अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: रैंप वॉक पर आदिवासी लोक कला का अनूठा समागम

इंदौर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वूमंस प्रेस क्लब,मप्र द्वारा गाँधी हॉल में ट्राइबल फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें प्रोफेशनल मॉडल की जगह आदिवासी समाज की महिलाएं परम्परागत वेशभूषा के साथ रैंप पर उतरी। आदिवासी अंचलों की महिलाओं ने रैंप वॉक पर अपने पारंपरिक परिधान, आभूषण, भगोरिया नृत्य, गुड़िया कला, पिथोरा कला एवं आदिवासी लोक चित्रकला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया शामिल हुई और आदिवासी महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए रैम वॉक भी किया कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मैं खुद उस क्षेत्र से आती हु और आदिवासी अंचलों की महिलाओं का संघर्ष देखा है और करीब से महसूस भी किया है जब मुझे पता चला कि वूमेंस प्रेस क्लब मध्यप्रदेश ,आदिवासी महिलाओं का ट्राइबल फैशन शो करवा रहा है और उसमें मेरी बहने हिस्सा ले रही है तो मैं अपने आप को रोक नहीं पाई मैं अपनी बहनों का साथ देने और उनको प्रोत्साहित करने खुद चली आई , धीरे धीरे आधुनिकता के दौर में हमारी प्राचीन संस्कृति विलुप्त होते जा रही है आज इस मंच पर पहली बार मैने आदिवासी परंपरा और संस्कृति परिधान का प्रदर्शन देखा जो अदभुत है,अपनी परम्परा को सहेजने और उसको बढ़ावा देने के लिए मुझसे जो मदद हो सकेगी वह मै हर संभव प्रयास करूंगी।

अध्यक्षता सांसद शंकर लालवानी ने की। विशेष अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, स्तंभ लेखक एवं ब्लॉगर प्रवीण कक्कड़, विधायक गोलू शुक्ला,सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर विनीत शर्मा बिजनेस हेड ओमेक्स ग्रुप, वरिष्ठ पत्रकार जीतेन्द्र सोनी, पं. योगेन्द्र महंत एवं कांग्रेस नेता रीना बोरासी मौजूद रहे । अतिथियों ने कहा कि आदिवासी अंचल की महिलाओं के माध्यम से आदिवासी कला को व्यापक मंच देकर वूमंस प्रेस क्लब ने अपने नाम को चरितार्थ किया है।

इनका हुआ सम्मान

इस अवसर पर मंत्री महोदया एवं अन्य अतिथियों ने अपनी लेखनी से समाज में जनचेतना जागृत करने एवं सामाजिक कार्यों से समाज में विशेष योगदान देने वाले डॉ. प्रशांत चौबे एडिशनल एस.पी. विदिशा, श्री राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर, श्री सुदीप मीणा डिप्टी कलेक्टर इंदौर, श्री महेंद्र सोनगिरा संपादक, एमपी न्यूज़ इंदौर, श्री रंजीत सिंह सिंघम यातायात पुलिस इंदौर, गोविंद माहेश्वरी सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ. मोहिनी वर्मा वरिष्ठ पत्रकार, धार, श्रीमती रागनी सोनी एजीएम एडमिन ओमेक्स ग्रुप, श्री जीतू सोनी जनरल मैनेजर ओमैक्स ग्रुप, सुश्री गायत्री शर्मा बिजनेस वुमन एवं डॉ. चेतना दीक्षित दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने वूमंस प्रेस क्लब की स्मारिका शक्ति का विमोचन भी किया।

जज के रूप में मधु दवे,पूजा सिंहल, डॉ प्रीति जैन दिनेश वर्मा साजिद निजामी ऋतु केडिया प्रतिभा मित्तल

प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत वूमंस प्रेस क्लब की अध्यक्ष शीतल रॉय, महासचिव रितु साहू एवं स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुनयना शर्मा एवं एंकर डॉ करिश्मा चौहान ने किया झाबुआ टीम की कोर्डिनेटर तृप्ति वैरागी और शो के डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर डॉ अभिनीत सिंह । मेकअप लेक्मे एकेडमी ने किया । ड्रेस डिजाइन संकेत ,प्राची तिवारी ,हिना शर्मा और रवि परिहार ने किया,

केन्द्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए, इससे राज्यों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए, इससे राज्यों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी :मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्यों के सशक्तिकरण में ही राष्ट्र का सशक्तिकरण है, इसलिए केन्द्रीय करों और राजस्व प्राप्तियों में राज्यों की हिस्सेदारी अर्थात् अनुदान बढ़ाया जाना चाहिए। राज्य अपनी क्षमता और सीमित संसाधनों से ही अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए काम करते हैं। केन्द्र सरकार से अधिक वित्तीय अनुदान मिलने से राज्य अपने दीर्घकालीन लक्ष्यों को अल्पकाल में ही प्राप्त कर सकेंगे। विकसित भारत का निर्माण, विकसित मध्यप्रदेश के बिना नहीं हो सकता, इसलिए केन्द्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत से बढ़ाकर 48 प्रतिशत तक की जाए। इससे राज्य सशक्त होंगे और राष्ट्र को विकास की ले जाने में सहायक होंगे।
डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश एक बड़ा राज्य है, इसलिए इसकी जरूरतें भी बड़ी हैं। लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना ही केन्द्र और राज्य सरकारों का लक्ष्य है। केन्द्र और राज्यों के बेहतर तालमेल और आपसी सामंजस्य से यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 16वें केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आयोग के राज्य के दीर्घकालिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता का जिक्र कर वित्त आयोग से प्रदेश की अपेक्षाओं से भी अवगत कराया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का सर्वाधिक प्रगतिशील राज्य है। प्रदेश कृषि, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, पर्यटन, नगरीय विकास और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों में और अधिक विकास के लिए केन्द्र सरकार से और अधिक वित्तीय सहयोग/अनुदान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में मध्यप्रदेश को भी योगदान देना है। हम विकसित मध्यप्रदेश का संकल्प पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभी हमारा बजट करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रूपए है। अगले पांच सालों में हम इस बजट को बढ़ाकर दोगुना कर देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वित्त आयोग से कहा कि हम नदियों को जोड़कर जल बंटवारे के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) नदी जोड़ो परियोजना में हमने राजस्थान के साथ मिलकर किया जा रहा हैं। केन्द्र सरकार ने इस राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना के लिए 90 हजार करोड़ रूपए आवंटित किए। इसी तरह केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के लिए उत्तरप्रदेश सरकार के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों राष्ट्रीय परियोजना का भूमि-पूजन कर मध्यप्रदेश को गौरव प्रदान किया है। अब महाराष्ट्र सरकार के साथ ताप्ती नदी परियोजना पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज से 20 साल पहले तक प्रदेश में केवल 7 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि सिचिंत थी, आज प्रदेश की 48 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को हम सिंचित कर चुके हैं। प्रदेश में नदी जोड़ो के लिए एक अभियान चला रहे हैं। किसानों के साथ हमारा आत्मीय संबंध है और खेतों तक पानी पहुंचाना हमारा पहला कर्तव्य है। हमारी नीतियों के कारण किसानों का जैविक खेती की ओर तेजी से रूझान बढ़ा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी 18 नई औद्योगिक नीतियों के कारण निवेशक भी जुड़ रहे हैं। आरआईसी और जीआईएस-भोपाल के जरिए प्रदेश को 30.77 लाख करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। यह निवेशकों का मध्यप्रदेश पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। हम प्रदेश के हर जिला कलेक्ट्रेट में उद्योग प्रकोष्ठ बना रहे हैं, इससे किसी निवेशकों की जिला स्तर पर भी कठिनाई हल की जा सकेंगी। हम प्रदेश में व्यापार और व्यवसाय को सुगम बना रहे हैं। इसमें सभी का सहयोग लेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम प्रदेश में हरसंभव तरीके से दूध उत्पादन को बढ़ावा देंगे। हमारी कोशिश है कि देश का 20 प्रतिशत से अधिक दूध मध्यप्रदेश में उत्पादित हो, इससे हमारे किसान और पशुपालक दोनों सम्पन्न होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा शक्ति की ऊर्जा का भरपूर उपयोग भी हम कर रहे हैं। पंचशील सिद्धांतों का पालन करते हुए जन, जल, जंगल, जमीन और जैविक विविधता का संरक्षण हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जंगल बचेंगे, तो जल बचेगा और जल बचेगा, तो जन-जीवन बचेगा। हम जैविक संपदा को संरक्षित रखने के लिए भी हर जरूरी प्रयास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगले तीन सालों में 30 लाख किसानों को सोलर पम्प दिये जायेंगे। इससे हमारे किसान अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जादाता भी बनेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को मात्र पांच रूपए में बिजली का स्थाई कनेक्शन देने जा रही है, इससे हमारे किसानों को बिजली कनेक्शन के लिए कहीं भी भटकना नहीं पड़ेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वित्त आयोग को मध्यप्रदेश में बीते एक वर्ष में किए गए नवाचारों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने एयर एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की है। इससे बीते एक साल में कई गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट कर बड़े अस्पतालों तक पहुंचाकर उनका जीवन बचाया गया। हमारी इस सेवा को बेहद अच्छा प्रतिसाद मिला है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वित्त आयोग के समक्ष प्रदेश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय सहयोग की मांग रखते हुए राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकताओं को भी पृथक से रेखांकित किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से वित्त आयोग को मेमोरेंडम की प्रति भी सौंपी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और वित्तीय सहयोग की जरूरतों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोग को राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की भावी योजनाओं की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण पाथेय के संबंध में बैठक लेकर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण पाथेय के संबंध में बैठक लेकर दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण पाथेय के संदर्भ में मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार एकमत है। हम राजस्थान सरकार के साथ मिलकर श्रीकृष्ण पाथेय के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण के गुजरात गमन पथ के विकास के लिए हम गुजरात सरकार से सहयोग लेकर इस दिशा में काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का ईश्वरीय स्वरूप तो स्तुत्य है ही, हमारी सरकार उनके दूसरे महत्वपूर्ण पक्षों को भी समाज के समक्ष प्रकाश में लाएगी। इसमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उज्जैन में शिक्षा ग्रहण करना, सुदामा से मित्रता निभाना, वनवासी से प्रेम और गुरू-शिष्य परम्परा की मिसाल कायम करने जैसे प्रसंग शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को (समत्व भवन) मुख्यमंत्री निवास में श्रीकृष्ण पाथेय के संबंध में विषय विशेषज्ञ समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण पाथेय के विकास के लिए सभी समितियों को सक्रिय किया जाए। पुरातत्वविदों, धर्माचार्यों एवं भगवान श्रीकृष्ण साहित्य के अच्छे लेखकों को भी इस समिति में जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण पाथेय के विकास के लिए भोपाल में आयोजित इस बैठक के अलावा उज्जैन और राजस्थान के जयपुर या भरतपुर या ब्रज या चौरासी कोस या अन्य किसी विशिष्ट स्थल पर समिति बैठकें की जाएं। इससे दोनों राज्यों में श्रीकृष्ण पाथेय के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुरा इतिहास में भगवान श्रीकृष्ण का भारत देश (जम्बूद्वीप) के कई क्षेत्रों में आवागमन का उल्लेख मिलता है। समिति भगवान श्रीकृष्ण के उन सभी गमन स्थलों को चिन्हित कर इनका अभिलेखीकरण करें। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम को श्रीकृष्ण पाथेय के विकास एवं विस्तार के लिए केन्द्र बिन्दु बनाया जा सकता है। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा लोक कल्याण के लक्ष्य पूर्ति के लिए यद्यपि मथुरा, उज्जैन, द्वारिका, ब्रज मंडल, मेवात, हाड़ौत, मालवा, निमाड़, गुजरात, राजस्थान, विदर्भ, महाराष्ट्र के अनेक क्षेत्रों की यात्राएं की गईं, तथापि उनकी यात्रा का प्रमुख केन्द्र उज्जैन ही रहा था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक त्यौहारों में सरकार की सहभागिता बढ़ी है। हमने दशहरे में शस्त्र पूजा, दीपावली पर गोवर्धन पूजा और हाल ही में गीता जयंती भी मनाई है। प्रदेश के 17 पवित्र/धार्मिक शहरों में हमने शराबबंदी लागू करने का निर्णय ले लिया है। इससे समाज में एक अच्छे संदेश का संचार हुआ है। बैठक में समिति के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार श्रीकृष्ण पाथेय के लिए फोकस्ड होकर काम करेगी। भविष्य में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी अन्य लीलाओं को भी हम इस कार्य से जोड़ेंगे।
बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्य राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री ओंकार सिंह लखावत, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित, मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार डॉ. श्रीराम तिवारी, उज्जैन के डॉ. शैलेन्द्र शर्मा, डॉ. रमन सोलंकी सहित अन्य सभी सदस्यगण, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन, अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर और कलेक्टर उज्जैन ने भी बैठक में वर्चुअली सहभागिता की।

नेशनल लोक अदालत 8 मार्च को

नेशनल लोक अदालत 8 मार्च को
आगामी शनिवार 8 मार्च 2025 को नेशनल लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण को आपसी समझौतो से निराकृत किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे कानूनी काईवाई से बचने के लिए अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली कार्यालय से संपर्क करें।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धारा 135 के अंतर्गत अदालत में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के लिये निम्न दाब श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलोवॉट तक के गैर घरेलू एवं 10 हॉर्स पॉवर भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्रकरणों में ही छूट दी जाएगी।
प्रि-लिटिगेशन स्तर पर
कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् प्रत्‍येक छः माही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
लिटिगेशन स्तर पर
कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् प्रत्येक छःमाही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
लोक अदालत में छूट नियम एवं शर्तों के तहत दी जाएगी
आवेदक को निर्धारित छूट के उपरांत शेष बिल आंकलित सिविल दायित्व एवं ब्याज की राशि का एकमुश्त भुगतान करना होगा। उपभोक्ता/उपयोगकर्ता को विचाराधीन प्रकरण वाले परिसर एवं अन्य परिसरों पर उसके नाम पर किसी अन्य संयोजन/संयोजनों के विरूद्ध विद्युत देयकों की बकाया राशि का पूर्ण भुगतान भी करना होगा। आवेदक के नाम पर कोई वैध कनेक्शन न होने की स्थिति में छूट का लाभ प्राप्त करने के लिये आवेदक द्वारा वैध कनेक्शन प्राप्त करना एवं पूर्व में विच्छेदित कनेक्शनों के विरूद्ध बकाया राशि (यदि कोई हो) का पूर्ण भुगतान किया जाना अनिवार्य होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में क्‍या न्यूजीलैंड दोहराएगा इतिहास या भारत करेगा पलटवार

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में क्‍या न्यूजीलैंड दोहराएगा इतिहास या भारत करेगा पलटवार
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आखिरी और खिताबी मुकाबला रविवार 9 मार्च को यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। करीब 25 साल बाद भारत और न्‍यूजीलैंड की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले 15 अक्‍टूबर 2000 को नैरोबी में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दोनों की भिड़ंत हुई थी। उस दौरान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को आईसीसी नॉकआउट के नाम से जाना जाता था। उस मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। इस बार देखने वाली बात होगी कि कीवी टीम इतिहास दोहराएगी या फिर भारत उस हार का हिसाब चुकता करेगा।
ढाई दशक पहले खेले गए उस मुकाबले के बाद अब दोनों ही टीमों की खेलने की शैली में भी बदलाव आया है। मेन इन ब्‍लू और कीवी टीम पहले से कहीं ज्‍यादा आक्रामक हो गई हैं। उस दौरान जहां भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, युवराज सिंह, अजीत अगरकर, अनिल कुंबले और जहीर खान जैसे दिग्‍गज थे। वहीं, न्‍यूजीलैंड की टीम में नाथन एस्टल, स्टीफन फ्लेमिंग, क्रिस केर्न्स, क्रेग मैकमिलन, क्रिस हैरिस और स्कॉट स्टायरिस जैसे स्‍टार थे।

दिल्ली में पकड़ा गया ‘बैंड बाजा बारात’ गैंग

दिल्ली में पकड़ा गया ‘बैंड बाजा बारात’ गैंग
दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने एक अंतरराज्यीय लूट गैंग का पर्दाफाश किया है। इसे ‘बैंड बाजा बारात’ गैंग का नाम दिया गया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने गैंग के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक 15 साल का किशोर भी शामिल है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजय भाटिया ने बताया ‌”दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने ‘बैंड बाजा बारात’ गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार है। इसमें एक 15 साल का किशोरी भी शामिल है। आरोपियों के पास से पुलिस को 2 लाख 14 हजार रुपये नकद और ज्वेलरी बरामद हुई है। जांच में पता चला कि ये रकम शास्‍त्री पार्क, जीटीबी एंक्लेव और स्वरूपनगर से लूटी गई थी। गैंग का सरगना कल्लू छायल है। जबकि कुलजीत और अज्जू सहयोगी हैं। सभी आरोपियों को शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश का यह गैंग दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में होने वाली आलीशान शादियों को निशाना बनाता था। पुलिस का कहना है कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ से संबंध रखने वाले इस गैंग के सरगना की गिरफ्तारी के साथ ही शहर के शास्त्री पार्क, स्वरूप नगर और गुरू तेग बहादुर एनक्लेव में हुए शादी समारोहों में हुई चोरी की तीनों वारदातों का मामला भी सुलझ गया है। पुलिस के मुताबिक इस गैंग के सदस्य मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं और यह गिरोह खासकर आलीशान शादी-समारोहों को ही निशाना बनाता था। यह गैंग इन शादियों से नकदी और आभूषण चोरी करने की कई घटनाओं में शामिल रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को देंगे ₹450 करोड़ की वित्तीय सहायता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को देंगे ₹450 करोड़ की वित्तीय सहायता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 मार्च, 2025 को गुजरात का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा में PM मोदी 8 मार्च इंटरनेशनल वूमन डे (International Women’s Day) को नवसारी जिले का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नवसारी के वानसी-बोरसी में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान, वे राज्य भर में 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (SHG) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित करेंगे।
देश भर में महिला उद्यमिता और वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2023 को ‘लखपति दीदी योजना’ की शुरुआत की। इस पहल के तहत, स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्य जो प्रति माह 10,000 रुपये या उससे अधिक कमाती हैं और कृषि, पशुपालन और छोटे उद्योगों जैसे विभिन्न स्रोतों के माध्यम से कम से कम 1 लाख रुपये की वार्षिक आय रखती हैं, उन्हें ‘लखपति दीदी’ के रूप में मान्यता दी जाती है।
गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के समर्पित प्रयासों से प्रेरित होकर राज्य में लगभग 1.5 लाख महिलाएं अब ‘लखपति दीदी’ का दर्जा प्राप्त करते हुए 1 लाख रुपये या उससे अधिक की वार्षिक आय तक पहुंच गई हैं। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य भर के 25,000 स्वयं सहायता समूहों (SHG) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी पहुंचे। इस दौरान वे देवी गंगा के शीतकालीन निवास मुखवा गांव में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे हर्सिल में उत्तराखंड शीतकालीन पर्यटन प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी साहसिक खेल रैलियों और ट्रैकिंग अभियानों को हरी झंडी दिखाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस यात्रा को उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

भारत से हार के बाद स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास

भारत से हार के बाद स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने दुबई में भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मिली हार के बाद वनडे क्रिकेट से संन्‍यास लेने का ऐलान कर दिया है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी से मुलाकात की
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और लोगों में आपसी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर चर्चा की। बैठक के बाद विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से कीर स्टार्मर को हार्दिक शुभकामनाएं साझा कीं। डॉ. जयशंकर ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री स्टार्मर ने यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण को साझा किया।
बाद में डॉ. जयशंकर ने अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी से मुलाकात की और आगे की चर्चा के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने श्री लैमी के साथ भारत से आए उत्कृष्ट शोध-छात्रों से भी मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह हमारी प्रतिभा और लोगों के बीच आदान-प्रदान की एक ज्वलंत अभिव्यक्ति है और ये विद्वान निश्चित रूप से भारत-ब्रिटेन संबंधों के महान समर्थक हैं।
इससे पहले, डॉ. जयशंकर ने गृह सचिव यवेट कूपर से मुलाकात की और प्रतिभा के प्रवाह, लोगों के बीच आदान-प्रदान तथा तस्करी और उग्रवाद से निपटने के संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की।
डॉ. जयशंकर ने व्यापार और वाणिज्य विभाग के सचिव जोनाथन रेनोल्ड्स के साथ भी बैठक की और दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते की प्रगति के बारे में चर्चा की।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...