क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘Suzhal- The Vortex’ सीजन 2 तहलका मचाने आ गई

क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘Suzhal- The Vortex’ सीजन 2 तहलका मचाने आ गई
सस्पेंस से भरपूर क्राइम थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो अब आपका इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। जी हां कथिर और ऐश्वर्या राजेश अभिनीत क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘सुजल- द वोर्टेक्स’ का दूसरा सीजन 28 फरवरी से स्ट्रीम होने वाला है।
‘सुजल द वोर्टेक्‍स’ सीजन 2 (Suzhal The Vortex Season 2) पिछले काफी समय से चर्चा में थी। यह सीरीज अष्टकाली उत्सव (Ashtakaali festival) की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसकी कहानी कालीपट्टनम के छोटे से गांव से शुरू होती है। दूसरा सीजन पहले सीजन के महत्वपूर्ण क्लाइमेक्स से शुरू होता है, जिसमें नंदिनी (ऐश्वर्या) जेल में अनिश्चित भविष्य को देखती है, जबकि सकराई (कथिर) एक भयावह इतिहास वाले रहस्यमयी गांव में पहुंचता है। तब इस गांव में एक हत्या हो जाती है। इसका असर पूरे गांव पर दिखता है। लोग डर जाते हैं। दूर-दूर तक यह बात फैल जाती है कि ये रहस्यमयी हत्या हुई कैसे?
वेब सीरीज में लाल, सरवनन, गौरी किशन, मोनिशा ब्लेसी, संयुक्ता विश्वनाथन, श्रीशा, अभिरामी बोस, निखिला शंकर, रिनी, कलैवानी भास्कर और अश्विनी नांबियार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, साथ ही मंजिमा मोहन और कायल चंद्रन भी विशेष भूमिका में हैं।
निखिल मधोक ने वेब सीरीज को लेकर क्या कहा?
प्राइम वीडियो, इंडिया के ओरिजिनल्स प्रमुख निखिल मधोक ने कहा, “सुजल – द वोर्टेक्स का पहला सीजन स्थानीय कहानियों के वैश्विक स्तर पर छा जाने और दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से प्रशंसा जीतने का एक शानदार प्रमाण है।”
मधोक ने आगे कहा, “हम दूसरा सीज़न लाने के लिए रोमांचित हैं, क्योंकि हम वॉलवॉचर फ़िल्म्स के साथ इस बेहद सफल सहयोग पर काम कर रहे हैं। अपने काम में माहिर पुष्कर और गायत्री थ्रिलर-मिस्ट्री शैली में ऐसी समृद्ध सांस्कृतिक बारीकियों के साथ सम्मोहक कथाएँ गढ़ने में माहिर हैं, और हमें पूरा विश्वास है कि दूसरा सीज़न भी हमारे दर्शकों को पसंद आएगा।”

सरकार ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य प्रमुख उत्पादक राज्यों में एमआईएस के परिवहन घटक के कार्यान्वयन को मंजूरी दी

सरकार ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य प्रमुख उत्पादक राज्यों में एमआईएस के परिवहन घटक के कार्यान्वयन को मंजूरी दी
सरकार ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य प्रमुख उत्पादक राज्यों में टमाटर की गिरती कीमतों को देखते हुए बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) के परिवहन घटक के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है।
कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि, इस योजना के तहत, उत्पादक राज्य से अन्य उपभोक्ता राज्यों तक टमाटर, प्याज और आलू की फसलों के भंडारण और परिवहन में होने वाली परिचालन लागत की प्रतिपूर्ति राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ जैसी केंद्रीय नोडल एजेंसियों को की जाएगी।

माघ-पूर्णिमा के अवसर पर क़रीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई

माघ-पूर्णिमा के अवसर पर क़रीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई
प्रयागराज में आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर महाकुंभ में शाम छह बजे तक करीब दो करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि माघ पूर्णिमा के दौरान गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करना शुभ माना जाता है।
इस दिन कल्पवास करने के विशेष अनुष्ठान का समापन भी हुआ, इस वर्ष इस भव्य उत्सव में 10 लाख से अधिक कल्पवासी शामिल हुए।
अब तक करीब 48 करोड़ 25 लाख श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में कश्मीर के दूरदराज के इलाकों के युवाओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में कश्मीर के दूरदराज के इलाकों के युवाओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की
केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज नई दिल्ली में कश्मीर के दूरदराज के इलाकों के युवाओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की। सरकार के युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 125 कश्मीरी युवा वर्तमान में दिल्ली में हैं।
राज्य मंत्री स‍िंह ने युवाओं से स्टार्टअप और उद्यमिता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ. सिंह ने युवाओं से मोबाइल फोन का सही उपयोग करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानने के लिए एक संसाधन के रूप में करने का भी आग्रह किया।

 आज विश्व भर में विश्‍व रेडियो दिवस मनाया जा रहा 

आज विश्व भर में विश्‍व रेडियो दिवस मनाया जा रहा

आज विश्व रेडियो दिवस है। लोगों में रेडियो के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रेडियो के जरिए सूचना पाने को प्रोत्साहन देने के लिए हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह रेडियो की विशिष्ट उपयोगिता को याद करने का भी दिन है जो दुनिया के हर हिस्से में लोगों तक पहुंचता है और उन्हें एकजुट करता है।

इस वर्ष विश्व रेडियो दिवस का विषय – रेडियो और जलवायु परिवर्तन है। विश्व रेडियो दिवस पर अपने संदेश में यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले ने कहा कि विश्व रेडियो दिवस संचार के इस स्थायी, बहुमुखी और व्यापक रूप से सुलभ माध्यम का जश्न मनाने का अवसर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व रेडियो दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि रेडियो कई लोगों के लिए एक शाश्वत जीवन रेखा रहा है, जो लोगों को सूचित प्रेरित और जोड़ता है।

उन्होंने कहा कि समाचार और संस्कृति से लेकर संगीत और कहानी कहने तक, रेडियो एक शक्तिशाली माध्यम है। प्रधानमंत्री मोदी ने रेडियो की दुनिया से जुड़े सभी लोगों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को इस महीने की 23 तारीख को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए अपने विचार साझा करने का भी अनुरोध किया है।

विश्व रेडियो दिवस पर अपने संदेश में प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने कहा कि समाचार और सूचना का प्रसार करते हुए रेडियो राष्ट्र के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि बहुजन हिताय बहुजन सुखाय के आदर्श वाक्य के साथ दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क आकाशवाणी देश के लोगों को अपनी सेवाएं दे रहा है।

श्रोताओं का अभिवादन करते हुए प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने कहा कि आकाशवाणी जहां भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का वाहक रहा है, वहीं इसने भारत में वैज्ञानिक प्रगति की यात्रा से भी लोगों को जोड़ा है। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन का शायद ही कोई ऐसा पहलू हो जो आकाशवाणी से अछूता रह गया हो।

विश्व रेडियो दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए आकाशवाणी की महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने कहा कि लगभग नौ दशकों से आकाशवाणी श्रोताओं तक सूचना, शिक्षा और मनोरंजन पहुंचा रहा है।

रेडियो दिवस पर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला के राम सिंह बौद्ध को रेडियो मैन के नाम से भी जाना जाता है। उन्‍होंने मन की बात रेडियो संग्रहालय तैयार किया है। इस संग्रहालय का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उनका जिक्र कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रीय खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रीय खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी फ्रांस की सफल यात्रा सम्‍पन्‍न करने के बाद आज तड़के वॉशिंगटन पहुंच गए। अमरीकी राष्ट्रीय खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने आज वाशिंगटन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।
इस दौरान द्विपक्षीय खुफिया सहयोग बढ़ाने, विशेष रूप से आतंकवाद-निरोध, साइबर सुरक्षा और उभरते खतरों पर चर्चा हुई। दोनों ने सुरक्षित, स्थिर और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त करते हुए आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री मोदी, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और अन्य अधिकारियों न हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। कड़ाके की ठंड के बीच भारतीय समुदाय श्री मोदी के स्वागत के लिए ब्लेयर हाउस के बाहर उपस्थित था।
प्रधानमंत्री डॉनल्‍ड ट्रम्‍प के अमरीका के राष्‍ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद श्री मोदी अमरीका की यात्रा करने वाले पहले प्रमुख विश्व नेताओं में शामिल हैं। अमरीका यात्रा के लिए रवाना होने से पहले, श्री मोदी ने कहा कि उनकी अमरीका यात्रा उनके पहले कार्यकाल में सहयोग को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के बीच साझेदारी प्रगाढ़ करने के एजेंडा पर आधारित होगी।
प्रधानमंत्री ने इससे पहले, पेरिस में द्विपक्षीय वार्ता में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ के साथ भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिए मजबूत प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।
दोनों नेताओं ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष के महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने अगले वर्ष भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष पर विशेष ध्यान देने के साथ प्रौद्योगिकी, नवाचार और निवेश संबंधों को प्रोत्‍साहन देने पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ यांत्रिक मेधा कार्रवाई शिखर सम्‍मेलन की सह-अध्यक्षता सहित उच्च स्तरीय कार्यक्रमों के बाद कल मार्से का दौरा किया। दोनों नेताओं ने मार्से में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की।
संयुक्त वक्तव्य में भविष्य में सहयोग की रूपरेखा के अनुरूप परमाणु ऊर्जा, पर्यावरण और संस्कृति क्षेत्रों सहित दस प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मार्से में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कल मार्से में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने यूरोप, पश्चिम एशिया और हिंद-प्रशांत में हाल की भू-राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया। विदेश सचिव ने कहा कि दोनों पक्षों ने यांत्रिक मेधा पर विशेष रूप से बातचीत की।

सात नीतियों को मंजूरी, 20 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

सात नीतियों को मंजूरी, 20 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सात नीतियों को मंजूरी दी गई। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि नीतियों के कारण लगभग 20 लाख मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। अधिकतम आर्थिक सहायता ढाई सौ करोड़ रुपए की होगी।
उद्योग संवर्धन नीति सहित अन्य नीतियों में यह प्रावधान दिया गया है कि निवेशकों को विभिन्न अनुमतियां एक स्थान से बिना किसी कठिनाई के मिल जाए, इसके लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। सिंगल विंडो सिस्टम प्रभावित तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा। फिल्म और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नीति में संशोधन किए गए हैं।
शिवपुरी में एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी। इसका अनुबंध पहले ही हो चुका है। कलेक्टर को भूमि अधिग्रहण सहित अन्य कार्यों के लिए अधिकृत किया गया।
नई इमारतों में पाइप लाइन से मिलेगी गैस
शहरी गैस वितरण नीति को कैबिनेट मंजूरी दी इसमें पाइप के माध्यम से घरों में सीधे रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए नगर तथा ग्राम निवेश के नियमों में प्रावधान किया गया है। जो भी नई मल्टी स्टोरी बनेगी उसमें पाइप के माध्यम से रसोई गैस की आपूर्ति की व्यवस्था करनी होगी।
पंप स्टोरेज पॉलिसी को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी। इसमें जब जल विद्युत की आवश्यकता होगी तब पंप से स्टोर किए गए पानी का उपयोग किया जाएगा। इस क्षेत्र में डेढ़ लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जताई गई है।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में निवेशकों को जापानी, थाई व्यंजन और मालवा के दाल बाफले परोसेगी सरकार

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में निवेशकों को जापानी, थाई व्यंजन और मालवा के दाल बाफले परोसेगी सरकार
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट(जीआईएस) में निवेशकों को जापानी तपन्याकी, थाई करी बाउल और मालवा के दाल बाफले परोसे जाएंगे। इसके लिए जापान से प्रशिक्षित शेफ बुलाए जाएंगे। इसके अलावा निवेशकों को बिहार का लिट्टी चोखा, हरी मूंग मेथी पापड़ की भाजी और राजवाडी रिकमज की सब्जी भी खिलाई जाएगी।

रायपुर में अवैध तरीके से रह रहे 3 बांग्लादेशी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रायपुर में अवैध तरीके से रह रहे 3 बांग्लादेशी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
रायपुर में फ़र्ज़ी तरीके से रह रहे तीन बंगलादेशी घुसपैठियों को रायपुर पुलिस और ATS ने गिरफ्तार किया है. ये बांग्लादेशी फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के जरिये बगदाद भागने की फिराक में थे. ATS ने तीनों को मुम्बई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक तीनों बांग्लादेशी घुसपैठिये लंबे अरसे से रायपुर के टिकरापारा के मिश्राबाड़ा के ताज नगर में रह रहे थे. गिरफ्तार घुसपैठियों के नाम मोहम्मद इस्माइल , शेख अकबर और शेख साजन हैं. जानकारी के मुताबिक तीनो सगे भाई हैं. रायपुर पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया . कोर्ट ने तीनों घुसपैठियों को 3 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
पुलिस करेगा जांच कौन कौन है शामिल
रायपुर पुलिस और ATS को तीनों बांग्लादेशी घुसपैठियों के पास से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड , पैन कार्ड और बगदाद का वीजा बरामद हुआ है. पुलिस और ATS फ़र्ज़ी दस्तावेज बनाने में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि फ़र्ज़ी दस्तावेज़ बनाने में एक च्वाइस सेंटर संचालक ने इनकी मदद की थी. संचालक पर इससे पहले भी कई लोगों के फ़र्ज़ी दस्तावेज़ बनाने के आरोप हैं.
इराक के बगदाद भागने का था प्लान
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि तीनों बांग्लादेशी घुसपैठियों हावड़ा मुंबई मेल से रायपुर से 26 जनवरी को मुंबई पहुंचे थे. और मुंबई से 8 फरवरी को यह तीनों इराक के बगदाद जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे. लेकिन इसके पहले ही रायपुर पुलिस और एटीएस को इसकी जानकारी मिल गई और तीनों घुसपैठियों को मुंबई एयरपोर्ट से ही मुंबई एटीएस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में तीनों घुसपैठियों ने बताया कि वह जियारत के बहाने बगदाद में रुकने वाले थे और फिर कभी लौटकर वापस भारत या बांग्लादेश नहीं आने वाले थे.

इंदौर-देवास के बीच फ्लाईओवर निर्माण के लिए मेन रोड बंद

इंदौर-देवास के बीच फ्लाईओवर निर्माण के लिए मेन रोड बंद
इंदौर-देवास बायपास पर एमआर-10 जंक्शन फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर मंगलवार से एक हिस्से का मुख्य मार्ग बंद कर दिया। सुबह 10 बजे बाईं तरफ का यातायात डायवर्ट किया गया। राऊ तरफ से आने वाले वाहनों को डेढ़ किमी तक सर्विस लेन से जाना पड़ा है।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...