मुख्‍यमंत्री ने जबलपुर के ग्राम उमरिया में अत्याधुनिक गौशाला का भूमिपूजन किया

मुख्‍यमंत्री ने जबलपुर के ग्राम उमरिया में अत्याधुनिक गौशाला का भूमिपूजन किया
मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संतो की नगरी जबालीपुरम आज धन्‍य हुई है। यह आनंद का धाम बना है। जिले में अत्‍याधुनिक गौ-शाला बनाये जाने की नीव रखी गई है। उन्‍होंने कहा कि गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार की नीति अनुसार कहीं भी गौ-माता को लावारिस-निराश्रित नहीं रहने दिया जायेगा। प्रदेश के बड़े महानगरों की तरह अन्‍य बड़ी नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में गौ-शालाओं का निर्माण कर इनकी क्षमताओं को 10 हजार तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्‍त करने के उद्देश्‍य से सरकार द्वारा 2600 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्‍य पर गेहूं लेने का निर्णय लि‍या गया है। इसके साथ ही प्रदेश के धान उत्‍पादक किसानों को 2 हजार रूपये प्रति हेक्‍टेयर प्रोत्‍साहन राशि इसी माह से दी जायेगी।
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को जबलपुर के ग्राम उमरिया में 53 एकड़ में बनाई जा रही गौशाला परियोजना के पहले चरण का भूमिपूजन कर संबोधित कर रहे थे। साथ ही जिले के 187.43 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन और संतों को पुष्प माला पहनाकर किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-माता का पूजन एवं नमन कर उन्हें आत्मीय भाव से गौ-आहार खिलाया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, पशुपालन मंत्री लखन सिंह पटेल, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री नागर सिंह चौहान मौजूद थे।
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय स्तर पर गौ-शालाएं खुलेगी, जिनमें अधिक आयु की निराश्रित, अशक्त गौ-वंशों की देखभाल की जिम्‍मेदारी सरकार की होगी। इससे सड़क पर विचरण करने वाले लावारिस एवं निराश्रित गौ-वंशों को आश्रय मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की गौ-शालाओं के प्रत्‍येक गौ-वंश के लिए 40 रूपये प्रतिदिन दिये जा रहे हैं। साथ ही साथ घर-घर तक गौ-पालन को प्रोत्‍साहित करने के लिए 10 से अधिक गौ-वंश पालने वाले व्‍यक्ति को शासन की ओर से अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी गौ-वंश का पालन करता है वह गोपाल और जिसके घर में गाय का कुल वह गोकुल कहलाता है।
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्‍कृति के अनुसार गौ-माता में हमारे 33 करोड़ देवी-देवता भी विराजमान है। राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी ने गाय को राष्‍ट्रीय पशु की मान्‍यता देने की बात कही थी। गौ-माता ही ऐसी एकमात्र माता है जो अपने बच्‍चों के साथ मनुष्‍य के बच्‍चों को अपना दूध पिलाती है।

MP में निवेश का यही समय, सेज ग्रुप भी करेगा बड़ा निवेश

MP में निवेश का यही समय, सेज ग्रुप भी करेगा बड़ा निवेश
देश का हृदय स्थल है मध्यप्रदेश। यहां भरपूर संसाधन हैं। कनेक्टिविटी बेहतर है। खनिज संसाधनों से परिपूर्ण है। खास यह कि कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। कभी दंगे नहीं होते। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (mp cm dr mohan yadav) पॉजिटिवली एग्रेसिव पर्सन हैं, जो उद्योगों और निवेश को बढ़ाने के लिए अच्छे निर्णय ले रहे हैं। इसलिए यह मध्यप्रदेश में निवेश करने का सबसे अच्छा समय है।
किन सेक्टर्स में निवेश की ज्यादा संभावनाएं हैं?
मध्यप्रदेश में हर सेक्टर में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। खासतौर पर डिफेंस में बहुत संभावना है। इसके साथ ही लॉजिस्टिक, कृषि, फूड प्रोसेसिंग में भी काफी संभावनाएं हैं। पिछले आठ साल से मप्र कृषि कर्मण अवॉर्ड जीत रहा है। रियल एस्टेट भी हमारे यहां उतने पीक पर नहीं गया है जितना दूसरे मेट्रोज में पहुंच गया है। इसलिए इस क्षेत्र में असीमित संभावनाएं हैं। नवीकरणीय ऊर्जा बहुत ही अच्छा उभरता हुआ क्षेत्र है।
नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में क्या भविष्य देखते हैं?
देखिए, मप्र में अभी नवकरणीय ऊर्जा उभरता हुआ क्षेत्र है। निवेश की काफी संभावनाएं हैं। हमने भोपाल के पास मंडीदीप में 50 करोड़ से एक फैक्ट्री शुरू की है। दो-तीन साल में 500 करोड़ और लगाकर विस्तार करेंगे। इसमें लीथियम आयन बैटरीज रीसाइकलिंग और मेटल प्युरिफिकेशन का काम होगा। आगामी 5-7 साल में हम इसमें लगभग तीन हजार करोड़ का और निवेश करेंगे। इसमें बैटरी प्रोडक्शन भी शुरू किया जाएगा।
उद्योगतियों की बेसिक जरूरतें मध्यप्रदेश में पूरी हो रही हैं?
कुछ अट्रेक्शन के साथ अनुमतियां जल्दी होना चाहिए। सरकार ने उद्योग संबंधी नई नीतियां बनाकर अट्रेक्शन बढ़ा दिया है। अभी प्रदेश में देश में सबसे अच्छी इंसेंटिव पॉलिसी है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत अनुमतियों का सिस्टम तेज हो गया है। कैपिटल सब्सिडी भी मिल रही है। इसलिए निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
हेल्थ क्षेत्र में मध्यप्रदेश में कितनी संभावनाएं हैं, आपकी क्या योजना है?
पूरे विश्व में इंडिया में सबसे इकोनोमिकल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। भोपाल, इंदौर हेल्थ सेक्टर का हब बनने वाला है। हेल्थ टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं। कई आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर आ रहे हैं। हमने भोपाल में सेज अपोलो हॉस्पिटल शुरू किया है। आगामी तीन साल में वेलनेस सेंटर भी शुरू हम शुरू करेंगे।

आम आदमी की पहुंच से बाहर जा रहा सोना

आम आदमी की पहुंच से बाहर जा रहा सोना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी और संभावित ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंकाओं के बीच गुरुवार, 20 फरवरी को सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गईं. सुरक्षित निवेश की तलाश में निवेशकों के बीच सोने की मांग बढ़ रही है और स्पॉट गोल्ड 0.5 परसेंट बढ़कर 2,945.83 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया. आज सेशन की शुरुआत में यह 2,947.11 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड लेवल तक पहुंच गया.
इस साल अब तक सोने की कीमतों में 12 परसेंट तक की बढ़ोतरी हुई है और इसका रिकॉर्ड हर दूसरे दिन टूटता जा रहा है. गुरुवार को अमेरिकी सोना वायदा भी 0.9 परसेंट बढ़कर 2,963.80 डॉलर प्रति औंस हो गया.
इतनी पहुंची सोने की कीमतें
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 50 रुपये की तेजी के साथ 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गई है. बुधवार को 99.9 परसेंट शुद्धता वाले सोने का कारोबार 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. जबकि 99.5 परसेंट शुद्धता वाले सोने की कीमत ने 50 रुपये की उछाल के साथ 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम का नया रिकॉर्ड बनाया.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बुधवार को ट्रंप के यह कहने से कि वह अगले महीने या उससे पहले लकड़ी, वाहनों, सेमीकंडक्टर और फार्मास्यूटिकल्स पर टैरिफ लगाएंगे, निवेशकों में डर और बैठ गया है. कॉमेक्स (Comex) गोल्ड फ्यूचर्स में अप्रैल डिलीवरी के लिए सोना 36.81 डॉलर या 1.25 परसेंट बढ़कर 2,972.91 डॉलर प्रति औंस के नए लेवल तक पहुंच गया है.

त्रिग्रही योग में मनेगी महाशिवरात्रि, शताब्दी में एक बार होता है ऐसा योग

त्रिग्रही योग में मनेगी महाशिवरात्रि, शताब्दी में एक बार होता है ऐसा योग
शिव और शक्ति के मिलन का खास दिन महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को सूर्य, बुध और शनि के दुर्लभ त्रिग्रही योग के साथ ही श्रवण-घनिष्ठा नक्षत्र और शिव योग के विशेष संयोग में मनाया जाएगा। इस अवसर पर छोटीकाशी के चौड़ा रास्ता के ताड़केश्वर महादेव, वैशालीनगर के झाड़खंड महादेव, बनीपार्क के जंगलेश्वर महादेव, विद्याधरनगर के भूतेश्वर महादेव, छोटी चौपड़ के रोजगारेश्वर महादेव, जंगलेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों में विशेष आयोजन होंगे। महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में जोरशोर से तैयारी की जा रही है।
मनोवांछित फल की प्राप्ति
ज्योतिषाचार्य डाॅ. रवि शर्मा ने बताया कि पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की महाशिवरात्रि बुधवार, धनिष्ठा नक्षत्र, परिघ योग, शकुनी करण और मकर राशि के चंद्रमा की उपस्थिति में आ रही है। इस दिन चार प्रहर की साधना से शिव की कृपा प्राप्त होगी। शुभ संयोग और शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की आराधना करने से उनके भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी।
सूर्य रहेंगे अपने पुत्र शनि के घर
ज्योतिषाचार्य डाॅ. अनीष व्यास ने बताया कि इस साल महाशिवरात्रि बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन कई सालों बाद ग्रहों के दुर्लभ योग भी बन रहे हैं। महाशिवरात्रि पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा, इसके साथ राहु भी रहेगा। ये एक शुभ योग है। इसके अलावा सूर्य-शनि कुंभ राशि में रहेंगे। सूर्य शनि के पिता हैं और कुंभ शनि देव की राशि है। ऐसे में सूर्य अपने पुत्र शनि के घर में रहेंगे। शुक्र मीन राशि में अपने शिष्य राहु के साथ रहेंगे। कुंभ राशि में पिता-पुत्र और मीन राशि में गुरु-शिष्य के योग में शिव पूजा की जाएगी। ऐसा योग 152 साल बाद आ रहा है। 2025 से पहले 1873 में ऐसा योग बना था, उस दिन भी बुधवार को शिवरात्रि मनाई गई थी।
60 साल बाद बन रहा त्रिग्रही योग
कुण्डली विश्ल़ेषक डाॅ. अनीष व्यास ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सूर्य, बुध और शनि एक साथ कुंभ राशि में स्थित रहेंगे। इन तीनों ग्रहों की युति और महाशिवरात्रि का योग 2025 से पहले 1965 में बना था। ऐसी मान्यता है कि ग्रहों के इस दुर्लभ योग में शिव पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो सकती हैं, ऐसी मान्यता। इस साल शिवरात्रि पर शिव जी के साथ ही सूर्य, बुध और शनि ग्रह की भी विशेष पूजा करने का शुभ योग बन रहा है। इस योग में की गई पूजा-पाठ से कुंडली से जुड़े ग्रह दोष भी शांत हो सकते हैं। सूर्य और शनि पिता-पुत्र हैं और सूर्य शनि की राशि कुंभ में रहेंगे। यह एक विशिष्ट संयोग है, जो लगभग एक शताब्दी में एक बार बनता है, जब अन्य ग्रह और नक्षत्र इस प्रकार के योग में विद्यमान होते हैं। इस प्रबल योग में की गई साधना आध्यात्मिक और धार्मिक उन्नति प्रदान करती है। पराक्रम और प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए सूर्य-बुध के केंद्र त्रिकोण योग का बड़ा लाभ मिलता है।

मध्य प्रदेश में फिल्म छावा टैक्स फ्री- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश में फिल्म छावा टैक्स फ्री- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की जीवनी पर बनी फिल्म छावा मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को यह घोषणा की। छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी ने भी अपने जीवन में तमाम यातनाएं सहकर देश धर्म के लिए प्राण दे दिए।

मुख्यमंत्री साय के दिल्ली जाने से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर हुई तेज

मुख्यमंत्री साय के दिल्ली जाने से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर हुई तेज
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली दौरे पर जाने से प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा एक बार फिर से तेज हो गई है। मुख्यमंत्री साय दौरे के दौरान शीर्ष नेतृत्व के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार को शामिल होने के बाद लौटेंगे। चर्चा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ मंत्रियों के प्रभार में कुछ फेरबदल हो सकता है। मंत्रिमंडल में फिलहाल दो मंत्रियों की जगह खाली है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 22 दिसंबर 2023 को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए नौ विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। एक पद खाली रह गया था।
विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में कैबिनेट में दो जगह खाली हो गई, जिसे भरने की कवायद काफी दिनों से चल रही है। मंत्री पदों पर किसे जगह मिलेगी, इस पर सबकी निगाहें दिल्ली से लेकर रायपुर तक टिकी हुई है। फिलहाल मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद अटकलों पर विराम लगने की उम्मीद है।

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता
राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बन गई। एक दिन पहले विधायक दल की नेता चुनी गईं रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री के रूप में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मंच पर उपस्थित रहा। रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर आशीष सूद, तो चौथे नंबर पर मनजिंदर सिंह सिरसा का शपथग्रहण हुआ। इसके बाद रविन्द्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शपथ ली।
एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी उपस्थित रहे। अब सभी नजर पहली कैबिनेट मीटिंग पर है। देखना यही है कि पहली मीटिंग में क्या निर्णय लिए जाते हैं। साथ ही पोर्टफोलियो आवंटन पर भी नजर रहेगी।

छत्तीसगढ़ के पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जमकर हुआ वोटिंग

छत्तीसगढ़ के पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जमकर हुआ वोटिंग
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज मतदान हुआ। 43 विकासखंडों की पंचायतों के लिए मतदाताओं ने मतदाधिकारी का उपयोग किया। इसके बाद तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा।
दूसरे चरण में मतदान के लिए 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह सात से शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक चला। वहीं, बस्तर संभाग में सुबह 6.45 से मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर दो बजे तक चला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा भी मौजूद थे। बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत कई नेता शामिल हुए।

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है- शोभा करंदलाजे

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है- शोभा करंदलाजे
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा है कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आज मिजोरम के आइजोल में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्‍होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में सुशासन के कारण देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ रही है। उन्‍होंने उल्लेख किया कि सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को शुरू करके लोगों को सशक्त बनाया है। सरकार बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, प्रगति और विकास केवल मजबूत बुनियादी ढांचे के साथ ही हासिल किया जा सकता है। राज्य मंत्री करंदलाजे ने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर के विकास पर ध्यान दे रही है। पूर्वोत्तर को अपने उत्पादों की जैविक प्रकृति के कारण कृषि और बागवानी उत्पादों में बढ़त हासिल है। उन्‍होंने कहा कि सरकार अधिक धन आवंटित कर रही है जिससे पूर्वोत्तर में बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आ रही है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...