प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री यादव ने लैपटॉप के लिए सिंगल क्लिक से जारी किए 224 करोड़ रुपए

प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री यादव ने लैपटॉप के लिए सिंगल क्लिक से जारी किए 224 करोड़ रुपए
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि परिवार परंपरा में मां द्वारा अपने बच्चों को पुष्पित, पोषित करने में प्राप्त आनंद का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। इसी प्रकार प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करने से जो आनंद प्राप्त हो रहा है, वह वर्णनातीत है, यह जीवन भर याद रहने वाली अनुभूति है। जैसे परिवार में सदस्यों का सभी संसाधनों पर अधिकार होता है, उसी प्रकार राज्य सरकार के सभी संसाधनों पर समाज के कमजोर से कमजोर तबके का अधिकार है।
मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करने से उनकी प्रतिभा निखरेगी, जिससे प्रदेश के उज्जवल भविष्य की संभावनाएं अधिक सशक्त होंगी। मुख्यमंत्री यादव प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप लेने के लिए 224 करोड़ की राशि अंतरित करने के लिए प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सिंगल क्लिक से विद्यार्थियों के खातों में राशि अंतरित की।

23 फरवरी को भोपाल में रात्रि विश्राम करेंगे नरेंद्र मोदी

23 फरवरी को भोपाल में रात्रि विश्राम करेंगे नरेंद्र मोदी
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 फरवरी से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट Global Investors Summit का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। इससे पहले वे 23 फरवरी को छतरपुर भी जाएंगे, जहां बागेश्वर धाम के कैंसर अस्पताल का ​शिलान्यास करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी छतरपुर से भोपाल आकर रात्रि विश्राम करेंगे। पीएम के लिए भोपाल का महलनुमा राजभवन आरक्षित कर लिया गया है। उनके दौरे का मिनट टू मिनट शेड्यूल जारी हो गया है जिसके अनुसार पीएम एमपी में दो दिन रहेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी 23 फ़रवरी को सुबह 11:20 बजे दिल्ली से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका IAF BBJ विमान दोपहर 12:30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर लैंड करेगा जहां से वे MI हेलीकाप्टर से छतरपुर के ग्राम गढ़ा जाएंगे। 12:55 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का हेलीकाप्टर गढ़ा में उतरेगा। गढ़ा हेलीपेड से वे दोपहर 1 बजे बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। यहां चिकित्सा एवं विज्ञान शोध संस्थान के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी मध्यान्ह 2:05 बजे गढ़ा हेलीपेड पहुंचेंगे जहां से हेलीकाप्टर से खजुराहो एयरपोर्ट जाएंगे। 2:35 बजे पीएम मोदी खजुराहो एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मध्यान्ह 3:35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट से पीएम नरेंद्र मोदी कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल पहुंचेंगे जहां शाम 6.15 मिनिट तक रहेंगे। रात्रि विश्राम के लिए वे यहां से राजभवन के लिए रवाना होंगे। महलनुमा राजभवन पीएम मोदी के लिए आरक्षित रहेगा।
24 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 9.45 बजे राजभवन से निकलकर सुबह 9.55 पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुंचेंगे। यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट Global Investors Summit यानि GIS का शुभारंभ करेंगे। मानव संग्रहालय से सुबह 11.15 बजे पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के लिए रवाना हो जाएंगे।

एमपी के लाखोें कर्मचारियों को वेतन वृद्धि की बड़ी सौगात -हाईकोर्ट

एमपी के लाखोें कर्मचारियों को वेतन वृद्धि की बड़ी सौगात -हाईकोर्ट
मध्यप्रदेश के लाखों कर्मचारियों को वेतन वृद्धि की बड़ी सौगात मिलना तय हो गया है। प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों, श्रमिकों के लिए हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। इंदौर हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन पर फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को टेक्सटाइल मजदूरों का न्यूनतम वेतन दो माह में तय करने के निर्देश दे दिए हैं। कोर्ट ने मध्यप्रदेश न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड की बैठक बुलाकर न्यूनतम वेतन निर्धारित करने को कहा है। कहा जा रहा है कि अब राज्य सरकार टेक्सटाइल श्रमिकों को छोड़कर अन्य 20 लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों, मजदूरों की अगले माह से वेतन वृद्धि की घोषणा कर सकती है। कर्मचारी संगठनों, मजदूर संघों ने हाईकोर्ट के इस फैसले पर खुशी जताते हुए सरकार से कर्मचारियों का वेतन तुरंत बढ़ाने को कहा है। हालांकि टेक्सटाइल उद्योग के कर्मचारियों, श्रमिकों को अभी इसका लाभ नहीं मिलेगा।
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने न्यूनतम पुनरीक्षण वेतन मामले में शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने सरकार को टेक्सटाइल उद्योग के श्रमिकों का न्यूनतम वेतन दो माह में निर्धारित करने को कहा है। इसके लिए मध्यप्रदेश न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। इस प्रकार टेक्सटाइल कर्मचारियों, श्रमिका का न्यूनतम वेतन अलग से तय किया जाएगा। प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग में करीब 4 लाख कर्मचारी, मजदूर कार्यरत हैं।
हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के इस निर्णय के बाद टेक्सटाइल उद्योग को छोड़कर अन्य सभी कर्मचारियों, श्रमिकों की अगले माह से वेतन बढ़ोत्तरी की बात कही जा रही है। इससे करीब 21 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों, श्रमिकों को लाभ होगा।
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स यानि सीटू ने सरकार द्वारा श्रमिकों को दो श्रेणियों में बांटने का विरोध किया। सीटू के वकील बाबूलाल नागर ने कोर्ट में दलील दी कि राज्य सरकार ने स्टे समाप्त होने के बाद जनवरी 2025 इसमें संशोधन कैसे कर दिया! मजदूरों को अलग अलग श्रेणियों में कैसे बांट दिया! सीटू ने श्रमिकों के बंटवारे को गलत बताते हुए इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।
हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में टेक्सटाइल कर्मचारियों, श्रमिकों का न केवल न्यूनतम वेतन निर्धारण करने को कहा बल्कि इसे सरकार कब से देगी, यह भी बताने को कहा है। सरकार को नियमानुसार प्रक्रिया के मुताबिक अगले दो माह में मजदूरों के न्यूनतम वेतन, ग्रेड और इसे लागू करने का समय तय करने को कहा है।

नई दिल्ली में 98वें मराठी साहित्य सम्मेलन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया

नई दिल्ली में 98वें मराठी साहित्य सम्मेलन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (21 फरवरी) नई दिल्ली में 98वें मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक मंच पर नजर आए। इस साहित्यिक महाकुंभ के दौरान विज्ञान भवन में खास नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार का हाथ पकड़कर दीप प्रज्वलन किया और जब शरद पवार का भाषण समाप्त हुआ, तो खुद पीएम मोदी ने उनके लिए पानी का गिलास भरकर दिया। यह दृश्य अब सियासी गलियारें में चर्चा का विषय बन गया है।

कुंभ राशि पर चल रही साढ़े साती का होगा अंत

कुंभ राशि पर चल रही साढ़े साती का होगा अंत
शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। वह लोगों को उनके कर्म, कड़ी मेहनत, धैर्य और अनुशासन के हिसाब से दंड या आशीर्वाद देते हैं। शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी हैं। वह इस समय कुंभ राशि में मौजूद हैं, जिससे जातकों को साढ़ेसाती से होने वाले नुकसान को झेलना पड़ रहा है।
इस समय साढ़ेसाती का कुंभ के जातकों पर दूसरा फेस चल रहा है, जो बहुत ही खतरनाक होता है। इसमें शारीरिक, मानसिक व आर्थिक कष्ट झेलने पड़ते हैं। इस दौरान आपके करियर को नुकसान हो सकता है। दुर्घटना का योग भी बन सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर कब कुंभ राशि को साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा।

भारत की पूर्णिमा देवी बर्मन को टाइम पत्रिका द्वारा “वुमन ऑफ द ईयर” पुरस्‍कार के लिए नामित किया गया

भारत की पूर्णिमा देवी बर्मन को टाइम पत्रिका द्वारा “वुमन ऑफ द ईयर” पुरस्‍कार के लिए नामित किया गया
भारतीय जीवविज्ञानी और वन्यजीव संरक्षणवादी पूर्णिमा देवी बर्मन को टाइम पत्रिका द्वारा “वुमन ऑफ द ईयर” पुरस्‍कार के लिए नामित किया गया है। यह पुरस्‍कार विभिन्‍न क्षेत्रों में असाधारण कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। 45 वर्षीय पूर्णिमा देवी इस सूची में एकमात्र भारतीय महिला है।
असम की पूर्णिमा देवी लुप्तप्राय स्थानीय हरगिला पक्षी की रक्षा में अपने असाधारण प्रयासों के लिए जानी जाती हैं।
13 महिलाओं की सूची में फ्रांस की अभिनेता निकोल किडमैन और गिसेले पेलिकॉट भी शामिल हैं।

पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य पर होने वाले लोगों के खर्च में कमी आई है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा

पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य पर होने वाले लोगों के खर्च में कमी आई है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य पर होने वाला खर्च 64 प्रतिशत से घटकर लगभग 39 प्रतिशत रह गया है। नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संवाद-2025 के 12वें संस्करण को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और अन्य योजनाओं के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाओं के कारण स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च में कमी आई है। उन्होंने कहा कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त करने के उद्देश्य से 2018 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना शुरू की गई थी। श्री नड्डा ने कहा कि देश की लगभग 40 प्रतिशत आबादी इस योजना के अंतर्गत आती है। श्री नड्डा ने कहा कि हाल ही में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, इस योजना में शामिल किया गया है।

देश को हर क्षेत्र में ऊर्जावान नेताओं की आवश्यकता-प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

देश को हर क्षेत्र में ऊर्जावान नेताओं की आवश्यकता-प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश को हर क्षेत्र में ऊर्जावान नेताओं की आवश्यकता है क्योंकि भारत एक वैश्विक ऊर्जा के केन्‍द्र के रूप में उभर रहा है।
प्रधानमंत्री ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (सोल) लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय शासन और नीति बनाने वाले पारिस्थितिकी तंत्र के लिए आवश्‍यक कदम उठाए जाने चाहिए।
वैश्विक नेतृत्व में सोल के महत्व के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मानव संसाधन राष्ट्र के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय विकसित भारत की दृष्टि को प्राप्त करने के लिए प्रयत्‍नशील है और देश को उन संसाधनों की आवश्यकता है जो नवाचार और कौशल को बढ़ा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सोल उन नेताओं को आकार देगी जो राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप की स्थापना विकसित भारत की यात्रा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर भूटान के प्रधानमंत्री दशो त्सरिंग टोबगे ने कहा कि सोल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की संकल्‍पना है।
दो दिवसीय सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेंगे, जहां राजनीति, खेल, कला और मीडिया, आध्यात्मिक दुनिया, सार्वजनिक नीति, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र जैसे विविध क्षेत्रों के लोग अपनी प्रेरणादायक जीवन यात्राओं को साझा करेंगे। स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप गुजरात में एक आगामी नेतृत्व संस्था है। इसका उद्देश्य औपचारिक प्रशिक्षण के माध्यम से भारत में राजनीतिक नेतृत्व के परिदृश्य को व्यापक बनाना है। स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप आज की दुनिया में नेतृत्व की चुनौतियों से निपटने में आवश्यक अंतर्दृष्टि, कौशल और विशेषज्ञता लाती है।

भोपाल में होगा मध्यप्रदेश फिजयो प्रीमियर लीग का आयोजन

भोपाल – दो दिवसीय मध्यप्रदेश फिजियो प्रीमियर लीग का अयोजन हो रहा है। इस आयोजन में क्रिकेट का महा-मुकाबला होगा जिसमें प्रदेश भर फिजियोथैरेपिस्ट और स्टूडेंट की टीमें भाग लेने जा रही है।

यह महा-मुकाबला दो अलग-अगल ग्रुपों में होगा जिसमें से पहला ग्रुप भोपाल, इंदौर, जबलपुर के फिजियोथैरेपिस्टों का होगा और दूसरा ग्रुप राजधानी के महाविद्यालय आरएनटीयू, जेएनसीटी और मानसरोवर महाविद्यालयों का होगा।

टीमों का महा मुकाबला भोपाल के जय नारायण चौकसे महाविद्यालय (जेएनसीटी) के परिसर में 22 और 23 फरवरी 2025 को आयोजित होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में राज्य तीरंदाजी अकादमी का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में राज्य तीरंदाजी अकादमी का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर में राज्य स्तरीय तीरंदाजी खेल अकादमी की सौगात दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर जो सुविधाएं दी जाती हैं, वे सभी सुविधाएं प्रदेश के खिलाड़ियों को भी दी जाएगी। खेल मंत्रालय द्वारा जो भी खेल नीति तय की जायेगी, उसे राज्य में अमल में लाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ओलंपिक, एशियाड और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए भारत ने खेलों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर के रांझी में 26.80 करोड़ की लागत से बनी राज्य तीरंदाजी खेल अकादमी का लोकार्पण कर समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जबलपुर में आज लोकाप्रित हुई राज्य स्तरीय खेल अकादमी स्व. ईश्वरदास रोहाणी के नाम से जानी जायेगी।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का नए दौर में प्रवेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इस नए दौर में हम हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्यों की गति बढ़ा रहें है। आज जिस खेल अकादमी और इसमें सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक का लोकार्पण हुआ है, उसका लाभ युवा खिलाड़ियों को मिलेगा।
सभी पात्रों को दें आवासीय पट्टा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिये कि उपनगरीय क्षेत्र रांझी के शारदा नगर, शांति नगर, राम नगर और उदय नगर के पात्र व्यक्तियों का परीक्षण कर आवासीय पट्टा प्रदान किये जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी आवासहीन परिवारों को पक्का आवास देने के लिये सर्वे निरंतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी आवासहीन परिवारों को पक्का आवास देने के लिये प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद द्वय आशीष दुबे एवं सुमित्रा बाल्मीक, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह ठाकुर, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...