मुम्‍बई में मौद्रिक भारतीय रिजर्व बैंक की नीति समिति की बैठक आज

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक मुम्‍बई में शुरू
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति-एमपीसी की बैठक आज मुम्‍बई में शुरू हो रही है। बैठक शुक्रवार तक चलेगी। भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार सुबह ब्याज दरों पर इस समिति के फैसलों की घोषणा करेंगे। नवनियुक्त रिज़र्व बैंक गवर्नर की अध्यक्षता में यह पहली बैठक होगी।
रिज़र्व बैंक ने फरवरी 2023 से रेपो दर को 6 दशमलव 5 प्रतिशत पर यथावत रखा है। खपत आधारित मांग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय बजट में कई पहलों की हाल ही में घोषणा की गई है।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि आरबीआई प्रमुख ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कमी कर सकता है।

अवैध भारतीय-अप्रवासियों का एक जत्‍था अमरीका से 100 से अधिक आज स्‍वदेश लौटेगा

अवैध भारतीय-अप्रवासियों का एक जत्‍था अमरीका से 100 से अधिक आज स्‍वदेश लौटेगा
अमरीका से 100 से अधिक अवैध भारतीय-अप्रवासियों का एक जत्‍था आज स्‍वदेश लौटेगा। इसके दोपहर तक अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है।
हवाई अड्डे पर सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएँ कर ली गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में पवित्र-स्नान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में पवित्र-स्नान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज के महाकुंभ पहुंँचे हैं। उन्होंने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना भी करेंगे। महाकुंभ में उनके साधु-संतों से मिलने की भी संभावना है।

दिल्‍ली में विधानसभा-चुनाव का मतदान जारी

दिल्‍ली में विधानसभा-चुनाव का मतदान जारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश संजीव खन्‍ना, केंद्रीय मंत्री डॉ० एस जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सबसे पहले वोट डालने वालों में शामिल हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ० सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० पी० के० मिश्रा, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा, नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया और अन्य ने भी राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आज सवेरे अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
70 विधानसभा क्षेत्रों में 13 हजार सात सौ से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 70 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, जबकि 70 अन्य का प्रबंधन दिव्यांगजनों द्वारा किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एक लाख अस्सी हजार से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है।
सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्‍त सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें रैंप, व्हीलचेयर, मेडिकल टीम और क्रेच सेवाएं शामिल हैं। जिन प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा, उनमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय, भाजपा के विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और कैलाश गहलोत शामिल हैं। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, हारून यूसुफ और अलका लांबा भी सियासी रण में हैं।

पीएम मोदी का केजरीवाल पर कटाक्ष

पीएम मोदी का केजरीवाल पर कटाक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद चर्चा पर बोल रहे हैं। उन्होंने भाषण की शुरुआत चर्चा में भाग लेने वाले सांसदों को आभार देते हुए की है। उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान कुछ सकात्मक, तो कुछ नकारात्मक बातें हुईं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि देश की जनता ने मुझे 14वीं बार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने का मौका दिया है। मैं आदरपूर्वक जनता का आभार व्यक्त करता हूं। राष्ट्रपति का अभिभाषण विश्वास पैदा करने वाला है।

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया
भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने आज प्रयागराज के महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।
आकाशवाणी संवाददाता ने बताया है कि महाकुंभ के आध्यात्मिक आयोजन में भारी आस्था देखी जा रही है और देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर रहे हैं।

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए कल मतदान सुचारु रूप से कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गईं

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए कल मतदान सुचारु रूप से कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गईं
दिल्ली में कल 70 सदस्यों वाली विधानसभा चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। एक करोड़ 56 लाख से अधिक मतदाता 6 सौ 99 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतगणना शनिवार को होगी।
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए 1 लाख 80 हजार से अधिक कर्मियों को तैनात किया है। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में 220 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, ड्रग्स, मुफ्त उपहार और कीमती धातुओं को जब्त किया गया है। यह वर्ष 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की तुलना में लगभग चार गुना वृद्धि को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। श्री मोदी के शाम पांच बजे सदन में जवाब देने की उम्मीद है। लोकसभा में कल धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बारे में बात करते रहते हैं, लेकिन ओबीसी समुदाय का सबसे बड़ा चेहरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव हरदा जिले को देंगे 316.20 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव हरदा जिले को देंगे 316.20 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 4 फरवरी को हरदा जिले की टिमरनी तहसील के ग्राम छिपानेर स्थित चिचोटकुटी में 316 करोड़ 20 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इनमें 130.32 करोड़ रूपये लागत 21 कार्यों का भूमि पूजन और 185.87 करोड़ रूपये लागत के 97 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम चिचोटकुटी में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा नर्मदा नदी के तट पर 11.07 करोड़ रूपये लागत से बनवाये गये घाट निर्माण का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी और सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित रहेंगे।

बॉबी देओल की लेटेस्ट पोस्ट ने इंटरनेट का पारा किया हाई

बॉबी देओल की लेटेस्ट पोस्ट ने इंटरनेट का पारा किया हाई
बॉबी देओल की लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। एक्टर की पोस्ट में बाबा निराला का नया अंदाज देखने को मिला है। पोस्ट के कैप्शन में बॉबी देओल ने लिखा- ‘क्या लगा कि कहानी खत्म हो गई? अभी तो बाबा निराला का खेल शुरू हुआ है। नए मोड और धमाकेदार कलाकारों के साथ जल्दी ही आ रहा हूं मैं!’
अभिनेता चंदन रॉय सान्याल मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ में ‘भोपा स्वामी’ के अपने किरदार को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं।
अपने दमदार अभिनय के साथ दर्शकों को खासा पसंद आने वाले अभिनेता सान्याल की उपस्थिति सीरीज की बेहतरीन बातों में से एक रही है। चंदन के जन्मदिन पर, कई रोमांचक अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का खुलासा किया गया, जिसमें ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ सबसे बड़ी हाइलाइट में से एक है।
सान्याल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कार्यक्रम की तस्वीरें भी पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, “इंतजार खत्म हुआ! जन्मदिन का क्या शानदार जश्न था, जब पूरी दुनिया ने ‘आश्रम’ के साथ जश्न मनाया! मेरे लिए साल की शुरुआत ही हुई है। ‘भोपा’ जल्द आ रहा है।”

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...