भारतीयता को समझना है तो महाकुम्भ में आईये – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में संगम तट पर भारतीय संस्कृति के महापर्व महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है। महाकुम्भ में भाग लेने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। बमरौली हवाई अड्डे पर उन्हें विधायक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने रिसीव किया। राजनाथ सिंह के साथ राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहे। प्रयागराज पहुंच कर रक्षा मंत्री ने सबसे पहले गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। उन्होंने संगम तट से अक्षयवट, पातालपुरी और बड़े हनुमान जी का दर्शन कर, महाकुम्भ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महाकुम्भ के दिव्य अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज प्रयागराज, संगम में मैंने स्नान किया। यह भारतीयता का आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महापर्व है।

केवीआईसी ने महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय स्तर की खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष मनोज कुमार ने शुक्रवार को कुंभ नगरी प्रयागराज के सेक्टर-1, महात्मा गांधी मार्ग पर महाकुंभ में राष्ट्रीय स्तर की खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक (प्रयागराज उत्तर) हर्षवर्धन वाजपेयी और महापौर गणेश केसरवानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी प्रयागराज में 26 फरवरी तक चलेगी। इसमें कुल 152 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें 98 स्टॉल खादी उत्पादों और 54 स्टॉल ग्रामोद्योग उत्पादों के होंगे।

उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि महाकुंभ केवल आस्था का पर्व ही नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का भी प्रतीक है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता और स्वदेशी का प्रतीक बनी खादी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चरखा क्रांति के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन गई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के ‘खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन, खादी फॉर ट्रांसफॉर्मेशन’ के आह्वान के तहत खादी और ग्रामोद्योग नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

इस प्रदर्शनी में भारत के 20 से ज़्यादा राज्यों के उत्पाद शामिल हैं। इनमें कश्मीर से लेकर तमिलनाडु और महाराष्ट्र से लेकर नागालैंड तक के उत्पाद शामिल हैं। अध्यक्ष ने तीर्थयात्रियों और आगंतुकों से खादी प्रदर्शनी देखने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया, जिससे ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ पहल को बढ़ावा मिले।

मनोज कुमार ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में 450 से अधिक खादी संस्थाओं के माध्यम से 1.4 लाख से अधिक कारीगरों को रोजगार मिला है। इस वित्तीय वर्ष में, राज्य में एमएमडीए को 15 करोड़ रुपये से अधिक और आईएसईसी को 4 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत पिछले साल 1,550 लाभार्थियों को उपकरण मिले, जबकि इस साल 1,850 लाभार्थियों को उपकरण दिए जाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत, दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में 137 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की गई, जिससे 38,588 नए रोजगार सृजित हुए।

मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि खादी क्रांति ने भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कुंभ के भव्य आयोजन और प्रयागराज को वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र बनाने के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से खादी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में योगदान देने का आग्रह किया और प्रदर्शनी को भारतीय आत्मनिर्भरता और संस्कृति का जीवंत उदाहरण बताया।

उद्घाटन समारोह में खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि, पीएमईजीपी लाभार्थी, खादी कार्यकर्ता तथा उत्तर प्रदेश सरकार और केवीआईसी के अधिकारी उपस्थित थे।

FPOs कृषि के क्षेत्र में नई क्रांति ला सकते हैं: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल कर्नाटक के शिमोगा में अन्वेषणा मलनाड स्टार्टअप समिट-2025 में सहभागिता की और समिट को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे युवा ऊर्जा से भरे हैं, उनके पास विजन और अपार क्षमता है। अत्यंत प्रसन्नता है कि हमारे युवा स्टार्टअप के क्षेत्र में देश-विदेश में खूब नाम कमा रहे हैं। आज गांव-गांव में स्टार्टअप क्रांति हो रही है। एग्रीटेक स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या यह बताती है कि हमारे किसान नई तकनीक, नवाचार और उद्यमिता से जुड़ रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री चौहान ने शिमोगा में सुपारी किसानों से संवाद किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि मैं बचपन से सुपारी देख रहा हूँ, हमारे यहाँ सुपारी खाई जाती है। मध्यप्रदेश में हर घर में सुपारी होती है। गाँव में मेहमानों को सबसे पहले सुपारी दी जाती है। पूजा में बैठते हैं तो सुपारी को ही गणेशजी बनाया जाता है। हर धार्मिक काम में सुपारी का प्रयोग होता है। ये अद्भुत जिला है, जहां सुपारी का भरपूर उत्पादन होता है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भारत, दुनिया का सबसे बड़ा सुपारी उत्पादक देश है, कुल सुपारी उत्पादन में 63% भागीदारी हमारी है। लगभग 58 हजार 664 करोड़ रूपए की सुपारी का पिछले साल उत्पादन हुआ था और लगभग 60 लाख किसान, सुपारी उत्पादन के काम में लगे हुए हैं। किसानों को ठीक दाम मिल पाए, हम इसके लिए कटिबद्ध है। हमने ये तय किया है कि देश में अगर कोई सुपारी इम्पोर्ट करेगा तो 100% इम्पोर्ट ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि बाहर से आने वाली सुपारी महंगी आए। अवैध सुपारी भी यहां बड़ी चुनौती है, जिसकी क्वालिटी भी ठीक नहीं होती है। चौहान ने कहा कि मैं आश्वस्त करता हूं कि हम सीमा शुल्क बोर्ड के साथ मिलकर कोशिश करेंगे कि अवैध सुपारी लाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। पिछले दिनों भारी वर्षा के कारण सुपारी को बहुत नुकसान हुआ है, कई तरह की नई बीमारियां आ गई है। वैसे, आईसीएआर फसलों में बीमारियों को दूर करने के लिए लगातार शोध कर रहा है, आगे जितनी भी रिसर्च की जरूरत होगी, वो की जाएगी, उसके लिए हम पर्याप्त संसाधन की व्यवस्था करेंगे। वहीं केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय वैज्ञानिक समिति ने एलएसडी और व्हायएलडी जैसी बीमारियों को रोकने के लिए उपाय सुझाए है, जो सिफारिशें की है, इस पर जो योजना बनी है उसमें केन्द्र का हिस्सा 67 करोड़ रूपए हम इसी बजट में प्रावधान करके लागू करेंगे।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए हमारी छह सूत्रीय रणनीति है। पहला- उत्पादन बढ़ाना, दूसरा- उत्पादन की लागत घटाना, तीसरा- फसल के ठीक दाम देना, चौथा- नुकसान हो जाए तो भरपाई करना, पांचवां- खेती का विविधीकरण और छँटवा- धीरे-धीरे ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ना। एक तरफ हम देखते हैं कि किसान जहां फसल पैदा करता है, वहाँ उसके दाम कम मिलते हैं, लेकिन किसान की पैदा की हुई फल, सब्जी और दूसरे उत्पाद जब बड़े शहरों में जाते है तो महंगे बिकते है। मेरे मन में ये वेदना है कि इससे उपभोक्ता को महंगा मिलता है, किसान का सस्ता बिकता है। उस बीच के अंतर को कैसे कम करके किसान को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले, इसके लिए अनेकों उपाय पर हम काम कर रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि ऐसी योजना भी हमारे दिमाग में है कि अगर शिमोगा में कोई चीज पैदा हुई है और उसे दिल्ली में अच्छी कीमत मिलती है तो उसे फार्मर, FPO’s या किसी राज्य की संस्था के माध्यम से वहाँ ले जाएं और ट्रांसपोर्ट का खर्च आधा केन्द्र सरकार और आधा राज्य सरकार उठाए ताकि किसानों को ठीक दाम मिल सके।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को ठीक दाम देने के लिए वैल्यू एडिशन जरूरी है, कुछ एफपीओ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, एक एफपीओ का टर्नओवर तो 60 करोड़ रूपए से ज्यादा है, ये एफपीओ नई कृषि क्रांति कर सकते हैं। अकेला किसान नहीं, एफपीओ ब्रांडिंग, मार्केटिंग वैल्यू एडिशन करें, और इसे करने के लिए हमारे स्टार्टअप्स तैयार खड़े हैं। एफपीओ और स्टार्टअप्स मिल जाएं। हमारे छात्रों के पास नए-नए आईडियाज़ हैं, आईडियाज़ को जमीन पर उतारकर कृषि क्षेत्र में बेहतर काम किया जा सकता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। कृषि के आधुनिकीकरण के लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें आवश्यक सहयोग और संसाधन भी उपलब्ध करा रहा है।

प्रयागराज में संगम में हस्तशिल्प का जलवा, 6000 वर्ग मीटर में सजी ‘एक जिला, एक उत्पाद’ प्रदर्शनी

महाकुम्भ 2025 में उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के हस्तशिल्पियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो रहा है। प्रयागराज में संगम पर आयोजित इस महायोगिक उत्सव में 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) की शानदार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यहां कालीन, जरी-जरदोजी, फिरोजाबाद के कांच के खिलौने, बनारस के लकड़ी के खिलौने और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

प्रयागराज मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग, शरद टंडन ने बताया कि 2019 में महाकुंभ से 4.30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था, जबकि इस बार 35 करोड़ रुपये तक के कारोबार की संभावना है। इससे रोजगार और छोटे उद्यमियों को नई दिशा मिलेगी। व्यवसाय और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

महाकुंभ में फ्लिपकार्ट ने भी अपना स्टॉल लगाया है। यहां उद्यमियों को अपने प्लेटफॉर्म पर उत्पाद मुफ्त में बेचने का मौका मिल रहा है। फ्लिपकार्ट के स्टॉल पर खरीदारी करने वालों और देखने वालों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

काशी के शिल्पकारों ने लकड़ी के खिलौने, बनारसी ब्रोकेड, मेटल रिपोज, मेटल कास्टिंग जैसे 75 उत्पाद प्रदर्शनी में पेश किए हैं। जीआई (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 75 जीआई उत्पादों को ओडीओपी योजना के तहत प्रदर्शित किया जा रहा है। इनमें वाराणसी की लाल मिर्च, बनारसी साड़ी, सुर्खा अमरूद, प्रतापगढ़ का आंवला, मिर्जापुर के पीतल बर्तन और गोरखपुर का टेराकोटा शामिल हैं। कुशीनगर के कालीन और फिरोजाबाद के कांच के खिलौने और बर्तन भी प्रदर्शनी का आकर्षण बने हुए हैं। डॉ. रजनीकांत ने बताया कि 75 जीआई उत्पादों में से 34 काशी क्षेत्र से हैं। उन्होंने इन उत्पादों को पहचान और सुरक्षा देने के लिए जीआई टैग दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही, बनारस की ठंडाई, लाल पेड़ा, बनारसी तबला और भित्ति चित्र जैसी विशिष्ट कृतियों को भी दुनिया के सामने लाने की कोशिश हो रही है।

ओडीओपी योजना का यह आयोजन राज्य के हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने का एक अभूतपूर्व प्रयास है। महाकुंभ 2025 न केवल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहा है, बल्कि उद्यमियों के लिए व्यापार का एक विशाल मंच भी बन गया है। जहां देश-विदेश के लोग आकर हस्तशिल्पियों के उत्पादों पसंद कर रहे हैं और खरीद कर रहे हैं।

 

प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं और उच्च स्तर की शिक्षा विकास का मूल लक्ष्य -उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं एवं उच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना ही विकास का मूल लक्ष्य है। आयुष्मान भारत योजना देश के नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज देश के 55 करोड़ से अधिक नागरिकों को इस योजना के माध्यम से शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना का विस्तार करते हुए देश के 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को सम्मिलित किया है। अब देश के 6.5 करोड़ 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गरीब से गरीब व्यक्ति की पहुंच उत्कृष्ट निजी चिकित्सालयों तक सहज कर दी है। इससे निजी क्षेत्र के चिकित्सालयों को भी लाभ प्राप्त हो रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन एवं नेचुरापैथी का शुभारंभ किया। उन्होने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीधी हास्पिटल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 35 हजार नए पदों की भर्ती होगी। इसमें 3 हजार चिकित्सक एवं 3 हजार पैरामेडिकल स्टाफ सम्मिलित हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला चिकित्सालयों के साथ-साथ विकासखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। विकासखण्ड स्तर पर सर्वसुविधा युक्त डॉक्टर कालोनी बनायी जायेगी, जिसका लाभ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ चिकित्सकों को मिलेगा। विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जिला चिकित्सालय में दबाव कम होगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

 

स्वामित्व योजना से गांव और गरीब होंगे सशक्त, विकसित भारत का सफर होगा सुहाना : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि स्वामित्व योजना से गांव और गरीब सशक्त होंगे और विकसित भारत का सफर सुहाना होगा। भारत में पिछले लगभग 5 वर्ष में डेढ़ करोड़ ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व पत्र (प्रॉपर्टी कार्ड) दिया गया है। आज 65 लाख से अधिक हितग्राहियों को प्रॉपर्टी कार्ड दिया जा रहा है। इस प्रकार देश के लगभग सवा दो करोड़ ग्रामीणों को उनके घर का पक्का कानूनी दस्तावेज मिला है। भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को दिल्ली से स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को संपत्ति अधिकार पत्रों के ई-वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर देशभर के 50 हजार से अधिक गाँवों में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्डों का वितरण किया, जिनमें मध्यप्रदेश के 15 लाख 63 हजार हितग्राही शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी जिले से कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के एक सर्वे के अनुसार क्लाइमेट चेंज, पानी की समस्या, स्वास्थ्य की समस्या और महामारी की चुनौतियों के साथ ही प्रॉपर्टी राइट्स 21वीं सदी की एक बहुत बड़ी चुनौती है। विश्व के अनेक देशों में गरीबों के पास प्रॉपर्टी राइट्स नहीं है। अर्थशास्त्री कहते हैं कि प्रॉपर्टी राइट्स नहीं होने से उनके पास “डैड कैपिटल” है। उस पर वे कोई लेनदेन नहीं कर सकते, कोई आर्थिक गतिविधि संभव नहीं होती। घर की मिल्कियत के विवाद और दबंगों द्वारा अतिक्रमण का खतरा बना रहता है। स्वामित्व योजना के माध्यम से हमने इस चुनौती का हल निकाल लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पहले की सरकारों ने इस समस्या का कोई ठोस हल नहीं निकाला। वर्ष 2014 में जब हमारी सरकार बनी तब हमने इस योजना को प्रारंभ किया। ड्रोन के माध्यम से जमीनों की मैपिंग कराई गई और गरीबों की संपत्ति के कागज तैयार किए गए। देश में लगभग 6 लाख गांव है, इनमें से आधे से अधिक गांवों का ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है। सवा दो करोड़ ग्रामीणों को प्रॉपर्टी कार्ड मिल गए हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। लगभग 100 लाख करोड़ से ज्यादा की आर्थिक गतिविधियों का रास्ता खुलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वामित्व योजना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गरीबों को संपत्ति के अधिकार पत्र मिल जाने से ग्राम पंचायतें आर्थिक दृष्टि से सशक्त होंगी और ग्राम स्वराज जमीन पर उतरेगा। विभिन्न आपदाओं के बेहतर प्रबंधन और ग्रामीणों को समय पर क्लेम मिलने में भी आसानी होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा भारत गांव में बसता है। गांव का विकास देश का विकास है। स्वामित्व योजना और भू-आधार ग्राम विकास के आधार बनेंगे। देश में 23 करोड़ भू-आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं। भू-अभिलेखों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैंक सखी, बीमा सखी, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी आदि योजनाएं नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। देश में सवा करोड़ से ज्यादा लखपति दीदियां बन गई है। कई राज्यों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत संपत्ति अधिकार पत्रों में पत्नियों के नाम भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की रजिस्ट्री में भी महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिना किसी भेदभाव के लोगों को उनकी सम्पत्ति के स्वामित्व का अधिकार दिया है। यह स्वामित्व का अधिकार सिर्फ भू-अधिकार ही नहीं बल्कि उनके स्वाभिमान का अधिकार है। इससे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनकल्याण अंतर्गत समाज के चार स्तंभ महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, किसानों और गरीब कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं। प्रदेश सरकार महिला, युवा, गरीब और किसानों की जिंदगी बदलने के लिए लगातार काम कर रही हैं। सरकार ने युवा मिशन और गरीब कल्याण मिशन प्रारंभ किया है। इससे युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंधन करने कीदिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 2.50 लाख पदों पर भर्ती की जायेगी, जिसमें सभी श्रेणियों के पद भरे जायेंगे। गरीब मिशन के अंतर्गत सभी गरीब परिवार और निम्न आय वर्ग वाले लोगों के लिए पक्के मकान होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण अंतर्गत खेती को लाभ का धंधा बनाया जायेगा, खेतों में सिंचाई की क्षमता बढा़ई जायेगी। हर खेत में पानी पहुंचाने का काम किया जायेगा और हर हाथ को काम दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पारस पत्थर से सोना बनता है या नहीं यह तो पता नहीं लेकिन सूखे खेतों में पानी पहुंचने से अवश्य ही सोने रूपी फसल तैयार होंगी। हर खेत में माईक्रोलिफ्ट ऐरिगेशन के माध्यम से पानी पहुंचाया जायेगा और पानी की एक-एक बूंद का उपयोग कर किसानों को खुशहाल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2003-04 में प्रदेश में सिर्फ 7 लाख हेक्टेयर में ही सिंचाई होती थी, अब 48 लाख हेक्टेयर से अधिक सिंचाई का रकबा हो गया है। आने वाले 5 सालों में एक करोड़ हेक्टेयर कृषि रकबे को सिंचित करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में सुशासन के साथ नागरिक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रदेश के विकास केलिए लगातार कल्याणकारी योजनाऐं क्रियान्वित की जा रही है, जिनके माध्यम से प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। सरकार लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, अटल पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, भू-स्वामित्व अधिकार योजना के साथ अन्य कल्याणकारी योजनाऐं चलाकर जनकल्याण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधाओं का विस्तार करते हुए अब गांव-गांव परिवहन के लिए बसें चलाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के अवसर पर जबलपुर व संग्रामपुर में केबिनेट की बैठकें कर उन्हें सम्मान दिया गया। इसी प्रकार से रानी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती के दृष्टिगत आने वाले समय में सुशासन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय होंगे। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार का नवाचार है कि गौ-पालकों को अनुदान की राशि देने के साथ दूध उत्पादन पर बोनस भी दिया जायेगा। गौ-पालन के प्रोत्साहन के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। किसानों को धान का बोनस खेत की फसलों के ड्रोन सर्वे के आधार पर दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 33 करोड देवी- देवताओं में हमारी संस्कृति समाहित है। अयोध्या में 500 साल बाद भगवान श्रीराम जिस प्रकार विराजमान हुए, उसी प्रकार प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण ने जहां-जहां गमन किया वहां-वहां तीर्थ स्थल बनाये जायेंगे। उन्होंने “बहुजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की अवधारणा के आधार पर बिना किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता जाहिर की, साथ ही कहा कि अमरकंटक, महेश्वर, उज्जैन, चित्रकूट आदि धार्मिक स्थलों का विकास वहां की परंपराओं के अनुरूप किया जाये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। हमने फरवरी 2025 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पूर्व 7 स्थानों पर रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव की हैं, जिनके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। संभागीय इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के बाद हम जिला स्तर पर भी कॉन्क्लेव करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 190 करोड़ के 72 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि धनौरा में शासकीय महाविद्यालय बनाया जायेगा। संजय सरोवर भीमगढ में फ्लोटिंग सोलर पैनल स्थापित किये जायेंगे। कांचना मंडी में नहर प्रणाली के कार्य को पूरा कराया जायेगा। सिवनी में इसी वर्ष गो-शाला बनाई जाएगी, जिसमें निराश्रित गायों को संरंक्षित किया जायेगा। मेडिकल कॉलेज के सेकण्ड फेस का कार्य शुरू किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हितग्राहियों को सम्पत्ति कार्ड का वितरण किया। पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम के माध्यम से 15.63 लाख हितग्राही लाभांवित हुये। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण आबादी सर्वे के लिए स्वामित्व योजना वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई थी। केन्द्र सरकार की स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्रामीण आबादी का जीआईएस प्रणाली द्वारा भू-मापन कर अधिकार अभिलेख तैयार किया जाता है। इस योजना से ग्रामीण संपत्ति का रिकार्ड तैयार होता है, जिससे ग्रामीण लाभांवित होते हैं।

राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी करण सिंह वर्मा ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने हितग्राहियों को सम्पत्ति कार्ड दिये जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन भी किया। विधायक सिवनी दिनेश मुनमुन राय, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले और केवलारी विधायक रजनीश सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव रखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया, नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान, पूर्व सांसद ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, पूर्व विधायक राकेश पाल सहित जनप्रतिनिध और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में सम्पत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम जिला स्तर पर भी आयोजित किये गये। इन कार्यक्रमों में केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधानसभा अध्यक्षय सहित सांसद एवं विधायकगण शामिल हुए और हितग्राहियों को समपत्ति कार्ड वितरण कर उनसे संवाद भी किया।

महाकुम्भ प्रयागराज में त्रिवेणी मार्ग पर प्रदर्शनी क्षेत्र में सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगायी गयी डिजिटल प्रदर्शनी

नारी का सम्मान राष्ट्र का उत्थान के सिद्धांत पर भारत सरकार द्वारा महिलाओं के सामजिक आर्थिक सशक्ति करण के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाये गए है। उन योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी रोचक एवं आकर्षक तरीके से महाकुम्भ प्रयागराज में त्रिवेणी मार्ग पर प्रदर्शनी क्षेत्र में सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लगायी गयी डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही है।

श्री दुर्गासप्तशती के शुक्ति शक्तिरूपेण संस्थिता जिसका शाब्दिक अर्थ है जो शक्ति के रूप में विद्यमान है के दर्शन को सरकार की नारी शक्ति वंदन अधिनियम, नमो ड्रोन दीदी योजना जैसी अनेकों योजनाएं साकार कर रही हैं।

डिजिटल प्रदर्शनी में यह जानकारी प्रदर्शित है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित है।

अब तक स्वयं सहायता समूहों से दस करोड़ महिलाएं स्वावलंबी हुई हैं, एक करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन गयी हैं, दो करोड़ और लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। नारी सम्मान में पी एम आवास योजना के बने घरों का मलिकाना हक महिलाओं के नाम है।

नमो ड्रोन दीदी योजना से महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है l एक हजार नमो ड्रोन दीदियों को ड्रोन दिये जा चुके हैं चार करोड़ से अधिक सुकन्या समृद्धि खातों में रूपये 2.6 लाख करोड़ जमा होने से बालिकाओं के भविष्य सुरक्षित हैं।

इसी तरह शुक्लयजुर्वेद की शूक्ति जीवेम शरद: शतम् जिसका अर्थ है सौ वर्ष की आयु हो का दर्शन आयुष्मान भारत योजना से साकार हो रहा है।

इस योजना के तहत लगभग 68 करोड़ लोगों का 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज हुआ है l इस योजना के लाभ के लिए 36 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी हो चुके हैं l

70 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के 6 करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड से लाभान्वित हो रहे हैं। मेडिकल सीट 2014 में 51 हजार से दोगुना से अधिक बढ़कर अब 1लाख 18 हजार हुई हैं। 14 हजार से अधिक जन -औषधि केंद्र से सस्ती दवाएं मिल रही हैं। बच्चों और महिलाओं के टीकाकरण का नियमित रिकार्ड रखने के लिए यू – विन पोर्टल की शुरुआत हुई है।

दिव्य -भव्य एवं डिजिटल, एकता के महाकुम्भ प्रयागराज में यह जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित डिजिटल प्रदर्शनी में दी गयी है।

प्रदर्शनी में नियमित रूप से सैकड़ों की संख्या में अवलोकन के लिए जनसामान्य का आगमन हो रहा है और वह सभी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे है।

सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त उछाल, 81 हजार के पार पहुंचा सोना

घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने की कीमत में आज 610 रुपये से लेकर 660 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है जिससे सोना 81,000 रुपये के स्तर को पार करके 81,430 रुपये से लेकर 81,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में उछाल आया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 81,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 74,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 81,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 74,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 81,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 74,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चेन्नई और कोलकाता में भी सोने के भाव 81,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास हैं।

लखनऊ, पटना, और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों में भी सोने के भाव में तेजी आई है। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 81,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 74,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 81,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 74,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर में भी 24 कैरेट सोना 81,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 74,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने की कीमतों में उछाल आया है। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 81,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 74,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इस तरह, पूरे देश में सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है, जिससे निवेशक और उपभोक्ता दोनों ही इस समय सोने के बढ़ते भावों को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।

 

एक भारत- श्रेष्ठ भारत की थीम पर ‘परिधानम’ प्रतियोगिता का आयोजन

कायस्थ समाज के कायस्थम-2025 का आयोजन भोपाल के रवींद्र भवन में हुआ। इस मौक़े पर कायस्थ समाज की 13 विभिन्न श्रेणियों में 45 हस्तियों को सम्मानित किया गया जो देश विदेश में कायस्थ समाज का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टीवी कलाकार ऐश्वर्या खरे रहीं जिनको कायस्थ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। ऐश्वर्या एकता कपूर के टीवी सीरियल भाग्यलक्ष्मी में लक्ष्मी का मुख्य किरदार निभा रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव ने की साथ ही बतौर मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयोग मप्र के आयुक्त मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके अलावा भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व विधायक शैलेंद्र प्रधान,पूर्व नगर निगम आयुक्त देवी शरण श्रीवास्तव की भी मौजूदगी विशेष अतिथि के रूप में रही।

कार्यक्रम के दौरान एक भारत-श्रेष्ठ भारत की थीम पर ‘परिधानम’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे कायस्थ समाज की महिलाओं द्वारा देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक परिधानों को मंच पर वॉक कर प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस मौक़े पर कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थम का उद्देश्य समाज की बौद्धिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना, देशसेवा में कायस्थ समाज की भूमिका को और मज़बूत करना और छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

तातापानी महोत्सव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की सुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, कार्यक्रम देखने उमड़ी लोगों की भीड़

बलरामपुर-रामनुजगंज जिले में मनाये जाने वाले ऐतिहासिक तातापानी महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 14 से 16 जनवरी तक किया गया। देश में विख्यात इस आयोजन को देखने विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक आते हैं। स्थानीय मांग के अनुसार तातापानी समापन समारोह की सांस्कृतिक संध्या में आमंत्रित भोजपुरी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंतिम दिन भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह ने भोजपुरी गीतों से सांस्कृतिक संध्या की शमां बांधी। साथ ही म्यूजिक बैंड इंडियन रोलर भिलाई के कलाकारों ने भी मंच साझा करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लगातार एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं गीतों का सिलसिला चला इस दौरान उपस्थित दर्शको ने बड़े उत्साहपूर्वक तालियों की गड़गड़ाहट से इन कलाकारों का सम्मान किया। कार्यक्रम में पड़ोसी राज्यों से काफी संख्या दर्शक जुटे।

तातापानी महोत्सव के अंतिम दिवस सर्वप्रथम म्यूजिक बैंड इंडियन रोलर भिलाई के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुती से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड के गानों की शानदार प्रस्तुती दी। तत्पश्चात जिस कलाकार का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे मंत्र पर उनका आगमन हुआ। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह का स्वागत किया। अक्षरा सिंह ने अपने भोजपुरी गीतों की शानदार प्रस्तुती दी। उपस्थित दर्शकों ने उनके गानों का आनंद उठाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही नावेद ग्रुप ने मंच पर अपना रंग बिखेरा व बॉलीवुड के गानों में अपना नृत्य का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न कलाकारों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुति बलरामपुर के धार्मिक व दार्शनिक स्थल तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के समापन दिवस जिले के विभिन्न विद्यालय और महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के साथ अन्य कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान स्थल पूरी तरीके से दर्शकों से भरा रहा। तातापानी महोत्सव के समापन के दिन जिले के विभिन्न विद्यालय और महाविद्यालयीन छात्रों ने तातापानी के मंच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभिन्न विधाओं के नृत्य शैली और नाटक के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित किया।

इस दौरान कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ रेना जमील सहित गणमान्य नागरिक व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

 

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...