एक दिन में मिलेगी बिल्डिंग परमिशन के लिए राजस्व विभाग की NOC

राजस्व विभाग की जमीन का नो-ड्यूज प्रमाण-पत्र अब एक दिन में मिलेगा। दरअसल इस सेवा को लोकसेवा गारंटी में शामिल कर दिया गया है, जिसके लिए लोकसेवा केंद्रों में आवेदन करना पड़ेगा। जिसके बाद एक दिन में संबंधित तहसीलदार को नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी करना पड़ेगा। तय समय में एनओसी नहीं मिलने पर एसडीएम और कलेक्टर के यहां अपील की जा सकेगी।

एनओसी नहीं दी तो अपील का अधिकार

लोक सेवा गारंटी के जिला प्रबंधक प्रसून सोनी ने बताया कि अब किसानों और आम लोगों को एक दिन में जमीन का नो-डयूज प्रमाण-पत्र तहसीलदार द्वारा अनिवार्य रूप से जारी करना पड़ेगा। यदि तहसीलदार द्वारा नियत अवधि में भूमि का नो-ड्यूज प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जाता है तो इसकी प्रथम अपील अनुविभागीय अधिकारी और द्वितीय अपील जिला कलेक्टर को करना होगी। इसके बाद उन्हें नो-ड्यूज प्रमाण मिल जाएगा।

भोपाल-इंदौर समेत आधे एमपी में कोहरा:मालवा-निमाड़ के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश का मौसम फिर बदला है। रात के टेम्परेचर में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी और दिन में गिरावट हुई है जबकि मावठा भी गिर रहा है। 28 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

आज सुबह भोपाल, इंदौर समेत आधे एमपी में कोहरा छाया रहा। मौसम में ठंडक है। वहीं, मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग के 10 जिलों में बारिश का भी अलर्ट है।

कल से ओले-बारिश, तेज हवा चलेगी
27 दिसंबर से पूरे प्रदेश में ओले-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम रहेगा। आधे से ज्यादा जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इससे पहले बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम बदला रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बादल छाए रहे। इस वजह से ठंड बढ़ गई। भोपाल में पारा 22.5 डिग्री रहा। इंदौर में दिन का तापमान 24.3 डिग्री और रात का तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस महीने यह पहला मौका है, जब रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा रहा। अभी दिन और रात के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस का अंतर है।

ग्वालियर में 21.8 डिग्री, गुना में 22 डिग्री, नौगांव में 22.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, खजुराहो में 23.2 डिग्री, रीवा-सतना में 23.8 डिग्री, रायसेन, शिवपुरी-रतलाम में 23 डिग्री और उज्जैन में पारा 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 24.3 डिग्री और जबलपुर में पारा 27.4 डिग्री रहा।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया-

अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) भी सक्रिय है। 26 दिसंबर की रात में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा। 28 दिसंबर तक इसका असर बना रहेगा।

27 दिसंबर: रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर और पांढुर्णा जिले में ओले गिरने का अनुमान है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और बारिश भी हो सकती है। वहीं, भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में बारिश होने का अनुमान है।

28 दिसंबर: नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में ओले-बारिश का अलर्ट है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, खरगोन, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में बारिश होगी और आंधी चलेगी। मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया और श्योपुर में मध्यम कोहरा रहेगा।
4 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा
प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में अगले 4 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार-बुधवार की रात में नरसिंहपुर, पचमढ़ी, ग्वालियर और नौगांव ही ऐसे शहर रहे, जहां पारा 12 डिग्री से नीचे था। बाकी शहरों में तापमान इससे अधिक ही रहा।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 14 डिग्री, इंदौर में 15.3 डिग्री, उज्जैन में 15.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिसंबर में बारिश का ट्रेंड, इस बार भी ऐसा
मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर में प्रदेश में बारिश का ट्रेंड रहता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही मौसम है। इस बार भी मौसम बदल गया है। शनिवार को छिंदवाड़ा में बारिश भी हुई थी। सोमवार और मंगलवार को भी कई जिलों में पानी गिरा। बुधवार को भी मौसम बदला रहा।

सिस्टम गुजरने के बाद ठंड का असर
इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आमतौर पर दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती है, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में ऐसी ठंड रही। आखिरी दिनों में बारिश की एक्टिविटी है। इसके गुजरने के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा, जो पूरे जनवरी महीने तक चलेगा।

दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ चुकी ठंड

इस बार दिसंबर महीने में ही ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। आलम ये रहा कि पूरे प्रदेश में जनवरी से भी ठंडा दिसंबर रहा। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा। 9 दिन शीतलहर चली। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई, जबकि भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए हैं। भगवान को भी ठंड से बचाने के लिए जतन किए गए।

नवंबर में भी रही कड़ाके की सर्दी
नवंबर में भी कड़ाके की सर्दी रही। भोपाल में तो 36 साल का रिकॉर्ड टूटा है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। अब दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

भोपाल में 58 साल का रिकॉर्ड टूट चुका
भोपाल में दिसंबर में दिन-रात ठंड और बारिश का ट्रेंड रहा है। 10 में से पिछले 5 साल से भोपाल दिसंबर में भीग रहा है। आधा से पौन इंच तक बारिश हो गई। हालांकि, इस बार बारिश नहीं हुई, लेकिन लगातार सात दिन से शीतलहर और कोल्ड डे (ठंडा दिन) जैसी स्थिति है। वहीं, रात के पारे में जबरदस्त गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर में ठंड की बात करें तो 11 दिसंबर 1966 की रात में पारा 3.1 डिग्री पहुंच गया था। यह अब तक का ओवरऑल रिकॉर्ड है। 3 साल पहले 2021 में पारा 3.4 डिग्री पहुंच चुका है, लेकिन 15-16 दिसंबर की रात में यह 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। यानी, पिछले 10 साल में तो पारा सबसे कम रहा ही, साथ में ओवर ऑल रिकॉर्ड के करीब भी है।

इंदौर में 5 से 9 डिग्री के बीच रहा पारा
इंदौर में दिसंबर में रात का तापमान 5 से 9 डिग्री के बीच रहता है। हालांकि, पिछले साल तापमान 10.1 डिग्री तक पहुंच गया था। 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन में पारा 28 से 31 डिग्री के बीच ही रहता है। इस महीने इंदौर में बारिश भी होती है। पिछले 4 साल से बारिश हो रही है।

31 दिसंबर 2015 को दिन का सर्वाधिक तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था। 27 दिसंबर 1936 की रात में टेम्परेचर 1.1 डिग्री रहा था। सर्वाधिक कुल मासिक बारिश साल 1967 में 108.5 मिमी यानी 4.2 इंच हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक 53 मिमी यानी 2.1 इंच बारिश 17 दिसंबर 2009 को हुई थी।

ग्वालियर में दिसंबर में हो चुकी बारिश
ग्वालियर में दिन में गर्मी तो रात में ठंड रहती है। पिछले 10 साल में यहां अधिकतम तापमान 26.2 से 31.6 डिग्री तक रह चुका है। वहीं, रात में पारा 1.8 से 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। 6 दिसंबर 2006 को दिन का तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

26 दिसंबर 1961 को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री पहुंचा था। साल 1997 में कुल मासिक बारिश 106.6 मिमी यानी 4.1 इंच हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश 13 दिसंबर 2013 को 32.1 मिमी यानी 1.2 इंच हुई थी।

जबलपुर में भी बारिश का ट्रेंड
जबलपुर में दिसंबर में बारिश होने का भी ट्रेंड है। 28 दिसंबर 1960 को दिन का तापमान 33.2 डिग्री पहुंच चुका है। 28 दिसंबर 1902 की रात का तापमान 0.6 डिग्री रहा था। यह ओवर ऑल रिकॉर्ड है। साल 1885 को सर्वाधिक मासिक बारिश 125 मिमी यानी 4.9 इंच हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 68.1 मिमी यानी 2.6 इंच 16 दिसंबर 1885 को हुई थी।

उज्जैन में भी कड़ाके की ठंड
उज्जैन में दिन का औसत तापमान 28.2 डिग्री और रात में 9.4 डिग्री है। इस महीने औसत 4.6 मिमी बारिश होती है। पिछले 5 साल से उज्जैन में दिसंबर में बारिश हो रही है। 18 दिसंबर 2002 को दिन में टेम्परेचर 34.9 डिग्री पहुंच चुका है। यह ओवर ऑल रिकॉर्ड है।

28 दिसंबर 1968 और 29 दिसंबर 1983 को रात में पारा 0.5 डिग्री पहुंच चुका है। साल 1997 में कुल मासिक बारिश 119.4 मिमी यानी 4.7 इंच बारिश हो चुकी है। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश की बात करें तो 11 दिसंबर 1967 को 35.3 मिमी यानी 1.3 इंच बारिश हुई थी

महिलाओं के लिए चार सप्ताह का नि:शुल्क प्रशिक्षण दस जनवरी से

विज्ञान और इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा डिप्लोमा प्राप्त ऐसी युवतियां या महिलाएं जो अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहती है, उनके लिए चार सप्ताह का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम भोपाल में 10 जनवरी से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 31 दिसंबर तक रहेगी। इस प्रशिक्षण का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से किया जाएगा। संचालक संपदा संस्थान के डॉ. जीएस जरयाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह से नि:शुल्क होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम कोलार के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज अथवा भेल पीजी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 10 जनवरी से प्रारंभ होकर 8 फरवरी तक चलेगा। इसमें प्रशिक्षण देने के लिए 30 से अधिक एक्सपर्ट शामिल रहेंगे। इस प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षणनार्थी अपनी डिटेल 31 दिसंबर के पूर्व वाट्सऐप नंबर पर भेज सकते हैं।

मध्यप्रदेश की बेटियों ने 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में जीते 4 पदक

67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप 2024 में मध्यप्रदेश की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस गौरवशाली उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

50 मीटर राइफल जूनियर महिला सिविलियन टीम, टीम सदस्य: योगेश्वरी बाईस, शरण्या लखन, खुशी सिंह ने गोल्ड, 50 मीटर राइफल जूनियर महिला ISSF व्यक्तिगत नुपुर कुमरावत ने सिल्वर, 50 मीटर राइफल सीनियर महिला ISSF टीम टीम सदस्य: आशी चौकसे, नुपुर कुमरावत, सुमन चौहान ने सिल्वर, 50 मीटर राइफल जूनियर महिला सिविलियन व्यक्तिगत योगेश्वरी बाईस ने ब्रॉन्ज हासिल किया।

मंत्री सारंग ने कहा, “हमारी बेटियों ने देशभर में मध्य प्रदेश का परचम लहराया है। यह उपलब्धि प्रदेश के खेलों को नई दिशा देगी और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।” विजयी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई।

नए साल के जश्न को लेकर आदेश जारी, न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टियों के वीडियो भी रखने होंगे सुरक्षित

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता अधिनियम की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत संबंधित थानों में जानकारी दिए बिना कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। इसी के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टियों के वीडियो भी सुरक्षित रखने होंगे।
आदेश में लिखा
कार्यक्रम स्थल पर आयोजनकर्ता द्वारा अनुमानित व्यक्तियों की संख्यात्मक जानकारी संबधित थानों पर प्रदाय की जावेगी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों व समय-समय पर जारी मध्यप्रदेश शासन के परिपत्रों की गाईडलाईन का पालन सुनिश्चित किया जावेगा। किसी भी कार्यक्रम में किसी प्रकार के प्रतिबंधित मादक पदार्थों का प्रयोग नहीं किया जावेगा। निगरानी एवं सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से सीसीटीव्ही कैमरे लगवाये जावेंगे, जिसकी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। स्वयं सेवकों/वॉलिंटियर को आयोजकों द्वारा नियुक्त किया जावेगा। आयोजन स्थल पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था एन्ट्री एक्जिट व पार्किंग के स्थान पर सी.सी.टी.व्ही कैमरों का लगाया जाना सुनिश्चित किया जावेगा।
लायसेंसी हथियारों से हर्ष फायर प्रतिबंधित
यदि आयोजित कार्यक्रम में आबकारी विभाग के द्वारा कोई लायसेंस जारी किया गया है, तो नियमानुसार उनकी शर्तों का पालन सुनिश्चित किया जावेगा। इन कार्यक्रमों में धारदार एवं तीक्ष्ण हथियार प्रचलित कानून के अनुसार प्रतिबंधित रहेंगे। जिन स्थलों पर आतिशबाजी एवं ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग/प्रदर्शन किया जाता है वहां पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावेगा। लायसेंसी हथियारों से ऐसे स्थानों पर हर्ष फायर प्रतिबंधित रहेगा। खुले में यदि आयोजन किया जाता है तो वहां पर पंडाल में मानक अनुसार एक्जिट एवं एन्ट्री तथा इमरजेंसी गेट व आग से संभावित दुर्घटना के सुरक्षा मानकों का पालन किया जाये।

प्रधानमंत्री मोदी 25 को रखेंगे केन-बेतवा लिंक परियोजना के फेज-1 की आधारशिला

केन-बेतवा लिंक परियोजना, ये एक बांध निर्माण का प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि 8 बांधों की सामूहिक परियोजना है। इसमें मप्र में 6 नए बांध बनाए जा रहे हैं, जबकि उप्र के लिए पहले से बने दो बांधों को अपग्रेड करके सिंचाई क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना के तहत केन और बेतवा नदी के साथ इनकी सहायक नदियों पर भी बांध बनाए जाएंगे।
जनवरी 2024 को भारत सरकार के बजट में परियोजना की लागत 44605 करोड़ रुपए बताई लेकिन अब पन्ना जिले में पतने नदी बांध और दमोह जिले में ब्यारमा नदी पर दो बैराज और एक बैलेसिंग रिजर्ववायर के डीपीआर तैयार होने से 4500 करोड़ रुपए लागत बढ़ गई है। इस कारण अब परियेाजना के लागत बढक़र 48105 करोड़ रुपए हो जाएगी। भारत सरकार के साथ उप्र और मप्र सरकार के बीच हुए समझौते के तहत प्रोजेक्ट पर 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार खर्च करेगी, जबकि 10 प्रतिशत राशि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्र में खर्च करेंगी। केन और बेतवा को जोडऩे वाली लिंक केनाल के दोनों ओर छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और झांसी जिलों में सिंचाई हो सकेंगी। चारों जिलों में सिंचाई क्षेत्र का रकबा 2006 के डीपीआर की तुलना में बढ़ाया जा रहा है। इसलिए नए सिरे से डीपीआर के टेंडर जारी कर दिए। ये डीपीआर फाइनल रूप लेने से भी परियोजना की लागत में विस्तार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खजुराहो में 25 दिसंबर को परियोजना के फेस-1 की आधार शिला रखेंगे। फेज-1 में पन्ना टाइगर रिजर्व का डूब क्षेत्र 24 गांवों के विस्थापन की जटिलताओं के कारण प्रोजेक्ट के मूर्त रूप लेने में देरी हुई है।
फेज-2 के तीन बांधों का 50 प्रतिशत काम पूरा
केन-बेतवा लिंक परियोजना के फेज -2 में तीन बांध बनाए जा रहे हैं। यह बांध बेतवा और बेतवा की सहायक बीना व ऊर नदी पर बनाए जा रहे हैं। इनमें सागर जिले में 4.1 हजार करोड़ लागत की बीना नदी बांध परियोजना की आधारशिला तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 जुलाई 2018 को रख दी है। इसी प्रकार विदिशा जिले में 709 करोड़ रुपए की कोठा बैराज योजना और शिवपुरी जिले में 3.4 हजार करोड़ रुपए की ऊर नदी परियोजनाओं का निर्माण भी 50 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है। ये काम अगले 3 साल में पूरे होंगे।
केन-बेतवा का कमांड क्षेत्र मप्र होने से फायदा
केन नदी का कमांड क्षेत्र 19633 वर्ग किलोमीटर है। इसके 98त्न हिस्सा मप्र में है। यही हाल बेतवा नदी का है। दोनों बड़ी नदियों की सभी सहायक नदियां मप्र के हिस्से में ही है। इसी कारण केन-बेतवा लिंक परियोजना का मप्र को अधिक फायदा है। हालांकि इन परियोजना में डूब क्षेत्रों को होने वाले नुकसान का खामियाजा भी मप्र को ही भुगतना पड़ रहा है। फेज-2 के सभी प्रोजेक्ट सिर्फ मप्र के लिए हैं। इसी कारण मप्र में जहां 8,10,827 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। वहीं उप्र में 2.51 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई हो सकेंगी।
पतने और ब्यारमा नदी परियोजना से बढ़ी लागत
केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ढ़ोडऩ बांध से पंप से पानी ले जाकर पन्ना और दमोह जिले के हटा क्षेत्र में मिलाकर 90101 हेक्टेयर की योजना थी। पुरानी योजना पर 6 हजार करोड़ रुपए की लागत थी लेकिन टाइगर रिजर्व को भारी नुकसान की आशंका के चलते परियोजना में बदलाव किया। अब पन्ना जिले के लिए पतने नदी पर बांध बनेगा। दमोह जिले के लिए ब्यारमा नदी पर दो बैराज और एक रिजर्ववायर के माध्यम से दोनों जिलों में 2.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। इससे लागत बढक़र 10.5 हजार करोड़ रुपए हो गई है।

जेपी अस्पताल में इको और टीएमटी जांच के लिए देने होंगे एक हजार रुपए

ह्रदय से संबंधित समस्याओं की पहचान के लिए इको और टीएमटी (ट्रेड मिल टेस्ट) जांच जरूरी होती है। बीते माह यह सुविधा जेपी अस्पताल में शुरू की गई। अब तक सभी मरीजों को यह मुफ्त दी जा रही थी। मंगलवार को प्रबंधन द्वारा दोनों जांच के रेट तय कर दिए गए हैं। जिसके तहत अब एक जांच के लिए पांच सौ रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं दोनों जांच के लिए एक हजार रुपए लगेंगे। राहत की बात यह है कि बीपीएल (बिलो पावर्टी लाइन) कार्ड धारकों के लिए यह जांचें मुफ्त रहेंगी।

प्रयागराज महाकुंभ के लिए संघ चला रहा ‘एक थाली-एक थैला’ अभियान

प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ में प्रदूषण रोकने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‘एक थाली-एक थैला’ अभियान चला रहा है। महाकुंभ में 45 दिनों में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इतने लोगों के भोजन आदि से 40 हजार टन प्लास्टिक कचरा निकलने की आशंका है।

इससे निपटने के लिए संघ ने घर-घर से ‘एक थाली-एक थैला’ एकत्र करने का अभियान चलाया है। संघ का मानना है कि तीर्थयात्रियों के पास तक एक थाली और थैला पहुंचाया जाएगा तो कचरे को कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्र से यह सामग्री एकत्र कर उत्तर प्रदेश को भेजी जाएगी। स्वयंसेवकों से यह भी कहा गया है कि थैले में संघ के नाम का उल्लेख न करें।

एमपी-छत्तीसगढ़ में अभियान तेज गति पकड़ चुका है
प्रयागराज महाकुंभ को हरित कुंभ प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ‘एक थाली-एक थैला’ आरंभ किया है ताकि ही घर से सहयोग लेकर पवित्र नगरी प्रयागराज को स्वच्छ और कचरा मुक्त रखा जा सके। संघ के मध्य प्रदेश -छत्तीसगढ़ क्षेत्र के सभी प्रांतों में यह अभियान तेज गति पकड़ चुका है।

प्लास्टिक मुक्त समाज का अभियान
कई प्रांतों से सामग्री एकत्र कर प्रयागराज के लिए रवाना भी की जा चुकी है। गौरतलब है कि संघ पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त समाज का अभियान चला रहा है। इसी के तहत संघ का प्रयास है कि प्रयागराज महाकुंभ में भी प्लास्टिक का कम से कम उपयोग हो। लोग भोजन-प्रसादी या पानी पीने के लिए पारंपरिक रीति अपनाएं और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें।

पंच परिवर्तन के दो प्रमुख विषय पर्यावरण और स्वदेशी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। संघ पंच परिवर्तन के विषयों को लेकर काम कर रहा है। इनमें से पर्यावरण और स्वदेशी दो प्रमुख विषय हैं। इन्हीं विषयों को ध्यान में रखते हुए संघ जनवरी 2025 प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ कचरा मुक्त बनाने के लिए एक थाली एक थैला अभियान चला रहा है।

इसमें संघ के सभी अनुषांगिक संगठन, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी सहभागिता कर रहे हैं। संघ का उद्देश्य है कि जनवरी 2025 में महाकुंभ का आयोजन होने से पहले उचित संख्या में थाली और थैले कुंभ क्षेत्र में पहुंच जाएं ताकि वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में इनका निश्शुल्क वितरण आरंभ हो जाए। एक थाली एक थैला अभियान चलाने के पीछे संघ की सोच है कि श्रद्धालुओं को डिस्पोजल बर्तनों में भोजन नहीं करना पड़े।

प्रदेश में बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा है। दिन में गर्मी का अहसास तो रात में कड़ाके की ठंड़ पड़ रही हैं। तो कभी ठंड गायब हो जाती है। इसी बीच प्रदेश में एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। एमपी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के आसार बन रहे है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भारी बारिश होने की आशंका है। अगर बारिश होती है तो प्रदेश में सर्दी भयंकर पड़ सकती है।

इन जिलों में ​होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर को प्रदेश के ​कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिनमें भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मैहर, सतना और निवाड़ी जिले शामिल है।

इन जिलों में रहेगा कोहरा?

ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सागर, दमोह, सीधी, सिंगरौली, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरा रह सकता है। वही भोपाल में धुंध के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है।

नए साल में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार प्रदेश में बारिश और ओले के बाद सर्दी फिर तेज होगी, जिससे नव वर्ष में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। दमोह, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर, रीवा, जबलपुर, मउगंज, कटनी जिलों में मध्यम कोहरा रहा। भिंड, मुरैना, ग्वालियर सहित आसपास के इलाके में घना कोहरा रहा। इससे ग्वालियर, भिंड, मुरैना सहित आसपास के हिस्सों में विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर तक रही। प्रदेश में सबसे घना कोहरा ग्वालियर में रहा। यहां दृश्यता 200 मीटर रही। हल्के बादलों के असर से प्रदेशभर में दिन का पारा औसतन दो डिग्री गिरा, जबकि रात का एक डिग्री तक बढ़ा है। आज भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

पातरा रोड तिराहा पर सीधी होगी रोड, 20 मीटर तक घुमाव घटेगा

काली मंदिर से भोपाल रेलवे स्टेशन की ओर पातरा रोड जोड़ पर बनी रोटरी से बन रहे 20 मीटर तक के घुमाव को अब खत्म किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी इसे री-डिजाइन कर रहा है। बड़ी रोटरियां खत्म कर सड़क को सीधा किया जाएगा। इससे रेलवे स्टेशन से शाहजहांनी पार्क, काली मंदिर की ओर जाने वाला रोड सीधा होगा।
इसलिए जरूरी: जिंसी, पुल बोगदा से लेकर अशोका गार्डन, पोलीटेक्रिक, लिली टॉकीज, बुधवारा व संबंधित क्षेत्र- सड़कों के ट्रैफिक को यही रोड हमीदिया रोड तक पहुंचाती है। इसे हमीदिया रोड का ही हिस्सा कहा जाता है। भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर छह से आवाजाही का यही बड़ा रास्ता है।

ऐसे बदलेगी डिजाइन: स्टेशन से काली मंदिर की ओर जोन के लिए तिराहे पर दोनों रोटरियों को हटाया जाएगा। यहां दो छोटे आइलैंड बनेंगे। एक पातरा रोड के टैफिक को सीधे मुयमार्ग पर लगाएगा, जबकि दूसरा 20 मीटर के घुमाव को खत्म कर ट्रैफिक को स्टेशन रोड पर सीधे ही निकालने में मदद करेगा। मैनिट के सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर इसे अंतिम रूप दे रहे हैं। इसपर अगले दो से तीन माह में काम शुरू किया जाएगा।
● काली मंदिर, शाहजहांनी पार्क के सामने से पातरा रोड जोड से रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए सीधी रोड है। यहां बीच में कोई रोटरी नहीं होने से ट्रैफिक सीधे निकल जाता है।

● रेलवे स्टेशन से भारत टॉकीज ब्रिज के नीचे से पातरा रोड जोड़ पर दो बड़ी रोटरियां है। यहां ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखे हैं। कोई भी सीधे रोड पार नहीं कर सकता। स्टेशन से काली मंदिर की और लौटते समय वाहन चालकों को बायीं ओर पातरा रोड की ओर मुड़ना होता है। 20 मीटर के घुमाव के बाद दस मीटर की पातरा रोड को क्रॉस करने के बाद दूसरी रोटरी से मुयमार्ग पर आना होता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनती है।

तिराहे को रिडिजाइन किया जा रहा है। प्लानिंग लगभग पूरी है। लोगों की सुविधाओं के अनुसार बेहतर किया जाएगा।

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...