प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब समस्‍त पूर्वोत्तर विकास के पथ पर अग्रसर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब समस्‍त पूर्वोत्तर विकास के पथ पर अग्रसर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब समस्‍त पूर्वोत्तर विकास के पथ पर अग्रसर है। वे कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से त्रिपुरा सरकार के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दो हजार आठ सौ से अधिक नियुक्ति पत्र दिए गए। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा सरकार बिना किसी भेदभाव, सिफारिश या भ्रष्टाचार के पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरियां दे रही है। गृह मंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में नरेन्‍द्र मोदी सरकार ने शांति बहाली के लिए त्रिपुरा में तीन समझौते किए हैं।
राज्‍य में सशस्त्र गुटों का सफाया कर दिया गया है, उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है और मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ब्रू-रियांग लोगों को स्थायी निवास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसर प्रदान करके उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन किया है।

मध्यप्रदेश की पावन धरा पर रफ्तार भर रहा है चीता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह देखकर अत्यंत सुख की अनुभूति होती है कि कभी एशिया महाद्वीप से विलुप्त हो चुके चीते आज मध्यप्रदेश की पावन धरा पर रफ्तार भर रहे हैं और अपना कुनबा भी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, “जीव चराचर जंतु समाना’’ की भावना वाले मध्यप्रदेश की धरा अद्भुत है, जो वन्य-जीवों की आश्रय-स्थली बन गई और कई विलुप्तप्राय वन्य-प्राणियों की अठखेलियों का आँगन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिये वन्य-जीवन को सहेज कर रखने और जैव-विविधता के संरक्षण के लिये प्रतिबद्ध हैं और आगे भी ऐसे नवाचारों के मध्यप्रदेश की पुण्य धरा को गौरवान्वित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को पालपुर-कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा, धीरा और आशा के 3 शावकों को बाड़े से खुले जंगल में स्वछंद विचरण के लिये मुक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीतों की पुनर्स्थापना से कूनो की पर्यटन के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले 2 चीते खुले जंगल में छोड़े थे, जिससे वन्य जीवन में चीतों की पुन: बसाहट हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज 5 चीतों को जंगल में छोड़ने का अवसर मिला है। मैं प्रदेशवासियों को इसकी बधाई देता हूँ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमात्मा करे कि यह चीते अच्छे से बढ़ें और पर्यटकों के लिये आकर्षण का केन्द्र बन सकें। उन्होंने वन्य-जीव संरक्षण और नेशनल पार्क की जैव-विविधता की सुरक्षा में जुटे कर्मियों के समर्पण की सराहना की और उनके कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो अभयारण्य में ईको-टूरिज्म की पहल को प्रोत्साहित किया। इससे न केवल संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि स्थानीय समुदायों के लिये रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि चीतों की पुनर्स्थापना के लिये भविष्य में कूनो राष्ट्रीय उद्यान को एक आदर्श वन्य-जीव अभयारण्य बनाने के लिये आवश्यकतानुसार प्रबंध किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्रामीण आजीविका मिशन की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने जड़ी-बूटियों से निर्मित राखी भेंट की।

कूनो नेशनल पार्क से अभी तक 7 चीतों को जंगल में स्वछंद विचरण के लिये छोड़ा गया है। कूनो में वीरा के नये 2 शावकों को मिलाकर कुल 26 चीते हो गये हैं। इन चीतों की मॉनीटरिंग के लिये 2 दल गठित किये गये हैं, जो छोड़े गये शावकों की निगरानी और सुरक्षा करेंगे।

कूनो नेशनल पार्क में चीता रिलीज कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर ग्वालियर-चंबल मनोज खत्री, आई.जी. चंबल सुशांत सक्सेना, कलेक्टर श्योपुर अर्पित वर्मा, सीसीएफ उत्तम शर्मा और डीएफओ कूनो आर. थिरुकुराल सहित प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

तुलसी साहित्य और भारतीय संस्कृति का हो प्रचार-प्रसार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रतिष्ठान की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में विकास कार्यों पर हुआ विचार-विमर्श

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मानस भवन में तुलसी मानस प्रतिष्ठान की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस प्रतिष्ठान की गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करने का सुझाव दिया और संबंधितों को इस पर अमल करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रतिष्ठान से रामायण, तुलसी साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने युवाओं और विद्वानों को जोड़ने के लिए चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। बैठक में प्रबंधकारिणी समिति के कार्याध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा, संयोजक श्री राजेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेश पचौरी एवं श्री कैलाश जोशी, समिति सदस्य एवं कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह सहित समिति के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिष्ठान की आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों को इस पहल से जोड़ा जाए, जिससे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिले। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऑनलाइन माध्यमों से भी रामायण और तुलसी साहित्य को अधिक लोगों तक पहुंचाये। उन्होंने आगामी आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने और इनसे जनसामान्य को जोड़ने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। प्रतिष्ठान की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए सुझावों पर बैठक में गहनता से विचार-विमर्श किया गया। कार्याध्यक्ष श्री शर्मा ने मानस भवन के सामने न रोड का चौड़ीकरण किये जाने और मानस भवन, हिंदी भवन और गांधी भवन के बीच अवैध निर्माण हटवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कलेक्टर भोपाल को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति को अवगत कराया कि सरकार प्रदेश में शराबबंदी पर गंभीरता से विचार कर रही है। गीता के ज्ञान और हमारी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश में ‘गीता भवन’ बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. ने बताया कि हमारी सरकार पुण्यभूमि हरिद्वार जैसे प्रबंध अब महाकाल नगरी उज्जैन में भी कराने की ओर अग्रसर है। साधु-संतों, अखाड़ों और धर्मशालाओं को उज्जैन के सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्यों की अनुमति दी गई है। इससे स्थायी आश्रम, मठ, धर्मशालाएं, सत्संग स्थल बनाये जा सकेंगे। कलेक्टर ने समिति को अवगत कराया कि भोपाल में भी स्मार्ट सिटी रोड पर टीटी नगर के पास करीब एक एकड़ भूमि में गीता भवन बनाया जायेगा।

समिति सदस्यों ने प्रतिष्ठान के विकास संबंधी विभिन्न विषयों/कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों/सुझावों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र क्रियान्वयन का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान की मासिक मुख पत्रिका “तुलसी मानस भारती’’ का विमोचन भी किया।

प्रदेश के 7 हजार 900 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रदान की गई ई-स्कूटी

CM Madhya Pradesh

 

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जीवन में सफलता के लिए योग्यता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों का अनुसरण आवश्यक है। मेरिट में आए विद्यार्थी यदि अपनी योग्यता का उपयोग केवल स्वयं के लिए करेंगे तो उनकी प्रतिभा का लाभ समाज को नहीं मिल पाएगा। नैतिक मूल्यों का अनुसरण करते हुए सबके हित और सबके सुख का ध्यान रखकर किए गए कार्य न केवल समाज अपितु राष्ट्र की प्रगति में विद्यार्थियों के योगदान का मार्ग प्रशस्त करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सबसे महान देश बनने के मार्ग पर अग्रसर है। ऐसे में मेरिट में आए विद्यार्थी अपनी योग्यता, क्षमता और निपुणता से अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर समाज हित और देश की उन्नति में हरसंभव योगदान दें। लक्ष्य प्रगति में ही उनकी श्रेष्ठता सही अर्थों में सिद्ध होगी और भारत को प्रगति पथ पर अग्रसर करने में सार्थक योगदान दे सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री राम, भगवान श्रीकृष्ण, सम्राट विक्रमादित्य, पन्ना-धाय के उद्धरण देते हुए कहा कि अद्भुत क्षमता और सामर्थ्य के साथ नैतिक मूल्यों पर अडिग रहने के उदाहरणों ने ही इन महान विभूतियों के जीवन को आदिकाल से वर्तमान तक अनुकरणीय बनाया है। अंग्रेजी साम्राज्य का जब सूर्य अस्त नहीं होता था तब नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अपनी योग्यता और क्षमता के आधार पर विश्व में अपनी सामर्थ्य के उदाहरण प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर चुनौती और कठिन समय का धैर्य और साहस के साथ सामना करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शासकीय और निजी क्षेत्र की नौकरियों का लक्ष्य रखने के साथ ही समाज को नेतृत्व प्रदान करने, आने वाली पीढ़ी को शिक्षा देने जैसे दायित्वों के निर्वहन को भी अपना ध्येय बनाना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान की उद्यमशीलता का उदाहरण देते हुए कहा कि युवा उद्यमिता के माध्यम से नौकरी करने वाले नहीं अपितु रोजगार देने वाले बन सकते हैं। राज्य सरकार उद्योग स्थापना में हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए तत्पर है।

एमपी में दारू की दुकान बंद कर खुलेंगी दूध की दुकानें

एमपी में दारू की दुकान बंद कर खुलेंगी दूध की दुकानें
राज्य सरकार मध्यप्रदेश में 10 लाख शहरी पीएम आवास बनाएगी। ज्यादातर आवास मल्टी स्टोरी में होंगे। पहली बार होगा कि मल्टी स्टोरी के आवास भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़ों के अलावा जिला व तहसील स्तर पर बनाए जाएंगे। 50 हजार करोड़ से चार साल में निर्माण पूरा होगा। सरकार 23 हजार करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी देगी। शहरी गरीबों के साथ मध्यमवर्गीय ईडब्ल्यूएस, कल्याणी महिलाएं, थर्ड जेंडर जैसी कई श्रेणी में आने वाले परिवारों को भी लाभ मिलेगा। प्रदेश को झुग्गीमुक्त बनाना इसका मकसद है।
दारू की बंद कर दूध की दुकानें खोलेंगे
प्रदेश(MP News) में दूध की दुकानें खोली जाएंगी और दारू की दुकानें बंद की जाएंगी। शराब घर तोड़ती है। सरकार के माध्यम से जो कुरीतियां हैं उन्हें हटाकर सही बातें स्थापित की जाएंगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सेठानी घाट में नर्मदा जन्मोत्सव पर जलमंच से यह बात कही। मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा का पूजन अर्चन भी किया। 104.72 करोड़ की योजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकापर्पण किया।
नर्मदा जन्मोत्सव(Narmada Jayanti) के अलावा सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इन आवासों को झंडी दी गई। प्रदेश की पहली ड्रोन संवर्धन नीति को मंजूरी दे दी है। इस क्षेत्र में नए शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना का रास्ता साफ हो गया। आइटीआइ में भी इसकी शिक्षा दी जाएगी। 370 करोड़ के निवेश से 8 हजार को रोजगार मिलेगा। इन्वेस्टर समिट से पहले सेमीकंडक्टर नीति को भी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी। राज्य को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर निर्माण क्षेत्र का केंद्र बनाया जाएगा। इससे 50 हजार करोड़ के निवेश की संभावना खुल गई है।

इंदौर में बिजनेसमैन को बैडमिंटन खेलते-खेलते हार्ट अटैक से मौत

इंदौर में बिजनेसमैन को बैडमिंटन खेलते-खेलते हार्ट अटैक से मौत
मध्यप्रदेश के इंदौर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां दवा व्यापारी की बैडमिंटन खेलते वक्त हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनसे साथियों ने सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यहां पर 45 वर्षीय अमित चेलावत रोज की तरह बैडमिंटन खेल रही थी। दो राउंड गेम पूरा हो चुका था। इसी दौरान अमित के सीने में दर्द शुरु हो गया। जिसके बाद वह दूसरी तरफ जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद ही उन्हें बेहोशी आने लगी। वहां मौजूद उनके दोस्तों ने सीपीआर दिया, तो वह उठकर बैठ गए।
दोस्तों ने तुरंत इलाज के लिए सॉर्बिट्रेट गोली देने चाही तो अमित ने अपने धर्म का हवाला देते हुए गोली लेने से इनकार कर दिया। दरअसल, वह जैन धर्म की परंपरा नवकारसी के अनुसार सुबह 8 बजे के पहले कुछ भी नहीं खा सकते। दोस्तों के द्वारा जबरन दवाई दी तो दोनों बार मुंह से बाहर निकाल दी। इसके बाद उन्हें दूसरी बार दिल का दौरा आया और उनकी मौत हो गई।

महिला सुरक्षा पर कांग्रेस ने किया फोकस

महिला सुरक्षा पर कांग्रेस ने किया फोकस
शहरी सरकार बनाने के लिए 70 वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी अब अपने -अपने क्षेत्रों में धुंआ धार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के बाद आज कांग्रेस ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। कांग्रेस इसे जन घोषणा पत्र का नाम दिया है।
रायपुर नगर निगम से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे ने कई घोषणाएं की है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष फोकस किया है। इस दौरान दीपक बैज, महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे।
कांग्रेस ने की ये घोषणा

– तालाबों का संरक्षण व सौंदर्यीकरण की विषेश पहल की जाएगी।
– घाटों एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाए जाएंगे।
– शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था की जाएगी।
– महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।
– सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी।
– श्रद्धांजली राशि योजना के तहत बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए दिया जाएगा।
– निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
– सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।
– आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहां सुविधा दी जाएगी।
– मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।
– प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।
– प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा।
– नगरीय निकाय द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।
– यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जाएगा।
– शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
– पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
– चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय के लिए उचित स्थान दिया जाएगा।
– विकास कार्य में पारदर्शिता सामूहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिए गए अधिकार वापस करते हुए प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक – – हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
– कन्या विवाह के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
– सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू करेंगे।
– शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने के लिए धारणा अधिकार दिया जाएगा।
– सभी को पात्रतानुसार वृध्दा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा।
– सभी सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।
– सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण।
– स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे।
– जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टीफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा।
– युवाओं को रोजगार देने के लिए सभी निकाय क्षेत्रो में यूथ हब बनाया जाएगा।
– महिला स्वसहायता समूहो को रोजगार देने विशेष पहल।
– सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे।
– कांग्रेस शासित सभी निकायों में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जाएगा।
– संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भूगतान करने पर विषेश छूट प्रदान की जाएगी।
– सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जाएगा।
– प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जाएगा।
– नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जाएगा।

दिग्गज अभिनेता सूरज पंचोली के साथ बड़ा हादसा

दिग्गज अभिनेता सूरज पंचोली के साथ बड़ा हादसा
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरज पंचोली अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ’ की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन एक विस्फोट के दौरान एक्टर आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी जांघ झुलस गई।
फिल्म की शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में चल रही है, जिसमें एक्शन निर्देशक ने सूरज को एक स्टंट करने का निर्देश दिया। सीन के अनुसार, उन्हें एक पायरोटेक्निक विस्फोट के ऊपर से कूदना था। हालांकि, विस्फोट शूट के समय से थोड़ा पहले हो गया, जिसकी चपेट में अभिनेता आ गए। इस्तेमाल किए गए बारूद के कारण, उनकी जांघ और हैमस्ट्रिंग पर गंभीर जलन हुई।
फिल्म में सूरज पंचोली मुख्य भूमिका में हैं और वह वीर हमीरजी गोहिल का किरदार निभा रहे हैं। यह उनकी पहली बायोपिक है। ‘केसरी वीर’ फिल्म गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में हुए युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है। एक्शन-थ्रिलर में अभिनेता अलग अंदाज में नजर आएंगे।
इस ऐतिहासिक फिल्म में सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे​। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में ओबेरॉय नकारात्मक भूमिका निभाते नजर आएंगे।

भारत में इस तारीख को लॉन्च होने वाला है iQOO Neo 10R

भारत में इस तारीख को लॉन्च होने वाला है iQOO Neo 10R
iQOO ने अपने नए iQOO Neo 10R स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह आइकू के Neo लाइनअप का पहला R-सीरीज मॉडल होगा, जिसे कंपनी मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च करेगी।
लॉन्च से पहले यह फोन AnTuTu बेंचमार्क पर लिस्ट हो चुका है। इस दौरान इसने 1.7 मिलियन से अधिक स्कोर हासिल किया है। आइकू के इस फोन को Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

मेष-मकर सहित इन 4 राशियों पर शनि की वृक्र द़ष्टि

मेष-मकर सहित इन 4 राशियों पर शनि की वृक्र द़ष्टि
शनि का धीमी चाल चलना लंबे समय तक प्रभावित रखता है। कुछ राशियों के लिए नकारात्मक प्रभाव रहता है, तो जातकों को काफी समय तक पीड़ा भोगिनी पड़ती है। शनि का अशुभ होना काफी परेशान करने वाला होता है। शनि अभी कुंभ में गोचर कर रहे हैं। वह फरवरी के आखिर तक अस्त हो जाएंगे।
सूर्य के करीब आने से कोई भी ग्रह अस्त हो जाता है। 12 फरवरी को सूर्य का कुंभ में गोचर होगा। ऐसे में वहां पहले से मौजूद शनि का शक्ति क्षीण हो जाएगी। इसका कुछ राशियों पर बेहद खतरनाक प्रभाव पड़ेगा। फरवरी के आखिर में आकर शनि अस्त हो जाएंगे।
शनि अस्त होना इन राशियों के लिए नकारात्मक
1. मेष राशि:
मेष राशि वाले इन 40 दिनों के लिए बेहद सतर्क रहें। आप परिवार में कलह का कारण बन सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपकी छवि भी खराब हो जाएगी। कुछ भी बातचीत के दौरान सोच समझकर ही बोलें। आर्थिक स्थिति न बिगड़े, इसलिए सोच समझकर ही निवेश करें।
2. कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए ये 40 दिन नकारात्मक रहने वाले हैं। करियर के लिए यह दौर बहुत खराब रहने वाला है। यह समय बीत जाएगा, लेकिन बेहत सावधानी रखने की जरूरत है। ऑफिस में आपके खिलाफ पॉलिटिक्स भी हो सकती है। ऐसे में धन की हानि होगी। अपनों से रिश्ते खराब हो सकत हैं।
3. सिंह राशि:
सिंह राशि के स्वानी सूर्य देव हैं। उनका दुश्मन शनि है। ऐसे में शनि का अस्त होना सिंह राशि के जातकों के लिए खराब रहेगा। व्यापार में परेशानियां रहेंगी। लाइफ पार्टनर से विवाद की स्थिति बनेगी। आपको संयम के साथ विवाद से बाहर निकलना है, जिससे रिश्ते में मनमुटाव न आए। आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
4. मकर राशि:
मकर राशि के स्वामी ही शनि हैं। ऐसे में उनके अस्त हो जाने से इस राशि के जातकों पर नकारात्मक असर होगा। तनाव व आर्थिक हानि होगी। आप सोच समझकर बोलें, क्योंकि बातों से लोग नाराज भी हो सकते हैं।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...