छत्तीसगढ़ में सरकारी भूमि से कब्जा हटाने को बदलेगा कानून

छत्तीसगढ़ में सरकारी भूमि से कब्जा हटाने को बदलेगा कानून
राज्य सरकार सरकारी भूमि से कब्जा हटाने की प्रक्रिया को प्रभावी और सख्त करने जा रही है। इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक परिसर (बेदखली) (संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप को रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दी।
इस विधेयक को बजट सत्र के दौरान पेश करके पास कराने की तैयारी है। इसी तरह चार नए संशोधन विधेयक विधानसभा में लाए जाएंगे। कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 को मंजूरी दे दी। यह नीति वर्ष 2024-25 की तरह ही लागू रहेगी।
व्यापारिक सुगमता को बढ़ावा देने के लिए ई-प्रोक्योरमेंट के लिए गठित सशक्त समिति को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में 100 करोड़ रुपये से ऊपर की परियोजनाओं को पीएफआईसी द्वारा स्वीकृत किया जाता है और बड़ी आईटी परियोजनाओं की सशक्त समिति के माध्यम से अलग से मंजूरी अनिवार्य थी। इस कारण सशक्त समिति को समाप्त कर मंजूरी प्रक्रिया को सरल बनाया गया।

4 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल का महामुकाबला

4 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल का महामुकाबला
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब अपने रोमांचक नॉकआउट चरण में प्रवेश कर चुकी है, जिसमें मैच दुबई और पाकिस्तान में खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो मंगलवार को दुबई में होगा।
यह मैच 2023 ODI वर्ल्ड कप फाइनल का रीमैच है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को और भी अधिक रोमांच का अनुभव होगा। दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से गद्दाफी स्टेडिय, लाहौर में बुधवार को होगा।
भारत ने ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया
भारत ने अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस मैच में वरुण चक्रवर्ती ने 5-42 की शानदार गेंदबाजी की, जो अब तक इस टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन आंकड़े हैं और इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप में अपनी पकड़ मजबूत की।

ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बहस के बाद अमेरिका और यूक्रेन के रिश्तों में आई दरार

ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बहस के बाद अमेरिका और यूक्रेन के रिश्तों में आई दरार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सहयोगियों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की आलोचना की है। रूस के खिलाफ जेलेंस्की के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के लिए लंदन में एक यूरोपीय शिखर सम्मेलन में शिरकत के बीच अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। शुक्रवार को ‘ओवल ऑफिस’ में बैठक में दौरान जेलेंस्की और ट्रंप के बीच तीखी बहस हुई थी। नेताओं के बीच हुई बहस के बाद वाशिंगटन और कीव के बीच आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर भी नहीं हो सके थे। इस विवाद के कारण यूक्रेन के साथ अमेरिका के रिश्तों पर भी सवाल उठने लगे हैं साथ ही संघर्ष के समाप्त होने की संभावना भी खतरे में पड़ गई है जो फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण के बाद शुरू हुआ था।
‘जेलेंस्की का व्यवहार अपमानजनक’
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने कहा कि व्हाइट हाउस में जेलेंस्की का व्यवहार “अपमानजनक” था। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि शुक्रवार को जो हुआ उसके बाद राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की इस युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से बातचीत करने और समझौता करने के लिए तैयार हैं या नहीं। वाल्ट्ज ने कहा कि युद्ध को बातचीत के माध्यम से समाप्त करने के लिए यूक्रेन से क्षेत्रीय रियायतें और साथ ही “सुरक्षा गारंटी पर रूसी रियायतें” शामिल होंगी, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई और विवरण नहीं दिया कि मॉस्को को क्या करना होगा।

दृष्टिबाधित लोगों को न्‍यायिक सेवाओं में रोजगार के अवसर से वंचित नहीं किया जा सकता: सर्वोच्‍च न्‍यायालय

दृष्टिबाधित लोगों को न्‍यायिक सेवाओं में रोजगार के अवसर से वंचित नहीं किया जा सकता: सर्वोच्‍च न्‍यायालय
सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज एक महत्‍वपूर्ण फैसले में कहा कि दृष्टिबाधित लोगों को न्‍यायिक सेवाओं में रोजगार के अवसर से वंचित नहीं किया जा सकता है। न्‍यायाधीश जे बी पारदीवाला और आर. महादेवन की एक पीठ ने छह याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा था। इस फैसले की घोषणा करते हुए, न्‍यायाधीश महादेवन ने कहा कि दृष्टिबाधित व्‍यक्तियों के साथ न्‍यायिक सेवाओं में भर्ती के मामले में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि एक समावेशी रूपरेखा सुनिश्चित करने के लिए राज्‍य को उनके लिए सकारात्‍मक तंत्र प्रदान करना चाहिए। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने मध्‍यप्रदेश न्‍यायिक सेवा (भर्ती और सेवा शर्तें) नियम 1994 के एक प्रावधान को खारिज कर दिया। इसमें दृष्टिबाधित और कम दृष्टि वाले उम्‍मीदवारों को राज्‍य की न्‍यायिक सेवा से वंचित किया गया था। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने मूलभूत समानता सुनिश्चित करने के महत्‍व का उल्‍लेख किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक में वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक में वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस पर गुजरात में जूनागढ़ जिले के सासन गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और सचिवों ने भाग लिया। बोर्ड की बैठक में वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। यह बोर्ड वन्यजीवों और वनों के संरक्षण और विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करता है और इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।

बेल्जियम के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट के साथ विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर ने नई दिल्ली में बैठक की

बेल्जियम के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट के साथ विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर ने नई दिल्ली में बैठक की
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में बेल्जियम के उपप्रधान मंत्री और विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट के साथ बैठक की और देश के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला। डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, उद्योग, शिक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, नवाचार और संस्कृति के क्षेत्रों में अच्छे और स्थिर संबंध हैं।
उन्होंने कहा कि वे सेमीकंडक्टर, एआई, स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल, गतिशीलता और रक्षा के क्षेत्र में भी चर्चा कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि उन्होंने यूरोपीय संघ और बहुपक्षीय सहयोग के साथ-साथ वैश्विक और क्षेत्रीय विकास को आगे बढ़ाने के बारे में भी बात की है।
डॉ. जयशंकर ने राष्ट्रीय राजधानी में बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड के साथ भी बैठक की।
भारत की सात दिवसीय यात्रा पर आईं बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी।

दूसरी श्‍वेत-क्रांति के लिए डेयरी-क्षेत्र की संधारणीयता और सर्कुलेरिटी महत्‍वपूर्णः अमित शाह

दूसरी श्‍वेत-क्रांति के लिए डेयरी-क्षेत्र की संधारणीयता और सर्कुलेरिटी महत्‍वपूर्णः अमित शाह
केन्‍द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र न केवल देश के विकास में योगदान करता है, बल्कि यह क्षेत्र ग्रामीण विकास और छोटे किसानों की समृद्धि में भी महत्‍वपूर्ण योगदान देता है। नई दिल्‍ली में डेयरी क्षेत्र में संधारणीयता और सर्कुलेरिटी पर कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए केन्‍द्रीय सहकारिता मंत्री शाह ने कहा कि डेयरी क्षेत्र देश के पोषण का भी ख्याल रखता है।
उन्‍होंने कहा कि इस क्षेत्र से 62 प्रतिशत महिलाओं के जुड़े होने के कारण डेयरी क्षेत्र महिला सशक्तिकरण में भी एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केन्‍द्रीय सहकारिता मंत्री शाह ने दूसरी श्‍वेत क्रांति के लिए डेयरी क्षेत्र की संधारणीयता और सर्कुलेरिटी को महत्‍वपूर्ण बताया। केन्‍द्रीय सहकारिता मंत्री शाह ने देश के 80 प्रतिशत जिलों में डेयरी संघ सृजित करने की आवश्‍यकता पर बल दिया।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि जिला स्‍तर के दुग्‍ध संघ और ग्रामीण डेयरी को सहकारिता डेयरी से नहीं जुड़े किसानों को अपने नेटवर्क में शामिल करने के लिए एक विशेष प्रयास करने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि बहुत से किसान निजी डेयरियों को दूध बेचते हैं और अपना खुद का व्‍यापार चलाते हैं।
इस अवसर पर केन्‍द्रीय मत्‍सय पालन, पशु पालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह कहा कि देश में दुग्‍ध उत्‍पादन में पिछले दस वर्षों में 63 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। उन्‍होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र में संधारणीयता और सर्कुलेरिटी पर आयोजित इस कार्यशाला का मुख्‍य उद्देश्‍य किसानों की आय बढ़ाना है।
हमारे संवाददाता ने बताया कि यह कार्यशाला सहकारिता मंत्रालय और डेयरी मंत्रालय की पहलों और नीतियों पर ध्‍यान केंद्रित करती है। इसका उद्देश्‍य डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देना और पर्यावरण संबं‍धी उत्‍तरदायित्‍व के साथ आर्थिक विकास को सुश्चित करना है।

ऑस्ट्रेलिया-इंडिया के बीच होने वाला सेमीफाइनल ही फाइनल है

 

प्रलय श्रीवास्तव

आगामी 4 मार्च को दुबई में ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच होने वाला सेमीफाइनल ही चैंपियन ट्रॉफी का असली फाइनल होगा. क्योंकि यदि इंडिया टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ती तो इंडिया के जीत के योग 90% थे, लेकिन अब उसे ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से सामना करना होगा। ऑस्ट्रेलिया वैसे भी पहले से एक मजबूत टीम है। ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छे बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर है। वह मैच को किसी भी रुख पर ले जा सकती है। इंडिया टीम की सफलता तभी निर्भर है जब उसके बल्लेबाज चल जाए। इसलिए इंडिया टीम को कड़ी मेहनत करना होगी। अब सवाल यह उठता है कि इंडिया की टीम इलेवन कैसी होगी ? क्या कोई इसमें चेंज होगा? क्योंकि दुबई की पिच स्पिनर को सहयोग कर रही है तो टीम इंडिया में बदलाव की संभावना कम है । चार स्पिनर रखकर मैच खेलना होगा । फास्ट बॉलर शमी और हार्दिक पांड्या पहले से मौजूद हैं। दोनों का परफॉर्मेंस भी अच्छा रहा है। बल्लेबाज अपनी जगह फिट है। ऋषभ पंत को मौका नहीं दिया जा सकता, क्योंकि केएल राहुल बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं । उन्हें इन्टरनेशनल स्तर का अनुभव भी है। एक प्रश्न अवश्य उठता है कि क्या स्पिनर रविन्द्र जडेजा की जगह हर्षित राणा को टीम में लिया जाए ,लेकिन यह सब कुछ स्पिनर को सपोर्ट कर रही पिच के कारण संभव नजर नहीं आ रहा है। जडेजा को रखना भी मजबूरी हो गई है, क्योंकि वे विषम परिस्थिति में काम आने वाले बल्लेबाज भी हैं। जिनसे एक दो विकेट के अलावा 20 से 30 रन की उम्मीद भी की जा सकती है । बोलिंग के कारण उनकी जगह उचित है। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल अपनी जगह बेहतर है । वरुण चक्रवर्ती ने आज के मैच में 5 विकेट चटकाए हैं तो उन्हें रखना भी जरूरी है। आज जब मैंने इंडिया- न्यूजीलैंड का पूरा मैच देखा तो यह पाया कि दोनों टीम इस तरह खेल रही थी कि जैसे उन्हें हारना ही हो। क्योंकि न्यूजीलैंड के एक को छोड़ शेष बल्लेबाज लापरवाही से खेलते पाए गए। इसका फायदा भारतीय गेंदबाजों ने उठाया । दोनों ही चाह रहे थे कि हारकर वे सेमी फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंच जाए। इंडिया टीम ने भी यही सोचा कि यदि वह फाइनल में भी पहुंचती है तो उसका मुकाबला वैसे भी ऑस्ट्रेलिया से होना है तो क्यों न सेमीफाइनल में ही उससे मुकाबला कर लिया जाए जो उचित भी है। अब सवाल यह उठता है कि सेमीफाइनल में भारत का प्रदर्शन कैसा होगा ?? तो मेरा मत है कि यदि भारत को पहले बल्लेबाजी मिलती है और वह 270 से अधिक रन बनाता है तो उसके जीतने के चांसेस 60% हो जाएंगे और यदि भारतीय बल्लेबाज 200 रन के आसपास ही निपट गए तो उसकी हार निश्चित है । दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया यदि ढाई सौ के आसपास रन बनाता है तो भारत के जीतने की संभावना 60% हो जाएंगी । अगर ऑस्ट्रेलिया 300 रन के आसपास पहुंचता है तो फिर मुकाबला कड़ा होना सुनिश्चित है ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित ‘किसान आभार सम्मेलन’ सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित ‘किसान आभार सम्मेलन’ सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में आयोजित ‘किसान आभार सम्मेलन’
भोपाल में आयोजित ‘किसान आभार सम्मेलन’ में अन्नदाता भाई-बहनों से संवाद किया।

नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं – मुख्यमंत्री साय

नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं – मुख्यमंत्री साय

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित किया जा सके।

 

उन्होंने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., पी. दयानंद, राहुल भगत, उद्योग सचिव रजत कुमार और प्रबंध संचालक विश्वेष झा उपस्थित थे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...