“मेरी आखिरी सांस तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा”- मायावती

“मेरी आखिरी सांस तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा”- मायावती

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने बड़ा ऐलान करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी आखिरी सांस तक किसी को भी अपना उत्तराधिकारी नहीं बनाएंगी। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पार्टी में आंतरिक बदलाव और संगठनात्मक सुधार की चर्चाएं जोरों पर थीं।

BSP की हालिया बैठक में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया और उनके ससुर पर उनके राजनीतिक करियर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। इस फैसले के बाद BSP में बड़े बदलाव की संभावना बढ़ गई है और 2029 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रणनीति को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

मायावती ने साफ कर दिया कि वह BSP को अपने तरीके से चलाएंगी और उत्तराधिकार की कोई योजना नहीं बनाएंगी। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि पार्टी में संगठनात्मक नेतृत्व पूरी तरह से उनके हाथों में ही रहेगा। उन्होंने अपने बयान में कहा, “BSP को आगे ले जाने के लिए मुझे किसी उत्तराधिकारी की जरूरत नहीं है। मैं अंतिम समय तक पार्टी को खुद ही संभालूंगी।”इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं

।

 

43 दिन उल्टी चाल चलेंगे शुक्र

43 दिन उल्टी चाल चलेंगे शुक्र
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों के राशि परिवर्तन, मार्गी (सीधी चाल) और वक्री अवस्था (उल्टी चाल) में आने का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है।
अब भाग्य के कारक और भौतिक सुख प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र 02 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन में वक्री होने वाले हैं। शुक्र को सुख, वैभव, भोगविलास और सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार शुक्र ग्रह 2 मार्च को सुबह 6:02 बजे वक्री होंगे और 13 अप्रैल को सुबह 6:36 पर मार्गी होंगे। शुक्र ग्रह मीन राशि में वक्री होंगे।
शुक्र ग्रह का प्रभाव (Shukra Vakri March Effect)
शुक्र ग्रह की अच्छी स्थिति होने से जीवन में कई सुख-सुविधाएं मिलती हैं। वैवाहिक जीवन में भी शुक्र का असर पड़ता है। कुंडली में ये ग्रह मजबूत हालत में हो तो दांपत्य जीवन सुखद रहता है। वहीं शुक्र की कमजोर स्थिति वैवाहिक जीवन को खराब कर सकती है। शुक्र का प्रभाव इनकम, खर्चा, शारीरिक सुख-सुविधाएं, शौक और भोग-विलास पर होता है।
इस ग्रह के कारण विवाह, पत्नी, अपोजिट जेंडर और सुख संबंधी मामलों में शुभ-अशुभ बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके अशुभ प्रभाव से खांसी और कमर के निचले हिस्सों में बीमारी होती है। शुक्र सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा चमकदार है। इसका राशि बदलना ज्यादातर लोगों के लिए शुभ ही होता है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार शुक्र जब वक्री स्थिति में आते हैं, तो जातक को मिले-जुले परिणाम देते हैं। इसकी वजह से भौतिक सुखों में कमी आ सकती है, प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है या रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।

प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ को लेकर उनकी मां मधु का बड़ा खुलासा

प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ को लेकर उनकी मां मधु का बड़ा खुलासा
बॉलीवुड और हॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने उनकी डेटिंग लाइफ पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब प्रियंका एक बार किसी गलत आदमी को डेट कर रही थीं, तब उनकी मां यानी मधु ने क्या किया था।
एक इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका अपने पिता अशोक चोपड़ा के काफी करीब थीं और अपनी पर्सनल बातें उनसे शेयर करती थीं। जब प्रियंका ने पहले दिल टूटने की बात कही थी, तो मधु को नहीं पता था कि वो किसके बारे में बात कर रही थीं।
प्रियंका हर मुश्किल को पॉजिटिविटी में बदलने की कला जानती हैं। उनकी मां ने बताया कि ये आदत उन्होंने अपने पिता से सीखी। जब भी प्रियंका परेशान होती हैं, तो अपने कमरे में जाकर खुद को ट्रांसफॉर्म कर लेती हैं।
मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका हर तरह की सिचुएशन को हैंडल कर सकती हैं, लेकिन अगर उन्हें कोई पसंद नहीं आता, तो वो हमेशा के लिए रिश्ता खत्म कर देती हैं। ऐसा सिर्फ एक बार हुआ है, जब प्रियंका ने एक शख्स से रिश्ता हमेशा के लिए तोड़ लिया और वो इंसान इसका हकदार था।

जन औषधि जन चेतना सप्ताह का शुभारंभ हुआ

जन औषधि जन चेतना सप्ताह का शुभारंभ हुआ
देशभर में आज से जन औषधि जन चेतना सप्ताह का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम सात मार्च तक चलेगा। इस अवसर पर आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के रथ और दस अन्य वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित थीं। केन्‍द्रीय मंत्री नड्डा ने सभी लोगों से प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना को एक जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया।
उन्‍होंने लोगों से अपने संबंधियों और मित्रों को इस परियोजना के बारे में जानकारी देने का भी आग्रह किया ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें। केन्‍द्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि लोगों को कम दाम पर दवाएं उपलब्ध कराना सरकार का दायित्‍व है और सरकार ने अपना दायित्‍व निभाया है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्‍यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि औषध विभाग के माध्यम से जन औषधि जन चेतना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्‍न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देशभर में मात्र 80 जन औषधि केंद्र थे लेकिन इनकी संख्‍या बढकर 15 हजार से अधिक हो चुकी है। मंत्री पटेल ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जन औषधि केंद्रों में उपलब्ध सस्ती दवाओं का लाभ उठाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्‍ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और जन औषधि इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आरबीआई ने नियामक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर एचएसबीसी पर जुर्माना लगाया

आरबीआई ने नियामक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर एचएसबीसी पर जुर्माना लगाया
भारतीय रिजर्व बैंक- आर.बी.आई. ने नियामक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर हांगकांग एण्ड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड- एच.एस.बी.सी. पर 66 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
एच एस बी सी ने अपने ग्राहक को जानो यानी- के.वाई.सी. मानदंडों में चूक, अ-सुरक्षित विदेशी मुद्रा जोखिम की रिपोर्ट करने में विफलता, और अयोग्य बचत खाते खोलना जैसी गतिविधियों में नियमों का उल्‍लंघन किया है।
पर्यवेक्षी मूल्यांकन के बाद, रिजर्व बैंक ने पाया कि एच.एस.बी.सी. ने एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग- ए.एम.एल. अलर्ट क्लोजर को आउटसोर्स किया था और रिपोर्टिंग दायित्वों का पालन करने में नाकाम रहा था।
आर.बी.आई. ने के.वाई.सी मानदंडों और ऋण वर्गीकरण नियमों सहित नियामक दिशा-निर्देशों का पालन न करने के लिए आई.आई.एफ.एल. समस्त फाइनेंस लिमिटेड पर भी 33 लाख से अधिक रुपये का जुर्माना लगाया है।
दोनों मामलों में, आर.बी.आई. ने कहा है कि ये जुर्माने नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित थे और इससे इन बैंकों के ग्राहक समझौतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन किया

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन किया
केंद्र सरकार ने पासपोर्ट संबंधी नियमों में संशोधन किया है। नए नियमों के अनुसार 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद पैदा हुए पासपोर्ट आवेदकों के लिए उपयुक्त प्राधिकारियों द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र ही जन्म तिथि का एकमात्र प्रमाण होगा। पासपोर्ट नियम-1980 में संशोधन को जारी करने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
नए नियमों के अनुसार जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिकारी, नगर निगम या जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अंतर्गत किसी अन्य प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, 1 अक्टूबर 2023 को या उसके बाद पैदा हुए व्यक्तियों के लिए जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार किए जाएंगे।
अन्य आवेदक जन्म तिथि प्रमाण पत्र के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र जैसे अन्य वैकल्पिक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

विश्‍व 21वीं सदी के भारत की ओर बेहद उत्‍सुकता से देख रहा है – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

विश्‍व 21वीं सदी के भारत की ओर बेहद उत्‍सुकता से देख रहा है – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि विश्‍व 21वीं सदी के भारत की ओर बेहद उत्‍सुकता से देख रहा है। नई दिल्ली में आज भारत मंडपम में एन एक्‍स टी कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को जानने के लिए दुनियाभर से लोग भारत आना चाहते हैं।
उन्‍होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां सकारात्‍मक समाचार निरंतर बन रहे हैं और यहां प्रत्‍येक दिन नई घटनाएं घटित हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रयागराज में एकता के संगम- महाकुंभ का हाल ही में समापन हुआ। महाकुंभ ने पूरे विश्‍व को चकित कर दिया कि कैसे नदी के किनारे एक अस्‍थायी शहर में करोडों लोगों ने पवि‍त्र स्‍नान किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्‍होंने देश के लिए वोकल फॉर लोकल यानी स्‍थानीय उत्‍पादों को बढावा देने और लोकल फॉर ग्‍लोबल यानी वैश्विक उत्‍पादों को स्‍थानीय स्‍तर पर बनाने की परिकल्‍पना की और यह अब वास्‍तविकता में बदल रही है।
उन्‍होंने कहा कि भारत, आज विश्‍व की नई फैक्‍ट्री बन रहा है और आज यह केवल कार्यबल नहीं बल्कि विश्‍व शक्ति बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले जिस सामान का आयात किया जाता था अब वो देश में ही निर्मित किया जा रहा है तथा भारत अब इन उत्‍पादों के निर्यात के लिए महत्‍वपूर्ण केन्‍द्र के रूप में उभर रहा है।
उन्‍होंने कहा कि अब किसान अपने उत्‍पादों को वैश्विक बाजार बेच रहे हैं। प्रधानमंत्री ने निर्धारित लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने के लिए न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन के मंत्र को श्रेय दिया।
राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का युवा सरकार की मुख्‍य प्राथमिकता है और शिक्षा नीति ने विद्यार्थियों को पुस्‍तकों से हटकर सोचने का अवसर दिया।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025: छोटे उद्योगों के लिए बड़े अवसर तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025: छोटे उद्योगों के लिए बड़े अवसर तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जीआईएस भोपाल से एमएसएमई क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को और अधिक ऊचाईयाँ मिलेगी। इससे राज्य के युवाओं के उद्यमी बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एमएसएमई क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए पीएम-मुद्रा, पीएम-विश्वकर्मा और एमएसएमई क्रेडिट गारंटी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएँ पहले ही लांच की है। जीआईएस भोपाल में कई एमएसएमई कंपनियों से 21 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव आए। इनसे राज्य में 1.3 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे, साथ ऐसे युवाओं को उद्यमी बनने के अवसर मिलेंगे जो अब तक नौकरी की तलाश में थे।
व्यापक बैठकें और तकनीकी नवाचार
जीआईएस भोपाल में 600 से अधिक बी-2-जी बैठकें और 5 हजार से अधिक बी-2-बी बैठकें आयोजित की गईं। इनमें उद्योगपतियों, निवेशकों और एमएसएमई कंपनियों ने भाग लिया। पहली बार एआई-आधारित बिजनेस मैच-मेकिंग टूल का उपयोग किया गया, जिससे सही साझेदारों को जोड़ने में सहायता मिली। इन बैठकों ने मध्यप्रदेश को एक वैश्विक औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एमएसएमई क्षेत्र में राज्य सरकार की विशेष पहल
मध्यप्रदेश सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। हाल ही में कैबिनेट में नई एमएसएमई पॉलिसी मंजूर की गई। नई एमएसएमई नीति में अविकसित भूमि का लघु, मध्यम और सूक्ष्म इकाइयों को आवंटन, फ्लैट आधारित उद्योग लगाने की अनुमति, औद्योगिक क्षेत्रों का विकास और रख-रखाव उद्योग संघों के माध्यम से, 53 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य, जिससे 86 लाख रोजगार सृजित होने की संभावना है। नई नीति में औद्योगिक भूमि आवंटन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ई-बिडिंग प्रणाली लागू की गई।
प्रदेश में एमएसएमई इकाइयों को आसान वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए नई योजनाएं शुरू की गई हैं। टैक्स इंसेंटिव, लैंड अलॉटमेंट और ‘ईज-ऑफ-डूइंग बिजनेस’ में सुधार को ध्यान में रखकर एमएसएमई उद्यमियों की मदद के लिए नीति बनाई गई है। सेक्टर में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देने के लिए एआई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और ऑटोमेशन को अपनाने की दिशा में पहल की जा रही है। नई पॉलिसी में राज्य सरकार एमएसएमई के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने के लिए विशेष योजनाओं पर कार्य कर रही है।

Sensex और Nifty में 1400 अंकों की हुई भारी गिरावट

Sensex और Nifty में 1400 अंकों की हुई भारी गिरावट
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 और सेंसेक्स सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (28 फरवरी) को भारी गिरावट का सामना करना पड़ा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के अनुसार सेंसेक्स 1409.59 अंकों की भारी गिरावट से 73,195.57 अंक पर आ गया। निफ्टी में 490.80 की गिरावट देखने को मिली। यह 4,671.70 के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
इन 10 शेयर में दिखी गिरावट
चंबल फर्टलाइजर शेयर करीब 7 फीसदी गिरा, रेडिगटन के शेयर में 6.8%, क्रेडिट एक्‍सेस में 6%, पतंजलि फूड 10%, IREDA शेयर 7%, Hexacom करीब 5 प्रतिशत, इंफोएज करीब 6 फीसदी, टेक महिंद्रा 5 फीसदी, Indusind Bank के शेयर 4.50 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर करीब 5 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहे थे।
मार्केट क्रैश के 3 बड़े कारण
टैरिफ वॉर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को ऐलान किया कि मेक्सिको और कनाडा पर उनके प्रस्तावित टैरिफ 4 मार्च से प्रभावी होंगे। इसके अलावा, चीन को उसी तारीख से 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। मेक्सिको और कनाडा से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ एक महीने के लिए टाल दिया गया था। पहले यह समयसीमा 3 फरवरी को समाप्त हो रही थी। हालांकि, इस बारे में अनिश्चितता थी कि क्या ये टैरिफ वापस लगाए जाएंगे या नहीं।
एशिया के बाजारों में कमजोरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की इस पुष्टि के बाद कि मेक्सिको और कनाडा से आयात पर शुल्क अगले सप्ताह से प्रभावी होगा। एशिआई बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। जापान का निक्केई 2.81 प्रतिशत नीचे था, जबकि टॉपिक्स 1.87 प्रतिशत फिसल गया। एएसएक्स 200 और कोस्पी क्रमशः 1.03 और 2.74 प्रतिशत नीचे थे। सीएसआई 300 भी 0.6 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा था।
AI सेक्टर में ग्रोथ
AI चिप्स इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के उम्मीद से कमजोर तिमाही नतीजों ने भी शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट्स में भूचाल लाने में अहम भूमिका निभाई। निक्केई शेयर एवरेज शुक्रवार को अपने पांच महीने के निचले स्तर 37084.44 पर पहुंच गए। एनवीडिया के शेयर रातों रात 8.5 फीसदी तक गिर गए। कंपनी ने ग्रॉस मार्जिन के मोर्चे पर खासतौर से उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन किया। हालांकि एनवीडिया ने आगे अपनी ग्रोथ को लेकर मजबूत अनुमान जताए हैं, लेकिन यह निवेशकों के मनोबल को उठा पाने में नाकाम रहा।

ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो की जोड़ी जर्मनी ओपन के क्वार्टरफाइनल में

ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो की जोड़ी जर्मनी ओपन के क्वार्टरफाइनल में
भारत की ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो की मिश्रित युगल बैडमिंटन जोड़ी जर्मनी के जोन्स राल्फी जानसेन-थुक फुओंग गुयेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं। वहीं प्रियांशु राजावत राउंड ऑफ 16 में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
राउंड ऑफ 16 में गुरुवार को 55 मिनट तक चले मुकाबले में विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 37वीं रैंक पर मौजूद प्रियांशु राजावत को फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से 21-16, 18-21, 4-21 से हार का सामना करना पड़ा। प्रियांशु ने तीसरी वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंदी को पहले गेम में कड़ी टक्कर दी और कोई भी मौका न देते हुए टोमा जूनियर को पहले गेम में 21-16 से हराया।
दूसरे गेम में फ्रांस के बैडमिंटन खिलाड़ी ने मैच में शानदार वापसी की और 21-18 से दूसरा गेम जीत लिया और मैच को निर्णायक राउंड तक पहुंचा दिया। तीसरे राउंड में टोमा जूनियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय शटलर को हराकर गेम अपने नाम कर लिया। इसी के साथ प्रियांशु का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।
वहीं ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी ने 32 मिनट तक चले मुकाबले में जर्मनी के जोन्स राल्फी जानसेन-थुक फुओंग गुयेन को सीधे गेम में 21-10, 21-19 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। पुरुष एकल में थारुन मन्नेपल्ली ने कनाडा के ब्रायन यांग को 21-14, 15-21, 21-17 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। एक अन्य मुकाबले में किरण जॉर्ज को सातवीं वरीयता प्राप्त चीन के वांग झेंग जिंग से 18-21,13-21 से हार का सामना करना पड़ा।
इस बीच, महिला एकल मुकाबले में 47वीं रैंक की रक्षिता रामराज ने हांगकांग की लो सिन यान हैप्पी को सीधे गेम में 21-17, 21-11 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। महिला एकल के राउंड ऑफ 16 में उन्नति हुडा ने जापान की असुका ताकाहाशी को सीधे गेम में हराकर 21-13, 21-19 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...