लोकायुक्त की टीम ने सौरभ शर्मा को किया अरेस्ट
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह सरेंडर एप्लीकेशन पर सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचा था। लोकायुक्त ने सुनवाई से पहले ही गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए अपने दफ्तर ले गए।
इससे पहले सौरभ शर्मा सोमवार को भी भोपाल की स्पेशल कोर्ट में गुपचुप तरीके से पेश हुआ था। वकील के माध्यम से कोर्ट के सामने पेश होने का आवेदन दिया था। कोर्ट ने जांच एजेंसियों से उसके आपराधिक मामले की केस डायरी के साथ मंगलवार को पेश होने के लिए कहा था।
मंगलवार को सुनवाई से पहले ही यह ड्रामा हो गया। अब सौरभ शर्मा के वकील राकेश पाराशर ने लोकायुक्त की कार्रवाई को गलत बताया है।
इससे पहले सौरभ शर्मा अपने ठिकानों पर ईडी, आयकर और लोकायुक्त की छापेमारी के 40 दिन बाद सोमवार को पहली बार सामने आया। वह दोपहर करीब 12 बजे अपने वकील राकेश पाराशर के साथ भोपाल जिला न्यायालय में विशेष न्यायाधीश राम प्रसाद मिश्र के न्यायालय में पहुंचा।
आत्मसमर्पण का प्रार्थनापत्र लगाने के बाद गायब हो गया। उसके प्रार्थनापत्र पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने मंगलवार को सुबह लोकायुक्त समेत जांच एजेंसियों से केस डायरी तलब की है। इसके साथ ही सौरभ के वकील को भी सुनवाई के लिए पेश होने के निर्देश दिए हैं।
लोकायुक्त की टीम ने सौरभ शर्मा को किया अरेस्ट
भारत ने श्रीलंका नौसेना द्वारा पकड़े गए भारतीय-मछुआरों पर गोलीबारी की घटना पर कड़ा-विरोध दर्ज कराया
भारत ने श्रीलंका नौसेना द्वारा पकड़े गए भारतीय-मछुआरों पर गोलीबारी की घटना पर कड़ा-विरोध दर्ज कराया
भारत ने श्रीलंका नौसेना द्वारा पकड़े गए भारतीय-मछुआरों पर गोलीबारी की घटना पर कड़ा-विरोध दर्ज कराया है। नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने भी इस मामले को श्रीलंका सरकार के समक्ष उठाया है।
आज सुबह डेल्फ़्ट द्वीप के पास 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली। गोलीबारी में, मछली पकड़ने वाली नौका पर सवार इन मछुआरों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन अन्य मछुआरों को मामूली चोटें आईं हैं।
घायलों का जाफ़ना टीचिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। जाफ़ना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया। मछुआरों तथा उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
विदेश मंत्रालय ने दोहराया है कि भारत ने हमेशा मछुआरों से जुड़े मुद्दों को मानवीय और सहानुभूतिपूर्ण तरीके से हल करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उसने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में बल का प्रयोग अस्वीकार्य है। मंत्रालय ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस संबंध में दोनों सरकारों के बीच परस्पर सहमति का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
पहली फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश करने की तैयारियां जोरों पर
पहली फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश करने की तैयारियां जोरों पर
वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन अगले महीने की पहली तारीख को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। आगामी बजट से उम्मीद की जा रही है कि यह ज्वलंत घरेलू और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं और राजकोषीय कार्यनीतियों को उजागर करेगा।
विशेषज्ञों और आम लोगों को उम्मीद है कि इस बार सरकार देश में सुदृढ़ ढांचा बनाने पर बल देते हुए विकास, रोजगार सृजन और वित्तीय प्रबंधन पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगी।
केंद्रीय बजट से पहले, आकाशवाणी समाचार बजट से विशेषज्ञों और लोगों की अपेक्षाओं के बारे में विशेष श्रृंखला प्रसारित कर रहा है।
आकाशवाणी समाचार के साथ बातचीत में भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंडलों के परिसंघ-फिक्की की महानिदेशक ज्योति विज ने कहा कि केंद्रीय बजट को विकास के दीर्घावधि पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने का सिलसिला जारी रखना चाहिए।
भारतीय उद्योग संघ -सीआईआई की आईसीटीई समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ने उम्मीद जाहिर की कि बजट में विनिर्माण और रोजगार सृजन पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।
आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में भारत ने स्कॉटलैंड को 150 रनों से हराया
आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में भारत ने स्कॉटलैंड को 150 रनों से हराया
आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में आज दोपहर भारत ने मलेशिया के कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल स्टेडियम में स्कॉटलैंड को 150 रनों से हरा दिया। भारत द्वारा रखे गए 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम 14 ओवर में केवल 58 रन पर ऑल आउट हो गई।
भारत के लिए आयुषी शुक्ला ने 4 विकेट लिए, जबकि वैष्णवी शर्मा और गोंगडी त्रिशा ने तीन-तीन विकेट लिए। इससे पहले भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में केवल एक विकेट खोकर 208 रन बनाए।
भारत के लिए गोंगडी त्रिशा ने 59 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली और नाबाद रहीं, जबकि जी कमलिनी ने 42 गेंदों पर 51 रन बनाए। स्कॉटलैंड के लिए मैसी मैसीरा ने एक विकेट लिया।
पुरुष क्रिकेट में भारत आज गुजरात के राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रही है।
नई-आकांक्षाओं, अवसरों और आशावाद की भूमि है ओडिशाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
नई-आकांक्षाओं, अवसरों और आशावाद की भूमि है ओडिशाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि ओडिशा जल्द ही औद्योगिक विकास का ऐसा प्रतीक बन जाएगा, जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा नई आकांक्षाओं, अवसरों और आशावाद की भूमि है जो सभी निवेशकों और उद्योगपतियों को सफलता के शिखर तक ले जाएगी।
उन्होंने कहा कि ये सभी इसकी गारंटी देने के लिए ओडिशा आए हैं और यह ‘मोदी की भी गारंटी’ है। आज सुबह भुबनेश्वर के जनता मैदान में ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव-2025’ का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा हमेशा से उनकी प्राथमिकता में रहा है और देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद से वे करीब 30 बार यहां आ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में ओडिशा की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें ओडिशा और उसके लोगों की क्षमता पर भरोसा है कि वे राज्य को सभी राज्यों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना सकते हैं।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरन माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे।
भारत और 12 अन्य देशों के दूतों, निवेशकों और उद्योगपतियों सहित सात हजार से अधिक प्रतिनिधि व्यापार सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
आप भी बन सकते हैं मुख्यमंत्री, विद्यार्थियों से किया संवाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आप भी बन सकते हैं मुख्यमंत्री, विद्यार्थियों से किया संवाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के बाद इंदौर के शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर विद्यालय में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित मध्यान्ह भोजन के विशेष भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को उपहार स्वरूप स्कूली बैग, पानी बॉटल आदि वितरित कीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि एक शासकीय स्कूल में विज्ञान के प्रति कल्पनाशीलता के आधार पर जो हो सकता है, वह सभी इस स्कूल में देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में शैक्षणिक सुधार की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। जीवन में ज्यादा से ज्यादा सीखें और ज्ञान अर्जित करें। परमात्मा ने प्रकृति के माध्यम से कई सारे रहस्यों को हमारे बीच विद्यमान किया है। ज्ञान के बलबूते पर इन रहस्यों से सीख सकते हैं और वर्तमान में इसका सदुपयोग करके अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समय का सदुपयोग करें। अपनी योग्यता साबित करें और उन्नति करें। उन्होंने कहा कि मैं भी सरकारी स्कूल से पढ़कर निकला हूं, हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी भी सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। हम सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर समान रूप से सभी स्कूलों में पाते हैं। जहां मैं खड़ा हूं वहां आप भी खड़े हो सकते हैं। यही लोकतंत्र की ताकत है। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षा के साथ संस्कार भी प्राप्त करें। आप भी प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। आगे बढ़े, उन्नति करें और देश के विकास में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, गौरव रणदिवे, स्थानीय पार्षद नन्दकिशोर पहाड़िया, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित जिले के अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि तथा स्कूली बच्चे मौजूद थे।
बस्तर संभाग के 26 गांवों में पहली बार तिरंगा लहराया
बस्तर संभाग के 26 गांवों में पहली बार तिरंगा लहराया
नक्सल उन्मूलन अभियान ने बस्तर के हालात बदल दिए। जो गांव कभी नक्सलवाद से प्रभावित थे, आज वहाँ ग्रामीणों ने गणतंत्र दिवस पर उत्साह से तिरंगा फहराया।
सौरभ शर्मा करेगा सरेंडर, कोर्ट के सामने रखी यह शर्त
सौरभ शर्मा करेगा सरेंडर, कोर्ट के सामने रखी यह शर्त
सौरभ शर्मा ने भोपाल कोर्ट के सामने सरेंडर करने के लिए अपने वकीलों को भेजा और सुरक्षा की मांग की है। 17 दिसंबर को उसके घर पर छापा मारा गया था। सौरभ के पास करोड़ों की संपत्ति मिली थी। इसके साथ ही इसके दोस्त चेतन सिंह गौर की गाड़ी से 54 किलो सोना भी बरामद किया गया था।
सौरभ शर्मा आरटीओ में कांस्टेबल था, बाद में उसने वीआरएस ले लिया था। उसे अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। इस नियुक्ति पर भी सवाल खड़े हुए हैं, क्योंकि सौरभ के भाई के भाई सरकारी नौकरी में पहले से थे।
सौरभ शर्मा ने अपने वकील के जरिए भोपाल जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। कोर्ट ने इसके खारिज कर दिया था। इसके बाद से ही सौरभ के आत्म समर्पण के आसार बढ़ गए थे। इधर सौरभ शर्मा की संपत्तियों को लेकर आयकर विभाग और ईडी ने भी जांच शुरू कर दी है। अब सौरभ के सरेंडर करने के बाद ही दोनों एजेंसियां उससे पूछताछ कर पाएगी।
जसप्रीत बुमराह ने जीता ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड
जसप्रीत बुमराह ने जीता ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर से नवाजा गया है. इस तरह तकरीबन 6 साल बाद किसी भारतीय क्रिकेटर को आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है.
इन खिलाड़ियों के पीछे छोड़ बने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर
इस अवॉर्ड के लिए जसप्रीत बुमराह के अलावा इंग्लैंड के जो रूट, हैरी ब्रूक और श्रीलंका का कामेंदू मेंडिस का नॉमिनेशन हुआ था, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज ने अवॉर्ड अपने नाम किया. आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाले जसप्रीत बुमराह पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं. वहीं, कोई भारतीय क्रिकेटर तकरीबन 6 साल बाद आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बना है. इससे पहले विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2018 से नवाजा गया था. पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा था. इस तेज गेंदबाज ने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे.
पिछले साल जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 71 विकेट लिए. वहीं, इस फेहरिस्त में इंग्लैंड के गस अटकींसन दूसरे नंबर पर रहे. गस अटकींसन ने 52 विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह ने 15 से कम की एवरेज से बल्लेबाजों को आउट किया. इस तरह जसप्रीत बुमराह ने गस अटकींसन से 19 विकेट ज्यादा लिए.
पुष्पा 2 की ओटीटी रिलीज में भी ट्विस्ट
पुष्पा 2 की ओटीटी रिलीज में भी ट्विस्ट
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 (Pushpa 2) का क्रेज फैंस के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। सिनेमाघरों में 53 से ज्यादा दिनों के बाद भी सुकुमार की फिल्म नई रिलीज मूवीज के लिए चुनौती बनी हुई है। 5 दिसंबर 2024 को थिएटर में दस्तक देने के बाद हर कोई इंतजार में था कि फिल्म ओटीटी पर कब आएगी। हालांकि, अब इससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
हाल ही में मेकर्स ने पुष्पा 2 को रीलोडेड वर्जन (Pushpa 2 Reloaded Version) के साथ सिनेमाघरों में दिखाना शुरू किया। 23 मिनट के ज्यादा फुटेज को देखने के बाद दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शायद यह एक अहम वजह है, जो फिल्म अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने का काम कर रही है। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब मेकर्स ने बड़ी अनाउंसमेंट की है।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म
सुकुमार की फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए नया पोस्टर शेयर किया गया है। इसमें लिखा गया है कि ‘वो इंसान, वो कहानी, और अब ब्रांड ‘पुष्पा’ का राज शुरू होने वाला है! देखें पुष्पा 2 का रीलोडेड वर्जन। जिसमें 23 मिनट का एक्स्ट्रा फुटेज होगा, जल्द ही नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगा।’














