेट मतदाता पहचान संख्‍या और अन्‍य मुद्दों को लेकर स्‍थगन का नोटिस देने का प्रयास किया था। कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और अन्य दलों के सदस्‍य इस मुद्दे को लेकर नारेबाजी करने लगे।
उपसभापति ने सदस्‍यों से अपील की कि वे अपनी सीटों पर वापस चले जाएं और सदन की कार्यवाही चलने दें। बाद में कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, समाजवादी पार्टी और अन्‍य सदस्‍यों ने इस मुद्दे पर वाकआउट किया। सदन के नेता जे.पी.नड्डा ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे सदन से वॉकआउट करके गैर-जिम्‍मेदाराना दृष्टिकोण अपना रहे हैं।
उन्‍होंने कहा कि सरकार किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है। श्री नड्डा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल सदन को बदनाम करने के लिए स्‍थगन नोटिसों का इस्‍तेमाल कर रहे हैं।
उन्‍होंने यह भी कहा कि सदन में कई महत्‍वपूर्ण मुद्रदे सूचीबद्ध है, जिन पर सदस्‍यों को अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि विपक्षी सांसदों को सदन के नियमों और विनियमों के बारे में कथित रिफ्रेशर कोर्स करने की आवश्‍यकता है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...