मुंबई के पवई में ‘ग्रीन शिपिंग कॉन्क्लेव 2025’का उद्घाटन हुआ

मुंबई के पवई में ‘ग्रीन शिपिंग कॉन्क्लेव 2025’का उद्घाटन हुआ
मुंबई के पवई में आज ‘ग्रीन शिपिंग कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन हुआ। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के महासचिव आर्सेनियो डोमिन्गुएज इस कार्यक्रम में शामिल हुए। आकाशवाणी से बात करते हुए राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा कि ग्रीन शिपिंग कॉन्क्लेव भारत की एक बड़ी पहल है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन हो रहा है, और इससे खुद को बचाने के लिए पहल करने की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के महासचिव आर्सेनियो डोमिन्गुएज ने कहा कि युवा पीढ़ी से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि शिपिंग क्षेत्र में विभिन्न अच्छी पहलों के लिए लगातार आवाज उठाना जरूरी है, क्योंकि यह क्षेत्र महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा है।

हरियाणा के राज्यपाल दत्तात्रेय का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर किया स्वागत

हरियाणा के राज्यपाल दत्तात्रेय का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह के रूप में राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिवादन किया। राज्यपाल दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल दत्तात्रेय को प्रदेश में जारी विकास गतिविधियों और जनकल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित इन्वेस्टर समिट और 24 एवं 25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संबंध में भी अवगत कराया।

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स नीति से निवेश और नवाचार का प्रारंभ होगा नया युग होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स नीति से निवेश और नवाचार का प्रारंभ होगा नया युग होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने “मध्यप्रदेश ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) पॉलिसी 2025” लॉन्च की है, जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करने और राज्य को एक डिजिटल एवं तकनीकी हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया विजन को गति देने में यह नीति एक मील का पत्थर साबित होगी।
भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025, इस नीति को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का सबसे बड़ा मंच मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी समिट का 24 फरवरी को शुभारंभ करेंगे, जिससे मध्यप्रदेश का निवेश परिदृश्य और भी मजबूत होगा। दुनिया भर के निवेशकों, उद्योगपतियों और नीति-निर्माताओं के समक्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस नीति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे, जिससे जीसीसी के क्षेत्र में राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। इस समिट से जीसीसी के लिये बड़ी संख्या में निवेश प्रस्तावों की उम्मीद है, जिससे राज्य का आर्थिक परिदृश्य बदल जाएगा।
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स वे केन्द्र हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अपने मुख्यालय से अलग अन्य देशों में स्थापित करती हैं। इनका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर अपने ऑपरेशंस को सुचारू रूप से चलाना और अत्याधुनिक तकनीकों का लाभ उठाना होता है। इन केन्द्रों में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स, वित्तीय सेवाएं, अनुसंधान एवं विकास, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और ग्राहक सहायता जैसी सेवाएं दी जाती हैं।
वर्तमान में भारत दुनिया का सबसे बड़ा जीसीसी हब बन चुका है, जहां 1600 से अधिक जीसीसी कार्यरत हैं। मध्यप्रदेश इस सेक्टर में अपनी भागीदारी को तेजी से बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह नीति विशेष रूप से आईटी, वित्त, इंजीनियरिंग और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करने पर केन्द्रित है और राज्य का औद्योगिक परिदृश्य पूरी तरह से बदलने की क्षमता रखती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से मध्यप्रदेश देश के सबसे उभरते हुए निवेश केन्द्रों में शामिल हो चुका है। उनके नेतृत्व में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार, आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (MPSeDC) को इस नीति के कार्यान्वयन की नोडल एजेंसी बनाया है, जो कंपनियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
राज्य में जीसीसी को तेजी से स्थापित करने के लिए एक विशेष नीति क्रियान्वयन इकाई (Policy Implementation Unit – PIU) बनाई जा रही है, जो प्रोत्साहनों के आवंटन, परियोजनाओं की स्वीकृति और अनुपालन निगरानी का कार्य करेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निवेशकों को समय पर सभी सुविधाएं मिलें और वे राज्य में अपने प्रोजेक्ट्स को शीघ्र शुरू कर सकें।

दूसरी बार प्रेग्नेंट है Drishyam-2 की ये एक्ट्रेस

दूसरी बार प्रेग्नेंट है Drishyam-2 की ये एक्ट्रेस
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस एक बार फिर खुशखबरी लेकर आई हैं। ‘दृश्यम’ में उन्होंने अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाया था। ये कोई और नहीं इशिता दत्ता हैं, जो दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
वेलेंटाइन डे के खास मौके पर उन्होंने एक प्यारी पोस्ट शेयर किया हैं, जिसने फैंस को सरप्राइज कर दिया। अब इस खबर पर खुद इशिता और उनके पति वत्सल सेठ ने मुहर लगा दी है।
वत्सल सेठ ने एक इंटरव्यू में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ”जब इशिता ने प्रेग्नेंसी की खबर दी तो मैं पूरी तरह हैरान रह गया। ये मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं था। उस समय हमारा बेटा वायु बीमार था, इसलिए हमने पहले इस खबर को प्राइवेट रखा। लेकिन अब जब सब कुछ ठीक है तो हम इसे सभी के साथ शेयर कर रहे हैं।” वत्सल ने आगे बताया कि जुलाई 2025 में उनके घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। कपल की इस खुशखबरी के बाद सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

शनि के गोचर से इन दो राशियों के जीवन में आएगा तूफान

शनि के गोचर से इन दो राशियों के जीवन में आएगा तूफान
ज्योतिष की मानें तो 29 मार्च को 10 बजकर 07 मिनट पर शनिदेव मीन राशि में गोचर करेंगे। वह अभी कुंभ राशि में है। इसका दो राशियों (मेष और कुंभ) पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। उनको आर्थिक संकट से गुजरना पड़ सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य की समस्याएं भी घेर सकती हैं।
धार्मिक मान्यता कहती हैं कि शनिदेव आपके कर्म के हिसाब से फल देते हैं। अच्छे कर्म वालों को आशीर्वाद मिलता है। बुरा कर्म करने पर दंड दिया जाता है। ज्योतिष में गोचर के दौरान नकारात्मक प्रभाव झेलने वाली राशियों को शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय बताए गए हैं।

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम
दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर मुहर लगी है. नई सरकार में सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री होंगे. वहीं रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे.
रेखा गुप्ता और वर्मा बुधवार को साढ़े बारह बजे रामलीला मैदान में भव्य समारोह में शपथ लेंगे. उनके साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ होगा.
बीजेपी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक के लिए वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.
नतीजों के 11 दिनों बाद सीएम का ऐलान
दिल्ली में बीजेपी ने 26 साल बाद बड़ी जीत हासिल की है. आठ फरवरी को आए नतीजे में बीजेपी को 70 में 48 सीटें मिली. नतीजों के 11 दिनों बाद सीएम के नाम का ऐलान हुआ है. देरी को लेकर विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) लगातार सवाल उठा रही थी.
चुनाव नतीजों के बाद से ही बीजेपी में सीएम के लिए कई नामों की चर्चा थी. सबसे अधिक बात प्रवेश वर्मा की हो रही थी. वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है. वो पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं.
कौन हैं बीजेपी नेता रेखा गुप्ता?
रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. वहीं मौजूदा समय में देश की दूसरी महिला सीएम बन रही हैं. वो शालीमार बाग से विधायक हैं. उन्होंने आप नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है.
रेखा गुप्ता को 68,200 वोट मिले. वहीं आप नेता बंदना कुमारी को 38,605 वोट मिले. कांग्रेस के प्रवीण जैन को मात्र 4,892 वोट मिले.
रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं. वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रहीं. इसके साथ ही 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं. उन्हें पिछले दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था.

ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला

ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला
ज्ञानेश कुमार ने आज नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। श्री कुमार ने इस पद पर राजीव कुमार का स्थान लिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद अपने संदेश में श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान है और भारत के प्रत्येक नागरिक को मतदाता बनना चाहिए। जिसने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और हमेशा मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान, चुनावी कानूनों, नियमों और उसमें जारी निर्देशों के अनुसार, चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ था, है और रहेगा।

इंग्‍लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने परिवार के साथ नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

इंग्‍लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने परिवार के साथ नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की
इंग्‍लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कल नई दिल्‍ली में अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्‍होंने श्री सुनक के साथ कई विषयों पर महत्‍वपूर्ण बातचीत की। उन्‍‍होंने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सुनक भारत के अच्‍छे मित्र हैं और वे दोनों देशों के संबंध मजबूत करने के पक्षधर हैं।

 जम्मू-कश्मीर में अप्रैल तक नए आपराधिक कानूनों को पूरी तरह लागू करें – गृह मंत्री अमित शाह

जम्मू-कश्मीर में अप्रैल तक नए आपराधिक कानूनों को पूरी तरह लागू करें – गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से कहा है कि वह इस साल अप्रैल तक केन्‍द्र शासित प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों का लागू करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कल नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर में इन कानूनों के कार्यान्वयन पर एक समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की। बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शामिल हुये।केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों के तहत त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।

गृहमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में कमी और सुरक्षा  में सुधार के साथ अब पुलिस को नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर में अनुपस्थिति में मुकदमा या ट्रायल इन एब्सेंसिया के प्रावधान का उपयोग करने की तत्काल जरूरत है। श्री शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक थाने को राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली का अधिकतम उपयोग करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि नए कानूनों के प्रावधानों के संबंध में विवेचना अधिकारियों का प्रशिक्षण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इन नए कानूनों के बारे में जम्मू-कश्मीर के लोगों में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

कलेक्टर ने जीआईएस तैयारियों की समीक्षा बैठक की

कलेक्टर ने जीआईएस तैयारियों की समीक्षा बैठक की
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की प्रगति की समीक्षा की गई और उन्हें समय – सीमा के भीतर समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। स्टेट हेंगर, एयरपोर्ट, वीवीआईपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, अतिथियों के ठहरने और स्वागत से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने नगर निगम, पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्मार्ट सिटी प्रबंधन एवं अन्य विभागों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री जी के आगमन और समिट के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने एयरपोर्ट राज भवन एवं आयोजन स्थल तक यातायात के सुचारू संचालन, पार्किंग आदि को उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री जी के आगमन और समिट के सफल आयोजन को लेकर पूरी प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ कार्य करें ताकि यह आयोजन सफलता के साथ सम्पन्न हो।
बैठक में नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण, एडीएम सिद्धार्थ जैन, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, सीईओ स्मार्ट सिटी अंजू अरुण कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...