Budget 2025 से पहले राष्ट्रपति ने बताई मोदी सरकार की ये 10 बड़ी उपलब्धियां

Budget 2025 से पहले राष्ट्रपति ने बताई मोदी सरकार की ये 10 बड़ी उपलब्धियां
संसद के बजट सत्र (Budget Session 2025) के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी (India Third Largest Economy) बनने की ओर बढ़ रहा है।
संविधान की धारा 87 (1) में राष्ट्रपति के अभिभाषण की व्याख्या की गई है। इसके तहत दो ऐसे मौके होते हैं जब राष्ट्रपति संसद के सत्र को संयुक्त रूप से संबोधित करते/करती हैं। देश के राष्ट्रपति हर बार आम चुनाव के बाद संसद के पहले सत्र की शुरुआत में राज्यसभा और लोकसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते/करती हैं। इसमें पहली बार निचले सदन यानी लोकसभा की बैठक होती है। इसके अलावा राष्ट्रपति हर साल संसद के प्रथम अधिवेशन के पहले दिन राज्यसभा और लोकसभा को संयुक्त रूप से संबोधित करती/करते हैं।
कौन तैयार करता है अभिभाषण?
भारतीय संविधान के अनुसार, देश की सभी कार्यकारी शक्तियों के संचालन का अधिकार राष्ट्रपति के पास होता है। वे प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर अपनी शक्तियों और अधिकारों का प्रयोग करते/करती हैं। इसी सलाह के आधार पर फैसले लेते/लेती हैं। इसी तरह से राष्ट्रपति का अभिभाषण भी केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ही तैयार किया जाता है।
राष्ट्रपति की 10 बड़ी बातें
1- MSME के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम
2- मुद्रा लोन 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया
3- 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
4- इंटरर्नशिप योजना ने युवाओं को मजबूत किया
5- ड्रोन दीदी से महिला सश्किकरण, 3 करोड़ दीदी बनाने का लक्ष्य
6- 8000 करोड़ खर्च कर देश में 52000 इलेक्ट्रिक बस चलेंगी
7- 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिली
8- टैक्स से जुड़े नियमों को आसान बनाया गया
9- AI को लेकर दुनिया को राह दिखा रहा है भारत
10- देश की महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं।
मोदी सरकार की उपलब्धियां
1- मिशन मोड पर काम जारी
2- विदेशों से निवेश
3- युवाओं को रोजगार
4- जम्मू कश्मीर में रेल परियोजना
5- देश के गरीबों को सम्मान
6- महिला सशक्तिकरण
7- हेल्थकेयर समेत तमाम सेक्टर्स के लिए योजनाएं

अमरीकन एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई लोगों की मौतों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया

अमरीकन एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई लोगों की मौतों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीकन एयरलाइंस के क्षेत्रीय जेट और सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के बीच हुई दुखद टक्कर में लोगों की मौतों पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने अमरीका के लोगों के साथ एकजुटता भी व्यक्त की।

औद्योगिक विकास के लिये हरसंभव सहायता देने सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

औद्योगिक विकास के लिये हरसंभव सहायता देने सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार औद्योगिक विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पैनासोनिक एनर्जी से अपेक्षाएँ जताईं कि वह राज्य में अपनी स्किल डेवलपमेंट पहल को बढ़ावा दे, ताकि प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें। मुख्यमंत्री ने पैनासोनिक एनर्जी को ऊर्जा भण्डारण और सस्टेनेबल बैटरी निर्माण के लिए पीथमपुर में अपनी इकाई का विस्तार करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने प्रदेश में रिसर्च और डेवलपमेंट केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भी दिया। इससे प्रदेश में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वृद्धि हो सकेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी जापान यात्रा के तीसरे दिन पैनासोनिक एनर्जी कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पैनासोनिक के अधिकारियों से मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों और सहयोग की संभावनाओं पर गहन चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैनासोनिक एनर्जी के साथ मध्यप्रदेश में विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी निर्माण और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में नई यूनिट्स स्थापित करने पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश की औद्योगिक नीति और पैनासोनिक एनर्जी के लिए विशेष वित्तीय सहायता योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि इससे पैनासोनिक को मध्यप्रदेश में और अधिक निवेश करने के अवसर मिल सकते हैं।
बैठक में पैनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों ने अपनी कंपनी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पैनासोनिक ने मध्यप्रदेश में ऊर्जा भंडारण और बैटरी निर्माण क्षेत्र में निवेश करने की अपनी रुचि दर्शाते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
जीआईएस के लिये किये आमंत्रित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैनासोनिक एनर्जी को आगामी 24-25 फरवरी 2025 को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित किया, जिससे वे राज्य में निवेश के नए अवसरों पर विचार कर सकें और मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को और बेहतर समझ सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैनासोनिक एनर्जी के प्रतिनिधियों को प्रदेश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों जैसे सांची का दौरा करने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने पैनासोनिक एनर्जी के साथ मध्यप्रदेश में एक दीर्घकालिक और मजबूत साझेदारी की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई और उन्हें राज्य में हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने पीछे से मारी तेज टक्कर

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने पीछे से मारी तेज टक्कर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को लसूडिया परिहार व फंदा टोल के बीच इंदौर-भोपाल हाईवे पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
खजूरी थाना में घटना की शिकायत कर क्षतिग्रस्त कार को थाने में खड़ा कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब इंदौर से भोपाल जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कार में सवार स्टाफ जब लसूड़िया परिहार और फंदा टोल के बीच पहुंचे थे।
इसी दौरान एक ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद दूसरी गाड़ी से जीतू पटवारी और उनका स्टाफ भोपाल के लिए रवाना हो गया, वहीं कार को खजूरी थाने में खड़ा कराकर शिकायत दर्ज कराई है।

पन्ना सीमेंट फैक्ट्री हादसे में तीन मजदूरों की मौत

पन्ना सीमेंट फैक्ट्री हादसे में तीन मजदूरों की मौत
पन्ना जिले के अमानगंज स्थित पुरैना जेके सीमेंट प्लांट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बन रही दूसरी यूनिट का एक हिस्सा मजदूरों के ऊपर गिर गया। इसमें दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
पन्ना पुलिस अधीक्षक ने तीन लोगों की मौत और 14 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। प्रभारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक पन्ना और 6 से अधिक थानों के थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद है। इनकी पहली प्राथमिकता घायलों को जल्द से जल्द इलाज कराने की है। इस घटना की जांच भी की जाएगी।
फैक्ट्री के अंदर बन रही दूसरी यूनिट का काम लंबे समय से चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जब यूनिट की साइट पर काम चल रहा था, तभी अचानक निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक साइड पर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। इसमें 50 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की सूचना सामने आई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के स्वाधीनता आंदोलन के महानायक महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए इस शहीद दिवस पर उन्हें भी सादर नमन किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

महाकुंभ में एक और बड़ा हादसा, सेक्टर 22 में लगी आग

महाकुंभ में एक और बड़ा हादसा, सेक्टर 22 में लगी आग
झूंसी के छतनाग घाट की तरफ नागेश्वर पंडाल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। कई टेंट आग के हवाले हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर 10 से 15 पंडाल थे जो पूरी तरह से जल गए। गनीमत रही कि आज में कोई बड़ी जनहानि की घटना सामने नहीं आई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग जिस जगह पर लगी है, वहां कोई पब्लिक नहीं थी, इसलिए किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। सीनियर अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल, आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

सोने के भाव में मामूली तेजी, चांदी में दिखा जबरदस्त उछाल

सोने के भाव में मामूली तेजी, चांदी में दिखा जबरदस्त उछाल
सोने में इनवेस्ट एक शानदार ऑप्शन है, क्योंकि यह आपको रिस्क फ्री रिटर्न देता है। सोने में इनवेस्टमेंट करना फायदेमंद हो सकता है। 30 जनवरी को सोने के दाम में तेजी आई है। 24 कैरेट सोने की 100 ग्राम की कीमत में 310 रुपये की तेजी आई है।
30 जनवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate 30 January 2025) 81 हजार 006 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 29 जनवरी 2024 की तुलना में सोने के भाव में आज 31 रुपये की तेजी आई है।

‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म में वायरल गर्ल मोनालिसा करेगी एक्टिंग

‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म में वायरल गर्ल मोनालिसा करेगी एक्टिंग
प्रयागराज कुंभ में महेश्वर की मोनालिसा की एक रील वायरल होने से देश और दुनिया में सुर्खियो में आने के बाद ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म में आर्मी मैन की बेटी का मोनालिसा किरदार निभाएगी। फरवरी में इस फिल्म शूटिंग शुरू हो रही है।
मार्च-अप्रेल में मोनालिसा शूटिंग में शामिल होगी। बंजारा समाज की महेश्वर में नर्मदा तट और किले पर पर्यटकों माला बेचने वाली बेटी मोनालिसा भोंसले के घर फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा पहुंचे।
फिल्म का एग्रीमेंट साइन किया
मिश्रा ने बकायदा फिल्म का एग्रीमेंट 29 जनवरी को साइन किया। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मुख्य भूमिका को लेकर निर्देशक सनोज मिश्रा का कहना है की प्रयागराज कुंभ में वायरल हुई मोनालिसा को आज देश ही नहीं दुनिया में पहचान बन गई है।

संसद के बजट-सत्र से पहले नई दिल्ली में सर्वदलीय-बैठक जारी

संसद के बजट-सत्र से पहले नई दिल्ली में सर्वदलीय-बैठक जारी
संसद के बजट सत्र से पहले आज नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक हो रही है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जे.पी. नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू, कांग्रेस के सांसद जयराम रमेश और गौरव गोगोई, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्‍याय, समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव, बीजू जनतादल के सांसद सस्मित पात्रा और द्रविड मुनेत्र कडगम के सांसद टी.आर. बालू भाग ले रहे हैं।
इस बैठक के दौरान सरकार संसद-सत्र का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने में सभी राजनीतिक प‍ार्टियों को सहयोग करने को कहेगी।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...