हमास ने गज़ा में गिरफ्तार चार महिला इस्रायली सैनिकों को किया रिहा
हमास ने संघर्ष विराम समझौते के एक हिस्से के रूप में गज़ा में गिरफ्तार चार महिला इस्रायली सैनिकों को रिहा कर उन्हें गज़ा शहर के फ्लस्तीनी स्क्वायर में रेड क्रॉस अधिकारियों को सौंप दिया है। यह सभी महिला सैनिक सकुशल हैं।
संघर्ष विराम के अंतर्गत इस्रायल और गज़ा के बीच बंदियों की ये दूसरी खेप है। इस समझौते से गज़ा में स्थायी संघर्ष विराम की उम्मीद बढी है। समझौते के अंतर्गत दोनों पक्षों के बीच छह सप्ताह के दौरान 33 इस्रायली बंदियों को रिहा करना है जबकि इसके बदले सैकडों फ्लीस्तीनी बंदियों को रिहा किया जाएगा।
सात अक्तूबर 2023 में इस्रायल पर हमास के हमले के बाद दोनो पक्षो के बीच भारी संघर्ष शुरू हो गया था।
हमास ने गज़ा में गिरफ्तार चार महिला इस्रायली सैनिकों को किया रिहा
यह IPS महाकुंभ में कर रहा कल्पवास
यह IPS महाकुंभ में कर रहा कल्पवास
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सनातन के महापर्व महाकुंभ का दिव्य भव्य आयोजन चल रहा है. देश भर से हर दिन करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में संगम स्नान करने आ रहे हैं. अब तक 10 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं. यहां सिर्फ साधू-संत, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग संगम की डुबकी नहीं लगा रहे हैं, बल्कि जीवन की बिगड़ी बनाने की होड़ में अफसर भी शामिल हैं. जी हां आप सही सुन रहे हैं.
कई आला अफसर संगम की रेती पर कर रहे कल्पवास
संगम की रेती पर कई आला अफसर कल्पवास कर रहे हैं. इनमें डीएम से लेकर मुख्य सचिव स्तर तक के कई अधिकारी हैं. दो दर्जन से अधिक आईएएस, आईपीएस संकल्पित होकर कल्पवास कर रहे हैं. आईपीएस अशोक कुमार शुक्ला इन्हीं में से एक हैं. वह लखनऊ में डीआईजी सीबीसीआईडी के पद पर तैनात हैं.
जप-तप, ध्यान, पूजा-पाठ और गंगा स्नान
दरअसल, महाकुंभ में कुछ अधिकारी छुट्टी पर यहां आए हुए हैं, तो कुछ अपने कर्तव्य को निभाने आए अधिकारी इस मौके को गवाना नहीं चाहते हैं. इसलिए वह चुनौती भरी ड्यूटी के साथ ही कठिन अनुशासन से बंधकर कल्पवास कर रहे हैं. कल्पवास के दौरान यह अफसर नियमों का पालन करते हुए संकल्प लेकर एक महीने तक संगम तट पर जप-तप, ध्यान, पूजा-पाठ और गंगा स्नान करने में जुटे हैं. सेवानिवृत्त अधिकारियों की संख्या इनमें अधिक है. यह अधिकारी अपने परिजनों तथा रिश्तेदारों के साथ संगम की रेती पर लगे शिविरों में रहकर संगम में डुबकी के बाद दिनभर घर-परिवार से लेकर समाज तक के मंगल के लिए जप, तप और ध्यान कर रहे हैं.
गणतंत्र दिवस पर होगा देहदान-अंगदान करने वालों का सम्मान
गणतंत्र दिवस पर होगा देहदान-अंगदान करने वालों का सम्मान
अभिनव प्रयासों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों की दिशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा देहदान-अंगदान करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। अंगदान जागरूकता के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सी एम एच ओ कार्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात किया जाएगा। इस दौरान देहदान-अंगदान करने वाले 28 व्यक्तियों के परिजनों को सम्मान पत्र भेंट किए जाएंगे। कार्यक्रम में देहदान, किडनी, लीवर, नेत्र, त्वचा करने वाले लोगों के परिजनों द्वारा संस्मरण एवं अनुभव भी साझा किए जाएंगे।
होंगे आयोजन
विगत वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से निशुल्क उपचारित हुए बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई थी । इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों का मनोबल मनोबल बढ़ाया गया था। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सहयोग से मुख एवं दंत रोग परीक्षण शिविर का आयोजन सी एम एच ओ कार्यालय में होगा। शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे । इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण भी किया जावेगा। साथ ही इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे।
विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी भारतीय टीम
विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर पहला मैच खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब टीम की नजरें लय बरकरार रखने पर टिकी होंगी।
अभिषेक और सैमसन ने पहले मैच में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी तथा यह दोनों एक बार फिर से उसे दोहराना चाहेंगे। पिछले छह मैच में तीन शतक बनाने वाले सैमसन लंबी पारी नहीं खेल पाए थे लेकिन अभिषेक ने 34 गेंद पर 79 रन की तूफानी पारी खेली थी। सैमसन चेन्नई में पहले मैच की भरपाई करना चाहेंगे। वहीं, देखना दिलचस्प होगा कि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी या नहीं।
अक्षय कुमार की स्काई फोर्स हिट हुई या फ्लॉप
अक्षय कुमार की स्काई फोर्स हिट हुई या फ्लॉप
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्काई फोर्स फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस मूवी से बिजनेस टाइकून संजय पहाड़िया और स्मृति शिंदे के बेटे वीर पहाड़िया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया. अनिल कपूर और संदीप केवलानी की ओर से निर्देशित एरियल एक्शन एंटरटेनर में सारा अली खान और निम्रत कौर भी है. यह फिल्म भारत के पहले हवाई हमले की बैकग्राउंड पर आधारित है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितनी कमाई की.
स्काई फोर्स ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने पहले दिन कमाल का बिजनेस किया है. मूवी ने ओपनिंग डे पर 11.25 करोड़ की कमाई की, जो उम्मीद के मुताबिक काफी अच्छा है. 24 जनवरी 2025 को स्काई फोर्स की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.93 प्रतिशत थी. दिलचस्प बात यह है कि स्काई फोर्स की तुलना लगातार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर से की जा रही है. फाइटर ने अपने शुरुआती दिन में 22.5 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं स्काई फोर्स एक्शन ड्रामा को मात देने में विफल रही.
स्काई फोर्स की क्या है कहानी
स्काई फोर्स 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित है. फिल्म में अक्षय और वीर भारतीय वायु सेना अधिकारियों की भूमिका में हैं. गाने से लेकर ट्रेलर तक, फिल्म ने काफी बज क्रिएट किया था. गणतंत्र दिवस पर फिल्म काफी अच्छा बिजनेस करेगी, क्योंकि उस दिन सबकी छुट्टी रहती है.
स्काई फोर्स को नेटिजन्स ने कितना किया पसंद
अक्षय कुमार की स्काई फोर्स को नेटिजन्स ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, “अभी #स्काईफोर्स देखना खत्म किया. हर सिनेप्रेमी को इसे अवश्य देखना चाहिए. एक्शन और इमोशन से भरपूर, यह शुरू से अंत तक एक रोलरकोस्टर राइड है. @अक्षयकुमार वास्तव में एक और राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार है. निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, वीएफएक्स और कहानी सभी टॉप पर हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “वे हवाई एक्शन सीक्वेंस निश्चित रूप से पैसे वसूल थे. ऐसा तब होता है, जब पूरा बजट कंटेंट पर खर्च किया जाता है, न कि सिर्फ एक सुपरस्टार पर!”
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएँ दीं
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएँ दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दिवस भारत के जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सशक्त बनाने के बारे में है।
उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में भागीदारी के महत्व को उजागर करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव आयोग के अनुकरणीय प्रयासों की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की एक क्लिप भी साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि देश के संविधान निर्माताओं ने संविधान में लोगों की भागीदारी को बहुत महत्व दिया है।
उन्होंने भारत को लोकतंत्र की जननी बताया और कहा कि पिछले दशकों में देश का लोकतंत्र मजबूत और समृद्ध हुआ है।
अमरीकी सुप्रीम-कोर्ट ने मुंबई आतंकी-हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी
अमरीकी सुप्रीम-कोर्ट ने मुंबई आतंकी-हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी
अमरीका की सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमले के दोषी तहव्वुर राणा की समीक्षा याचिका को खारिज करते हुए उसके भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। भारत, पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी राणा के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था। उस पर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप है। हमले में 160 लोगों की मृत्यु हुई थी।
राणा का कथित तौर पर संबंध हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी-अमरीकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से है।
निचली अदालतों में कानूनी लड़ाई हारने के बाद राणा ने कुछ सप्ताह पहले भारत को अपने प्रत्यर्पण के विरूद्ध अमरीका की सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
प्रत्यर्पण से बचने का यह उसका अंतिम अवसर था। इससे पहले तहव्वुर राणा सैन फ्रांसिस्को में नॉर्थ सर्किट की अमरीका की अपीलीय अदालत सहित कई फेडरल अदालतों में कानूनी लड़ाई हार चुका था।
64 वर्षीय राणा इस समय लॉस एंजेलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में कैद है।
CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में इन 17 शहरों में शराबबंदी
CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में इन 17 शहरों में शराबबंदी
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य के 17 धार्मिश शहरों में शराबबंद का ऐलान कर दिया है. माहेश्वर में चल रही कैबिनेट में शराबबंदी के फैसले पर मुहर लगी है. इसके बाद उज्जैन, जबलपुर, मंदसौर समेत 17 शहरों में शराब पर पाबंदी लग जाएगी.
इससे पहले कैबिनेट की बैठक के पहले डॉक्टर मोहन यादव मंत्रिमंडल के सदस्यों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की राजगद्दी के दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इसके बाद नर्मदा के घाट पहुंचकर पूजा अर्चना की गई. आज कैबिनेट की बैठक में शराब बंदी पर मोहर लगने वाली है.
नर्मदा के किए दर्शन
लोकमता रानी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्री परिषद के द्वारा कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया गया. इस बैठक में शामिल होने के पहले मंत्री परिषद के सदस्यों ने राजगद्दी के दर्शन कर दुर्ग में श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस मौके पर मंत्री परिषद के सदस्यों ने अपना ग्रुप फोटो भी खिंचवाया. इसके पश्चात नर्मदा तट पर मां नर्मदा के दर्शन और पूजा अर्चना की गई. इस दौरान प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि की कामना मंत्री परिषद के सदस्यों द्वारा की गई. इस मनोहरी पल को भी कैमरे में कैद किया गया. मंत्री परिषद के सभी सदस्यों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया है.
इन 17 शहरों में लगा बैन
मोहन यादव सरकार ने मध्य प्रदेश के 17 शहरों में शराबबंदी का फैसला किया. इन शहरों में उज्जैन, ओंकारेश्वर, मैहर, खजुराहो, महेश्वर, ओरछा, सांची, नलखेड़ा, सलकनपुर, जबलपुर, मंदसौर आदि जिलों का नाम शामिल है.
शराबबंदी का सबसे महत्वपूर्ण फैसला
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेने से पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी. उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला शराबबंदी को लेकर किया जाएगा.
FIITJEE की कई ब्रांच बंद होने पर पेरेंट्स का हंगामा
FIITJEE की कई ब्रांच बंद होने पर पेरेंट्स का हंगामा
पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई जगहों पर कोचिंग सेंटर FIITJEE की कई ब्रांच बंद हो गई हैं। ब्रांच के अचानक बंद होने से सैकड़ों अभिभावकों में गुस्सा है, जिन्होंने फीस वापसी की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
इन कारणों से कई ब्रांच बंद
गुरुवार को नोएडा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोचिंग सेंटर की कई शाखा बंद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे का कारण ये है कि संस्थान वित्तीय संकट और लाइसेंसिंग और अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में फंसा है। उस पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।
महाराष्ट्र की भंडारा आयुध फैक्टरी में विस्फोट
महाराष्ट्र की भंडारा आयुध फैक्टरी में विस्फोट
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को सुबह एक आयुध फैक्टरी में विस्फोट हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आयुध फैक्टरी में विस्फोट के कारण एक इकाई की छत गिरने से कई श्रमिक फंस गए। उन्होंने विस्फोट में जान गंवाने वालों के लिए शोक भी व्यक्त किया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भंडारा में आयुध फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं। गडकरी ने जान गंवाने वालों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं। प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं।
इससे पहले जिलाधिकारी संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब साढ़े 10 बजे आयुध के परिसर में हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्टरी के ‘एलटीपी सेक्शन’ में हुआ। विस्फोट के समय ‘एलटीपी सेक्शन’ में 14-15 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया और एक की मौत हो गई। अग्निशमन दल और एंबुलेंस को मौके पर भेज दिया गया है। छत ढह गई है, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है।














