बैंकॉक में भारतीय दूतावास ने खोन नृत्‍य और सितारवादन का किया आयोजन

बैंकॉक में भारतीय दूतावास ने खोन नृत्‍य और सितारवादन का किया आयोजन
भारत और थाईलैंड की सांस्‍कृतिक समृद्धि के अनूठेपन को दर्शाते हुए बैंकॉक में भारतीय दूतावास ने खोन नृत्‍य और सितारवादन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्‍यम से दोनों देशों के सांस्‍कृतिक संबंधों को दर्शाया गया।
यह कार्यक्रम संवाद-4 के तहत थाईलैंड में आयोजित किया गया। भारतीय दूतावास के स्‍वामी विवेकानंद सांस्‍कृतिक केन्‍द्र ने रामायण के थाई रूपातंरण – खोन नृत्‍य और सितारवादन प्रस्‍तुत किया। ख्‍वांफा फूफानगुस्‍ते के नेतृत्‍व में एक दल ने खोन नृत्‍य प्रस्‍तुत किया, जबकि नुरापारूज सतज्‍वान ने सितार वादन किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संवाद-4 कार्यक्रम को कल वर्चुअली संबोधित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और थाईलैंड के बीच गहरे सांस्‍कृतिक संबंध दो हजार वर्ष से भी अधिक पुराने हैं। शांति और सौहार्द स्‍थापित करने में एशियाई परंपराओं की भूमिका पर जोर देते हुए उन्‍होंने कहा कि रामायण और रामाकियेन हमें जोड़ते हैं और भगवान बुद्ध के प्रति हमारी साझा श्रद्धा हमें एकजुट रखती है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने म्‍यूनिख सुरक्षा सम्‍मेलन से अलग यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने म्‍यूनिख सुरक्षा सम्‍मेलन से अलग यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा से मुलाकात की
विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने कल देर रात जर्मनी में म्‍यूनिख सुरक्षा सम्‍मेलन से अलग यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष समाप्‍त करने की दिशा में जारी प्रयासों पर विचार-विमर्श किया।
सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत यूक्रेन में शांति स्‍थापित करने पर केन्द्रित रही। दोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर भी बातचीत की।
यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने सार्थक बैठक के लिए डॉ. जयशंकर का आभार दिया। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री सिबिहा ने कहा कि यूक्रेन विश्‍व में शांति स्‍थापित करने में भारत के मजबूत प्रयासों पर विश्‍वास व्‍यक्‍त करता है। उन्‍होंने भारत के साथ व्‍यापार, प्रौद्योगिकी, कृषि और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की।

केन्‍द्र सरकार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को उच्‍च शिक्षा में शामिल करने के लिए उठा रही है कदम: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

केन्‍द्र सरकार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को उच्‍च शिक्षा में शामिल करने के लिए उठा रही है कदम: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि केन्‍द्र सरकार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को उच्‍च शिक्षा में शामिल करने के लिए कदम उठा रही है। रांची के मेसरा में आज बिरला इंस्‍टीट्यूट ऑफ टैक्‍नोलॉजी के प्‍लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि भविष्‍य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में होने वाली प्रगति और मशीन द्वारा सीखने के कारण बड़े बदलाव नजर आएंगे। राष्‍ट्रपति ने जोर देकर कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का जोश और प्रतिबद्धता महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि अन्‍वेषकों और उद्यमियों को परम्‍परागत समुदायों के ज्ञान की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में राष्‍ट्रपति ने कहा कि लड़कियां विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित जैसे क्षेत्रों में किसी से पीछे नहीं हैं। राष्‍ट्रपति ने शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में 70 उत्‍कृष्‍ट वर्ष पूरे करने पर मेसरा के बिरला इंस्‍टीट्यूट ऑफ टैक्‍नोलॉजी की समृद्ध विरासत पर गर्व व्‍यक्‍त किया। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लोगों के जीवन में बदलाव लाने में सहायता मिल सकती है।
राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि नये भारत में शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर है। इंजीनियरिंग संस्‍थान के छह महीने तक चलने वाले समारोह इस वर्ष 15 जुलाई तक जारी रहेंगे। राष्‍ट्रपति दो दिन के दौरे पर कल रांची पहुंची थीं।

वित्‍त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में बीएसएनएल ने कमाया 262 करोड़ रूपये का मुनाफा

वित्‍त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में बीएसएनएल ने कमाया 262 करोड़ रूपये का मुनाफा
सरकारी स्‍वामित्‍व वाले भारत संचार निगम लिमिडिट (बीएसएनएल) ने वित्‍त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 262 करोड़ रूपये का मुनाफा कमाया है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को मजबूत बनाने और आमजन के लिए टेलीफोन सेवाएं उपलब्‍ध कराने की दिशा में यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है।
केन्‍द्रीय संचार मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा कि पिछले 17 वर्षों में पहली बार बीएसएनएल ने एक तिमाही ने सर्वाधिक मुनाफा कमाया है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुसार टेलीकॉम सेक्‍टर डिजिटल इंडिया के भविष्‍य का मार्ग बनेगा।

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। इस परीक्षा में देश और विदेश में 42 लाख से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्‍मीद है और इसके लिये सात हज़ार आठ सौ 42 केंद्र बनाये गये हैं। ये परीक्षाएं एक ही सत्र में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 मार्च को और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल को समाप्त होगी।
परीक्षार्थियों को केन्‍द्रों पर प्रवेश के लिये प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। सीबीएसई के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी प्रकार के स्टेशनरी आइटम जैसे पेन, पेंसिल, इरेज़र और ज्योमेट्री बॉक्स को एक पारदर्शी थैली में रखने की अनुमति है। परीक्षा के दौरान छात्र, पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं।
विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 से 45 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
इस बीच, दिल्ली मेट्रो ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कई उपाय किए हैं। मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान सीबीएसई प्रवेश पत्र ले जाने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। टिकट खरीदते समय भी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेलों के लिए अधोसंरचना विकास और खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान करने की दिशा में निरंतर नवाचार कर रहा है। इसके सुखद परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश को मिले 82 पदक राज्य की उपलब्धि का प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में मिले “स्पोर्ट स्टार एसेस अवार्ड-2025” के लिए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि खेल क्षेत्र के अग्रणी प्रकाशन स्पोर्ट स्टार द्वारा मध्यप्रदेश को खेलों को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार के चरणबद्ध प्रयासों का परिणाम है। राज्य सरकार द्वारा खेलों के अधोसंरचना विकास की दिशा में आगे बढ़ते हुए भोपाल में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय केंद्र के लिए 10 करोड़ रूपए और जबलपुर में बहुउद्देशीय हॉल के लिए 7 करोड़ 50 लाख रूपए का अनुदान उपलब्ध कराया गया। खेलो एमपी, खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022, समर स्पोर्ट्स कैम्प और पे एंड प्ले जैसे नवाचारों से प्रदेश में खेल की उच्चतम सुविधाएं हुई हैं और खिलाड़ियों को अभ्यास एवं खेल में निरंतर सुधार के अवसर मिले हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2024 में राज्य ने तीन पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं और चार राष्ट्रीय चैंपियनों का जश्न मनाया। पैरालंपिक्स 2024 में रूबीना फ्रांसिस द्वारा कांस्य पदक प्राप्त करना, जूडो में कपिल परमार की उपलब्धि और 2024 में ओलंपिक हॉकी में विवेक सागर प्रसाद द्वारा कांस्य पदक लेना राज्य की खेलों में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य सरकार खेलों को प्रोत्साहन के लिए शहरों और ग्राम स्तर तक विस्तारित योजनाओं के माध्यम से युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां अर्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उद्योग फ्रेंडली नीतियों और नवाचार से मिलेगा निवेश को विस्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उद्योग फ्रेंडली नीतियों और नवाचार से मिलेगा निवेश को विस्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक निवेश और रणनीतिक नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस बार की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट न सिर्फ अपनी भव्यता बल्कि गहरे रणनीतिक बदलावों और नए औद्योगिक विज़न से भी चर्चा में है। भोपाल, जो अब तक प्रशासनिक और सांस्कृतिक रूप से पहचाना जाता था, अब निवेश और व्यापार का नया ग्लोबल पॉइंट ऑफ इंटरेस्ट बनने जा रहा है। झीलों की नगरी भोपाल में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होने जा रही है। भोपाल का आकर्षण और राज्य सरकार की सहज एवं पारदर्शी उद्योग फ्रेंडली नीतियां निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं।
नवाचारों का केन्द्र बनेगा जीआईएस
इस वर्ष के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को ‘पॉलिसी-ड्रिवन इन्वेस्टमेंट समिट’ का नया मॉडल दिया गया है। पहली बार, सरकार 20 से अधिक नीतियों को एकसाथ प्रस्तुत कर रही है, जिससे निवेशकों को हर सेक्टर के लिए स्पष्ट रणनीति और अवसर मिलेंगे। अब इन्वेस्टर्स को केवल संभावनाएँ नहीं, बल्कि सरकार की ठोस योजनाओं और तत्काल प्रभावी पॉलिसी सपोर्ट का भरोसा मिलेगा।
इस बार का GIS पारंपरिक कॉन्फ्रेंस से आगे बढ़कर “फोकस्ड इन्वेस्टमेंट डिस्कशन” का मंच बनने जा रहा है। यानी, आईटी, टेक्सटाइल, फार्मा, ऑटोमोबाइल, ईवी, अक्षय ऊर्जा जैसे हर सेक्टर के लिए अलग सत्र होंगे, जहां इंडस्ट्री लीडर्स और सरकार के बीच प्रत्यक्ष संवाद और सेक्टर-केंद्रित समझौते होंगे। समिट में पहली बार ‘इंडस्ट्रियल एक्सपो’ और ‘मेक इन एमपी’ का संयोजन किया गया है, जहां प्रदेश की औद्योगिक ताकत, विनिर्माण क्षमता और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उसकी स्थिति को प्रस्तुत किया जाएगा।
जीरो अपशिष्ट समिट
जीआईएस-2025 को ‘जीरो अपशिष्ट’ समिट बनाने की रणनीति तैयार हो चुकी है। समिट स्थल पर केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग होगा, आयोजन स्थल 100% अक्षय ऊर्जा से संचालित होगा और पूरे समिट में पेपरलेस ऑपरेशंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड इंटरेक्शन और डिजिटल टेक्नोलॉजी का समावेश होगा।
औद्योगिक राजधानी के रूप में नई पहचान
भोपाल को पहली बार औद्योगिक राजधानी के रूप में नई पहचान मिलने जा रही है। यह आयोजन प्रदेश की नई इंडस्ट्रियल जर्नी की आधारशिला साबित होगा। समिट न केवल बड़े निवेशकों के लिए बल्कि माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) और स्टार्टअप्स के लिए भी एक बड़ा अवसर लेकर आ रही है। प्रदेश के स्थानीय उद्यमों को वैश्विक निवेशकों और तकनीकी साझेदारों के साथ जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई है, जिससे इनका विस्तार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक होगा।
राजधानी के चारों ओर फैले औद्योगिक क्षेत्रों—मंडीदीप, गोविंदपुरा, बागरोदा, पिलुखेड़ी और अन्य औद्योगिक हब को इस समिट से नए निवेश, नई टेक्नोलॉजी और ग्लोबल टाई-अप्स का फायदा मिलेगा। जीआईएस-2025 केवल निवेश ही नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के अवसर देने वाला मंच भी साबित होगा। इस समिट में आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में नई नौकरियों के अवसर पैदा करने वाले एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे।

एमपी हाई कोर्ट से अभिभावकों को मिली है आंशिक राहत

एमपी हाई कोर्ट से अभिभावकों को मिली है आंशिक राहत
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने गुरुवार को अभिभावकों व छात्रों के हक में आंशिक राहतकारी आदेश पारित किया। व्यवस्था दी कि अभिभावक 10% वृद्धि के साथ कुल फीस का 50% जमा करें।
इस शर्त का पालन किए जाने पर बच्चों को परीक्षा में शामिल करने की अनुमति दे दी गई। अभिभावकों को शेष फीस अगले माह जमा करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी। मप्र अभिभावक संघ के सचिन गुप्ता ने जबलपुर के विभिन्न निजी स्कूलों द्वारा दायर की गई अपील के अंतर्गत गुरुवार को हस्तक्षेप आवेदन दायर किया था।
संघ की ओर से अधिवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने दलील दी कि फीस जमा न करने के कारण कुछ निजी स्कूल बच्चों को परीक्षा में शामिल होने से वंचित कर रहे हैं। कलेक्टर ने लगभग 32 स्कूलों को 265 करोड़ वापस करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद स्कूल संचालक अधिक फीस वसूल रहे हैं। कोर्ट ने कुछ अभिभावकों से भी सवाल-जवाब किए।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की बेटियों को मल्लखंब में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की बेटियों को मल्लखंब में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
चपलता, संतुलन और हुनर का बेमिसाल प्रदर्शन
मिलिए छत्तीसगढ़ की बेटियों से, जिन्होंने अपने शानदार खेल से मल्लखंब में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक दिलाया।

सोने-चांदी के दाम में बड़ा उछाल

सोने-चांदी के दाम में बड़ा उछाल
अंतरास्ट्रीय बाजारों में मजबूती और घरेलू निवेशकों की बढ़ती रुचि के चलते सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 359 रुपये की तेजी के साथ 87,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1,319 रुपये (1.39%) की बढ़त के साथ 96,552 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत (Gold Silver Price Today) में 140 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब सोना 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि पिछले सत्र में यह 87,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, चांदी की कीमत में भी 800 रुपये की बढ़त देखी गई और यह 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले, बुधवार को यह 97,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...