विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 14 हजार रन

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 14 हजार रन
विराट कोहली एक-एक करके सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। अब विराट ने सचिन का एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में विराट के इंटरनेशनल क्रिकेट में 14000 रन पूरे हो गए। कोहली सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद इस प्रारूप में तीसरे खिलाड़ी हैं जिसने 14,000 वनडे रन के मील के पत्थर तक पहुंच गए। कोहली ने हारिस रऊफ की गेंद को मिडऑफ की बाईं ओर से पुश किया और वनडे में 14 हजार रन पूरे कर लिए।
चौके से विराट 14000 रन तक पहुंचे
विराट कोहली कोहली को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिये 15 रन की जरूरत थी और हारिस रऊफ को 13वें ओवर में कवर्स में चौका जड़कर वह यहां तक पहुंचे। उन्होंने सितंबर 2023 में पाकिस्तान के ही खिलाफ कोलंबो में एशिया कप के दौरान 13000 वनडे रन पूरे किये थे। कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 50 शतकों का रिकॉर्ड भी है । उन्होंने 2023 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था।

बाबा निराला से बदला लेने के लिए बड़ी साजिश रचेगी पम्मी

बाबा निराला से बदला लेने के लिए बड़ी साजिश रचेगी पम्मी
आश्रम सीजन 3 के पार्ट 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। आज फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आखिरकार आज सीजन 3 का पार्ट 2 रिलीज हो गया है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मेकर्स ने आज यानी 27 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो-एमएक्स प्लेयर पर आश्रम सीजन 3 का पार्ट 2 रिलीज कर दिया है। आश्रम सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक है। अगर आप भी इस पार्ट को देखने का मन बना रहे हैं तो एक बार ये रिव्यू जरूर पढ़े लें।
प्रकाश झा द्वारा निर्देशित आश्रम 3 में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, सचिन श्रॉफ और दर्शन कुमार लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस सभी सितारों ने अपने रोल के साथ न्याय किया है। आश्रम सीजन 3 – पार्ट 2 की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि बाबा निराला के खिलाफ पम्मी द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में पम्मी ही दोषी साबित हो जाती है, जिसके बाद पम्मी को जेल भेज दिया जाता है। जेल में जाने के बाद पम्मी को पता चलता है कि उसकी मां का निधन हो गया है। पुलिस उसे अपनी मां का अंतिम संस्कार करने की अनुमति नहीं देती है। हालांकि, बाबा निराला उसके प्रति उसकी भक्ति को देखकर भावुक हो जाते हैं। वह पुलिस से उसे जमानत पर रिहा करने के लिए कहता है। बाद में पम्मी आश्रम में सेवक के रूप में शामिल हो जाती है, लेकिन इस बार पम्मी सेवा करने के लिए बल्कि बदला लेने के लिए ऐसा करती है। वह बाबा निराला से बदला लेने के लिए सब कुछ करती है।
कैसा है इस पार्ट का निर्देशन
आश्रम सीजन 3 – पार्ट 2 का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। दिग्गज निर्देशक ने अपने निर्देशन से लोगों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने शो के हर किरदार को न्याय दिया है। हालांकि, एपिसोड बहुत लंबे हैं, लेकिन फैंस को देखने के लिए मजबूर कर देते हैं। एडिटर संतोष मंडल की एडिटिंग उतनी क्रिस्प नहीं है, क्योंकि एपिसोड 10 से 15 मिनट छोटे हो सकते थे।

रायपुर में मेयर मीनल चौबे सहित 70 पार्षद शपथ ली

रायपुर में मेयर मीनल चौबे सहित 70 पार्षद शपथ ली
शहर की दूसरी महिला महापौर के तौर पर मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इंडोर स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह इन्हें शपथ दिलाएंगे।
कार्यक्रम में इस दौरान बतौर अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। समारोह में पांच हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है, जिनके लिए कुर्सियां भी सज चुकी हैं।
अतिथियों और पार्षदों के लिए अलग-अलग स्टेज बनाए गए हैं। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी एक स्टेज बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम शुरू होने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं फूड पैकेट और पानी की व्यवस्था भी की गई है।

EPFO ने UAN को एक्टिव करने की डेट बढ़ाई

EPFO ने UAN को एक्टिव करने की डेट बढ़ाई
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने आधार को बैंक खातों से जोड़ने की अंतिम तिथि को फिर से बढ़ा दिया है। अब यह अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 है, जिससे वे कर्मचारी जो रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन (ELI) योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे समय पर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकें। पहले यह तिथि 15 फरवरी 2025 थी, लेकिन EPFO ने कई बार विस्तार दिया है।
ईपीएफओ की ईएलआई स्कीम (ELI Scheme) का फायदा लेना चाहते हैं या फिर अपने पीएफ अकाउंट को ट्रैक करना चाहते हैं, तो इसके लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करना जरूरी है. इस काम को 15 मार्च तक किया जा सकता है. अगर यूएएन एक्टिवेट नहीं होगा तो नौकरीपेशा कर्मचारी ईएलआई स्कीम स्कीम का लाभ नहीं उठा सकेंगे.
रिटायरमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यूएएन एक्टिवेट करने और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने की डेडलाइन 15 मार्च 2025 तक बढ़ा दी है. हाल ही में लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट मिनिस्ट्री की ओर से जारी सर्कुलर में यह जानकारी दी गई है. इससे पहले भी कई बार यूएएन एक्टिवेट करने की डेडलाइन बढ़ाई जा चुकी है. इससे पहले डेडलाइन 15 फरवरी, 2025 थी.

सोने की कीमत में भारी गिरावट

सोने की कीमत में भारी गिरावट
सोने में इनवेस्ट एक शानदार ऑप्शन है, क्योंकि यह आपको रिस्क फ्री रिटर्न देता है। सोने में इनवेस्टमेंट करना फायदेमंद हो सकता है। 27 फरवरी को सोने के दाम में कमी आई है। 24 कैरेट सोने की 100 ग्राम की कीमत में 9090 रुपये की तेजी आई है।
27 फरवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate 27 February 2025) 85 हजार 738 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 25 फरवरी 2024 की तुलना में सोने के भाव में आज 909 रुपये की कमी आई है।

चुनौतियों के बावजूद विकास के साथ आगे बढ़ रहा है भारत: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

चुनौतियों के बावजूद विकास के साथ आगे बढ़ रहा है भारत: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर सभी चुनौतियों के बावजूद भारत विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। आज नई दिल्ली में एक मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सीतारामन ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के केन्‍द्रीकरण के कारण अनेक चुनौतियां सामने आ रही हैं। वैश्विक व्यवस्था विकसित देशों द्वारा निर्धारित नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापार और प्रौद्योगिकी नई विश्व व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और भारत को इसमें प्रतिस्‍पर्धा करना होगा। वित्त मंत्री सीतारामन ने कहा कि विकसित देशों को भी प्रौद्योगिकी और प्रतिभा की आवश्यकता है। भारत को अपनी रणनीतिक आवश्यकताओं को एजेंडे में सबसे ऊपर रखना होगा। उन्‍होंने कहा कि बढ़ते मध्यम वर्ग, गरीब और उद्यमी वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कई बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देना होगा।

महाकुंभ महाशिवरात्रि के स्नान के साथ सम्पन्न हुआ

महाकुंभ महाशिवरात्रि के स्नान के साथ सम्पन्न हुआ
उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ कल महाशिवरात्रि के स्‍नान के साथ समाप्त हो गया। 45 दिन के इस आध्यात्मिक महाकुंभ में 67 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, विदेशी प्रतिनिधि, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री तथा कई केंद्रीय मंत्रियों सहित प्रमुख हस्तियों ने पवित्र डुबकी लगाई।
महाकुंभ मेला क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के एयर शो के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा ने श्रद्धालुओं को एक दिव्‍य अनुभव दिया। इस दौरान यातायात व्यवस्था का भी सख्ती से पालन किया गया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण का संदेश दिया है।
यह महाकुंभ आध्यात्मिकता और मानव समागम के सबसे बड़े आयोजन में से एक था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुजरात ​के केवडिया में प्रतिष्ठित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने जंगल सफारी की और एकता नगर में विविध वन्य जीवन का भ्रमण किया। राष्ट्रपति मुर्मु का एकता नगर में एकता कौशल विकास केंद्र का दौरा करने और प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। दिन में राष्ट्रपति अहमदाबाद में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी, जहां 430 छात्र विभिन्न डिजाइन विषयों में डिग्री प्राप्त करेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुजरात की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

आज रात 2.30 बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट

 

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के लिए मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके साथ ही आम दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भक्तों को लगातार 44 घंटे भगवान महाकाल के दर्शन होंगे।
इस दौरान गर्भ ग्रह में लगातार भगवान महाकाल की महापूजा का अनुक्रम चलता रहेगा। ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा के अनुसार, भगवान महाकाल की चार प्रहर की पूजा होगी। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सामान्य, वीआईपी तथा वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग द्वार से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।

सार्थक एप से उपस्थिति अनिवार्य, अन्यथा कटेगा प्रोफेसरों का वेतन

 

भोपाल : प्रदेश के सरकारी कालेजों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी और अतिथि विद्वानों की सार्थक एप से उपस्थिति पिछले साल जुलाई से ही अनिवार्य की गई है। इसके बावजूद उपस्थिति आनलाइन दर्ज नहीं हो रही है। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग आनलाइन उपस्थिति के लिए लगातार कवायद कर रहा है।

60 फीसद उपस्थिति

अभी भी सिर्फ 60 फीसद उपस्थिति एप के माध्यम से लगाई जा रही है। इसे देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने फिर से सभी क्षेत्रीय संचालकों को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि एक मार्च से सबकी उपस्थिति सार्थक एप से ही मान्य की जाएगी।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...