6 राशियों को मेहनत का फल मिलने के योग
आज का करियर राशिफल शनिवार के अनुसार 15 फरवरी को सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु समेत 6 राशि के लोगो का करियर चमक सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि शनिवार का दिन करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहने वाला है, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे या नहीं, धन लाभ के क्या योग हैं?
टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के मामले में कुछ अप्रत्याशित बदलाव आ सकते हैं। आपको अपने कार्यस्थल पर धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। नए अवसरों के लिए तैयार रहें और अपने कौशल को निखारने पर ध्यान दें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए करियर के विषय में आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता होगी। संभावित प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक मिथुन राशि के लोगों के लिए शनिवार करियर के मामले में स्थिरता बनी रहेगी। आपके संचार कौशल की सराहना होगी। जिससे नए प्रोजेक्ट्स में शामिल होने के अवसर मिल सकते हैं। ध्यान केंद्रित रखें और अपने लक्ष्यों पर काम करते रहें।
6 राशियों को मेहनत का फल मिलने के योग
दोबारा शादी करने जा रहे हैं फेमस बॉलीवुड एक्टर प्रतीक प्रतीक बब्बर
दोबारा शादी करने जा रहे हैं फेमस बॉलीवुड एक्टर प्रतीक प्रतीक बब्बर
अभिनेता प्रतीक बब्बर मशहूर एक्टर और राजनेता राज बब्बर के बेटे हैं। वो जल्द ही प्रिया बनर्जी के साथ शादी करने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने परिवार को इस समारोह में आमंत्रित नहीं किया है।
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की शादी
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार होगी और इसमें सिर्फ करीबी दोस्त शामिल होंगे। ये प्रतीक की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 2019 में सान्या सागर से शादी की थी, लेकिन 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया।
प्रतीक बब्बर का पिछले 6 महीनों से प्रतीक का अपने परिवार के साथ अच्छा रिश्ता नहीं रहा है। उनके भाई आर्य बब्बर ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि प्रतीक ने परिवार से खुद को क्यों दूर कर लिया। उन्होंने कहा कि ये पूरे परिवार के लिए बहुत दुखद और तकलीफदेह है। आर्य के अनुसार, परिवार ने रिश्ते सुधारने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन शायद वे पर्याप्त नहीं कर पाए।
नए नियमों के तहत बीसीसीआई ने हेड कोच गौतम गंभीर पर BCCI सख्त
नए नियमों के तहत बीसीसीआई ने हेड कोच गौतम गंभीर पर BCCI सख्त
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच गई है। जहां टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मुक़ाबला खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हालही में खिलाड़ियों की सुख सुविधा से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। जिसका पालन हाल में इंग्लैंड सीरीज में देखने को मिला और अब ये चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी लागू होंगे।
जिसके चलते बोर्ड ने हेड कोच गौतम गंभीर के निजी सहायक (PA) को खिलाड़ियों के होटल में ठहरने की अनुमति नहीं दी है। पीटीआई की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य का निजी सचिव, जो नियमित रूप से टीम होटल में रहता था, अब एक अलग रह रहा है, जबकि उसे इंग्लैंड की घरेलू सीरीज के दौरान हर जगह टीम के साथ देखा गया था।
लेकिन गौतम गंभीर के अलावा भारतीय कोचिंग स्टाफ के किसी भी सदस्य के पास निजी सचिव नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान गंभीर का PA भारत के मैचों के वेन्यू पर मौजूद था, लेकिन खिलाड़ियों और आधिकारिक समारोहों में उन्हें अनुमति नहीं मिली। इसके अलावा इस सीरीज़ में भी वे एक अलग होटल में ठहरे थे।
चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों को अपनी पत्नी और परिवार को लाने की अनुमत नहीं मिली है। नए नियम के मुताबिक अब खिलाड़ी अपनी फैमिली को लंबे समय के लिए विदेशी दौरे पर अपने साथ नहीं ले जा सकते। नए नियम के अनुसार विदेशी दौरे पर अगर कोई खिलाड़ी 45 दिनों तक रहता है तो उनकी पत्नी और 18 साल से छोटी उम्र का बच्चा एक सीरीज में दो हफ्ते के लिए उनके साथ रह सकते हैं। इस दौरान बीसीसीआई सिर्फ उनके रहने का खर्च उठाएगा। बाकी अन्य खार्च खिलाड़ी को खुद उठाना होगा। इस दौरान अगर कोई खिलाड़ी नियम तोड़ता है तो कोच, कप्तान और जीएम ऑपरेशन इसके जिम्मेदार होंगे।
16 या 17 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम होगा ऐलान
16 या 17 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम होगा ऐलान
दिल्ली में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल रही चर्चाओं और हलचलों ने सियासी पारा पूरा बढ़ा रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद, दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो सकता है। पीाएम मोदी के लौटने से पहले कुछ नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए गए हैं। जिस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह के साथ चर्चा कर मुहर लगाई जाएगी। 19 फरवरी को दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर अपनी विजय दर्ज की है, जिससे अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी के 10 साल के शासन का समापन हुआ। बीजेपी अब दिल्ली में सत्ता संभालने जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह की जगह के तौर पर जेएलएन स्टेडियम और रामलीला मैदान को देखा जा रहा है। विधायक दल की बैठक 16 या 17 फरवरी को आयोजित होने की संभावना है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है।
दो दिवसीय अमरीका यात्रा के बाद भारत के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
दो दिवसीय अमरीका यात्रा के बाद भारत के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की दौरे के बाद अमरीका से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री तीन दिन की यात्रा पर फ्रांस पहुंचे थे।
पुलवामा शहीदों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पुलवामा शहीदों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 में पुलवामा हमले में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियाँ उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी। छह वर्ष पहले आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
प्रभारी मंत्री काश्यप ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर की बैठक
प्रभारी मंत्री काश्यप ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर की बैठक
आगामी 24 और 25 फरवरी 2025 को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक की। बैठक में विधायक भगवान दास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर, रविन्द्र यति, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में मंत्री काश्यप ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात प्रबंधन, आयोजन स्थल पर पार्किंग व्यवस्था और भोपाल में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिट में आने वाले मेहमानों का आत्मीय स्वागत किया जाए और भोपाल में उत्सव जैसा माहौल बनाया जाए।
मंत्री काश्यप ने जानकारी दी कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। समिट के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे।
मंत्री काश्यप ने भोपाल के आसपास लैंड बैंक की विस्तृत जानकारी तैयार कर समिट मैं प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, जिससे आईटी सेक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित किया जा सके। उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों की आकर्षक सजावट के निर्देश भी दिए, ताकि भोपाल को भव्य और स्वागतयोग्य बनाया जा सके। इसके अलावा, समिट में आने वाले मेहमानों के लिए होम स्टे की भी व्यवस्था करने को कहा गया,जिससे वे मध्यप्रदेश की पारिवारिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित हो सकें।
मंत्री काश्यप ने सभी अधिकारियों से समर्पण और तत्परता के साथ कार्य कर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह समिट न केवल भोपाल बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
संभागायुक्त और नगरीय प्रशासन आयुक्त ने जीआईएस की तैयारियों को लेकर किए जा रहे कार्यों का लिया जायजा
संभागायुक्त और नगरीय प्रशासन आयुक्त ने जीआईएस की तैयारियों को लेकर किए जा रहे कार्यों का लिया जायजा
आगामी 24 एवं 25 फरवरी 2025 को राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा लेने भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह और सचिव मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त सिबि चक्रवर्ती एम.ने विमानतल से मानव संग्रहालय तक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण के साथ स्टेट हैंगर, राजा भोज विमानतल से मानव संग्रहालय तक के मार्गों पर हो रहे सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा सभी कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त सिंह एवं नगरीय प्रशासन आयुक्त चक्रवर्ती ने स्टेट हैंगर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन स्थल और राजा भोज विमानतल पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के आगमन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण ने बताया कि नगर निगम भोपाल द्वारा जी.आई.एस. के तहत सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें पार्कों में सिविल एवं उद्यानिकी कार्य, सेंट्रल वर्ज, साइड वर्ज, फुटपाथ, रेलिंग का संधारण एवं रंगाई-पुताई शामिल है। इसके अलावा, दीवारों पर चित्रकारी, चौराहों पर लगे फाउंटेन के संधारण व संचालन की भी जानकारी दी गई।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त सिंह और नगरीय प्रशासन आयुक्त चक्रवर्ती ने स्टेट हैंगर, राजा भोज विमानतल एवं आयोजन स्थल तक जाने वाले मार्गों को सुव्यवस्थित करने और सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जी.आई.एस. आयोजन की सूक्ष्म मॉनिटरिंग करने और किसी भी कमी को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।
मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन
मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लग चुका है, क्योंकि सत्तारूढ़ बीजेपी एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद भी सीएम पद के लिए नए नेता का नाम तय करने में विफल रही। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर राज्य में राष्ट्रपति शासन की घोषणा की है। बता दें कि एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
संबित पात्रा ने पिछले दो दिनों में राज्यपाल से दो बार मुलाकात भी की थी। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष शारदा देवी के साथ बातचीत की और बुधवार को फिर उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की। हालांकि अब मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है।
क्या है नमक चमक महारुद्राभिषेक और इसका महत्व?
क्या है नमक चमक महारुद्राभिषेक और इसका महत्व?
भगवान शिव को रुद्र के रूप में भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है दुखों का नाश करने वाला। वेदों और धार्मिक ग्रंथों में रुद्र शब्द की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया है। विशेष रूप से यजुर्वेद में रुद्राष्टाध्यायी को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। शिव भक्तों की सभी पीड़ाओं को दूर करने के लिए रुद्राभिषेक एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है।
महाशिवरात्रि के दिन (Mahashivratri 2025) और रात में महादेव की विशेष पूजा की जाती है। इसके चार प्रहर की पूजा का भी विशेष विधान है। ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश चंद्र शास्त्री के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन नमक-चमक से पूजा का भी विधान है। यह अभिषेक बेहद खास होता है इस महारुद्राभिषेक में हर चीज की मात्रा 5 गुना अधिक होती है। सम्पूर्ण रात्रि के चार प्रहरों में शिव पूजा की जाती है।
इसमें प्रथम प्रहर की पूजा सूर्यास्त Sunset के बाद होती है। इसके बाद द्वितीय प्रहर की पूजा होती है। आधी रात के बाद तृतीय प्रहर की पूजा की जाती है वहीं इसके बाद चतुर्थ प्रहर की पूजा होती है। चतुर्थ प्रहर की पूजा के बाद सूर्योदय Sunrise के बाद ऊषाकाल में भगवान शिव की आरती की जाती है। और क्या कुछ खास विधान बताए गए हैं
क्या है नमक चमक महारुद्राभिषेक और इसका महत्व?
नमक चमक महारुद्राभिषेक एक अत्यंत प्रभावशाली और फलदायी अनुष्ठान है, जिसमें अन्य अभिषेकों की तुलना में सभी पूजन सामग्रियों की मात्रा पांच गुना अधिक रखी जाती है। इस कारण से, यह अभिषेक अन्य सभी से अधिक शक्तिशाली माना जाता है और इसका प्रभाव सर्वोच्च फलदायी होता है।
यह अभिषेक बेहद खास होता है। नमक चमक महारुद्राभिषेक (Namak-Chamak Maharudrabhishek) में हर चीज की मात्रा 5 गुना अधिक होती है। इस अभिषेक का महत्व सभी अभिषेकम से कई गुना अधिक होता है। इस कारण इसका फल भी सर्व फल के रूप में मिलता है।
रुद्राष्टाध्यायी का महत्व
रुद्राष्टाध्यायी में कुल दस अध्याय होते हैं, लेकिन इनमें से पहले आठ अध्यायों को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया है। इसका कारण यह है कि इन्हीं आठ अध्यायों में भगवान शिव की महिमा और उनकी कृपा शक्ति का विस्तृत वर्णन किया गया है।
पांचवा अध्याय: रुद्राष्टाध्यायी के सभी अध्यायों में से सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति समय के अभाव में संपूर्ण पाठ नहीं कर सकता, तो वह केवल पांचवें अध्याय का पाठ करके भी उत्तम फल प्राप्त कर सकता है।














